राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने इन मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
सिटीन्यूज़ नॉउ
चंडीगढ़: होंडा इंडिया फाउंडेशन ने मंगलवार को उदयपुर पुलिस को 25 क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) मोटरसाइकिलें सौंपीं। यह पहल फाउंडेशन के प्रमुख सड़क सुरक्षा कार्यक्रम ‘सड़क सहायक: सुरक्षित मार्ग, सुरक्षित जीवन’ के तहत की गई।
पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने इन मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पहल राज्यपाल के तेज़ आपातकालीन प्रतिक्रिया और सुरक्षित सड़कों के विज़न के अनुरूप है। विशेष रूप से कस्टमाइज़ की गई होंडा शाइन 100 मोटरसाइकिलें ट्रैफिक प्रबंधन, आपातकालीन सहायता और जमीनी स्तर पर पुलिसिंग को सशक्त बनाएंगी ।
मोटरसाइकिल सौंपने के इस कार्यक्रम में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के साथ-साथ नमित मेहता, जिला कलेक्टर उदयपुर-गौरव श्रीवास्तव, पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर; योगेश गोयल, पुलिस अधीक्षक उदयपुर; तथा राजीव तनेजा, ऑपरेटिंग ऑफिसर, होंडा इंडिया फाउंडेशन सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

