HomeNewsAutomobiles54 नए कस्टमर टचपॉइंट्स के साथ निसान ने किया व्यापक नेटवर्क विस्तार

54 नए कस्टमर टचपॉइंट्स के साथ निसान ने किया व्यापक नेटवर्क विस्तार

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ : कई शहरों में रिटेल फुटप्रिंट बढ़ाने की ऐतिहासिक पहल के तहत निसान मोटर इंडिया ने आज बताया कि वर्ष 2026 की पहली तिमाही में देशभर में कंपनी ने 54 नए कस्टमर टचपॉइंट्स खोले हैं। यह भारत में कंपनी के विकास के सफर में उल्लेखनीय पड़ाव है।यह देशभर में कंपनी की मजबूत उपस्थिति को दिखाने वाला है। नए खोले गए टचपॉइंट्स में 3 एस (सेल्स, सर्विस एंड स्पेयर पार्ट्स), 2 एस और 1 एस आउटलेट शामिल हैं। इन्हें रणनीतिक रूप से पूरे भारत में खोला गया है, जिससे निसान का फुटप्रिंट और गहरा हुआ है।

निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, सौरभ वत्स ने कहा कि अपनी लोकप्रिय नई निसान मैग्नाइट के साथ हाल ही में ऑल न्यू ग्रेवाइट की लॉन्चिंग और आगामी ऑल न्यू निसान टेक्टॉन एवं सी-एसयूवी 7-सीटर के साथ हम अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को मजबूत कर रहे हैं। ऐसे में नेटवर्क विस्तार इस रणनीति का अहम स्तंभ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments