सिटीन्यूज़ नॉउ
चंडीगढ़: विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर, मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, मोहाली ने तंबाकू सेवन के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाई और जानलेवा बीमारियों, विशेष रूप से कैंसर से बचाव के लिए इसे छोड़ने के महत्व पर बल दिया। मैक्स की ऑन्कोलॉजी सलाहकार डॉ आकांक्षा ने कहा, तंबाकू का सेवन, चाहे धूम्रपान के माध्यम से हो या धूम्रपान रहित माध्यमों से , कैंसर और हृदय रोग एवं फेफड़ों के विकारों सहित अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के प्रमुख कारणों में से एक है।
व्यापक जागरूकता के बावजूद इसका उपयोग एक गंभीर जन स्वास्थ्य चिंता का विषय बना हुआ है।उन्होंने आगे कहा, तंबाकू कई प्रकार के कैंसर,जिनमें मुंह, फेफड़े और गले का कैंसर शामिल है, के लिए सबसे बड़े जोखिम कारकों में से एक है। अच्छी खबर यह है कि किसी भी अवस्था में तंबाकू छोड़ने से इन जोखिमों को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
जागरूकता, प्रारंभिक जांच और समय पर हस्तक्षेप जीवन बचा सकते हैं।उन्होंने यह भी बताया कि तंबाकू से जुड़े कैंसर के कई मामलों को रोका जा सकता है , विशेष रूप से उन व्यक्तियों के लिए जिनका तंबाकू सेवन का इतिहास रहा है।

