HomeNewsविश्वास फाउंडेशन ने पौधरोपण अभियान शुरू किया, गौशाला परिसर में लगाए 50...

विश्वास फाउंडेशन ने पौधरोपण अभियान शुरू किया, गौशाला परिसर में लगाए 50 पौधे

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला: पर्यावरण संरक्षण और धरती को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से विश्वास फाउंडेशन ने रविवार को पौधरोपण अभियान की शुरुआत की। संस्था के संस्थापक गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी के आशीर्वाद से अभियान के पहले दिन माजरी स्थित ‘सेवा ही सेवा’ संस्था द्वारा संचालित गौशाला परिसर एवं आसपास 50 पौधे लगाए गए।

विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ मानव, पशु-पक्षियों और समूची प्रकृति के जीवन का आधार हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और तापमान को देखते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाना तथा उनकी नियमित देखभाल करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन आने वाले दिनों में पंचकूला और आसपास के विभिन्न सार्वजनिक एवं सामाजिक स्थलों पर भी पौधरोपण अभियान चलाएगा।

‘सेवा ही सेवा’ संस्था के प्रधान रमेश अग्रवाल ने विश्वास फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गौशाला परिसर में पौधरोपण पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल है। इससे भविष्य में परिसर में हरियाली बढ़ेगी और पशुओं को भी लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर फाउंडेशन के अनुयायियों और सेवाभावी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक पौधरोपण किया। विश्वास फाउंडेशन ने सभी नागरिकों से वर्षा ऋतु के दौरान कम से कम एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील भी की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments