सिटीन्यूज़ नॉउ
मोहाली: माता-पिता के सम्मान और गौ सेवा के संदेश को समर्पित मात-पिता गोधाम महातीर्थ , मोहाली में कल रविवार को “सेवा सम्मान समारोह” एवं प्रवचन सत्संग का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम का आयोजन सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा।
कार्यक्रम में समाज में सेवा, संस्कार एवं मानवता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विशिष्ट विभूतियों को “सेवा सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा। समारोह में लोकसभा सदस्य पटियाला, डॉ. धर्मवीर गांधी मुख्य अतिथि तथा विधायक राजपुरा नीना मित्तल, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।इसके अलावा कोर समिति सदस्य, पंजाब राज्य मानवाधिकार आयोग परमिंदर सिंह भाटिया, भजन गायक परवीन वाधवा भी कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।
समारोह के दौरान प्रवचन एवं सत्संग के साथ-साथ “कोहली ब्लड बैंक” द्वारा रक्तदान शिविर भी आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात प्रभु इच्छा तक भंडारे की व्यवस्था रहेगी।

