सिटीन्यूज़ नॉउ
चंडीगढ़: एक पंजाब फाउंडेशन ने इंडियन नेशनल फेडरेशन (आईएनएफ) इंडिया एवं ओशिएनिक डाइमेंशन्स इंडस्ट्रीज (ओडीआई) के सहयोग से सेक्टर-38 स्थित रानी लक्ष्मी बाई भवन में ‘एक पंजाब क्राउन अवार्ड 2026’ आयोजित किया। समारोह में समाज और मानवता के लिए समर्पित कार्य करने वाली 20 सामाजिक संस्थाओं एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के संस्थापक कैप्टन एस.के. शर्मा ने कहा कि पुरस्कार का उद्देश्य जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रहे लोगों को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने घोषणा की कि भविष्य में भी समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाली संस्थाओं एवं व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।एलेक्सार्या कंपनियों की प्रेसिडेंट प्रो. जसप्रीत प्रीति शाहिद ने सामाजिक पहलों को निरंतर सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई।
ओडीआई ने जरूरतमंद बच्चों के लिए 3डी ज्ञानवर्धक पुस्तकें उपलब्ध कराईं, जबकि पंजाब पोर्ट्स कैफे ने सम्मानित संस्थाओं को उपहार पैकेट दिए।सम्मानितों में एक आसरा फाउंडेशन, पिंगल घर जालंधर, सुखमनी फाउंडेशन, इश्नूर फाउंडेशन, सरब फाउंडेशन, उधम फाउंडेशन सहित दामिनी अग्निहोत्री, एस. करनैल सिंह, प्रो. शरद मनोचा, तान्या बाली, दविंदर सिंह बाजवा और गुरतेज जस्सर शामिल रहे।
आयोजकों के अनुसार सम्मानितों ने निःशुल्क चिकित्सा, शिक्षा, रक्तदान, महिला स्वास्थ्य जागरूकता, दिव्यांग सहायता और सांस्कृतिक शिक्षा जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय सेवाएं दी हैं। समारोह में विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

