HomeNewsसतलुज पब्लिक स्कूल के दक्ष यादव ने स्केटिंग में जीते सात पदक,...

सतलुज पब्लिक स्कूल के दक्ष यादव ने स्केटिंग में जीते सात पदक, राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयनित

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला: सतलुज पब्लिक स्कूल, सेक्टर-4, पंचकूला के कक्षा पांचवीं (सल्विया) के छात्र दक्ष यादव ने स्केटिंग प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने विभिन्न राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में कुल सात पदक हासिल किए हैं। उनकी इस उपलब्धि के साथ राष्ट्रीय स्केटिंग चैंपियनशिप में राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए भी चयन हुआ है।

दक्ष ने हरियाणा स्टेट चैंपियनशिप में 500 मीटर और 100 मीटर स्पर्धाओं में दो स्वर्ण पदक जीते। वहीं, सीबीएसई चैंपियनशिप में 500 मीटर और 1000 मीटर में स्वर्ण पदक अपने नाम किए। आरएसएफआई चैंपियनशिप में उन्होंने वन लैप रोड स्पर्धा में स्वर्ण, जबकि वन लैप ट्रैक और 1000 मीटर स्पर्धाओं में दो रजत पदक हासिल किए।

सतलुज ग्रुप ऑफ स्कूल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री रीकृत सराय ने दक्ष को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उसकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सतलुज ग्रुप ऑफ स्कूल्स कक्षा के बाहर भी विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने दक्ष के माता-पिता और कोचों के योगदान की सराहना करते हुए राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments