HomeNewsश्री गुरु हरिकृष्ण मॉडल स्कूल के वार्षिक समारोह में ‘अलादीन एंड द...

श्री गुरु हरिकृष्ण मॉडल स्कूल के वार्षिक समारोह में ‘अलादीन एंड द मैजिक लैम्प’ की रंगारंग प्रस्तुति ने मोहा मन

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: श्री गुरु हरिकृष्ण मॉडल स्कूल, सेक्टर-38 डी, चंडीगढ़ में कक्षा तीसरी से छठी तक के विद्यार्थियों का वार्षिक समारोह उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर ‘अलादीन एंड द मैजिक लैम्प – द म्यूजिकल जर्नी’ शीर्षक से संगीतमय नाट्य प्रस्तुति दी गई, जिसमें विद्यार्थियों ने अभिनय, संगीत और नृत्य के माध्यम से जादुई दुनिया को जीवंत कर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कक्षा छठी के विद्यार्थियों ने ‘अरबियन नाइट्स’ पर ऊर्जावान प्रस्तुति से कियाइसके बाद कक्षा पांचवीं ने ‘यू आर वेलकम’, कक्षा चौथी के विद्यार्थियों ने ‘फ्रेंड लाइक मी’ और ‘वन जंप अहेड’, जबकि कक्षा तीसरी ने ‘प्रिंस अली’ पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां दीं। रंग-बिरंगी वेशभूषा, मनमोहक मंच सज्जा और संगीत के तालमेल ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया|

प्रधानाचार्या डॉ. हरप्रीत कौर ने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, रचनात्मकता और समर्पण की सराहना की। उन्होंने इस तरह के आयोजनों को विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने का प्रभावी माध्यम बताया।

प्रस्तुति के माध्यम से साहस, ईमानदारी, दयालुता और विवेकपूर्ण निर्णय लेने जैसे जीवन मूल्यों का संदेश भी दिया गया। समारोह विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा और सामूहिक प्रयासों का यादगार उत्सव बना।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments