HomeNewsएशिया के त्योहारों और संगीत की सांस्कृतिक विरासत को समेटेगी डॉ. संगीता...

एशिया के त्योहारों और संगीत की सांस्कृतिक विरासत को समेटेगी डॉ. संगीता लाहा चौधरी की नई पुस्तक

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़,: एशिया के विभिन्न देशों के त्योहारों और उनसे जुड़ी संगीत परंपराओं को रेखांकित करती डॉ. संगीता लाहा चौधरी की नई पुस्तक ‘त्योहारों और धुनों का एशिया’ का विमोचन 22 नवंबर को गवर्नमेंट म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी, चंडीगढ़ में किया जाएगा। इस अवसर पर पुस्तक पर विशेष चर्चा भी आयोजित होगी।

सृष्टि प्रकाशन द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक की जानकारी लेखिका ने सेक्टर-22 में आयोजित मीडिया संवाद के दौरान साझा की।डॉ. संगीता ने बताया कि त्योहार किसी समुदाय की सांस्कृतिक पहचान, परंपराओं और साझा इतिहास की जीवंत अभिव्यक्ति होते हैं। संगीत इन उत्सवों की आत्मा है, जो उन्हें भावनात्मक और आध्यात्मिक जुड़ाव प्रदान करता है।

पुस्तक में दक्षिण एशिया, दक्षिण-पूर्व एशिया और पूर्वी एशिया के विभिन्न देशों के प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय त्योहारों तथा उनसे जुड़ी संगीत परंपराओं का विस्तृत वर्णन किया गया है। इसमें धर्म, कृषि, लोककथाओं, प्रकृति और बदलते मौसमों से जुड़े उत्सवों के सांस्कृतिक महत्व को भी प्रस्तुत किया गया है।

संगीतविद्, लेखिका एवं शोधकर्ता डॉ. संगीता संगीत में पीएचडी कर चुकी हैं और अब तक नौ पुस्तकें लिख चुकी हैं। संगीत एवं साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें लगभग 350 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments