HomeNewsजी.एन. होली हार्ट पब्लिक स्कूल के वार्षिक समारोह ‘उत्सव’ में विद्यार्थियों ने...

जी.एन. होली हार्ट पब्लिक स्कूल के वार्षिक समारोह ‘उत्सव’ में विद्यार्थियों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: जी.एन. होली हार्ट पब्लिक स्कूल का वार्षिक समारोह ‘उत्सव’ सेक्टर-18 स्थित टैगोर थिएटर में उत्साह और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में भारत विकास परिषद डायग्नोस्टिक सेंटर के डायरेक्टर अजय दत्ता मुख्य अतिथि, जबकि रूरल एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन, चंडीगढ़ के अध्यक्ष वी.बी. कपूर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह की अध्यक्षता जी.एन. होली हार्ट एजुकेशनल सोसाइटी के डायरेक्टर सरदार लाल सिंह ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना से हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में ‘चंदा चमके’, बार्बी थीम, मोबाइल एक्ट, देशभक्ति प्रस्तुति, लावणी, हरियाणवी लोकनृत्य और गिद्दा-भांगड़ा ने दर्शकों का मन मोह लिया।

मोबाइल एक्ट के जरिए मोबाइल फोन के अत्यधिक इस्तेमाल के दुष्प्रभावों और अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से सामाजिक जागरूकता एवं नागरिक जिम्मेदारियों का संदेश दिया गया।इस अवसर पर शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए सर्वांगीण विकास और नैतिक मूल्यों के महत्व पर जोर दिया।स्कूल की प्रिंसिपल जसविंदर कौर सरवारा ने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments