Home Blog Page 101

वर्ल्ड पंजाबी ऑर्गेनाइज़ेशन द्वारा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से संचालित स्कूलों की गरिमा को बनाए रखना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी-हरमीत सिंह कालका

सिटीन्यूज़ नॉउ

नई दिल्ली :- दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह कालका ने आज राज्यसभा सदस्य सरदार विक्रमजीत सिंह साहनी के नेतृत्व में वर्ल्ड पंजाबी ऑर्गेनाइज़ेशन को कहा कि वे दिल्ली में दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा संचालित गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूलों की बेहतरी और प्रोत्साहन के लिए अपना प्रस्ताव कमेटी के समक्ष रखें।उन्होंने बताया कि दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा 12 स्कूल और अन्य शैक्षणिक संस्थाएं चलाई जाती हैं, जो पिछले कुछ वर्षों से संकट का सामना कर रही हैं।

सरदार हरमीत सिंह कालका ने कहा कि हम वर्ल्ड पंजाबी ऑर्गेनाइज़ेशन की सहायता लेने को तैयार हैं ताकि ये स्कूल अपनी पुरानी प्रतिष्ठा को पुनः प्राप्त कर सकें, क्योंकि ये दिल्ली के सिखों की शान हुआ करते थे। उन्होंने कहा कि जब 2022 में हमारी कमेटी सत्ता में आई, तब हमने फंड के इस्तेमाल को पारदर्शी बनाने के लिए साहसी फैसले लिए और इन्हीं प्रयासों की बदौलत हमारी गुरुद्वारा कमेटी और स्कूलों की पुनर्स्थापना संभव हो रही है।

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष कालका ने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार भी स्कूलों की मदद के लिए तैयार है और हमें इस अवसर का पूरा लाभ उठाना चाहिए। इस अवसर पर वरिष्ठ सिख नेताओं ने नौवें गुरु – गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहीदी दिवस (जो नवंबर महीने में आने वाली है) को मनाने के संबंध में भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नगर कीर्तन, धर्म प्रचार कार्यक्रम, सर्वधर्म सम्मेलन और अंतर-धार्मिक बहसों का आयोजन करेगी।

उन्होंने आगे बताया कि दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एक लॉ कॉलेज शुरू करने की योजना बना रही है, जिसके लिए सक्रिय तैयारी की जा रही है। पदाधिकारियों के चुनाव में शिरोमणि अकाली दल द्वारा बहिष्कार पर बोलते हुए कालका ने कहा कि इसे बहिष्कार नहीं, बल्कि उनकी असफलता कहा जाना चाहिए, क्योंकि उनके पास 51 सदस्यों वाले जनरल हाउस में केवल 10-12 सदस्य ही हैं।

गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन, सेक्टर 20 मे वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ / यूटी चंडीगढ़ द्वारा आयोजित वन महोत्सव 2025 के अंतर्गत आज गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन, सेक्टर 20 डी, चंडीगढ़ में विशेष वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंजाब के माननीय राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया ने महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण कर इस अभियान का शुभारम्भ किया ।

इस मौके पर श्री मंदीप बराड़, आईएएस, गृह सचिव, यूटी चंडीगढ़; श्री सौरभ कुमार, आईएफएस, मुख्य वन संरक्षक, श्री अनूप सोनी, आईएफएस, वन संरक्षक; श्री नवनीत श्रीवास्तव, आईएफएस, उप वन संरक्षक और श्री राज कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक, यूटी चंडीगढ़ , श्री रुबिंदरजीत सिंह बराड़, पीसीएस, निदेशक उच्च शिक्षा, यूटी चंडीगढ़ एवं श्री नेमी चंद, राज्य संपर्क अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए और सभी ने महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सपना नंदा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

यह कार्यक्रम महाविद्यालय की एनएसएस इकाइयों एवं इको क्लब के संयुक्त तत्वावधान से आयोजित किया गया।इस अवसर पर माननीय श्री गुलाब चंद कटारिया ने वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर बल देते हुए इसे पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने एवं हरित भविष्य की दिशा में एक आवश्यक कदम बताया। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए एनएसएस इकाइयों, इको क्लब एवं कॉलेज प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। कॉलेज परिसर में 120 नये पौधे लगाए गए, जहां पहले से ही सैकड़ों पेड़ लगे हुए हैं।

वन महोत्सव के अवसर पर, पंजाब के माननीय राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया ने शहर भर में कुल 253 स्थलों में से 23 स्थलों पर वृक्षारोपण करके इस पहल का नेतृत्व किया। इस व्यापक स्तर पर आयोजित समारोह का उद्देश्य नागरिकों में पर्यावरणीय जागरूकता, संरक्षण और सतत विकास की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

अतर्राष्ट्रीय वैश्य महा सम्मेलन मे 15 युवाओं को ओपी जिंदल अवार्ड दिया गया

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। अतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन पंजाब एवं चंडीगढ़ प्रदेश द्वारा 5वां वार्षिक भव्य संगीतमय स्वागत एवं सम्मान समारोह महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीच्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्टिे्रशन पंजाब के ऑडिटोरियम सेक्टर 26 चंडीगढ़ में आयोजित किया गया। इस अवसर पर पजांव हरियाणा से सैकडो अग्रवाल/वैश्य समाज के महानुभाव शामिल हुए, महा सम्मेलन में पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री वरिंद्र गोयल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए , उन्होंने महाराजा श्री अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष ज्योति प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया।

इस मौके पर राष्ट्रीय जांच एजेन्सी भारत सरकार एवं पंजाब पुलिस के रिं महानिदेशक दिनकर गुप्ता आईपीएस की अध्यक्षता में आयोजित इस आयोजन में संस्था के संस्थापक सर्वोच्च न्यायालय के रि.जस्टिस अशोक भान,संरक्षक जस्टिस एस एन अग्रवाल,संरक्षक जस्टिस आर के गर्ग,संरक्षक रि.आईएएस जे बी गोयल,संरक्षक रि.आईएएस धर्मपाल गुप्ता, संरक्षक रि.आईएएस डा.वी सी गुप्ता,जस्टिस आर सी गुप्ता,जस्टिस एल एन मित्तल शामिल हुए।

इस भव्य कार्यक्रम में विख्यात पंजाबी कलाकार देशभक्ति एंव आप्रेशन सिंधुर के साथ – साथ सामाजिक गीत, पंजाबी भंगड़ा आदि प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान देवराज गर्ग की पुत्री एवं महाराजा अग्रसेन सेवा संगठन मनीमाजरा के चेयरमैन सतबीर गर्ग की पोती द्वारासीबीएसई 12वीं कक्षा की परीक्षा में 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली श्रेया गर्ग को ओपी जिंदल अवार्ड से सम्मानित किया गया ।

माधव सेतिया की पुस्तक ‘पंजाब म्यूजिकल’ का हुआ विमोचन

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: युवा स्थानीय लेखक माधव सेतिया की पुस्तक ‘पंजाब म्यूजिकल एंड हाइमन्स बियॉन्ड’ का विमोचन हुआ। यूनिस्टार बुक्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रकाशित, यह पुस्तक अब प्रमुख बुकस्टोर्स और ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। यह पुस्तक पांच नदियों की भूमि को एक गीतात्मक श्रद्धांजलि है। कविता और गद्य की इस उल्लेखनीय कृति में, 25 वर्षीय सेतिया ने पंजाब की धड़कनों—उसकी ध्वनियों, रंगों, बनावटों और यादों को कैद किया है ।

माधव ने कहा, “यह पुस्तक उनकी पैतृक मातृभूमि को एक भावपूर्ण और मौलिक श्रद्धांजलि देती है। यह ऐतिहासिक कृति केवल कविता संग्रह से कहीं अधिक है, बल्कि अपने आप में एक सांस्कृतिक घटना है। यह पंजाब की आत्मा को वैश्विक साहित्यिक सुर्खियों में लाती है, अतीत के अवशेष के रूप में नहीं बल्कि एक जीवंत, सांस लेने वाली सिम्फनी के रूप में। माधव के अनुसार, काव्यात्मक कहानी कहने के माध्यम से, पुस्तक एक व्यक्तिगत संस्मरण और पंजाबी प्रवासी के सामूहिक चित्र दोनों के रूप में कार्य करती है। उन्होंने कहा कि पुस्तक पंजाब को वैश्विक साहित्य में एक सांस्कृतिक केंद्र के रूप में स्थापित करती है।

पुस्तक पाठकों को पंजाब के सांस्कृतिक परिदृश्य के माध्यम से एक गहन यात्रा पर आमंत्रित करती है। प्रत्येक पृष्ठ गहरी उदासीनता और सूक्ष्म पहचान से गूंजता है क्योंकि वह व्यक्तिगत यादों को अपनेपन और विस्थापन पर व्यापक प्रतिबिंबों के साथ जोड़ता है।

फोर्टिस अस्पताल मोहाली ने क्षेत्र की पहली अत्याधुनिक बाय-प्लेन न्यूरो कैथ लैब का किया शुभारंभ

सिटीन्यूज़ नॉउ

मोहाली : एडवांस्ड न्यूरो केयर के क्षेत्र में एक नया मानदंड स्थापित करते हुए, फोर्टिस अस्पताल मोहाली ने एक विशेष बाय-प्लेन न्यूरो कैथ लैब की शुरुआत की है। यह चिकित्सा सुविधा अत्याधुनिक इमेजिंग तकनीक से सुसज्जित है, जो न्यूरोवैस्कुलर स्थितियों के निदान और उपचार के लिए हाई-रिज़ॉल्यूशन की सटीकता प्रदान करती है।

इस पहल के साथ, फोर्टिस अस्पताल मोहाली दिल्ली-एनसीआर के उत्तर क्षेत्र का पहला निजी अस्पताल बन गया है, जो न्यूरो-इंटरवेंशन प्रक्रियाओं के लिए इतनी अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा प्रदान करता है। बाय-प्लेन न्यूरो कैथ लैब में दो एक्स-रे सिस्टम लगे हैं, जो एक साथ दो अलग-अलग कोणों(एंगल) से इमेजिंग की सुविधा देते हैं, जिससे मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी की विस्तृत 3डी छवियाँ प्राप्त की जा सकती हैं।

फोर्टिस अस्पताल, मोहाली प्रबंधन के प्रयासों की सराहना करते हुए, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि फोर्टिस अस्पताल नई तकनीक और अच्छे से प्रशिक्षित स्टाफ के लिए जाना जाता है। बाय-प्लेन न्यूरो कैथ लैब के बारे में जानकारी देते हुए डॉ. प्रो. विवेक गुप्ता ने कहा कि अन्य पारंपरिक कैथ लैब्स में एक समय में केवल एक ही इमेजिंग प्लेन संभव होता था, जिससे स्ट्रोक के मरीजों के निदान और इलाज में देरी होती थी। लेकिन बाय-प्लेन न्यूरो कैथ लैब में दो इमेजिंग प्लेन लगे हैं, जो सामने और साइड से एक साथ हाई-रिज़ॉल्यूशन इमेजिंग प्रदान करते हैं।

फोर्टिस हेल्थकेयर के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट आशीष भाटिया ने कहा कि फोर्टिस अस्पताल मोहाली उत्तर भारत का पहला निजी अस्पताल बन गया है, जहां यह अत्याधुनिक बाय-प्लेन न्यूरो कैथ लैब सुविधा उपलब्ध है। यह सुविधा न्यूरोलॉजिकल आपात स्थितियों और जटिल न्यूरोवैस्कुलर रोगों के इलाज की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है।

चंडीगढ़ समर कार्निवल मे स्नो वर्ल्ड ने मचाई धूम-लेह लद्दाख थीम पर किया ठंडा बर्फीला एरिया तैयार

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल मे चल रहे समर कार्निवल मे अब स्नो वर्ल्ड का भरपूर आनंद लिया जा सकेगा। जी हां, आयोजको ने आगुंतको के लिए कार्निवल मे एक ऐसी जगह तैयार की जहां बर्फीले क्षेत्र और सर्दियों का अनुभव बिना बर्फ के मौसम में लिया जा रहा है।

सिटीन्यूज़ नॉउ से जानकारी सांझा करते हुए जिंदल इवेंट्स के सह संचालक सुरेश कपिला ने बताया कि लेह लद्दाख की थीम पर एक इनडोर स्नो पार्क तैयार किया गया है। कार्निवल मे बर्फीले क्षेत्र का अनुभव लेने के साथ साथ बर्फीले क्षेत्र के जानवरों की झलक का आनंद लिया जा सकेगा।

स्नो वर्ल्ड में बर्फीले क्षेत्र के पंक्षियों और भालू, पेंगुइन, टाइगर, हिरण, मोर और खरगोश जैसे जानवरों की अद्भुत मूर्तियां निश्चित तौर पर दर्शकों को अपनी आकर्षित कर रही है। लोगबाग सेल्फ़ी लेने के लिए उत्सुक दिखाई दे रहे हैं।

सुरेश कपिला ने बताया कि बिना मौसम की चिंता किए स्नो वर्ल्ड में सर्दियों का अनुभव लेने के लिए कोई अन्य शुल्क नही है। ज्ञात रहे कि स्नो वर्ल्ड मे परिवार के साथ मज़ेदार समय बिताकर एक अद्वितीय अनुभव का अहसास मिलेगा जो सदैव आपके ज़हन मे रहेगा।

क्षेत्रीय सहकारी प्रबन्ध संस्थान मे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य मे हुई वॉकाथॉन

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। शुक्रवार को क्षेत्रीय सहकारी प्रबन्ध संस्थान चण्डीगढ़ ने सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के 04 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर वॉकाथॉन का आयोजित किया। राजेश जोगपाल,पंजीयक, सहकारी समितियाँ, हरियाणा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि ने संस्थान के प्रांगण में भारत सरकार की पहल ” एक पेड़ मां के नाम” के अन्तर्गत पौधारोपण किया। वाकॉथान में संस्थान के विभिन्न राज्यों की सहकारी समितियों, विभागों, बैंको आदि के प्रतिनिधियों एवं संस्थान द्वारा संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों के करीब 300 छात्रों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की।

सिटीन्यूज़ नॉउ से बातचीत करते हुए डॉ. राजीव, कुमार, निदेशक, क्षेत्रीय सहकारी प्रबन्ध संस्थान ने बताया कि इस वॉकाथॉन का उदेश्य सहकारिता की भावना को जन-जन तक पहुँचाना एवं इसके महत्त्व को रेखांकित करना रहा। उन्होने कहा कि आयोजन संस्थान और सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के प्रयासों का प्रतीक रहा। सभी सहभागियों ने सहकारिता के संदेश को समाज में फैलाने का संकल्प लिया ।

लाडी बाठ का नया ट्रैक “चांदी दियाँ झांझरा” हुआ लॉंच

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। “वन पेग मोर” और “जान” जैसे गीतों से धूम मचाने वाले गायक लाडी बाठ अब नया ट्रैक “चांदी दियाँ झांझरा” गाकर श्रोताओं को एक फिर से रोमांचित करेंगे। नया ट्रैक आज शुक्रवार को रिलीज होगा।

सिटीन्यूज़ नॉउ से बात करते हुए लाडी बाठ ने बताया कि पिछले दो दशको से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े हुए है। उन्होने “वन पेग मोर” और “जान” जैसे गीत गाकर गीत प्रेमियों के दिलों पर राज किया है। कुछ अर्से के बाद अब अपने नए गाने “चांदी दियाँ झांझरा” से संगीत प्रेमियों को रोमांचित करेगें।

उन्होने बताया कि इस रोमांटिक गीत का म्यूजिक दोपेपेज और राहुल गिल ने कलमबध किया है। वीडियो डायरेक्टर फिलिप, कोरियोग्राफर राजिंदर आर जे, कैमरामैन शैली धीमान, एडिटर मोंटी है, जबकि गीत की प्रोमोशन गोल्ड माइन्स कर रहे हैं।

ज्ञात रहे कि गीत का वीडियो पंजाब की चुनिंदा लोकेशन पर किया गया है और अमृता अम्में मॉडल के रूप मे दिखाई देंगी। “चांदी दियाँ झांझरा” की रोमांटिक बीट संगीत प्रेमियों व युवाओं के लबों पर सुनने को मिलेगी।

डॉ. विवेक आहूजा ‘श्रेष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सक’ सम्मान से सम्मानित-आयुर्वेद केवल रोग का उपचार नहीं, अपितु स्वस्थ जीवन जीने की कला है- वैद्य डॉ. विवेक आहूजा

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। मंगलवार को डॉक्टर दिवस पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा वैद्य डॉ. विवेक आहूजा को ‘श्रेष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सक’ के सम्मान से अलंकृत किया गया।डॉ. विवेक आहूजा गत डेढ़ दशकों से आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में एक विशेष पहचान के रखते हैं। वे “आपकी रसोई ही आपका औषधालय है” जैसे जागरूकता अभियान से स्वास्थ्य और जीवनशैली मे सकारात्मक परिवर्तन ला रहे हैं।

इस समारोह मे डॉ. राकेश शर्मा, भूतपूर्व अध्यक्ष, एनसीआईएसएमए डॉ. संजीव गोयल, रजिस्ट्रार, बोर्ड ऑफ आयुर्वेद, पंजाब,ए डॉ. परमिंदर बजाज, फैकल्टी जनरल, एनआईएमए, भारत, डॉ. अनिल नागरथ, जनरल सेक्रेटरी, एनआईएमए, पंजाब, डॉ. आर.पी. गाबा, पैट्रन, एनआईएमए,चंडीगढ़,डॉ. मीनू गांधी, अध्यक्ष, एनआईएमए, चंडीगढ़ ,डॉ. शैलेंद्र भारद्वाज, प्रेस सेक्रेटरी, एनआईएमए, चंडीगढ़ आदि ने शिरकत की।

सिटीन्यूज़ नॉउ से बात करते हुए डॉ. आहूजा ने कहा कि उनका प्रथम कर्तव्य व्यक्ति के स्वास्थ्य की रक्षा करना है। रोगग्रस्त व्यक्ति का मूल कारण समझकर आयुर्वेदिक पद्धति से उपचार करना उनका उद्देश्य रहा है। उनका मानना है कि यदि रोग की जड़ को ठीक कर दिया जाए, तो शरीर स्वत: स्वस्थ हो जाता है।

ज्ञात रहे कि डॉ. आहूजा को चिकित्सा क्षेत्र में उनके योगदान को सम्मान मिलने से युवा चिकित्सकों को प्रेरणा मिलेगी। डॉ. विवेक आहूजा नीमा चंडीगढ़ के जनरल सेक्रेटरी के अतिरिक्त सेंट्रल नीमा के एक्जीक्यूटिव मेंबर भी हैं। समाजसेवा मे सक्रिय होने के साथ रोटरी क्लब तथा वैद्य महासभा के बतौर एक्जीक्यूटिव सदस्य हैं।

शहीद जवानों की बेटियों को भेंट किए आईपैड- अथर्व फाउंडेशन अध्यक्ष सुनील राणे की पहल

सिटीन्यूज़ नॉउ

जम्मू: अथर्व फाउंडेशन के अध्यक्ष सुनील राणे ने जम्मू-कश्मीर के शहीद जवानों की बेटियों को डिजिटल शिक्षा के लिए सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक अभिनव पहल की है। पहल के तहत जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, श्रीनगर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में, शहीद जवानों की बेटियों को आईपैड वितरित किए गए।इस अवसर पर, अथर्व फाउंडेशन ने श्रीनगर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के अधिकारी ग्रुप कैप्टन डॉ. फारूक फरीद नबी और हविलदार श्री राशिद को उनके सहयोग के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया। केसरी टूर्स के चेअरमन शैलेश पाटील भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

अथर्व फाउंडेशन ने इस अभियान के तहत देशभर के विभिन्न राज्यों में अब तक शहीद सैनिकों की बेटियों को 450 से अधिक लैपटॉप/आईपैड वितरित किए हैं। यह पहल शहीद जवानों के बलिदान का सम्मान करते हुए उनके परिवारों, विशेष रूप से बेटियों को, उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए शैक्षणिक सहायता प्रदान करने के अथर्व फाउंडेशन की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

इस मौके पर सुनील राणे जो अथर्व युनिव्हर्सिटी, मुंबई के संस्थापक भी है, ने अथर्व युनिव्हर्सिटी मुंबई में प्रत्येक शाखाओं में शहीदों की बेटियों को तथा जम्मू कश्मीर और भारत के पूर्वोत्तर राज्यों के विद्यार्थियों को विशेष छात्रवृत्ति की भी घोषणा की।