Home Blog Page 103

राजेंद्र प्रसाद गोयल ने एनएचपीसी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक का प्रभार संभाला

सिटीन्यूज़ नॉउ

फरीदाबाद, :- राजेंद्र प्रसाद गोयल, जो वर्तमान में एनएचपीसी लिमिटेड के निदेशक (वित्त) हैं, ने 1 जुलाई 2025 से भारत की प्रमुख जलविद्युत कंपनी और सरकार की नवरत्न कंपनी एनएचपीसी लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) का अतिरिक्त प्रभार संभाल लिया है। इससे पहले, श्री गोयल ने 1 मार्च 2024 से 7 अगस्त 2024 तक एनएचपीसी के सीएमडी के रूप में कार्य किया था।

श्री गोयल ने 18 नवंबर 1988 को एनएचपीसी में एक वित्त पेशेवर के रूप में अपनी सेवाएं शुरू की थीं और अपनी जिम्मेदारी, नैतिकता और समर्पण के बल पर उन्होंने कंपनी में उल्लेखनीय प्रगति की है। वे इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के सदस्य हैं और जयपुर के राजस्थान विश्वविद्यालय से वाणिज्य में मास्टर डिग्री प्राप्त है। उनके पास वित्त के क्षेत्र में 36 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है, साथ ही जलविद्युत परियोजनाओं के निर्माण और संचालन से संबंधित वित्तीय, संविदात्मक और नियामक मुद्दों की गहरी समझ है।

श्री गोयल जल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (जेपीसीएल), बुंदेलखंड सौर ऊर्जा लिमिटेड (बीएसयूएल) और एनएचपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (एनआरईएल) के अध्यक्ष हैं। इसके अतिरिक्त, वे एनएचपीसी की सहायक कंपनियों – एनएचडीसी लिमिटेड, चेनाब वैली पावर प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (सीवीपीपीपीएल), रतले हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आरएचपीसीएल) और लोकताक डाउनस्ट्रीम हाइड्रोइलेक्ट्रिक कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एलडीएचसीएल) के बोर्ड में नामित निदेशक हैं। वे फरीदाबाद स्थित नेशनल पावर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में निदेशक (वित्त) के पद पर भी कार्यरत रहे है।

उन्होंने एक उत्कृष्ट वित्त पेशेवर के रूप में अपनी पहचान बनाई है और एनएचपीसी की निरंतर प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके विशाल और विविध अनुभव से एनएचपीसी को और अधिक लाभ होने की उम्मीद है।

वेवगार्ड स्विम क्लब द्वारा आयोजित कैंप और कोचिंग रिफ्रेशर कोर्स का भव्य समापन

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ / तैराकी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में वेवगार्ड स्विम क्लब द्वारा आयोजित ‘वेवगार्ड स्प्लैश समर 2025’ कैंप और कोचिंग रिफ्रेशर कोर्स का भव्य समापन आज पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ में हुआ। यह चार सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण नीदरलैंड के प्रसिद्ध ओलंपिक कोच एरिक लांडा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

इस पहल का उद्देश्य था — पंजाब में तैराकी की संस्कृति को सशक्त बनाना और कोचिंग को वैश्विक मानकों तक पहुँचाना।समापन समारोह में पंजाब सरकार के खेल सचिव सर्वजीत सिंह, IAS बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। पूर्व राष्ट्रीय स्तर के तैराक रह चुके श्री सिंह ने राज्य सरकार की इस खेल को प्रोत्साहन देने की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने राज्य के सभी तैराकी कोचों को इस रिफ्रेशर कोर्स में भेजा ताकि वे अंतरराष्ट्रीय अनुभव से लाभान्वित हो सकें।

वेवगार्ड स्विम क्लब ने इस पूरे प्रशिक्षण कार्यक्रम का खर्च स्वयं उठाया, क्लब की हर पहल में “निःशुल्क सहभागिता” का सिद्धांत अपनाया जाता है। इस आयोजन में पंजाब यूनिवर्सिटी के खेल निदेशक श्री राकेश मलिक ने अहम सहयोग प्रदान किया। उनकी बदौलत यूनिवर्सिटी पूल और खिलाड़ियों के आवास की उत्कृष्ट व्यवस्था संभव हो पाई।

वेवगार्ड स्विम क्लब के प्रवक्ता अशोक शर्मा ने सभी मेहमानों, अभिभावकों और खिलाड़ियों का आभार जताते हुए कहा कि सरकार, विश्वविद्यालयों और निजी क्लबों के बीच निरंतर सहयोग से ही पंजाब में तैराकी को नई ऊंचाई दी जा सकती है।

पार्क ग्रेशियन अस्पताल ने हैफेड में लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला: पार्क ग्रेशियन अस्पताल, मोहाली ने स्व. श्रीमती शकुंतला देवी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट (संस्थापक श्री मनोज बामनिया) के सहयोग से हैफेड हेड ऑफिस, सेक्टर-5 पंचकूला में एक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। यह कैंप ‘हम हैं ना’ प्रोजेक्ट के तहत आयोजित किया गया, जिसमें 120 से अधिक कर्मचारियों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया ।

इस हेल्थ कैंप में ईएनटी, नेत्र रोग, त्वचा रोग, और पोषण व मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी सेवाएं प्रदान की गईं। अस्पताल की विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने शिविर स्थल पर ही हेल्थ स्क्रीनिंग और काउंसलिंग की।शिविर का उद्घाटन हैफेड के मैनेजिंग डायरेक्टर मुकुल कुमार (आईएएस), सेक्रेटरी योगेश कुमार (एचसीएस) और एडिशनल जीएम विकास देसवाल ने किया।

कार्यक्रम में पार्क अस्पताल, मोहाली की टीम ने बताया कि नियमित स्वास्थ्य जांच समय रहते बीमारियों की पहचान में मदद करती है और गंभीर जटिलताओं से बचाव संभव होता है। पार्क अस्पताल, मोहाली भविष्य में भी इसी तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर समाज सेवा में अपनी सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।

सारंग सिकंदर का एआई अधारित गीत ‘मी एंड हर’ पिता सरदूल सिंकदर को समर्पित

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। प्रख्यात पंजाबी गायक सरदूल सिंकदर उनके गायक और संगीतकार बेटे सारंग सिकंदर ने अपने जन्मदिन पर एआई आधारित गीत – ‘मी एंड हर’ के माध्यम से श्रद्धांजलि दी। ज्ञात रहे कि एआई जैसी नवीनतम तकनीक द्वारा पारिवारिक प्रेम और संगीत के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त किया गया है।

इस अवसर पर प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका उनकी मां अमर नूरी मौजूद रहीं।पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में एआई के नए एक्सपेरिमेंट के साथ इस गीत “मी एंड हर” को सांरग ने खुद लिखा, प्रोड्यूस और अपनी आवाज़ दी है। उन्होंनें कहा कि यह गीत उनके लिये अपने पिता से जुड़े रहने का एक माध्यम है।

सिटीन्यूज़ नॉउ से बातचीत करते हुए बताया कि संगीत पुश्तों से उनकी रगों में बसता रहा है। पिता गायक रहे जबकि दादा मस्ताना पटियाला घराने के एक प्रसिद्ध तबला वादक रहे जिन्हे तबले में बांस की छड़ियों के इस्तेमाल का आगाज़ करने के लिए जाने जाते हैं। गीत के वीडियो में जर्मन मूल की फारसी अभिनेत्री दिलबर आर्या ने किरदार निभाया है।

वीडियो को दुबई और भारत के कई खूबसूरत स्थानों में शूट किया गया है। यह गीत रोमांटिक कहानी पर आधारित है जो कि एआई के माध्यम से आधुनिक शैली के साथ खूबसूरती से मिलाती है।

सारंग के छोटे भाई अलाप सिकंदर ने गाने में गिटार बजाने के साथ साथ मिक्सिंग और मास्टरिंग का काम किया है। वीडियो की परिकल्पना रोबिन कलसी की है जबकि वीडियो का एनीमेशन और वीएफएक्स सिमर वीएफएक्स ने की है।

विश्वास फाउंडेशन द्वारा स्वर्गीय खेम चंद कवात्रा जी की याद में 100 परिवारों में राशन बांटा

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला । विश्वास फाउंडेशन पंचकूला द्वारा गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी के आशीर्वाद से 100 परिवारों को राशन बांटा गया। यह राशन सेक्टर 5, 4, 11 व 14 में तरपाल से बनी झुग्गिओं में गुजर बसर कर रहे जरुरतमन्द लोगों को बांटा गया।

विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि यह राशन की सेवा विश्वास फाउंडेशन के अनुयायी समाज सेवी अमित कवात्रा, किरण कवात्रा व सन्नी कवात्रा ने अपने पिता दिवंगत श्री खेम चंद कवात्रा जी की याद में की। राशन के प्रत्येक पैकेट में 5 किलो आटा, 1 किलो चावल, 1 किलो चीनी, 1 लिटर रिफाईंड का तेल, 1 किलो नमक, 500 ग्राम चना दाल, 500 ग्राम काला चना, 500 ग्राम सोयाबीन की बड़ी थी।

पुरुष आयोग की मांग को लेकर देश भर में निकाली जा रही बाईक रैली पार्ट 2.0 पहुंची चण्डीगढ़

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ : देश में पुरुषों के खिलाफ अत्याचारों से निपटने हेतु पुरुष आयोग की मांग को लेकर सेव इंडियन फैमिली (एसआईएफ) ने अभियान छेड़ा हुआ है। इसी सिलसिले में विश्व प्रसिद्ध बाइकर्स डॉ. अमजद खान, नदीम शेख और संदीप पावरिया ने 31 मई को फरीदाबाद से 16,000 किलोमीटर से अधिक की राष्ट्रव्यापी बाइक राइड पार्ट 2.0 यात्रा शुरू की जो आज चण्डीगढ़ पहुंची।

एसआईएफ के स्थानीय अध्यक्ष रोहित डोगरा ने आज चण्डीगढ़ प्रेस क्लब में इस बाबत आयोजित एक पत्रकार वार्ता में बताया कि ये यात्रा पूरे भारत में 37 दिनों में 20 राज्यों को कवर करेगी। उन्होंने बताया कि पुरुषों को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों जैसे बढ़ती पुरुष आत्महत्या, बढ़ती पति हत्या, पुरुषों का मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य, लिंग आधारित कानूनों का दुरुपयोग और पुरुषों पर घरेलू हिंसा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए यह यात्रा शुरू की है।

यह परिवर्तनकारी यात्रा प्रमुख शहरों से होकर गुजर चुकी है। इसके बाद राइडर्स जम्मू, कारगिल, लेह, मनाली, शिमला और दिल्ली से होकर गुजरेंगे।उन्होंने बताया कि भारत में हर साढ़े 4 मिनट में एक आदमी आत्महत्या करके मर जाता है जबकि हर साढ़े 6 मिनट में एक विवाहित आदमी घरेलू मुद्दों के कारण अपनी जान ले लेता है।

पुरुष आयोग की यह पहल पुरुषों के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान करना चाहती है। आजकल देश में पुरुषों का कानूनी नरसंघार हो रहा है। रोहित डोगरा ने कहा कि सेव इंडियन फैमिली-चंडीगढ़ के स्वयंसेवकों ने पुरुषों की संकटपूर्ण कॉल पर ध्यान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और कई लोगों को चरम कदम उठाने से रोका है।इ

उल्लेखनीय है कि सेव इंडियन फैमिली-चंडीगढ़ (एसआईएफ मूवमेंट के तत्वावधान में), भारत भर में 08882-498-498 पर पुरुषों के लिए एक हेल्पलाइन चलाता है, जिसमें हर महीने 4000-5000 कॉल आते हैं। एसआईएफ-चंडीगढ़ भारत में पुरुषों और लड़कों के अधिकारों और कल्याण की वकालत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

संगठन पुरुषों पर घरेलू हिंसा, झूठे आरोप और पुरुषों द्वारा सामना की जाने वाली मानसिक स्वास्थ्य चुनौतियों जैसे मुद्दों को संबोधित करने के लिए काम करता है। आंदोलन ने माननीय सर्वोच्च न्यायालय और भारत के विभिन्न माननीय उच्च न्यायालयों के समक्ष जनहित याचिकाओं के माध्यम से पर्याप्त कानूनी सक्रियता भी की है समान नागरिक संहिता के लिए एक प्रस्ताव पारित किया है तथा अपनी सिफारिशें विधि आयोग को सौंप दी हैं।

फोर्टिस मे हाई-रिस्क हृदय रोगों हेतू एडवांस्ड एंजियोप्लास्टी उपलब्ध

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। फोर्टिस मे हृदय रोगों मे हाई-रिस्क मरीजों के लिए अत्याधुनिक इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी उपचार उपलब्ध है।हाल ही मे 93 वर्षीय जटिल हृदय रोग से ग्रस्त और शारीरिकरूप से कमजोर बुजुर्ग की बड़ी हृदय धमनी में ब्लॉकेज का एडवांस्ड एंजियोप्लास्टी से सफल इलाज किया। उधर 70 वर्षीय मधुमेह, हृदय विफलता, गुर्दे की समस्या और तीन हृदय धमनियों में रुकावट से पीडि़त मरीज की भी जटिल और जोखिमपूर्ण एंजियोप्लास्टी की गई।

सिटीन्यूज़ नॉउ से जानकारी सांझा करते हुए कार्डियोलॉजी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. सुधांशु बुडाकोटी ने बताया कि 93 वर्षीय मरीज को हाइपरट्रॉफिक कार्डियोमायोपैथी और कोरोनरी आर्टरी डिजीज थी। उम्र और कमजोरी को देखते हुए उन्हे सर्जरी के बजाए दवाइयों से उपचार दिया गया। अनुकूलित चिकित्सा उपचार के बावजूद उनकी दोबारा एंजियोग्राफी कराई गई। डॉ. सुधांशु ने रोटाब्लेशन, इंट्रावैस्कुलर लिथोट्रिप्सी (आईवीएल) और लेजऱ के माध्यम से मरीज को आईवीएल तकनीक से जटिल एंजियोप्लास्टी देकर रक्त प्रवाह पुन: सुचारु किया।

डॉ. सुधांशु बुडाकोटी ने आगे बताया कि 70 वर्षीय मधुमेह से ग्रसित पुरुष ऐनल फिस्टुला की सर्जरी से पहले कार्डियक क्लियरेंस के लिए आए थे। उनकी उम्र को देखते हुए बायपास सर्जरी की बजाए कैल्शियम मॉडिफिकेशन के लिए आईवीएल तकनीक की सहायता से उच्च जोखिम वाली एंजियोप्लास्टी की गई। प्रक्रिया के दौरान मरीज की गुर्दों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बहुत ही कम मात्रा में डाई का उपयोग किया गया और अगले ही दिन उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

दिलजीत दोसांझ की फिल्म देश में रिलीज हुई तो आरएचएसएस इसके विरोध में सड़कों पर उतरेगा : संजय अरोड़ा

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ : राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन (आरएचएसएस), चण्डीगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में गौ को राष्ट्र माता तथा भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कराने का संकल्प करते हुए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। संगठन की स्थानीय अध्यक्ष मोनिका भारद्वाज ने इस बाबत जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर संगठन के राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोड़ा, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष सरिता शर्मा अरोड़ा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रवीण जैन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविन्द्र वैष्णव एवं पंजाब प्रदेश अध्यक्ष पुष्कर नंदा आदि भी उपस्थित रहे।

उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को सनातन धर्म के बारे में जागरूक करना उनके संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। संजय अरोड़ा ने कहा कि भारत सरकार को दिलजीत दोसांझ की पाकिस्तानी हीरोइन वाली फिल्म रिलीज करने की इजाजत नहीं देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर ये फिल्म रिलीज हुई तो उनका संगठन इसके विरोध में सड़कों पर उतरेगा, और किसी भी हालत में फिल्म को रिलीज नहीं होने देगा।

उन्होंने इसके अलावा ईद पर बकरे काटने की प्रथा को बंद करने के लिए भी कानून बनाने की मांग करते हुए कहा कि किसी भी धर्म में जीव हत्या उचित नहीं है। संगठन की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष सरिता शर्मा अरोड़ा ने बताया कि बैठक में धर्म मतांतरण व हिंदुओं पर अत्याचार एवं उनका शोषण रोकने पर भी चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि जल्द ही इन सभी मुद्दों को लेकर चण्डीगढ़ के प्रशासक, स्थानीय सांसद, उपायुक्त व स्थानीय भाजपा अध्यक्ष आदि को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

पारस हेल्थ में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी प्रणाली का भव्य शुभारंभ

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला। रविवार को पारस हेल्थ ने पंचकूला में पहली एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी प्रणाली – दा विंची एक्सआई का श्री गणेश किया। अब दुर्लभ, जटिल और उच्च जोखिम वाली सर्जरी अधिक सुरक्षित, सटीक और कम दर्दननायक होगी। यह तकनीक यूरोलॉजी, कैंसर सर्जरी, स्त्री रोग, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल और जनरल सर्जरी में कारगर सिद्ध होगी।

मुख्य अतिथि अजय छगती, सचिव, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान, चंडीगढ़ ने अत्याधुनिक तकनीक का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शहर में इस स्तर की तकनीक का आगमन बेहद सराहनीय है। रोबोटिक सर्जरी मेडिकल लाइन में मील का पत्थर साबित होगी। इस अवसर पर डॉ. मनीष बंसल, तरुण भंडारी, जय कौशिक, और सीमा चौधरी ने शिरकत की।

सिटीन्यूज़ नॉउ से जानकारी सांझा करते हुए विनीत अग्रवाल, सीओओ ने कहा कि पारस हेल्थ का उद्देश्य मरीजों को मेट्रो-लेवल इलाज उपलब्ध कराया है। डॉ. पंकज मित्तल, फैसिलिटी डायरेक्टर ने कहा कि यह तकनीक सर्जनों को उच्च स्तरीय नियंत्रण और स्पष्टता देते हुए मरीजों को बेहतर परिणाम और कम रिकवरी टाइम मुहैया प्रदान करेगी। डॉ. जीएस सेठी, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. राजन साहू, डॉ. करन मिधा और डॉ. अमित बंसल ने जटिल और दुर्लभ स्थिति में पारंपरिक सर्जरी को जोखिमपूर्ण बताते हुए इस तकनीक को रोगियों के लिए लाभकारी बताया।

रक्तदान के क्षेत्र में उत्तीर्ण योगदान देने पर विश्वास फाउंडेशन को मिला सम्मान

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला : विश्वास फाउंडेशन को गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी के आशीर्वाद से विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य रक्तदान के क्षेत्र में उत्तीर्ण व बेहतरीन योगदान देने पर सिविल अस्पताल की सिविल सर्जन डॉक्टर मुक्ता कुमार और पीएमओ आरएस चौहान ने सिविल अस्पताल सेक्टर 6 पंचकूला में मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि यह सम्मान विश्वास फाउंडेशन की और से श्यामसुंदर साहनी, सविता साहनी व सत्य भूषण खुराना ने मिलकर प्राप्त किया।

उन्होंने बताया कि विश्वास फाउंडेशन वर्ष 2004 से लगातार ट्राईसिटी व आसपास के अन्य शहरों में रक्तदान के क्षेत्र में रक्तदान शिविर आयोजित करके समाज में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। संस्था द्वारा अब तक 977 शिविर लगाकर 66151 रक्त यूनिट्स ट्राईसिटी के ब्लड बैंकों को दिया जा चुका है। इस अवसर पर इंचार्ज ब्लड बैंक डॉक्टर अमित सम्मी व उनकी पूरी टीम मौजूद रही।