Home Blog Page 105

जेएसडब्ल्यू पेंट्स ने एक्ज़ो नोबेल इंडिया के साथ किया समझोता

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ / जेएसडब्ल्यू पेंट्स लिमिटेड ने आज एक्ज़ो नोबेल एन.वी. और उसके सहयोगियों से एक्ज़ो नोबेल इंडिया लिमिटेड (“एएनआईएल”) में 74.76% तक हिस्सेदारी हासिल करने के लिए निर्णायक समझौता किया। शेयर खरीद समझौते के तहत अधिकतम हस्तांतरण मूल्य ₹8,986 करोड़ तक होगा, जो कुछ समापन समायोजनों (“प्रस्तावित हस्तांतरण”) पर निर्भर करेगा।

जेएसडब्ल्यू पेंट्स के प्रबंध निदेशक, पार्थ जिंदल ने कहा, “पेंट और कोटिंग, भारत के सबसे तेज़ी से वृद्धि दर्ज करने वाले क्षेत्रों में से एक है और जेएसडब्ल्यू पेंट्स सबसे तेज़ी से वृद्धि दर्ज कर रही पेंट कंपनियों में से एक है। एक्ज़ो नोबेल इंडिया के कुछ सबसे प्रसिद्ध वैश्विक पेंट और कोटिंग ब्रांडों में ड्यूलक्स, इंटरनेशनल और सिकेंस शामिल हैं।

हम जेएसडब्ल्यू परिवार में इसका स्वागत करते हुए उत्साहित हैं। एक्ज़ो नोबेल इंडिया परिवार – कर्मचारियों, ग्राहकों और भागीदारों के साथ मिलकर – हम भविष्य की जरूरतों को पूरा करने वाली पेंट कंपनी बनना चाहते हैं। ड्यूलक्स के जादू और जेएसडब्ल्यू पेंट्स की विचारशीलता के साथ, हम ग्राहकों को खुश करने और अपने हितधारकों के लिए स्थायी मूल्य तैयार करने के लिए तत्पर हैं।”

महिंद्रा स्कॉर्पियो की जेड8टी वेरिएंट के साथ जेड8 रेंज हुई और भी दमदार

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ / भारत की प्रमुख एसयूवी निर्माता, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने आज स्कॉर्पियो-एन में लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) लाने की घोषणा की है। इसके साथ ही, कंपनी ने एक नया जेड8टी वेरिएंट भी लॉन्च किया है, जिससे प्रीमियम जेड8 रेंज की अपील और पहुंच पहले से अधिक बढ़ गई है। इस मौके पर, महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन के तीन सफल साल भी मना रही है, जिसके 2.5 लाख से ज़्यादा ग्राहक संतुष्ट हैं।

इसके अलावा, स्कॉर्पियो-एन एडीएएस में स्पीड लिमिट असिस्ट और फ्रंट व्हीकल स्टार्ट अलर्ट जैसे एक्सक्लूसिव फीचर्स भी हैं, जो महिंद्रा की आईसीई एसयूवी में पहली बार दिए गए हैं। अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल मोड में, यह एक बटन दबाने पर स्पीड लिमिट से मेल खाने के लिए क्रूज़ स्पीड को आसानी से एडजस्ट करने में मदद करता है। फ्रंट व्हीकल स्टार्ट अलर्ट ट्रैफिक जागरूकता को बढ़ाता है, जब सामने खड़ी गाड़ी चलना शुरू करती है, तो यह विजुअल्स, आवाज़ और हैप्टिक फीडबैक के जरिए ड्राइवर्स को अलर्ट करता है। ये सभी सुधार स्कॉर्पियो-एन की 5-स्टार GNCAP सेफ्टी रेटिंग को और मजबूत करते हैं।

पंचकूला स्थित अलकेमिस्ट में एडवांस्ड रोबोटिक तकनीक हुई लॉन्च

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला। अलकेमिस्ट अस्पताल पंचकूला उन्नत रोबोटिक सर्जिकल प्रणाली का दा विंची एक्सआई सर्जिकल रोबोट मुहैया करवाने वाला क्षेत्र का पहला अस्पताल बन गया है।

ज्ञात रहे कि यह अत्याधुनिक तकनीक स्त्री रोग, सामान्य सर्जरी, मूत्रविज्ञान, सिर और गर्दन की सर्जरी, कैंसर सर्जरी और किडनी प्रत्यारोपण सहित विभिन्न विशेषताओं में सर्जिकल परिशुद्धता, सुरक्षा और रोगी परिणामों मे मील का पत्थर साबित होगी।

सिटीन्यूज़ नॉउ से जानकारी सांझा करते हुए अलकेमिस्ट ग्रुप के चेयरमैन करणदीप सिंह ने बताया कि यह तकनीक उन्नत है जो पूरी तरह से सर्जन के नियंत्रण में रहते हुए रोबोटिक प्लेटफ़ॉर्म पर उनके कौशल को बढ़ाती है।

मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. परमजीत सिंह मान ने कहा कि दा विंची एक अगली पीढ़ी का रोबोटिक सर्जिकल प्लेटफ़ॉर्म है, जिसे सर्जनों को बेहतर नियंत्रण, सटीकता और न्यूनतम आक्रमण के साथ जटिल प्रक्रियाओं को करने में सक्षम बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

वरिष्ठ सलाहकार जनरल और लेप्रोस्कोपिक सर्जरी डॉ. हर्ष गर्ग ने बताया कि अब सर्जिकल रोबोट के साथ अधिक सटीकता से जटिल सर्जरी द्वारा रोगियों को कम दर्द होगा और वे तेजी से ठीक होंगे। सलाहकार जनरल और लेप्रोस्कोपिक सर्जरी डॉ. रोहित बंसल ने कहा कि रोबोट चुनौतीपूर्ण शारीरिक क्षेत्रों में बेहतर परिणामों के साथ काम करने की क्षमता को बढ़ाता है।

वरिष्ठ सलाहकार, जनरल और लेप्रोस्कोपिक सर्जरी डॉ. मुकेश गोयल ने कहा कि सामान्य सर्जरी में रोबोटिक सर्जरी पारंपरिक ओपन या लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की तुलना में छोटे चीरे, कम दर्द, तेजी से रिकवरी और जटिलताओं का कम जोखिम शामिल है। यूरोलॉजी एवं किडनी ट्रांसप्लांट के एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. नीरज गोयल ने बताया कि रोबोटिक सर्जरी विशेषकर प्रोस्टेटेक्टॉमी और किडनी ट्रांसप्लांट जैसी जटिल प्रक्रियाओं में अहम भूमिका अदा करेगी।

पार्क हॉस्पिटल में एडवांस रोबोटिक किडनी ट्रांसप्लांट सुविधा उपलब्ध- डॉ. प्रियदर्शी रंजन

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। पार्क हॉस्पिटल ने शुक्रवार को एडवांस रोबोटिक किडनी ट्रांसप्लांट की शुरुआत की घोषणा की। रोबोटिक यूरोलॉजी और रीनल ट्रांसप्लांट के डायरेक्टर डॉ. प्रियदर्शी रंजन ने कहा कि हस्पताल रोबोटिक ट्रांसप्लांट के अलावा हाई रिस्क ट्रांसप्लांट, पीडियाट्रिक ट्रांसप्लांट स्वैप केस, एबीओ असंगत ट्रांसप्लांट और रीडू ट्रांसप्लांट करने मे सक्षम है।

सिटीन्यूज़ नॉउ से बातचीत करते हुए डायरेक्टर नेफ्रोलॉजी डॉ. मुकेश गोयल ने बताया कि पिछले एक दशक में क्रोनिक किडनी फेलियर रोग का प्रसार लगभग दोगुना हो गया है। उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मोटापा, तनाव और अस्वास्थ्यकर खान-पान जैसे जोखिम कारकों में वृद्धि के कारण इसके और बढऩे की उम्मीद है।

कंसल्टेंट यूरोलॉजी और रीनल ट्रांसप्लांट डॉ. मानव गोयल, ने कहा कि देश में हर 10 मिनट में अंग प्रत्यारोपण की प्रतीक्षा सूची में एक व्यक्ति जुड़ जाता है और हर दिन 20 लोग अंग की कमी के कारण मर जाते हैं।

कंसल्टेंट नेफ्रोलॉजी डॉ. कल्पेश सतापारा ने कहा कि अंगदान करके, एक मृत दाता व्यक्ति अंगदान के माध्यम से 8 व्यक्तियों की जान बचा सकता है और ऊतक दान के माध्यम से 50 से अधिक लोगों के जीवन को बेहतर बना सकता है।ग्रुप सीईओ आशीष चड्ढा ने कहा कि अस्पताल अत्याधुनिक डायलिसिस सेंटर इंटरवेंशन नेफ्रोलॉजी सेवाओं सहित 24&7 डायलिसिस जैसी सेवाएं मुहैया करवा रहा है।

गली मोहल्ला क्रिकेट लीग ने पंजाब से नशे के खात्मे के लिए कमर कसी-ग्रामीण पंजाब के लिए “सरपंच ट्रॉफी” की घोषणा

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। गली मोहल्ला क्रिकेट लीग ने शुक्रवार को पंजाब में नशे के खिलाफ एक बड़े अभियान की शुरुआत की। जीएमसीएल ने महाराष्ट्र पुलिस के साथ ‘नशा मुक्ति अभियान’ में भाग लेने के बाद अब पंजाब में भी क्रिकेट के ज़रिए सामाजिक बदलाव लाने की योजना बनाई है। ग्रामीण पंजाब को एकजुट करने और गांवों के नेतृत्व को सम्मान देने के उद्देश्य से ‘जीएमसीएल सरपंच ट्रॉफी’ की घोषणा की गई।

बाबा इंदर प्रीत सिंह, आध्यात्मिक प्रमुख, सतकार्मिक मिशन, अमन बंदवी, निदेशक, ग्लोबल मिडास कैपिटल व साड्डा खिड़दा पंजाब, हरमीत सिंह, निदेशक, खिलाड़ी विकास एवं मनोविज्ञान विभाग और रमन गांधी, सीईओ, जीएमसीएल मुख्य रूप में सम्मिलित हुए।

सिटीन्यूज़ नॉउ से जानकारी सांझा करते हुए बाबा इंदर प्रीत सिंह ने कहा कि नशा पंजाब के युवाओं और परिवारों को तोड़ रहा है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट एकजुटता लाता है, इसलिए हम जीएमसीएल के ज़रिए युवाओं को आशा और उद्देश्य देंगे। अमन बंदवी ने कहा कि जीएमसीएल सिर्फ क्रिकेट नहीं है, ये रोजगार, महिला सशक्तिकरण और पंजाब के पुनर्निर्माण की मुहिम है। हरमीत सिंह ने बताया कि हमारी प्राइड अकादमी खिलाडय़िों को मानसिक रूप से मज़बूत बनाती है, ताकि वे मैदान के साथ-साथ जीवन की चुनौतियों से भी लड़ सकें।

इस अवसर पर सीईओ रमन गांधी ने बड़े स्तर पर योजना के बारे में बताते हुए कहा कि अगस्त 2025 से पंजाब भर में 500 टीमें, 5500 खिलाड़ी और 5000 मैच आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस और स्कूलों के सहयोग से यह अभियान हर गली और गांव तक पहुंचेगा। पंजाब को तीन क्षेत्रों माझा, मालवा और दोआबा में बांटकर यह अभियान चलाया जा रहा है। माझा क्षेत्र में अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन और पठानकोट ज़िलों को शामिल किया गया है। सिख विरासत वाले इस क्षेत्र में नशे के खिलाफ एकजुटता लाई जाएगी।

इसी तरह 14 जिलों और 69 विधानसभा क्षेत्रों वाले सबसे बड़े क्षेत्र मालवा में लुधियाना, पटियाला, मोगा और बठिंडा जैसे शहर शामिल हैं। यहां युवाओं को क्रिकेट से जोडक़र जागरूकता फैलाई जाएगी। इसी तरह दोआबा क्षेत्र में जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर और शहीद भगत सिंह नगर जैसे जिलों में समुदाय आधारित नेटवर्क का उपयोग करके जीएमसीएल का संदेश फैलाया जाएगा।

पीएचडीसीसीआई ने किया एचआर कॉन्क्लेव व एचआर एक्सीलेंस रिकॉग्निशन का आयोजन

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री ने शुक्रवार को पांचवें एचआर कॉन्क्लेव और एचआर एक्सीलेंस रिकॉग्निशन के दौरान उत्तर भारत से आए मानव संसाधन प्रोफेशनल्स ने कहा कि किसी भी समूह व कार्यालय में एचआर की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

पीएचडीसीसीआई हरियाणा राज्य चैप्टर के सह-अध्यक्ष लोकेश जैन ने मानव संसाधन प्रबंधन में कर्मचारी अनुभव को प्राथमिकता देने के महत्व पर जोर दिया। जबकि गुड पीपल रिलेशंस के संस्थापक डॉ.जीपी राव ने एचआर को चुस्त, दूरदर्शी और कर्मचारी विकास और संगठनात्मक सफलता को बढ़ावा देने की जरूरत पर जोर दिया। एचआर कॉन्क्लेव के अध्यक्ष एवं सिंपली ग्रुप के मैनेजिंग पार्टनर रजनीश सिंह ने वर्तमान परिदृश्य में बदलते पहलुओं के अनुकूल होने में एचआर पेशेवरों के सामने आने वाली चुनौतियों और अवसरों पर जोर दिया।

फ्यूचर रेडी वर्कफोर्स पर एक सत्र का संचालन तनुश्री गुप्ता, एचआर कंसल्टेंट ने किया और आने वाले समय में आवश्यक नए कौशल पर विचार-विमर्श किया और अन्य वक्ताओं जैसे सुश्री अमृता सिंह हेड एचआर, डेंसो टेन यूनो मिंडा,जेपी सिंह, वीपी और ग्रुप हेड एचआर, ग्रोज इंजीनियरिंग टूल्स प्राइवेट लिमिटेड, आकाश ठाकुर,उपाध्यक्ष और हेड कॉर्पोरेट एचआर, वर्धमान टेक्सटाइल्स ने अपने विचार साझा किए।

डॉ.जीपी राव ने भी इप्शिता काजला द्वारा संचालित एक फायर साइड चैट में विविधता समानता और समावेश पर अपने विचार साझा किए। एचआर पेशेवरों के लिए कर्मचारी कल्याण सबसे महत्वपूर्ण विषय सिमर दीप कौर, सीएचआरओ, मैक्स इंडिया और अंतरा सीनियर लिविंग, निधिश्याम, प्रमुख एचआर, प्रेमास लाइफ साइंसेज, देबजानी दासगुप्ता, प्रमुख एचआर, महले आनंद फिल्टर सिस्टम, अनुपम बिस्वाल, संस्थापक, द लास्ट माइल केयर वक्ताओं के रूप में शामिल हुए।

निर्णायक मंडल ने विभिन्न श्रेणियों में सर्वोत्तम प्रथाओं के लिए 10 मानव संसाधन टीमों को सम्मानित किया। विभिन्न श्रेणियों में अन्य विजेता कंपनियों में ग्रेस्टार सर्विसेज इंडिया लिमिटेड, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड, स्वराज डिवीजन, नैनोटेक केमिकल ब्रदर्स प्राइवेट लिमिटेड, पारिजात इंडस्ट्रीज, टैलेंट ग्रो ग्लोबल, वीनस रेमेडीज लिमिटेड शामिल रही।

पश्चिमोत्तर राज्यों में डायरेक्ट सैलिंग से डायरेक्ट सैलर हुये पांच लाख

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। इंडियन डायरेक्ट सैलिंग एसोसिएशन (आईडीएसए) ने शुक्रवार को सर्वेक्षण के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि गत वित्तीय वर्ष मे देश के पश्चिमोत्तर राज्यों ने प्रत्यक्ष बिक्री में 15.71 प्रतिशत से अधिक की शानदार विकास दर्ज करके 2172 करोड़ रूपये से अधिक का कारोबार किया। हरियाणा खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर और प्रधान सचिव डी. सुरेश ने इस कार्यक्रम मे शिरकत की।

आईडीएसए के अनुसार, इन राज्यों का इस अवधि में वर्ष दर वर्ष आधार पर 15.71 प्रतिशत की विकास दर के साथ कुल डायरेक्ट सैलिंग कारोबार 2172 करोड़ रूपये रहा जो उत्तरी क्षेत्र के कुल 6,600 करोड़ रुपये के कारोबार का 33 प्रतिशत तथा 22,142 करोड़ रुपये के कुल राष्ट्रीय कारोबार का 9.8 प्रतिशत है। साथ ही डायरेक्ट सैलिंग क्षेत्र ने इन राज्यों के पांच लाख से ज्यादा लोगों को स्वरोजगार और वैक्ल्पिक आय के अवसर भी प्रदान किये हैं और इस संख्या में वर्ष दर वर्ष आधार पर 31.23 प्रतिशत की शानदार वृद्धि दर्ज की गई है।

सिटीन्यूज़ नॉउ से बातचीत करते हुए मंत्री राजेश नागर ने स्वरोजगार सृजन, उद्यमिता और कौशल विकास, आर्थिक समावेश, महिला एवं युवा सशक्तिकरण और उपभोक्ता संरक्षण को लेकर राज्य सरकार के प्रयासो में डायरेक्ट सैलिंग उद्योग के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य में डायरेक्त् सैलिंग कम्पनियों की गतिविधियों पर निगरानी रखने तथा उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई हेतु ‘हरियाणा डायरेक्ट सैलिंग मॉनिटरिंग अथॉरिटी‘ का गठन कर दिया है।

आईडीएसए के अध्यक्ष विवेक कटोच ने देश में डायरेक्ट सैलिंग के परिदृश्य और इसके सतत विकास एवं विस्तार हेतू पंजाब सरकार से भी उपभोक्ता संरक्षण (डायरेक्ट सैलिंग) नियम-2021 के तहत राज्य में ‘निगरानी समिति‘ अविलम्ब गठित करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर 50 से अधिक महिला उद्यमियों को डायरेक्ट सैलिंग क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान के लिये सम्मानित किया गया। आईडीएसए की कोषाध्यक्ष अप्राजिता सरकार, सदस्य कम्पनियों के शीर्ष अधिकारी और प्रतिनिधि के साथ डायरेक्ट सैलर भी उपस्थित रहे।

शेल्बी हॉस्पिटल द्वारा फ्री ऑर्थोपेडिक एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला / शेल्बी हॉस्पिटल, मोहाली द्वारा एक नि:शुल्क घुटना, जोड़ एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन 27 जून 2025 (शुक्रवार) को पुलिस लाइन, पंचकूला में किया जा रहा है।

इस अवसर की मुख्य अतिथि होंगी श्रीमती सृष्टि गुप्ता (आईपीएस), उपायुक्त पुलिस, पंचकूला, जो इस सराहनीय स्वास्थ्य पहल में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगी। शिविर में शेल्बी हॉस्पिटल, मोहाली के वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप अग्रवाल,चेयरमैन एवं चीफ कंसल्टेंट – ऑर्थोपेडिक्स व जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी, अपनी टीम के साथ मरीजों की नि:शुल्क जांच करेंगे।

घुटनों के दर्द, जोड़ों की समस्याओं और हड्डियों से संबंधित अन्य समस्याओं की विशेषज्ञ जांच की जाएगी। शिविर में निम्नलिखित स्वास्थ्य जांचें भी नि:शुल्क होंगी, बोन मिनरल डेंसिटी (BMD) टेस्ट , ब्लड शुगर टेस्ट, ब्लड प्रेशर जांचडॉ. अग्रवाल पुलिस कर्मियों को हड्डियों और जोड़ों की देखभाल, फिट रहने के उपाय, एवं इंजरी से बचाव के बारे में भी मार्गदर्शन देंगे।

यह शिविर शेल्बी हॉस्पिटल की सामुदायिक स्वास्थ्य को समर्पित पहल का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य पुलिस बल जैसे कठिन सेवा क्षेत्रों में कार्यरत कर्मियों के स्वास्थ्य की रक्षा और जागरूकता को बढ़ाना है.

पीएसपीसीएल के निदेशक जसबीर सिंह सूर सिंह ने अनुकंपा के आधार पर लंबित नियुक्तियों पर तुरंत कार्रवाई करने का आह्वान किया

सिटीन्यूज़ नॉउ

पटियाला / पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) के निदेशक (प्रशासन) जसबीर सिंह सूर सिंह ने शुक्रवार को पटियाला में एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में विभिन्न क्षेत्रों में अनुकंपा के आधार पर लंबित नियुक्ति मामलों की स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में सभी क्षेत्रों के मुख्य कार्यालयों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने भाग लिया । जिसका मुख्य फोकस प्रक्रिया को तेज करना और योग्य आवेदकों को समय पर सहायता सुनिश्चित करना था।

सहानुभूतिपूर्वक नियुक्तियों का महत्वचर्चा के दौरान, निदेशक सूर सिंह ने मृतक कर्मचारियों के परिवारों को राहत देने में अनुकंपा नियुक्तियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने सभी विभागों से इन मामलों को उच्च प्राथमिकता देने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि काफी संख्या में पद खाली हैं और योग्य आवेदकों की सहायता के लिए उन्हें तुरंत भरा जा सकता है।

उन्होंने संबंधित सभी अधिकारियों को किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही के खिलाफ चेतावनी दी, और कहा कि जहां भी आवश्यक होगा, कड़ी जवाबदेही लागू की जाएगी।मिशन मोड दृष्टिकोण और समन्वयउन्होंने क्षेत्रीय प्रमुखों और मानव संसाधन कर्मियों को ‘मिशन मोड’ दृष्टिकोण अपनाने और सभी संबंधित प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने के लिए प्रोत्साहित किया। अंतर-विभागीय समन्वय के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए एक पारदर्शी और समय-बद्ध प्रक्रिया का पालन किया जाना चाहिए कि मौजूदा नीतियों के अनुसार केवल वास्तविक और योग्य उम्मीदवारों को ही नियुक्त किया जाए।

मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री का समर्थननिदेशक (प्रशासन) जसबीर सिंह सूर सिंह ने सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री एस. भगवंत सिंह मान के निरंतर समर्थन की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का प्रगतिशील और जन-हितैषी दृष्टिकोण न केवल अनुकंपा नीतियों को मजबूत कर रहा है, बल्कि पंजाब के युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों का विस्तार करने पर भी केंद्रित है।

कर्मचारियों के परिवारों को समय पर सहायता पर उनका लगातार जोर हमें नए समर्पण के साथ काम करने के लिए प्रेरित करता है।”बैठक का समापन सभी क्षेत्रीय प्रतिनिधियों की ओर से लंबित मामलों में तेजी लाने और उन करुणापूर्ण मूल्यों को बनाए रखने की दृढ़ सामूहिक प्रतिबद्धता के साथ हुआ, जिनके लिए PSPCL खड़ा है।

महाराजा अग्रसेन सेवा संगठन द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ / मनीमाजरा स्थित श्री दुर्गा माता (बनभौरी मंदिर) में महाराजा अग्रसेन सेवा संगठन द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में धर्म प्रचार प्रसार को बढ़ावा देने वाली कीर्तन मंडली और मंदिर के पुजारियों को सम्मानित किया गया।

संगठन के चेयरमैन सतबीर गर्ग ने बताया कि उनकी संस्था समय-समय पर विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्य करने वाली संस्थाओं को सम्मानित करती रहती है। गर्ग ने कहा कि महाराजा अग्रसेन की शिक्षाओं को समाज में प्रचारित करना और लोगों को धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में शामिल होने के लिए प्रेरित करना संगठन का मुख्य उद्देश्य है ,कार्यक्रम के दौरान कीर्तन मंडली और मंदिर के पुजारी को कैंपर देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर गर्ग परिवार के सदस्य देवराज गर्ग, सुनील गर्ग, गौरव गर्ग के अलावा प्रधान सुरेश गोयल और संगठन के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे। सभी ने कीर्तन मंडली और मंदिर के पुजारियों को उनकी सेवाओं के लिए बधाई दी और उनके कार्यों की सराहना की।

संगठन का उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और लोगों को धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में शामिल होने के लिए प्रेरित करना है।