Home Blog Page 108

मैक्स अस्पताल, बठिंडा में योग सत्र में 100 लोगों ने हिस्सा लिया

सिटीन्यूज़ नॉउ

बठिंडा:- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, बठिंडा में योग के लाभों और स्वस्थ जीवनशैली पर प्रकाश डालने के लिए आयोजित स्वास्थ्य और योग सत्र में वरिष्ठ नागरिकों सहित 100 लोगों ने हिस्सा लिया।इस अवसर पर प्रतिभागियों ने प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में विभिन्न आसन किए। स्वास्थ्य और योग सत्र के बाद समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर और न्यूट्रिशन कंसल्टेशन का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मैक्स हॉस्पिटल, बठिंडा के इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. इश्तियाक मसूद ने हृदय स्वास्थ्य के महत्व और समग्र हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखने में योग की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “योग शरीर की जागरूकता और उपस्थिति को विकसित करने के साथ-साथ तनाव को कम करने में मदद करता है। ये हृदय संबंधी स्थितियों का सामना करने वाले व्यक्तियों के लिए महत्वपूर्ण कौशल हैं।

योग हृदय संबंधी कंडीशनिंग में सुधार करता है, कोलेस्ट्रॉल को कम करता है, रक्तचाप को नियंत्रित करता है, जीवन की गुणवत्ता में सुधार करता है और संभावित रूप से हृदय संबंधी संकट की घटनाओं को कम करता है।”उन्होंने कहा कि उम्र चाहे जो भी हो, स्वस्थ, खुशहाल और अधिक संतुष्टिदायक जीवन जीने के लिए शारीरिक रूप से सक्रिय रहना आवश्यक है।

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड में उत्साह और जोश के साथ मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

सिटीन्यूज़ नॉउ

ऋषिकेश :- टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड, एक प्रमुख मिनी रत्न, विद्युत उत्पादक उपक्रम के कॉर्पोरेट कार्यालय, ऋषिकेश में आज 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में कर्मचारियों और उनके परिवारों की सक्रिय भागीदारी रही, जो समग्र कल्याण और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के लिए निगम की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इस अवसर पर, टीएचडीसीआईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, श्री आर. के. विश्नोई ने वर्तमान समय में मनुष्य के व्यस्त जीवन शैली में योग की बढ़ती प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “योग हमारी प्राचीन भारतीय परंपरा का एक अमूल्य उपहार है, शारीरिक जीवन शक्ति और मानसिक स्वास्थ्य दोनों का विकास करने के लिए सबसे शक्तिशाली और विश्वसनीय साधनों में से एक के रूप में विकसित हुआ है। यह आधुनिक जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए आंतरिक शक्ति, अनुशासन और लचीलापन प्रदान करता है।

उन्होंने टीएचडीसीआईएल के कर्मचारियों और उनके परिवारों के उत्साही भागीदारी की सराहना की, साथ ही एक स्वस्थ जीवन शैली और सकारात्मक संगठनात्मक संस्कृति के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। इस महत्वपूर्ण अवसर का एक प्रमुख आकर्षण अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संबोधन का सीधा प्रसारण था, जिसे सभी उपस्थित लोगों ने ध्यानपूर्वक सुना, जिससे उत्सव की भावना और गहरी हो गई।

टीएचडीसीआईएल परिवार के सदस्यों द्वारा विशेष योग-मुद्रा की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को एक सुंदर और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बनाया।इस अवसर पर श्री संदीप सिंघल, कार्यपालक निदेशक (तकनीकी), डॉ. ए. एन. त्रिपाठी, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं प्रशासन तथा सीसी) एवं टीएचडीसीआईएल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। टीएचडीसीआईएल की सभी परियोजनाओं एवं इकाई कार्यालयों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

पीएचडीसीसीआई शी फोरम ने एफसीआई के सहयोग से मनाया योग दिवस

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के महिला विंग शी फोरम ने भारतीय खाद्य निगम के सहयोग से शनिवार को योग सत्र का आयोजन किया।अपने स्वागत भाषण में शी फोरम की अध्यक्ष एडवोकेट पूजा नायर ने कहा कि इस वर्ष ‘एक पृथ्वी,एक स्वास्थ्य’ के लिए योग थीम के साथ शी फोरम उन पहलों को बढ़ावा देने पर गर्व करता है जो न केवल पेशेवर उत्कृष्टता पर बल्कि समग्र कल्याण पर भी ध्यान केंद्रित करती हैं। जिसमें विशेष रूप से महिलाओं, परिवारों और व्यापक समुदाय के लिए कार्य किया जाता है।

इस अवसर पर प्रमाणित योग प्रशिक्षक जनक मगोत्रा,भूपिंदर वर्मा और शशि बंसल ने कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योग आसनों का प्रदर्शन करते हुए योग सत्र का संचालन किया और बताया कि कैसे योग शारीरिक फिटनेस, मानसिक शांति और मांसपेशियों के लचीलेपन को बढ़ावा देता है।

डॉ.विभा बावा, बीएएमएस, क्लिनिकल डाइटिशियन और ऑन्कोलॉजी न्यूट्रिशनिस्ट और संयोजक,क्षेत्रीय फार्मास्यूटिकल, स्वास्थ्य और कल्याण समिति, पीएचडीसीसीआई के तहत आयुर्वेद, सिद्ध और यूनानी पर संचालन समिति और पीएचडीसीसीआई शी फोरम चंडीगढ़ की संचालन समिति की सदस्य ने योग के लाभों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि फिटनेस और पोषण एक साथ चलते हैं।

इस कार्यक्रम में सरकारी अधिकारियों, उद्योग के सदस्यों और विभिन्न क्षेत्रों के योग उत्साही लोगों की सक्रिय भागीदारी देखी गई। इस अवसर पर सुश्री रिमनीत कौर, रेजिडेंट डायरेक्टर और सुश्री उषा वर्मा, वरिष्ठ सहायक सचिव ने योग सत्र में भाग लिया।

एसजेवीएन ने 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया

सिटीन्यूज़ नॉउ

शिमला :- एसजेवीएन ने कारपोरेट मुख्यालय, शिमला तथा अपने समस्त कार्यालयों एवं परियोजनाओं में हर्षोल्लास के साथ 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। इस साल की थीम ‘एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग ‘ योग के अभ्यास को सततशीलता एवं वैश्विक कल्याण के साथ जोड़ता है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि, श्री अजय कुमार शर्मा, निदेशक (कार्मिक) ने कारपोरेट मुख्यालय में योग सत्र का उद्घाटन किया तथा इसमें भाग लिया।

इस कार्यक्रम में श्री चन्द्र शेखर यादव, कार्यकारी निदेशक (मानव संसाधन) तथा एसजेवीएन के विभागाध्यक्षों के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस दिन को मनाने के लिए ईशा फाउंडेशन के सहयोग से विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। योग विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक सामंजस्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न आसन और श्वास तकनीक सिखाईं।

इस अवसर पर, श्री अजय कुमार शर्मा ने कहा, “योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है और यह स्वयं, विश्व और प्रकृति के साथ एकता की भावना की खोज का मार्ग है।” एसजेवीएन ऐसे आयोजनों के माध्यम से अपने कार्यबल एवं अन्य लोगों के मध्य स्वास्थ्य तथा सतत जीवन शैली को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

त्रिपत गिरधर और गर्ग बिल्डर्स मिलकर बनाएंगे उत्तर भारत की सबसे ऊंची रिहायशी इमारत, मोहाली में बनेगी ‘मार्बेला रॉयस’

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़- प्रसिद्ध आर्किटेक्ट एआर. त्रिपत गिरधर अब गर्ग बिल्डर्स एंड प्रमोटर्स एलएलपी के साथ मिलकर मोहाली के आईटी सिटी, सेक्टर 83A में एक खास प्रोजेक्ट ‘मार्बेला रॉयस’ को आकार देने जा रहे हैं। 42 मंजिला यह टावर उत्तर भारत की सबसे ऊंची रिहायशी इमारत होगी, जिसकी छत पर एक हेलिपैड भी होगा।

पंजाब सरकार ने इसे हाल ही में ‘रीजन की पहली आइकॉनिक बिल्डिंग’ का दर्जा दिया है। यह प्रोजेक्ट मोहाली के आईटी सिटी क्षेत्र में 8.01 एकड़ में फैला होगा और और 200 फीट चौड़ी सड़क पर स्थित है। इसे लो-डेंसिटी लग्जरी टाउनशिप के तौर पर तैयार किया जाएगा। यहां सिर्फ दो ओपन कॉर्नर टावर होंगे, जिससे हर अपार्टमेंट में भरपूर प्राकृतिक रोशनी और हवा मिलेगी। त्रिपत गिरधर ने कहा, मार्बेला रॉयस सिर्फ एक इमारत नहीं, बल्कि एक नई सोच है जो शहरी जीवन को लक्ज़री और सुविधा से जोड़ती है। यह साझेदारी हमें एक ऐसा प्रोजेक्ट देने का अवसर देती है, जो गुणवत्ता, टिकाऊपन और बेहतर सामुदायिक जीवन का उदाहरण बनेगा।

फ्लैट्स का साइज 3120 से 9400 स्क्वायर फीट तक होगा। हर घर में प्रीमियम फ्लोरिंग, इटालियन टाइल्स, ब्रांडेड मॉड्यूलर किचन और स्मार्ट होम फीचर्स जैसे अलेक्सा, स्मार्ट लॉक, गैस लीक सेंसर आदि दिए जाएंगे। 50,000 वर्ग फुट में फैला क्लब हाउस प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी खासियतों में से एक होगा, जिसमें कंसीयज सर्विस, मिनी थिएटर, स्पा-जकूज़ी, योग केंद्र, इनडोर गेम्स, बच्चों के लिए एक्टिविटी ज़ोन जैसी सुविधाएं होंगी। इसके अलावा इन्फिनिटी स्विमिंग पूल, जॉगिंग ट्रैक, स्पोर्ट्स कोर्ट्स और गार्डन भी होंगे।

यह प्रोजेक्ट चंडीगढ़ एयरपोर्ट, मोहाली रेलवे स्टेशन, इन्फोसिस, प्लक्षा यूनिवर्सिटी जैसे बड़े संस्थानों से नजदीक होगा, जिससे कामकाजी लोगों और परिवारों को हर तरह की सहूलियत मिलेगी।मार्बेला रॉयस 2030 तक तैयार होने की उम्मीद है और यह प्रोजेक्ट उत्तर भारत के प्रीमियम रियल एस्टेट में एक नया अध्याय जोड़ने जा रहा है।

बिरला टायर ने विकास के एक नए दौर की शुरुआत करते हुए, अपने नए ब्रांड के साथ नया लोगो और वेबसाइट लॉन्च

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ : बिरला टायर ने आज बड़े गर्व के साथ अपनी नई ब्रांड पहचान को लॉन्च किया, जिसमें एक आधुनिक लोगो के साथ-साथ बिल्कुल नए सिरे से डिज़ाइन की गई कॉर्पोरेट वेबसाइट भी शामिल है। यह दर्शाता है कि कंपनी को अपने नए प्रमोटर्स– रिज़ॉल्यूशन एप्लीकेंट डालमिया भारत रिफ्रैक्टरीज़ लिमिटेड (DBRL) और हिमाद्री स्पेशलिटी केमिकल लिमिटेड (HSCL, रणनीतिक भागीदार) की अगुवाई वाले समूह के मार्गदर्शन में एक नई दिशा मिली है।

बिरला टायर की नई पहचान दर्शाती है कि कंपनी अव्वल दर्जे के प्रोडक्ट्स और रफ्तार पर नए सिरे से ध्यान दे रही है, जो बिरला टायर के बदलाव के सफर में सफर में एक अहम पड़ाव है। नये लोगो में खास तरीके से डिज़ाइन किया गया वर्डमार्क है, जो रफ्तार के साथ-साथ लगातार आगे बढ़ाने का प्रतीक है। इसमें बाघ की बेहद आकर्षक आकृति — Tyger — को भी शामिल किया गया है, जो ताकत, फुर्ती और लीडरशिप को दर्शाता है। चमचमाते नीले और नारंगी रंगों के साथ तैयार किया गया ये लोगो भरोसे, सकारात्मक सोच और नेतृत्व करने के लिए ब्रांड के अटल इरादे का एक शानदार उदाहरण है।

इस मौके पर हिमाद्री स्पेशलिटी केमिकल लिमिटेड के अध्यक्ष एवं मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ, श्री अनुराग चौधरी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा: यह ब्रांड का नया रूप सिर्फ आँखों को दिखने वाले बदलाव से कहीं बढ़कर है; यह उद्देश्य के साथ विकास और प्रगति के लिए हमारे अटल इरादे को दर्शाता है। डालमिया भारत रिफ्रैक्टरीज लिमिटेड के पूर्णकालिक निदेशक एवं सीईओ, डॉ. चंद्र नारायण माहेश्वरी ने आगे कहा: “हमारा नया लोगो बिरला टायर के मूल सिद्धांतों को दर्शाता है, जो चार प्रमुख आधारों पर टिका है: जिसमें साहस को प्रेरित करने वाली विरासत, भविष्य के लिए तैयार की गई प्रोडक्ट लाइन, लगातार इनोवेशन करने का दृढ़ संकल्प और अपने आसपास की दुनिया के साथ जुड़ाव शामिल है। यह नई पहचान इस बात का संकेत है कि, बिरला टायर मोटर वाहन उद्योग की बदलती ज़रूरतों को उत्साह, इनोवेशन और उद्देश्य के साथ पूरा करने के लिए बिल्कुल तैयार है।

रणनीति में स्पष्टता, संचालन गतिविधियों को नए सिरे से व्यवस्थित करने और नई पूंजी के सहयोग से, बिरला टायर अब प्रमुख बाजारों में फिर से कदम रखने और अपने डिस्ट्रीब्यूशन के दायरे को बढ़ाने के साथ-साथ ऐसे प्रोडक्ट्स का बेहद दमदार पोर्टफोलियो बनाने पर ध्यान दे रहा है, जो मौजूदा मोबिलिटी ट्रेंड्स और ग्राहकों की उम्मीदों के अनुरूप हो।

कोका-कोला इंडिया के रीसाइकिल्ड इंडिया फ्लैग ने लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स 2025 में बनाई जगह

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: आईसीसी मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के दौरान कोका-कोला इंडिया की ओर से रीसाइकिल्ड पीईटी (आरपीईटी) से बने भारतीय झंडे को प्रतिष्ठित लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स 2025 में जगह मिली है। इसे ‘लार्जेस्ट फ्लैग – रीसाइकिल्ड मैटेरियल’ कैटेगरी में जगह दी गई है। यह सम्मान रीसाइकिल्ड मैटेरियल्स के इनोवेटिव प्रयोग के माध्यम से सतत बदलाव लाने की दिशा में ब्रांड के प्रयासों को दर्शाता है। मैदान साफ अभियान के तहत पोस्ट-कंज्यूमर पीईट बोतलों से इस झंडे को बनाया गया था और इसे विश्व कप के दौरान भारत द्वारा खेले गए प्रत्येक मैच की ओपनिंग सेरेमनी में प्रदर्शित किया गया था।

5 अक्टूबर से 19 नवंबर, 2023 तक 10 स्टेडियमों में आयोजित क्रिकेट विश्व कप के दौरान 1,000 से ज्यादा वॉलंटियर्स आरपीईटी बोतलों से तैयार सेफ्टी जैकेट पहनकर उपस्थित हुए थे और दर्शकों को उचित तरीके से वेस्ट सेग्रिगेशन (कचरा पृथक्करण) के बारे में जागरूक किया। साथ ही सुनिश्चित किया कि स्टेडियम साफ रहे और जागरूकता का परिणाम जमीनी स्तर पर दिखाई दे।

कोका-कोला इंडिया एंड साउथ वेस्ट एशिया की वाइस प्रेसिडेंट – पब्लिक अफेयर्स, कम्युनिकेशंस एंड सस्टेनेबिलिटी देवयानी राणा ने कहा, यह झंडा इस बात का प्रमाण है कि कैसे रीसाइकिलिंग के माध्यम से कचरे को मूल्यवान संसाधन में बदला जा सकता है। लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में इसे जगह मिलना हमारे लिए गर्व का क्षण है, जो हमारी प्रगति को सुनिश्चित करता है।

रीसाइकिल्ड पीईटी से तैयार भारतीय झंडे में करीब 11,000 पोस्ट-कंज्यूमर पीईटी बोतलों का प्रयोग किया गया था, जिन्हें गो रिवाइज, गणेश एनकवर्स लिमिटेड द्वारा ग्लोबल रीसाइकिल्ड स्टैंडर्ड (जीआरएस) सर्टिफाइड यार्न में रीसाइकिल किया गया था। इसमें पैकेजिंग मैटेरियल को भी रीपर्पज्ड किया गया था, जो कैंपेन के सस्टेनेबल डिजाइन को दर्शाता है।

मोहाली में हुई सफल रोबोटिक-असिस्टेड टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी – मैक्स अस्पताल

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़:- दाएं कूल्हे के जोड़ के एडवांस ऑस्टियोआर्थराइटिस (एओ) से पीड़ित 77 वर्षीय महिला की हाल ही में मैक्स अस्पताल, मोहाली में सफल जटिल रोबोटिक-असिस्टेड टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी हुई।महिला को दाएं कूल्हे में दर्द, सुबह-सुबह अकड़न और चलने में लगातार बढ़ती कठिनाई के साथ मैक्स में लाया गया था । ये लक्षण छह महीने से अधिक समय से थे और दवा से ठीक नहीं हो रहे थे। जांच करने पर, महिला को दाएं कूल्हे के डिजेनरेटिव आर्थ्राइटिस का पता चला। उसे उच्च रक्तचाप और हाइपोथायरायडिज्म सहित अन्य कोमोरबिडिटी रोग भी थे। 2024 में महिला के हुए बिलैटरल टोटल नी रिप्लेसमेंट से सर्जरी करना जटिल था।

मैक्स में प्रिंसिपल डायरेक्टर और ऑर्थोपेडिक्स के हैड डॉ. रमेश सेन ने कहा: ” महिला की उम्र और उच्च रक्तचाप और हाइपोथायरायडिज्म जैसी पहले से मौजूद बीमारियों के साथ-साथ बिलैटरल टोटल नी रिप्लेसमेंट के इतिहास को देखते हुए, मामला चिकित्सकीय रूप से जटिल था। रोबोट- असिस्टेड हिप रिप्लेसमेंट से हम ज्यादा सटीकता के साथ सर्जरी करने, सॉफ्ट टिश्यू ट्रामा को कम करने और इम्प्लांट के ऑप्टीमल एलाइनमेंट सुनिश्चित करने के सक्षम हुए ।

डॉ. सेन ने आगे बताया, “खासकर जटिल मामलों वाले बुजुर्ग रोगियों में यह रोबोटिक सर्जरी पर्सनलाइजेशन और सटीकता का एक ऐसा स्तर लाती है जो पारंपरिक तकनीकों से बेजोड़ है। यह दीर्घकालिक परिणामों को बेहतर बनाने और रिकवरी में तेजी लाने में भी मदद करता है। उन्होंने आगे कहा, “सर्जरी 2 घंटे में पूरी हो गई और निगरानी के बाद, मरीज को 48 घंटे के भीतर आईसीयू से बाहर निकाल दिया गया और 1 जून को स्थिर हालत में छुट्टी दे दी गई।

रिवर्स माइग्रेशन: पंकज बजाज ने उत्तर भारत में एक अलग स्टार्टअप रीफिनसर्व शुरू किया

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ :- रीफिनसर्व, अपनी तरह के एक अलग स्टार्टअप ने उत्तर भारत में अपनी शुरुआत की है। ये स्टार्टअप उत्तर भारत के उन टियर 2 और टियर 3 शहरों में व्हीकल फाइनेंस और रीफाइनेंस सेक्टर को पूरी तरह से बदलने जा रहा है, जिनमें अभी तक इस तरह की सुविधाओं की कमी है या न के बराबर उपलब्ध हैं।

रीफिनसर्व पंकज बजाज और अंकुश गुप्ता का ब्रेन चाइल्ड आइडिया है जो मूल तौर पर इसी रीजन से संबंध रखते हैं।एक साहसिक कदम उठाते हुए पंकज ने भारत के स्टार्ट-अप हब बेंगलुरु में एक मार्केट-लीडिंग कंपनी में एक आरामदायक नौकरी छोड़ दी और अपने सपने को पूरा करने के लिए ट्राइसिटी चले आए हैं, ताकि ऐसे ग्राहकों को सशक्त बनाया जा सके, जिन्हें अक्सर क्रेडिबल लेंडिंग कंपनियों द्वारा अनदेखा किया जाता है और जब उनके द्वारा खरीदे गए वाहनों को फाइनेंस करवाने की बात आती है, तो उन्हें रेडटेप, गलत सूचनाओं या अनरेगुलेटेड ब्रोकर्स पर निर्भरता जैसी आम पेश आने वाली दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

चंडीगढ़ से लॉन्च करने का रीफ़िनसर्व का फैसला एक सचेत और मिशन-संचालित फैसला है। हम यहां शुरू हुए ग्रीन रेवोल्यूशन से प्रेरित हैं। हमारा मानना है कि इस रीजन में भी स्टार्टअप रेवोल्यूशन की जड़ें जम सकती हैं। यह उस जगह के लिए कुछ करने के बारे में है जहां से हम आते हैं – और यह साबित करने के बारे में भी है कि विश्वस्तरीय इनोवेशन मेट्रो सिटीज के बाहर भी डेवलप हो सकते हैं।

पंकज ने कहा कि रीफिनसर्व एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है – एक इंटरैक्टिव वेबसाइट , जो छोटे शहरों के ग्राहकों को उनके वाहनों के लिए अफोर्डेबल लोन तक आसान एक्सेस प्रदान करेगी। हालांकि हम नए व्हीकल फाइनेंस के क्षेत्र में काम करेंगे, लेकिन हमारा मुख्य आधार निश्चित रूप से पुराने व्हीकल्स का फाइनेंस और रीफाइनेंस होगा।पंकज के अनुसार, रीफिनसर्व ग्राहकों को 30 से अधिक रेगुलेटेड लेंडिंग करने वाली संस्थाओं के नेटवर्क से जोड़ेगा, जिसमें इंस्टेंट पात्रता जांच, ब्याज दरों की तुलना और डिजिटल डॉक्यूमेंटेशन प्रदान करेगा, और नए व्हीकल्स के लिए पूरी तरह से पारदर्शी, पेपरलेस फाइनेंसिंग और यूज्ड यानि पुराने व्हीकल्स के लिए अफोर्डेबल फाइनेंसिंग और रीफाइनेंसिंग विकल्पों को प्राप्त करने की सुविधा देगा।

सिटीन्यूज़ नॉउ से बातचीत करते हुए बजाज ने कहा कि “रीफिनसर्व का लक्ष्य ऑटोमोटिव लोन सेक्टर में लंबे समय से चली आ रही चुनौती को हल करना है, जो स्थानीय चैनल पार्टनर्स और ग्राहकों को सशक्त बनाने के लिए डिज़ाइन किए गए हाई-टेक, ह्यूमन-फर्स्ट प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से पारंपरिक फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस और भारत के अर्ध-शहरी और ग्रामीण उपभोक्ताओं के बीच के अंतर को पूरी तरह से दूर करता है।

अंकुश गुप्ता, को-फाउंडर और सीओओ ने कहा कि “हमारा एक बी2बीसी ऑटो-फाइनेंस प्लेटफ़ॉर्म है। हम रीफ़िनसर्व के माध्यम से भारत के दिल माने जाने वाले रीजन में व्हीकल ओनरशिप को पूरी तरह से डेमोक्रेटिक बनाना चाहते हैं, जो स्थानीय कार डीलरों और एजेंटों को पहले से कहीं अधिक मजबूत बनाएगा।

उत्तरी क्षेत्र – मुख्य रूप से चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा – को चुनने का हमारा निर्णय अवसर और दृढ़ विश्वास दोनों से प्रेरित है। हमारे पास पंजाब और हरियाणा में अभी तक उपयोग में नहीं लाया गया टेलेंट पूल है । वहीं यहां ऑपरेशनल खर्च भी कम है।

गौरव पुरी ने प्लाजा जोन को 375/6 का स्कोर बनाने में मदद की

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ :- कप्तान गौरव पुरी के शानदार शतक की बदौलत प्लाजा जोन ने गुरुवार को एसएससीए क्रिकेट अकादमी, कांडला में यूटीसीए सीनियर मल्टी-डे टूर्नामेंट के पहले दिन रॉक जोन के खिलाफ 375/6 का स्कोर बनाया। पुरी की पारी को करण कैला (79), विशाल धनखड़ (54) और हरजीत सिंह (49) का अच्छा साथ मिला। गेंदबाजों में तरनप्रीत सिंह (3/46) ने तीन विकेट लिए।

जीएमएसएसएस-26 में लेज़र जोन ने टैरेस जोन के खिलाफ 328 रन का स्कोर बनाया। कप्तान अंकित कौशिक ने 87 रन की पारी खेली, जबकि गुरनीत सिंह ने 56 रन बनाए। टैरेस जोन के लिए सुक्रांत शर्मा ने चार विकेट (4/27) लेकर प्रभावित किया।

लड़कियों की श्रेणी में टैरेस जोन ने रोज जोन पर दो रन से रोमांचक जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद, टैरेस जोन ने नवनूर कौर (38) और गुलनाज ग्रेवाल (27) की बदौलत 128/2 रन बनाए। रोमांचक मुकाबले में, नाबाद शिवांगी यादव (50) ने अपनी टीम को अंतिम गेंद पर जीत दिलाई। उन्हें सुमन (30) का साथ मिला।

एक अन्य मुकाबले में, सुखना जोन ने रॉक जोन को सात विकेट से हराया। 94 रनों का पीछा करते हुए, सुखना जोन ने शिवानी ठाकुर और एकनूर कौर के ठोस योगदान की बदौलत 95/3 रन बनाए। दोनों ने 36-36 रन बनाए।