Home Blog Page 119

भारतीय स्टेट बैंक ने देश भगत रेडियो के सहयोग से पर्यावरण दिवस पर साइक्लोथॉन का आयोजन किया

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ : विश्व पर्यावरण दिवस पर देश भगत रेडियो, 107.8 एफएम (आप की आवाज), चण्डीगढ़ ने भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से एक साइक्लोथॉन प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करें का आज आयोजन किया गया। देश भगत रेडियो के आरजे संघमित्रा ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस लोगों को पर्यावरण के संदर्भ में पृथ्वी की वर्तमान स्थिति के बारे में अधिक विचारशील और जागरूक होने की याद दिलाता है।

साइक्लोथॉन सुबह 6:30 बजे भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) स्थानीय प्रधान कार्यालय (एलएचओ) सेक्टर 17 से शुरू हुआ और मटका चौक से वापस सुखना लेकसे होते हुए एसबीआई पहुंचा। इसके लिए 300 से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था.

एसबीआई के मुख्य महाप्रबंधक मनमीत एस छाबरा और देश भगत यूनिवर्सिटी की मिडिया डायरेक्टर डॉ. सुरजीत कौर पथेजा ने साइक्लोथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डॉ. कौर ने कहा कि डीबीयू एसबीआई की यह पहल युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। उन्होंने कहा कि फिट रहने के लिए साइकिल चलाना एक बेहतरीन माध्यम है और डीबीयू इस साइक्लोथॉन के माध्यम से देश में ‘प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करें’ को बढ़ावा दे रहा है।

सीजीएम, एसबीआई विनोद जयसवाल ने भी प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम उठाने के लिए बधाई दी। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं के लिए फिटनेस को एक आदत बनाने के लिए एक बड़ी प्रेरणा के रूप में काम करते हैं। देश भगत यूनिवर्सिटी के प्रो-चांसलर डा तजिंदर कौर और डीबीयू के प्रेजिडेंट डा संदीप सिंह ने कहा कि साइक्लोथॉन के माध्यम से देश में ‘प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करें’ को बढ़ावा दे रहा है। उन्होने कहा कि हमें जापान की तरह कोकोडेमा तकनीक अपना कर ज़्यादा से ज़्यादे पड़े लगाना चाहिए।

आरजे संघमित्रा ने बताया कि प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और अल्पाहार भी दिया गया। उन्होंने कहा कि साइक्लोथॉन में प्रतिभागियों के बीच काफी उत्साह और उत्साह था। इस अवसर पर श्री नीरज भारती (नेटवर्क-2) एसबीआई महाप्रबंधक स्थानीय प्रधान कार्यालय चंडीगढ़ तथा अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे। प्रो. अजयपाल सिंह शेखावत ने मंच का शानदार संचालन किया।

एक्रोबैटिक रॉक एंड रोल और एक्रो स्विंग बना देश का पहला कोच सर्टिफाईड प्रोग्राम-इंडियन डांस स्पोर्ट्स के इतिहास में चंडीगढ़ की बेहतरीन पहल

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। नेश्नल फेडरेशन आफ एक्रोबैटिक एंड डांस स्पोर्ट्स आफ इंडिया ने वल्र्ड फेडरेशन आफ एक्रोबैटिक एंड डांस स्पोर्ट्स के साथ मिलकर चंडीगढ़़ में गत 31 मई से 5 जून तक सेक्टर 34 स्थित स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में देश का पहला कोच सटिफाईड प्रोग्राम आयोजित किया।

रुस, के प्रसिद्ध मास्टर ट्रेनर एलेक्सी और स्वेतलाना गैवरिलोवा और एक्रोबैटिक रॉक एंड रोल के लिये दिमित्री लोनोव और जिउर्नियावा डारिया ने जम्मू, अमृतसर, दिल्ली, जयपुर, लुधियाना, हैदराबाद, मुम्बई, झाड़खंड और असम से आये साठ से भी अधिक कोचिस और परफोरमर्स को विश्व स्तरीय पांच दिवसीय रेजिडेंश्यिल ट्रेनिंग प्रदान की।

इस अवसर पर मुख्यातिथि मेयर हरप्रीत कौर बबला ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि चंडीगढ़ पहले आयोजन की मेजबानी कर रहा है। उन्होंनें उम्मीद जताई कि यह आयोजन निकट भविष्य में कलाकारों के लिये रोमांचक अवसरों के द्वार खोलेगा।

इस आयोजन का मुख्य आकर्षण दो बेहतरीन परफोरमेंस देने वाले जोड़ो (प्रत्येक श्रेणी – एक्रोबैटिक एॉक एंड रोल और एक्रो स्विंग) को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई जिन्हें डब्ल्यूएफएडीएस द्वारा मास्को में 15 दिवसीय ट्रेनिंग ट्रिप स्पांसर किया जायेगा।डब्ल्यूएफएडीएस के अध्यक्ष ओमी सेने ने कहा कि नौ राज्यों से आये 62 प्रतिभागी इसका प्रमाण है कि डब्ल्यूएफएडीएस भारत को एक्रोबैटिक स्पोर्ट्स डांस में वल्र्ड लीडर बनाने की संभावनाएं खोज रहा है।

एनएफएडीआई की अध्यक्ष जसमीत कौर शान ने कहा कि डांस, एक्रोबैटिक और फिटनेस का समावेश यह मात्र एक कला नहीं है बल्कि ओलंपिक की क्षमता रखने वाला एक खेल है। यह सर्टिफिकेट ट्रेनिंग मात्र एक शुरुआत थी जो सफल रही।

एनएफएडीआई के महासचिव गुरजीत बाजवा ने कहा कि एक ऐसे खेल का हिस्सा बनना जो कि वाईब्रेंट, अनुशासित और दूरदर्शी है, यकीनन ही संतोषजनक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह प्रोग्राम इंडियन डांस और फिटनेस कम्युनिटी को एक नई दिशा प्रदान करेगा

अल्केमिस्ट और ओजस अस्पताल मे पूर्ण एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी सेवा उपलब्ध

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला। वीरवार को ट्राईसिटी के एकमात्र अस्पताल अल्केमिस्ट और ओजस ने एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी का श्रीगणेश किया। अब एक ही छत के नीचे यूनीपोर्टल और बायोपोर्टल एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी दोनों सेवाएं मिलेगीं।

ज्ञात रहे कि न्यूनतम चीरा आधारित प्रक्रियाओं से रीढ़ संबधी रोगियों को तेज़ रिकवरी, कम रक्तस्राव और कम समय के लिए भर्ती होना पड़ेगा। न्यूरोसर्जन, ऑर्थोपेडिक सर्जन और स्पाइन विशेषज्ञों की बहु-विषयी टीम अस्पताल मे अत्याधुनिक, रोगी-केंद्रित स्पाइन केयर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबध है।

सिटीन्यूज़ नॉउ से जानकारी सांझा करते हुए सीनियर कंसल्टेंट -ब्रेन एंड स्पाइन स्पेशलिस्ट डॉ. मनीष बुधिराजा ने कहा कि एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी रीढ़ की बीमारियों के इलाज में एक क्रांतिकारी बदलाव है। न्यूनतम चीरे और तेज रिकवरी के कारण मरीज जल्दी अपनी सामान्य दिनचर्या में लौट सकते है।

कंसल्टेंट- ब्रेन एंड स्पाइन स्पेशलिस्ट डॉ. प्रशांत मास्कारा ने कहा कि इस उन्नत तकनीक से न्यूनतम इनवेसिव स्पाइन प्रक्रियाओं की व्यापक श्रृंखला होने से जटिलताओं मे कमी और बेहतर परिणाम मिलेगें।

कंसल्टेंट-जॉइंट रिप्लेसमेंट और आर्थ्रोस्कोपी डॉ. नवदीप गुप्ता का मानना है कि बायोपोर्टल सर्जरी फिक्सेशन से बचने का एक बेहतर विकल्प है, विशेष रूप से बुजुर्ग मरीजों में जो लंबर कैनाल स्टेनोसिस से पीडि़त रहते हैं।

क्रैक एकेडमी काँगड़ा जिला में खोलेगी नए कोचिंग सेंटर, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

सिटीन्यूज़ नॉउ

धर्मशाला: युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने और गुणवत्तापूर्ण कोचिंग सुविधाएं सुलभ कराने की दिशा में क्रैक एकेडमी ने कांगड़ा जिले में सेंटर पार्टनरशिप के अवसरों की घोषणा की है। हिमाचल प्रदेश में अब तक 70 से अधिक सेंटर स्थापित कर चुकी एकेडमी अब काँगड़ा जिला में नए सेंटर खोलने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन मांग रही है।

क्रैक एकेडमी के संस्थापक एवं सीईओ नीरज कंसल ने कहा, हमारा उद्देश्य हिमाचल प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र तक किफायती और गुणवत्तापूर्ण कोचिंग पहुंचाना है। कांगड़ा में स्थानीय साझेदारों के माध्यम से हम न केवल शैक्षणिक ढांचे को सुदृढ़ कर रहे हैं, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ा रहे हैं। हमारा प्रयास है कि छात्र जेईई, नीट, सीडीएस, एसएससी, बैंकिंग और रेलवे जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी विशेषज्ञ मार्गदर्शन व श्रेष्ठ अध्ययन सामग्री के साथ कर सकें।

क्रैक एकेडमी ने स्पष्ट किया कि सेंटर पार्टनरशिप के लिए चयन प्रक्रिया केंद्रीकृत होगी। इच्छुक आवेदकों को एकेडमी की कोर टीम द्वारा मूल्यांकन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को संचालन, प्रशिक्षण और मार्केटिंग से जुड़ा पूरा सहयोग प्रदान किया जाएगा, ताकि वे शुरू से ही अपने केंद्र को कुशलता से चला सकें।

लंबित मांगों के संबंध में पूर्व भाजपा अध्यक्ष श्री अरुण सूद सहित अन्य प्रतिनिधिमंडल ने की चीफ़ सैक्रेटरी से मुलाकात

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ : पूर्व भाजपा, चंडीगढ़ प्रदेशाध्यक्ष व वरिष्ठ नेता अरुण सूद के नेतृत्व में ऑल कांटरैकचुअल कर्मचारी संघ भारत, यूटी चंडीगढ़ के बैनर तले विभिन्न कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए मुलाकात करने गए प्रतिनिधिमंडल ने अपनी समस्याएं चंडीगढ़ प्रशासन के चीफ सेक्रेटरी राजीव वर्मा के समक्ष रखीं।

इस मौके पर अरुण सूद व प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ प्रशासन व म्युनिसिपल कार्पोरेशन में कार्यरत कांट्रैक्ट व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की रिटायरमेंट तक नौकरी की सुरक्षा,निकाले गए फायरमैन व ट्यूबवैल आपरेटर्स की नौकरी बहाली,ई.एस.आई अस्पताल में निकाले गए नर्सिंग व लैब स्टाफ की बहाली, सीवरेज कर्मचारियों की कार्यरत स्थान पर बायोमैट्रिक हाजरी व कच्चे सीवरेज कर्मचारियों को गुड-तेल-साबुन देने इत्यादि मुद्दों पर चंडीगढ़ चीफ सेक्रेटरी राजीव वर्मा से विस्तार से चर्चा की ।

चंडीगढ़ चीफ सेक्रेटरी से मुलाकात करने गए प्रतिनिधिमंडल के आलावा अन्य सदस्यों में सतीश कुमार,चंदर जयसवाल,अन्नू कुमार, सतबीर सिंह,सलिंदर सिंह,बालक राम,रविन्द्र सिंह, नीलम इत्यादि भी शामिल रहे। आल कॉन्ट्रेक्टचुअल कर्मचारी संघ भारत रजि੦ ,यू.टी ,चंडीगढ़ के चेयरमैन बिपिन शेर सिंह व प्रधान अशोक कुमार ने चंडीगढ़ प्रशासन व म्युनिसिपल कार्पोरेशन में कार्यरत कांट्रैक्ट व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की रिटायरमेंट तक नौकरी की सुरक्षा की मांग के लिए हुई चर्चा पर चंडीगढ़ चीफ सेक्रेटरी श्री राजीव वर्मा का आभार जताया ।

कांटरैकचुअल संघ के बैनर तले आए विभिन्न प्रतिनिधियों ने चंडीगढ़ से अपनी -अपनी समस्यायों के समाधान के लिए मुलाकात करवाने के लिए अरुण सूद जो हमेशा से जनता की समस्याओं को सुलझाने के लिए प्रयत्नशील रहते हैं, चंडीगढ़ मेयर व भाजपा उपाध्यक्ष का भी आभार जताया।

क्रैक एकेडमी ने चंबा जिले में शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए सेंटर पार्टनरशिप अनाउंस की

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंबा : शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए क्रैक एकेडमी ने चंबा जिले में सेंटर पार्टनरशिप अनाउंस की है। पहले से हिमाचल में 70 से ज्यादा सफल कोचिंग सेंटर चला चुकी एकेडमी का मकसद है कि चंबा के युवाओं को न सिर्फ किफायती और गुणवत्ता से भरी कोचिंग मिले, बल्कि इलाके में सीधा और परोक्ष रोजगार भी तैयार हो। बुधवार को चंबा में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए एकेडमी ने रानीखेत, चुराह, डलहौज़ी और भटियात में सेंटर खोलने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इच्छुक लोग अब पार्टनर बनकर अपने क्षेत्र में शिक्षा और कमाई दोनों के नए रास्ते खोल सकते हैं।पिछले साल हजारों युवाओं ने दिखाई थी दिलचस्पीक्रैक एकेडमी को पिछले एक साल में हिमाचल के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में सेंटर पार्टनर बनने के आवेदन मिले थे।

एकेडमी की ओर से बताया गया कि यह पार्टनरशिप योजना खासकर उन स्थानीय लोगों के लिए है, जो शिक्षा के क्षेत्र में कुछ बड़ा करना चाहते हैं। हर बच्चे तक पहुंचनी चाहिए बेहतर कोचिंगक्रैक एकेडमी के संस्थापक और सीईओ नीरज कंसल ने सिटीन्यूज़ नॉउ से बात करते हुए कहा, हमारी कोशिश है कि हिमाचल के हर कोने में बेहतरीन कोचिंग की सुविधा कम खर्च में उपलब्ध हो। इससे हजारों छात्रों को जेईई, एनईईटी, सीडीएस, एसएससी, बैंक, रेलवे जैसी परीक्षाओं की तैयारी के लिए गाइडेंस, विशेषज्ञों की मेंटरशिप और बेहतर स्टडी मटेरियल मिल सकेगा।

स्थायी आमदनी और क्षेत्र में रोजगार बढ़ाने का मौकाचंबा में खुलने वाले ये सेंटर सिर्फ कोचिंग संस्थान नहीं होंगे, बल्कि क्षेत्र के लिए स्थायी आमदनी और रोजगार का केंद्र भी बनेंगे। सेंटर पार्टनर को हर महीने फिक्स इनकम का मौका मिलेगा, साथ ही कई अन्य क्षेत्रों में परोक्ष रोजगार के रास्ते भी खुलेंगे।

निसान मैग्नाइट ने 2,00,000 यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा किया पार

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: निसान मोटर इंडिया ने आज अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी – निसान मैग्नाइट की उल्लेखनीय उपलब्धि की घोषणा की। निसान मैग्नाइट ने 2020 में अपनी लॉन्चिंग के बाद से घरेलू एवं विदेशी बाजार में कुल 2,00,000 यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। यह भारत में निसान के सफर का उल्लेखनीय पड़ाव है और दुनियाभर के ग्राहकों के बीच मैग्नाइट की लोकप्रियता का प्रतीक है।

बोल्ड डिजाइन, सेफ्टी, क्लास लीडिंग फीचर्स और एक्सेप्शनल वैल्यू के बेहतरीन कॉम्बिनेशन के साथ निसान मैग्नाइट ने बी-एसयूवी सेगमेंट को नई परिभाषा दी है। घरेलू एवं वैश्विक दोनों बाजारों में इसकी सफलता इसकी यूनिवर्सल अपील और निसान की ‘वन कार, वन वर्ल्ड’ की फिलॉसफी की मजबूती को दर्शाती है।निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ वत्स ने कहा, ‘‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ विजन के तहत अपने घरेलू एवं निर्यात प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के विस्तार की दिशा में काम करते हुए हम भारतीय बाजार, हमारे ग्राहकों, डीलर पार्टनर्स और हितधारकों के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।’

निसान मोटर इंडिया ने हाल ही में अपनी नई निसान मैग्नाइट के लिए सरकार द्वारा प्रमाणित सीएनजी रेट्रो फिटमेंट किट की पेशकश का भी एलान किया है। इससे वैकल्पिक ईंधन की तलाश कर रहे ग्राहकों की मांग को पूरा करना संभव होगा। मोटोजेन द्वारा मैन्यूफैक्चर्ड एवं क्वालिटी एश्योर्ड किट को सरकार द्वारा अधिकृत फिटमेंट सेंटर पर 74,999 रुपये की अतिरिक्त कीमत पर लगाया जाएगा। यह किट नई मैग्नाइट के 1.0 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन (मैनुअल ट्रांसमिशन) वैरिएंट के लिए उपलब्ध कराई जाएगी।

टीएचडीसी द्वारा भारत के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट की शुरुआत

सिटीन्यूज़ नॉउ

ऋषिकेश : टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड (टीएचडीसीआईएल), विद्युत क्षेत्र के अग्रणी पीएसयू ने उत्तराखंड के टिहरी में 1000 मेगावाट के वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट (पीएसपी) की पहली इकाई (250 मेगावाट) की सीओडी प्रक्रिया की सफल शुरुआत करने की घोषणा की है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि भारत की अक्षय ऊर्जा यात्रा में विशिष्ट सफलता के रूप में दर्ज हुई है, जिसने टिहरी पीएसपी को किसी भी केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम (सीपीएसई) द्वारा निर्मित सबसे बड़ा पंप स्टोरेज प्लांट और देश में पहला वेरिएबल स्पीड पीएसपी के रूप में स्थापित किया है।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भारत सरकार के माननीय केंद्रीय विद्युत तथा आवास एवं शहरी कार्य मंत्री, श्री मनोहर लाल ने वर्चुअल मोड के माध्यम से टिहरी पीएसपी की प्रथम यूनिट के प्रचालन का आधिकारिक उद्घाटन किया माननीय केंद्रीय विद्युत तथा आवास एवं शहरी कार्य मंत्री, भारत सरकार ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि टिहरी में भारत के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट की प्रथम यूनिट का सफल प्रचालन केवल टीएचडीसीआईएल की एक तकनीकी उपलब्धि नहीं है, बल्कि भारत की ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक साहसिक कदम है।

वेरिएबल स्पीड प्रौद्योगिकी हमें सटीकता के साथ विद्युत प्रवाह का प्रबंधन करने की अनुमति देती है, जिससे हमारा ऊर्जा पारिस्थितिकी तंत्र अधिक स्मार्ट और अधिक लचीला बनता है। माननीय मंत्री ने टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की पूरी टीम, कार्यान्वयन के अन्य भागीदारों तथा प्रत्येक व्यक्ति को बधाई दी जिन्होंने इस ऐतिहासिक सफलता में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से योगदान दिया ।

विद्युत मंत्रालय के सचिव, श्री पंकज अग्रवाल ने कमीशनिंग की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि टिहरी में वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट एक अग्रणी विकास है, जो हमारे ग्रिड के लचीलेपन को सुदृढ़ बनाता है। यह अक्षय ऊर्जा की बढ़ती मात्रा को एकीकृत करने और स्वच्छ, विश्वसनीय ऊर्जा पारिस्थितिकी तंत्र की ओर ट्रांसमिशन के हमारे मिशन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

एनटीपीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, श्री गुरदीप सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि जलविद्युत क्षेत्र में भारतीय सार्वजनिक उपक्रमों की उच्च स्तरीय अभियांत्रिकी क्षमताओं को दर्शाती है। पीएसपी की यह उपलब्धि देश भर में भविष्य में निर्मित होने वाले पीएसपी के विकास के लिए एक विशेष मिसाल कायम करेगी। टीएचडीसीआईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, श्री आर.के. विश्नोई ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर टिहरी पीएसपी की पूरी टीम को हार्दिक बधाई दी और कहा कि एक बार पूरी तरह कमीशन हो जाने पर यह परियोजना टिहरी हाइड्रो पावर कॉम्प्लेक्स की क्षमता को 2400 मेगावाट तक बढ़ा देगी, जिससे यह भारत का सबसे बड़ा हाइड्रो पावर कॉम्प्लेक्स बन जाएगा।

250 मेगावाट की वेरिएबल स्पीड वाली पंप स्टोरेज हाइड्रोपावर यूनिट, और इसके पावर इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कंट्रोल सिस्टम जीई वर्नोवा द्वारा आपूर्ति किए गए हैं। जीई वर्नोवा एक वैश्विक ऊर्जा कंपनी है जो हाइड्रोपावर का दोहन करने और विश्वसनीय ऊर्जा समाधान देने के लिए उन्नत तकनीकों का उत्पादन करती है। वर्तमान में टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की इक्विटी में एनटीपीसी लिमिटेड और उत्तर प्रदेश सरकार की हिस्सेदारी है।

इस अवसर पर टीएचडीसीआईएल के कार्यपालक निदेशक (टिहरी कॉम्प्लेक्स) श्री एल.पी. जोशी, टीएचडीसीआईएल के वरिष्ठ अधिकारी और जीई वर्नोवा, एचसीसी और विद्युत क्षेत्र के अन्य प्रमुख हितधारकों के साथ परियोजना से जुड़े अन्य प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

360 ONE एसेट ने पारस हेल्थकेयर में 170 करोड़ रुपये का निवेश किया

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़, 4 जून 2025: 360 ONE WAM की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, 360 ONE एसेट ने उत्तर भारत की एक प्रमुख मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल श्रृंखला पारस हेल्थकेयर में 170.60 करोड़ रुपये का निवेश पूरा कर लिया है। इस लेनदेन में प्राथमिक पूंजी निवेश और एक सेकंडरी कंपोनेंट, दोनों शामिल हैं, जिसमें एक मौजूदा निवेशक द्वारा आंशिक निकासी भी शामिल है।

360 ONE एसेट के सीनियर फंड मैनेजर एवं रणनीति प्रमुख, फाइनेंशियल सर्विसेज और इंडस्ट्रियल्स उमेश अग्रवाल ने कहा, ‘यह भारतीय स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में हमारा सातवां निवेश है, जो इस क्षेत्र की दीर्घकालिक संभावनाओं में हमारे मजबूत विश्वास को दर्शाता है।

हम पारस हेल्थकेयर के साथ साझेदारी करके गर्व महसूस कर रहे हैं, ताकि कम सेवा प्राप्त ग्राहकों को किफायती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। यह निवेश हमारे मार्केट लीडिंग प्री-आईपीओ रणनीति का भी हिस्सा है।

पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स मे 200 उद्यमियों ने की सीएम से की मुलाकात : मुख्यमंत्री ने लांच किया उत्तरी भारत के औद्योगिक परिवर्तन का प्रवेश द्वार

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पीएचडीसीसीआई की नीति सलाहकार भूमिका की प्रशंसा करते हुए बताया कि राज्य सरकार एआई, ग्रीन हाइड्रोजन और उन्नत विनिर्माण जैसे क्षेत्रों को भविष्य के विकास के प्रमुख आधार मानती है। मुख्यमंत्री मंगलवार की रात चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के 200 से अधिक प्रमुख उद्योगपतियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर पीएचडीसीसीआई द्वारा तैयार दस्तावेज ‘हरियाणा:उत्तरी भारत के औद्योगिक परिवर्तन का प्रवेश द्वार’ का विमोचन किया। इस दस्तावेज़ में हरियाणा की रणनीतिक स्थिति, नीति सुधार, प्रमुख सेक्टरों में अवसर और औद्योगिक विकास की व्यापक रूपरेखा प्रस्तुत की गई है।पीएचडीसीसीआई के अध्यक्ष हेमंत जैन ने बैठक के दौरान मुख्यमंत्री की बिना पर्ची, बिना खर्ची जैसी पारदर्शी और जनहितैषी पहलों की सराहना की।

उन्होंने विजन 2047 का उल्लेख करते हुए राज्य को एक ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने और 50 लाख रोजगार सृजित करने के रोडमैप को साझा किया। उन्होंने ‘इन्वेस्ट हरियाणा’ कार्यक्रम के लिए पीएचडीसीसीआई को संस्थागत साझेदार बनाने का प्रस्ताव भी रखा।पंजाब स्टेट चैप्टर के चेयरमैन करण गिलहोत्रा ने स्वागत भाषण में चैंबर की 120 वर्ष पुरानी विरासत, देशभर में इसके योगदान और औद्योगिक विकास में सक्रिय भूमिका का उल्लेख किया।

कार्यक्रम का संचालन पीएचडीसीसीआई के डिप्टी सेक्रेटरी जनरल नवीन सेठ ने किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष डॉ.अशोक खन्ना और संजय भाटिया, प्रबंध समिति सदस्य और पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ के चेयर, को-चेयर व अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

पीएचडीसीसीआई ने सरकार के साथ मिलकर ‘इन्वेस्ट हरियाणा’ को सफल बनाने, वैश्विक भागीदारी बढ़ाने और सतत औद्योगिक विकास सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता जताई।