Home Blog Page 13

भारत में 30 लाख लोग कैंसर से पीड़ित, 15.60 लाख नए मामले: पार्क अस्पताल

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ : पार्क अस्पताल, मोहाली की एक टीम; डायरेक्टर-मेडिकल ऑन्कोलॉजी डॉ. संदीप कुक्कड़ व डॉ. हरिंदरपाल सिंह, सीनियर कंसलटेंट -सर्जिकल ऑन्कोलॉजी डॉ. विजय जागड़, कंसल्टेंट-रेडिएशन ऑन्कोलॉजी डॉ. जोबनजीत कौर व डॉ. अरनव तिवारी ने भारत में ब्रेस्ट कैंसर के बढ़ते रुझानों पर शुक्रवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया।

पार्क अस्पताल के अब 19 हॉस्पिटल, 3500 बिस्तरों, 800 आईसीयू बेड, 14 कैथ लैब, 45 मॉड्यूलर ओटी और 1000 से अधिक डॉक्टरों के साथ उत्तर भारत का सबसे बड़ा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल नेटवर्क है। सीनियर कंसलटेंट -सर्जिकल ऑन्कोलॉजी डॉ. विजय जागड़ के अनुसार, ब्रैस्ट कैंसर अब सर्वाइकल कैंसर को पीछे छोड़ नए युग की सबसे आम और घातक जानलेवा बीमारी बन गया है।

ब्रैस्ट कैंसर हर साल 2.1 मिलियन महिलाओं को प्रभावित करता है और भारत में हर साल 2.20 लाख नए मामले सामने आते हैं।कंसल्टेंट-रेडिएशन ऑन्कोलॉजी डॉ. जोबनजीत कौर ने कहा कि 2020 की तुलना में 2026 तक कैंसर के नए मामलों की संख्या लगभग 12 प्रतिशत से 18 प्रतिशत तक बढ़ने की उम्मीद है। ओरल कैंसर के 90 प्रतिशत मामलों में तंबाकू और गुटखा का योगदान होता है।

कला फ्यूज़न ने तीन दिवसीय आर्ट प्रदर्शनी पंजाब कला भवन में आज से शुरू

0

50 से अधिक कलाकारों ने समकालीन कला के विविध रूप किए प्रदर्शित

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: पंजाब कला भवन, सेक्टर-16 में तीन दिवसीय आर्ट एंड क्राफ्ट एग्जीबिशन ने शहर के कला प्रेमियों को समकालीन रचनात्मकता से रूबरू कराया। कला फ्यूज़न द्वारा सोशल सब्स्टेंस के सहयोग से आयोजित इस प्रदर्शनी में 50 से अधिक कलाकारों ने भाग ले रहे हैं जिन्होंने अपनी अनूठी कलात्मक अभिव्यक्तियों के माध्यम से दर्शकों को एक समृद्ध दृश्यात्मक अनुभव प्रदान किया।

इस अवसर पर आयोजित आर्ट एंड क्राफ्ट एग्जीबिशन का उद्घाटन मुख्य अतिथि रविंदर शर्मा ने किया, जो एक प्रख्यात कलाकार, कला इतिहासकार एवं कला शिक्षाविद व चंडीगढ़ ललित कला अकादमी के वाईस चेयरमैन भी हैं। एग्जीबिशन में गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में लोकप्रिय लेखिका, ब्लॉगर एवं आर्टिस्ट रीना चोपड़ा उपस्थित रहीं, जबकि विशेष अतिथि के रूप में प्रसिद्ध विज़ुअल फ़ोटोग्राफ़र एवं पंजाब ललित कला अकादमी के प्रेजिडेंट गुरदीप धीमान ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

प्रदर्शनी में कला के कई अलग-अलग रूप और तकनीकें देखने को मिलीं। ऐक्रेलिक, ऑयल और वॉटरकलर पेंटिंग्स के माध्यम से कलाकारों ने रंगों और भावनाओं को खूबसूरती से प्रस्तुत किया। वहीं डिजिटल आर्टवर्क, मिनी कैनवास पेंटिंग और अल्कोहल इंक आर्ट ने आधुनिक और नए प्रयोगों को दर्शाया।

मूर्तिकला और स्कल्प्चर आर्ट ने त्रि-आयामी कला के माध्यम से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया, जबकि रेज़िन आर्टवर्क, कोस्टर्स और कैंडल आर्ट में रोज़मर्रा की चीज़ों को कलात्मक रूप दिया गया।

हंगामा ओटीटी पर अब अवेलेबल है प्रयागराज की रोमांटिक लव स्टोरी

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ : भारत के प्रमुख डिजिटल एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म्स में से एक हंगामा ओटीटी ने 8 जनवरी 2026 को अपनी नई ओरिजिनल सीरीज प्रयागराज की लव स्टोरी लॉन्च की। प्रयागराज की आत्मीय गलियों, ऐतिहासिक घाटों और सदाबहार माहौल की पृष्ठभूमि पर बनी यह सीरीज रोमांटिक गेटवे की सोच को उलट देती है और उसे एक हाई स्टेक सर्वाइवल कहानी में बदल देती है।

गौरव शर्मा, अंबिका वाणी, पवित्रा पुनिया और मनीष वाधवा जैसे दमदार कलाकारों से सजी यह सीरीज रोमांस और सस्पेंस का मेल है, जहां एक युवा कपल खुद को ऐसे शहर में घिरा हुआ पाता है जो अचानक बिल्कुल अनजान लगने लगता है। कहानी के केंद्र में हैं अंशुल सिंह और सोनिया शुक्ला, जिनकी रोमांटिक यात्रा उस वक्त खतरनाक मोड़ ले लेती है, जब वे अनजाने में खुद को एक निर्दयी गैंग के जाल में फंसा हुआ पाते हैं, जो खुद को रक्षक बताता है।

भरोसे से शुरू हुई यह कहानी जल्द ही धोखे में बदल जाती है। इसके बाद कपल को घने जंगलों, तंग गलियों और भीड़ भरे बाजारों से गुजरते हुए लगातार भागना पड़ता है, ताकि उन्हें पकड़ने पर आमादा लोगों से एक कदम आगे रह सकें। हर मोड़ पर खतरा और बढ़ता डर उनके रिश्ते को ऐसी कसौटी पर कस देता है, जहां गलती की कोई गुंजाइश नहीं रहती।

डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अरविंद बब्बल ने कहा, एक निर्देशक के तौर पर प्रयागराज की लव स्टोरी में मेरा फोकस ऐसी प्रेम कहानी दिखाने पर था, जो हकीकत से भागती नहीं है। मैं चाहता था कि दर्शक उन दो लोगों के तनाव, डर और भावनाओं को महसूस करें, जिनकी रोमांटिक जर्नी अचानक सर्वाइवल की लड़ाई में बदल जाती है। हर सीन को इस तरह डिजाइन किया गया है कि दर्शक कपल और उनके फैसलों से भावनात्मक रूप से जुड़े रहें।

भांबरी का जुझारू शतक रहा बेअसर, बड़ौदा ने चंडीगढ़ को 149 रन से हराया

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: शिवम भांबरी का दबाव में खेला गया शानदार शतक भी चंडीगढ़ को हार से नहीं बचा सका। विजय हजारे ट्रॉफी के अंतिम लीग मुकाबले में गुरुवार को राजकोट में खेले गए मैच में बड़ौदा ने चंडीगढ़ को 149 रन से करारी शिकस्त दी। 392 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए चंडीगढ़ की टीम 242 रन पर सिमट गई।

प्रियांशु मौलिया ने 106 गेंदों में 113 रन की शानदार पारी खेली और टीम की पारी को मजबूती दी। उन्हें विष्णु सोलंकी (54) का अच्छा साथ मिला। अंतिम ओवरों में हार्दिक पांड्या ने मात्र 31 गेंदों में 75 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि विकेटकीपर जयंत शर्मा ने 33 गेंदों में 73 रन जोड़कर स्कोर को और बड़ा बना दिया।

जवाब में चंडीगढ़ की पारी शिवम भांबरी के जुझारू शतक के बावजूद लय में नहीं आ सकी। शुरुआत में ही कप्तान मनन वोहरा, अर्जुन आज़ाद, निखिल ठाकुर और संयम सैनी सस्ते में आउट हो गए, जिससे टीम 75 रन पर चार विकेट गंवा बैठी। तरनप्रीत सिंह (44) ही कुछ देर टिक सके, लेकिन बाकी बल्लेबाज योगदान देने में नाकाम रहे और पूरी टीम 242 रन पर ढेर हो गई।

बड़ौदा की ओर से गेंदबाजी में हार्दिक पांड्या (3/66) और महेश पिठिया (3/34) ने अनुशासित प्रदर्शन करते हुए तीन-तीन विकेट झटके और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

जोशी किआ के शोरूम में ऑल-न्यू किआ सेल्टोस लॉन्च हुई

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: किआ इंडिया ने आज जोशी किआ, चंडीगढ़ में अपनी ऑल-न्यू किआ सेल्टोस को प्रदर्शित किआ, जिससे ग्राहकों को इस नेक्स्ट-जेनरेशन मिड-एसयूवी का अनुभव करने का अवसर मिला। डिजाइन लीडरशिप, एडवांस सेफ्टी और प्रोग्रेसिव टेक्नोलॉजी के प्रति किआ की प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए, ऑल-न्यू किआ सेल्टोस को ₹10.99 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किआ गया है।

किआ के ग्लोबल K3 प्लेटफॉर्म पर आधारित, जो पहली बार भारत में पेश किआ गया है, ऑल-न्यू किआ सेल्टोस स्केल, परिष्कार और क्षमता में स्पष्ट विकास को दर्शाता है। 4,460 मिमी की सेगमेंट-लीडिंग लंबाई, 1,830 मिमी की चौड़ाई और 2,690 मिमी के लंबे व्हीलबेस के साथ यह एसयूवी अधिक सड़क उपस्थिति, कैबिन स्पेस और ड्राइविंग स्थिरता प्रदान करती है, जिससे यह मिड-एसयूवी सेगमेंट में एक नया मानक स्थापित करती है।

डिप्टी मेयर तरुणा मेहता ने सेक्टर 20 मठ मंदिर ग्रीन बेल्ट में फाउंटेन नवीनीकरण का किया शुभारंभ

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: सेक्टर 20 स्थित मठ मंदिर वाली ग्रीन बेल्ट में वर्षों से बंद और जर्जर हालत में पड़े फाउंटेन के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ आज डिप्टी मेयर व एरिया पार्षद तरुणा मेहता ने किया। इस फाउंटेन के बंद रहने से क्षेत्र की सुंदरता प्रभावित हो रही थी, जिसे ध्यान में रखते हुए इसके पुनर्निर्माण का निर्णय लिया गया।

इसमें कलरफुल लाइट्स लगाई गई हैं तथा यह सुबह और शाम भजनों की मधुर धुनों के साथ संचालित होगा, जिससे क्षेत्र में आध्यात्मिक और शांत वातावरण बनेगा। डिप्टी मेयर तरुणा मेहता ने इस फाउंटेन को क्षेत्र के लोगों को समर्पित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों एवं स्थानीय निवासियों की विशेष मौजूदगी रही, जिन्होंने वर्षों बाद फाउंटेन के पुनर्जीवन पर प्रसन्नता व्यक्त की।

डिप्टी मेयर ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों का सौंदर्यीकरण और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।वरिष्ठ नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे ग्रीन बेल्ट को जीवंत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया और डिप्टी मेयर का आभार व्यक्त किया।

गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब में मुफ्त मेडिकल कैंप यूनाइटेड सिख्स ने लगाया

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

ननकाना साहिब/पाकिस्तान: सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह जी के पावन प्रकाश उत्सव के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय मानवतावादी संगठन यूनाइटेड सिख्स द्वारा गुरुद्वारा श्री जन्म स्थान, ननकाना साहिब में एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में 400 से अधिक मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गई।यह चिकित्सा शिविर गुरु गोबिंद सिंह जी की शिक्षाओं करुणा, समानता और मानव सेवा को समर्पित था। इस पहल के माध्यम से यूनाइटेड सिख्स ने समाज के वंचित वर्गों के लिए स्वास्थ्य, मानवीय सहायता एवं आपदा राहत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ किया।

इस अवसर पर प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मिंपल सिंह ने यूनाइटेड सिख्स की इस पहल की सराहना करते हुए इसे ‘सेवा’ का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। गुरुद्वारा श्री जन्म स्थान जैसे ऐतिहासिक और आध्यात्मिक स्थल पर आयोजित यह चिकित्सा शिविर आस्था और सेवा के अटूट संबंध को दर्शाता है।

आरटीए कार्यालय द्वारा किया गया रक्तदान शिविर, हेल्थ चेकअप का आयोजन

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला: डीसी कम चेयरमैन डीआरएससी, पंचकूला श्री सतपाल शर्मा की अध्यक्षता व श्रीमती हैरतजीत कौर आईएफएस डीटीओ कम सेक्रेटरी आरटीए पंचकूला के निर्देशन में नैशनल रोड़ सेफ्टी माह के अंतर्गत पर आरटीए पंचकूला व विश्वास फाउंडेशन पंचकूला ने बस स्टैन्ड की बैक साइड में रक्तदान शिविर लगाया।

डॉक्टर मनोज शर्मा द्वारा 62 लोगों के बीपी, शुगर व स्वास्थ्य की जांच भी की गई। डॉक्टर अग्रवाल आई अस्पताल एमडीसी सेक्टर 5 पंचकुला द्वारा आँखों की जांच का कैम्प भी लगाया गया। जिसमें अभिलाषा राणा, जितेंद्र शर्मा व मोहम्मद साहिल ने 90 लोगों के नेत्रों की जांच की।

विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि शिविर का उद्घाटन उपायुक्त सतपाल शर्मा के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर उनके साथ हैरतजीत कौर आईएफएस डीटीओ कम सेक्रेटरी आरटीए पंचकूला भी उपस्थित रहीं।

हैरतजीत कौर ने बताया कि पहले रक्तदान जब जरूरत होती थी तब किया जाता था। रक्तदान जीवन का सबसे बड़ा दान है, जिससे मनुष्य ना जाति देखता है ना धर्म देखता। इस अवसर पर विश्वास फाउंडेशन से सत्य भूषण खुराना, पंकज ढींगरा, मदन नागपाल, पवन मनचन्दा, हर्ष मनचन्दा व अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे।

कृष्णा पार्क अस्पताल, बठिंडा ने 100 कोरोनरी एंजियोप्लास्टी सफलतापूर्वक पुरी

सिटीन्यूज़ नॉउ

बठिंडा: कृष्णा पार्क अस्पताल, बठिंडा ने 100 कोरोनरी एंजियोप्लास्टी प्रोसीजर सफलतापूर्वक पूरा कर क्षेत्र में एडवांस कार्डियक केयर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।कार्डियोवैस्कुलर साइंस के सीनियर डायरेक्टर डॉ. रोहित मोदी के नेतृत्व में की गई 100 कोरोनरी एंजियोप्लास्टी प्रोसीजर में 26 प्राइमरी एंजियोप्लास्टी थे जो एक्यूट हार्ट अटैक से पीड़ित रोगियों के लिए आपातकालीन स्थितियों में किए गए थे।

डॉ. रोहित मोदी ने कहा कि प्राइमरी एंजियोप्लास्टी जीवन रक्षक प्रोसीजर है जिसमें रक्त प्रवाह की तेजी से बहाली जीवित रहने की दर में काफी सुधार करती है और हृदय की मांसपेशियों की क्षति को कम करती है।उन्होंने यह भी साझा किया कि बठिंडा बेल्ट में मधुमेह का उच्च प्रसार है, जो कोरोनरी धमनी रोग के लिए एक प्रमुख जोखिम कारक है।

इसके अतिरिक्त, ठंड से प्रेरित वाहिकासंकीर्णन और ऊंचा रक्तचाप के कारण सर्दियों के महीनों के दौरान कार्डियक संबंधी घटनाओं की घटना बढ़ जाती है।उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में, अनुकूल रोगी परिणाम प्राप्त करने के लिए गोल्डन ऑवर के दौरान उपचार महत्वपूर्ण है।

रिलायंस के ‘यूनाइटेड इन ट्रायम्फ’ में भारत के क्रिकेट दिग्गजों के साथ शामिल हुए संजय टंडन

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: यूटी क्रिकेट एसोसिएशन (यूटीसीए) के फाउंडर प्रेसिडेंट और बीसीसीआई (डब्ल्यूपीएल) की गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजय टंडन ने सोमवार शाम मुंबई में आयोजित ‘यूनाइटेड इन ट्रायम्फ’ के दूसरे संस्करण में शिरकत की। यह आयोजन रिलायंस फाउंडेशन द्वारा भारत की विश्व चैंपियन क्रिकेट टीमों को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया गया।

इस विशेष शाम में भारतीय क्रिकेट और खेल जगत की कई प्रमुख हस्तियां एक मंच पर एकत्रित हुईं । कार्यक्रम के दौरान तीन विश्व चैंपियन टीमों को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया, जिनमें भारतीय ब्लाइंड महिला क्रिकेट टीम की कप्तान दीपिका टीसी, भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर शामिल रहीं।

इन सभी चैंपियनों को रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष नीता अंबानी की उपस्थिति में सम्मानित किया गया। खेलों के समावेशी विकास और जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। इस अवसर पर संजय टंडन को महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनके परिवार से मुलाकात का भी अवसर मिला।