Home Blog Page 14

एमसीएम 36 की छात्राओं को फॉरेंसिक विज्ञान का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: मेहर चंद महाजन डीएवी महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल), चंडीगढ़ के शैक्षणिक भ्रमण के दौरान फॉरेंसिक विज्ञान की दुनिया से समृद्ध एवं ज्ञानवर्धक परिचय प्राप्त किया। यह भ्रमण प्रयोगशाला के रेज़िंग डे के अवसर पर आयोजित किया गया, जिसे कॉलेज की एनएसएस इकाइयों एवं वाडा क्लब द्वारा संयोजित किया गया।

इसका उद्देश्य छात्राओं को न्याय की स्थापना में फॉरेंसिक विज्ञान की महत्वपूर्ण भूमिका से परिचित कराना था।भ्रमण के दौरान छात्राओं को यह प्रत्यक्ष रूप से समझने का अवसर मिला कि फॉरेंसिक विज्ञान विशेष रूप से महिला सुरक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा परियोजनाओं, साइबर अपराध जाँच तथा आतंकवाद की रोकथाम जैसे क्षेत्रों में किस प्रकार कानून प्रवर्तन एजेंसियों और न्याय प्रणाली को सहयोग प्रदान करता है।

सीएफएसएल के विशेषज्ञों ने छात्राओं को प्रयोगशाला के विभिन्न विशिष्ट विभागों का भ्रमण कराया तथा कारतूस, राइफल एवं साइबर तथा आपराधिक जाँच में प्रयुक्त अत्याधुनिक उपकरणों जैसे प्रदर्शनों की जानकारी दी।

यह भ्रमण अत्यंत ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ, जिसने समाज की सुरक्षा एवं राष्ट्रीय संरक्षण सुनिश्चित करने में सीएफएसएल की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर किया। महत्वपूर्ण और उच्च प्रभाव वाली परियोजनाओं पर कार्यरत वैज्ञानिकों से हुई बातचीत ने आज के जटिल विश्व में फॉरेंसिक सेवाओं की बढ़ती प्रासंगिकता को रेखांकित किया।

लिवासा हॉस्पिटल, मोहाली में पहला स्टीरियोटैक्टिक रेडियोसर्जरी केस सफल

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: लिवासा हॉस्पिटल मे 78 वर्षीय मरीज का स्टीरियोटैक्टिक रेडियोसर्जरी (एसआरएस) से ब्रेन मेटास्टेसिस का सफल इलाज किया गया।सिस्टेमिक थेरेपी उपचार के दौरान, रोगी ने सिरदर्द के लक्षण विकसित हुए , जिसके बाद ब्रेन के एमआरआई ने दाहिने सेरेबेल्लार क्षेत्र में एक सिंगल मेटास्टेटिक लीसिन का पता चला।

उपचार के बाद रोगी को कुछ ही समय बाद स्थिर स्थिति में छुट्टी दे दी गई थी। सीनियर कंसलटेंट-रेडिएशन, डॉ. परनीत सिंह ने बताया की एसआरएस एक उन्नत, गैर-इनवेसिव रेडिएशन तकनीक है जो लक्षित मस्तिष्क घावों के लिए पारंपरिक कई सेशन की जगह एक ही सेशन में उच्च खुराक रेडिएशन की डिलीवरी को सक्षम बनाती है ।

सीईओ अनुराग यादव ने कहा की हम यह सुनिश्चित करने के लिए उन्नत प्रौद्योगिकियों और विशेषज्ञ नैदानिक टीमों में निवेश करना जारी रख रहे हैं कि रोगियों को घर के करीब विश्व स्तरीय कैंसर देखभाल प्राप्त हो।

सीनियर वाइस प्रेजिडेंट-हॉस्पिटल ऑपरेशन डॉ. जतिंदर अरोड़ा ने कहा कि अपनी पहली एसआरएस प्रोसीजर के सफल डिलीवरी के साथ, लिवासा मोहाली रेडिएशन ऑन्कोलॉजी में उत्कृष्टता केंद्र के रूप में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है।

निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने दिसंबर में की कुल 15,372 यूनिट्स की बिक्री की

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने दिसंबर, 2025 में 13,470 कारों का निर्यात किया, जो पिछले 10 साल में किसी एक महीने में कंपनी का सर्वाधिक निर्यात का आंकड़ा है। दिसंबर में घरेलू बाजार में 1902 कारों की बिक्री के साथ दिसंबर, 2025 में कुल बिक्री 15,372 कारों की हुई।

निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ वत्स ने कहा, ‘वर्ष 2025 निसान मोटर इंडिया के लिए कंसोलिडेशन का वर्ष रहा। इस दौरान नई निसान मैग्नाइट के दम पर दिसंबर, 2025 में कंपनी ने सतत घरेलू बिक्री और रिकॉर्ड निर्यात का आंकड़ा छुआ।

मजबूत प्रोडक्ट लाइन-अप के साथ विकास के अगले चरण में नई रेंज की शुरुआत 21 जनवरी, 2026 को ऑल न्यू ग्रेवाइट 7-सीटर बी-एमपीवी की लॉन्चिंग से होगी। इसके बाद 4 फरवरी, 2026 को वैश्विक स्तर पर निसान टेक्टॉन 5-सीटर सी-एसयूवी की झलक दिखाई जाएगी।

2027 में 7-सीटर सी-एसयूवी को लॉन्च करने की योजना है।अपने बढ़ते पोर्टफोलियो के सपोर्ट के लिए निसान मोटर इंडिया देशभर में अपना डीलरशिप और आफ्टरसेल नेटवर्क बढ़ा रही है।

ट्राइसिटी मे स्वान ड्राई-क्लीनिंग सर्विस की शुरुआत

0

ब्रिटिश-इंजीनियर्ड ड्राई-क्लीनिंग व लॉन्ड्री सेवा के साथ मिलकर 24 घंटे मे सर्विस

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: सोमवार, 5 जनवरी, चंडीगढ़ ट्राइसिटी के युवा उद्यमियों के एक समूह ने आज एक मीटिंग के दौरान आधुनिक और संगठित गारमेंट केयर स्टार्टअप स्वान क्लीन की अपनी इंसप्रीनैश्नल जर्नी (प्रेरणादायक)  यात्रा साझा की।

स्वान क्लीन ने शुरुआती चरण में ट्राइसिटी के सेक्टर 7 चंडीगढ़, सेक्टर 35 चंडीगढ़, सेक्टर 8. पंचकूला, वीआईपी रोड जीरकपुर, फेज 3बी2 मोहाली में अपने पाँच सर्विस  सेंटर स्थापित किए ताकि क्षेत्र के ग्राहकों को सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।ऐप का इस्तेमाल करके पिकअप शेड्यूल प्राप्त किया जा सकता है।

पीयूष खुल्लर ने कहा कि वे उनका उद्देश्य केवल एक और स्टार्टअप शुरू करना नहीं था बल्कि कहा यह साबित करना चाहते थे कि युवा उद्यमी स्थानीय उद्योगों में भी ग्लोबल स्टेंडर्ड्स ला सकते हैं।इस पहल की एक अहम विशेषता यह है कि यह फर्स्ट जेनरेशन  के एंटरप्रेन्योर और यंग प्रोफेशनल्स को सक्रिय रूप से समर्थन प्रदान करती है।

ट्रेनिंग, आपरेशनल और टेक्निकल सपोर्ट  के माध्यम से स्वान क्लीन ने कई युवा साझेदारों को अपने सर्विस सेंटर स्थापित करने में मदद की है, जिससे रोजगार के अवसर भी पैदा हुए हैं। उन्होंने बताया कि स्वान क्लीन अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानकों का पालन करता है और कपड़ों व पर्यावरण के अनुकूल प्रक्रियाओं को प्राथमिकता देता है।

एमसीएम की एनसीसी कैडेट मान्या ने भूटान में यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में भारत का प्रतिनिधित्व किया

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: मेहर चंद महाजन डीएवी महिला महाविद्यालय ने एक बार फिर गौरवपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की है। कॉलेज की एनसीसी कैडेट एसयूओ मान्या बहल ने 12 से 19 दिसंबर 2025 तक भूटान में आयोजित प्रतिष्ठित यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम (वाईईपी) में भारत का प्रतिनिधित्व किया। एसयूओ मान्या बहल रिपब्लिक डे कैंप 2025 में डीजीएनसीसी मेडल की प्राप्तकर्ता भी रह चुकी हैं, जो उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और समर्पण को रेखांकित करता है।

भारतीय एनसीसी प्रतिनिधिमंडल कार्यक्रम के उद्घाटन दिवस पर थिम्पू पहुँचा, जहाँ भारतीय दूतावास के अधिकारियों से संवाद के दौरान उन्हें कार्यक्रम के उद्देश्यों और रूपरेखा से अवगत कराया गया। वाईईपी का उद्देश्य युवा कूटनीति को सुदृढ़ करना, नेतृत्व क्षमताओं का विकास करना तथा सहभागी देशों के बीच अंतर-सांस्कृतिक समझ को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम के दौरान कैडेट्स ने नदी राफ्टिंग, ट्रेकिंग सहित विभिन्न साहसिक एवं अनुभवात्मक गतिविधियों में भाग लिया, जो उनके धैर्य, टीमवर्क और नेतृत्व कौशल को सशक्त बनाने के लिए आयोजित की गई थीं। भारतीय कैडेट्स ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का भी प्रदर्शन किया।

कॉलेज की अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधित्व में निरंतर उत्कृष्ट उपलब्धियों की कड़ी में यह उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व वर्ष 2024 में भी कॉलेज की कैडेट राब्या सियाग ने वाईईपी के अंतर्गत भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी दो शाखाओं का उद्घाटन किया

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: बैंक ऑफ इंडिया ने यहां अपनी दो नई शाखाओं का उद्घाटन किया, जो कुराली और लालडू में हैं। इस पहल से बैंक ने स्थानीय समुदाय को अपनी सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। जानकारी के अनुसार उद्घाटन समारोह में फील्ड जनरल मैनेजर अनिल वर्मा और डिप्टी जनरल मैनेजर वैभव आनंद उपस्थित थे।

अनिल वर्मा ने पर्यावरण संरक्षण सहित अपने पेशेवर दायित्वों से परे समाज की सेवा करने के लिए बैंक की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। वैभव आनंद ने बैंकिंग सेवाओं के माध्यम से समाज की सेवा करने के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया।

इस मौके पर बैंक ऑफ इंडिया ने राष्ट्र की सेवा के 120 वर्ष पूरे होने पर, स्थानीय समुदाय के सहयोग से 120 पेड़ लगाकर हरित पर्यावरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। यह पर्यावरण अनुकूल पहल बैंक ऑफ इंडिया की कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी और समुदाय पर सकारात्मक प्रभाव डालने के प्रयासों को मजबूत करती है।

चंडीगढ़ में सजी देवभूमि की सांस्कृतिक छवि, उत्तरायणी कौतिक–2026 भव्यता के साथ संपन्न

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: देवभूमि दानपुर घाटी वेलफेयर सोसायटी (रजि.), चंडीगढ़ द्वारा आयोजित पंजाब कला भवन, सेक्टर–16, चंडीगढ़ में आयोजित उत्तरायणी कौतिक–2026 अत्यंत भव्यता, अनुशासित प्रबंधन एवं व्यापक जनसहभागिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

अतिथि के रूप में श्री सतनाम सिंह संधू, (राज्यसभा सांसद एवं चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के संस्थापक), तथा श्री संजय टंडन, (पूर्व भाजपा अध्यक्ष चंडीगढ़ एवं वर्तमान सह-प्रभारी हिमाचल प्रदेश) व एरिया पार्षद भाजपा सौरव जोशी, भाजपा चंडीगढ़ महिला मोर्चा अध्यक्ष हीरा नेगी, भाजपा चंडीगढ़ उत्तराखंड प्रकोष्ठ अध्यक्ष भूपिंदर शर्मा , पूर्व डिप्टी मेयर भाजपा चंडीगढ़ अनिल दुबे, व भाजपा पार्षद गुरबख्श रावत उपस्थित रहे।

उन्होंने उत्तराखंड की लोक संस्कृति, पारंपरिक व्यंजनों और सांस्कृतिक परिवेश की खुले मन से सराहना की। अतिथियों ने विशेष रूप से मडुए की रोटी, भट की चुटकानी ,गडेरी की सब्जी, गेठी के गुटके एवं पारंपरिक पहाड़ी चटनियों का स्वाद लिया और बहुत ही प्रशंसा की।

इस वर्ष आयोजन का प्रमुख आकर्षण अल्मोड़ा की प्रसिद्ध बाल मिठाई रही, जिसने सभी का मन मोह लिया।इसके साथ ही उत्तराखंड के पारंपरिक आभूषणों—गलोबंद, नथ एवं अन्य लोक आभूषणों की प्रदर्शनी ने दर्शकों को विशेष रूप से आकर्षित किया। इन स्टॉलों पर दिनभर भारी भीड़ रही और लोगों ने उत्साहपूर्वक खरीदारी की।

विश्व हिंदू परिषद, चंडीगढ़ ने आज पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात की

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ : विश्व हिंदू परिषद, चंडीगढ़ ने चंडीगढ़ व आसपास के क्षेत्रों में बढ़ रहे गंभीर सामाजिक मुद्दों पर चिंता व्यक्त की है। परिषद के प्रतिनिधि मंडल—प्रदीप शर्मा (विश्व हिन्दू परिषद चंडीगढ़ विभाग मंत्री एवं पंजाब प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख), अरविंद मोदगिल (अध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद चंडीगढ़ महानगर) एवं अंकुश गुप्ता (मंत्री, विश्व हिंदू परिषद चंडीगढ़ महानगर)—ने आज माननीय गुलाब चंद कटारिया, पंजाब राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासक से मुलाकात कर गौमांस के अवैध व्यापार, जनसंख्या असंतुलन, धर्मांतरण, लव जिहाद, मलोया क्षेत्र में गौवंश कटान की आशंका तथा नशे के बढ़ते प्रचलन पर चर्चा की। माननीय राज्यपाल एवं प्रशासक ने इन विषयों पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।

पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स, सेक्टर 42 में ओपन जिम का उद्घाटन

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स, सेक्टर 42, चंडीगढ़ में 7 दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर के दौरान कॉलेज परिसर में ओपन जिम का उद्घाटन कर स्वास्थ्य, फिटनेस और समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।ओपन जिम का औपचारिक उद्घाटन माननीय सांसद चंडीगढ़ श्री मनीष तिवारी जी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर माननीय सीनियर डिप्टी मेयर चंडीगढ़ श्री जसबीर सिंह बंटी जी एवं श्री एच. एस. लकी जी, अध्यक्ष चंडीगढ़ टेरिटोरियल कांग्रेस पार्टी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में कॉलेज की प्राचार्या प्रो. डॉ. बीनू डोगरा जी, सभी एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर तथा बड़ी संख्या में एनएसएस स्वयंसेवक भी उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय अतिथियों ने युवाओं, विशेषकर छात्राओं, के लिए शारीरिक फिटनेस, मानसिक स्वास्थ्य एवं सक्रिय जीवनशैली के महत्व पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि ओपन जिम छात्राओं में अनुशासन, आत्मबल एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देगा।कार्यक्रम का समापन छात्राओं को शारीरिक रूप से स्वस्थ, सामाजिक रूप से जिम्मेदार एवं सशक्त बनाने के संकल्प के साथ हुआ, जो संस्था की सोच एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के उद्देश्यों के अनुरूप है।

विजय हजारे ट्रॉफी मे हैदराबाद ने चंडीगढ़ को 136 रनों से हराया

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: हैदराबाद ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए शनिवार को राजकोट में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी एलीट मुकाबले में चंडीगढ़ को 136 रनों से करारी शिकस्त दी। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला चंडीगढ़ के लिए महंगा साबित हुआ, जब हैदराबाद ने निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट पर 286 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

कप्तान तिलक वर्मा ने शानदार 118 गेंदों में 109 रनों की बेहतरीन पारी खेली जिसमें छह चौके और तीन छक्के शामिल रहे। उन्हें अभिरथ रेड्डी का अच्छा साथ मिला जिन्होंने 71 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। चंडीगढ़ की ओर से जगजीत सिंह संधू सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने तीन विकेट झटके जबकि रोहित ढांडा, हरतेजस्सवी और विशु ने दो-दो विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंडीगढ़ की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। पूरी टीम 37.4 ओवरों में 150 रन पर सिमट गई। संयम सैनी 46 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे, जबकि कप्तान मनन वोहरा ने 24 रनों का योगदान दिया।स मैच में शतकीय पारी के लिए तिलक वर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।