Wednesday, February 11, 2026
Home Blog Page 155

वर्ल्ड एन जी ओ दिवस पर पंचकूला में लगा सामाजिक संस्थाओं का महाकुंभ- पंचकूला क्षेत्र की 56 सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारीयो को किया गया सम्मानित

सिटीन्यूज़ नॉउ/सहगल सुशील/सिंह परमदीप

पंचकूला । समाज के उत्थान में सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं की एवं भूमिका होती है, इस प्रकार की संस्थाएं समाज से पिछड़े लोगों को समाज की मुख्य धारा में लाने में अहम भूमिका निभाती है। देश एवं समाज के लिए समर्पित निजी एवं गैर निजी संस्थाएं विभिन्न क्षेत्रों में अपना अतुल्य योगदान देते हैं परंतु वे कहीं भी अपना नाम आगे नहीं लाते और ना ही किसी तरह का श्रेय लेते है।

समाज के उत्थान के लिए रात दिन कार्य करने वाली संस्थाओं को वर्ल्ड एन जी ओ दिवस परएक मंच पर इकट्ठा कर, दा लायन क्लब ऑफ पंचकूला चैंपियंस ने एक अनूठी मिशाल ही कायम नहीं की बल्कि सभी एन जी ओ प्रशंसा पत्र देते हुए उन्हें सम्मानित कर एक संदेश दिया कि उनकी समाज में एक अहम भूमिका है इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।

समाज में एक अनूठी मिसाल कायम रखते हुए दा लायन क्लब ऑफ पंचकूला चैंपियंस की तरफ से एक्सीलेंस अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया गया। अवॉर्ड समारोह का आयोजन पंचकूला सेक्टर 1 पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षा एवं संचालन डॉक्टर से सुरेंद्र सिंगला द्वारा किया गया । एक्सीलेंस अवॉर्ड समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री के पॉलिटिकल एडवाइजर तरुण भंडारी बतौर मुख्य अतिथि एवं डी आई जी विजय देशवाल , एडिशन डायरेक्टर आईटीआई संजीव शर्मा , डीएसपी ममता चौधरी बतौर वशिष्ठ अथिति उपस्थित रहे।

क्लब के प्रधान नवीन कंसल ने मुख्य अतिथि एवं वशिष्ठ अतिथियों के साथ साथ कार्यक्रम में भाग लेने वाले 56 संस्थाओं का स्वागत किया। लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन विनीत गोयल और मल्टीपल को-ऑर्डिनेटर लायन रमन गुप्ता ने मुख्य अतिथि एवं वशिष्ठ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन करकार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि तरुण भंडारी ने पंचकूला क्षेत्र की 56 संस्थाओं के पदाधिकारीयो को उनकी संस्थाओं द्वारा किए गए समाज सेवा के विभिन्न कार्यक्रमों के लिए बधाई दी और सम्मान पत्र के साथ सबको विभूषित किया ।समारोह के दौरान साईं की पाठशाला के बच्चों ने भक्ति एवं देश भक्ति के गीतों पर अपनी प्रस्तुति दी।

इस मौके पर मुकेश सिंगला, पवन शर्मा , पवन चोपडा ,भूपेंद्र सिंह (बाबू), प्रदीप गोयल, प्रदीप गर्ग, टोनी गुप्ता, डी सी अग्रवाल, सुनीत सिंगल, विजय देशवाल, संजीव शर्मा, ममता सौदा, विनीत गोयल, अनिल थापर, हुकुम गोयल, अतुल शर्मा, रमन गुप्ता, प्रवीण सुधाकर ,मधु गोयल, यश कंसल, परमिंदर सिंह, पन्नू मंगला, अनूप गुप्ता, सुधीर श्रीवास्तव , दीपक गर्ग ,हरीश कुमार, कृष्णा देवी के अलावा अन्य गण मन लोग मौजूद थे

बार बार फेल होने पर भी कारगर है इन विट्रो फर्टीलाइजेशन – डॉ मल्लिका इनफर्टिलिटी से जूझ रहे दम्पतियों के लिए वरदान – प्रिंस नरूला आईवीएफ एक्सपर्ट को बनाएं अपना मित्र – डॉ मल्लिका

सिटीन्यूज़ नॉउ/सहगल सुशील/सिंह परमदीप

खरड़। रविवार को मॉडल, एक्टर प्रिंस नरूला ने पिंक लाइंस आईवीएफ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर इन विट्रो फर्टीलाइजेशन से जुड़े हुए मिथकों को तोड़ते हुए डॉक्टर मल्लिका ने कहा कि चाहे डायबेटिक महिला हो या फिर 40 वर्ष से अधिक आयु का पुरुष ,या फिर बार बार फेल हो रहा आईवीएफ , इन सभी में इन विट्रो फर्टीलाइजेशन कारगर है।

डॉ मल्लिका ने बताया कि असिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी रेगुलेशन एक्ट के मुताबिक आईवीएफ कराने की महिला की उम्र 21 साल से लेकर 50 साल तक की है, जबकि पुरुषों की उम्र 55 साल की है|

सिटीन्यूज़ नॉउ से जानकारी सांझा करते हुए डॉक्टर मल्लिका ने बताया कि मेनोपॉज के बाद भी महिलाएं आईवीएफ करा सकती है। अगर महिलाओं का पीरियड बंद भी हो जाए तो भी महिलाओं में दवाइयों से लाइनिंग बनाकर भी आईवीएफ किया जा सकता है।

ज्ञात रहे कि बार-बार आईवीएफ फेल होने के लिए मेल और फीमेल दोनों ही जिम्मेदार हैं। फीमेल में एग्स की कमी यापुरुष में स्पर्म क्वालिटी खराब होना ही इसका मुख्य कारण है।

आईवीएफ में जो बच्चा बना उसमें एग्स की खराब क्वालिटी होनाएग्स ट्रांसफर करने में कुछ परेशानी होना endometrium का पतला या अनहेल्दी होनाकुछ Ovarian Factors जैसे अंडाशय का सही से हार्मोनल सिमुलेशन न होनाउम्र के साथ अंडों की गुणवत्ता और संख्या कम हो जाना Embryo Implantation ठीक से नहीं होनामोटापा,खराब डाइट,बिगड़ता लाइफस्टाइलहेल्थ प्रॉब्लम जैसे एंडोमेट्रियोसिस, Polycystic Ovary Syndrome,ऑटोइम्यून बीमारियां और clotting disorders की परेशानी हो सकती है।

दम्पति व आईवीएफ एक्सपर्ट में आपसी तालमेल ही आईवीएफ को सफल बनाने में कारगर है ।

अब सौ प्रतिशत शुद्ध ऑक्सीजन से लाईलाज बीमारी का निदान संभव-डॉ प्रवेश कादियान-मोहाली में पहली एंटी ऐजिंग एचबीओटी मशीन हुई स्थापित-बीपी, शूगर व इरेक्टाइल डिस्फंगक्शनल से लेकर कैंसर एवं ऑटिज्म की बीमारियों तक का ईलाज भी है संभव

सिटीन्यूज़ नॉउ/सहगल सुशील/सिंह परमदीप

मोहाली: 01.03.2025:- हाइपरबारिक ऑक्सीजन थेरेपी (एचबीओटी) सूजन को कम करने, रक्त प्रवाह में सुधार करने और क्षतिग्रस्त क्षेत्र में नई रक्त वाहिकाओं के विकास को बढ़ावा देने में सहायक है। हाइपरबेरिक ऑक्सीजन थेरेपी के जरिए एक विशेष कक्ष के अंदर 100 प्रतिशत ऑक्सीजन की आपूर्ति करके घावों और अन्य चिकित्सा स्थितियों द्वारा ईलाज किया जाता है।

आजकल अधिकतर लोग बीपी एवं शूगर जैसे रोगों से जूझ रहे हैं। एलोपैथिक दवाओं के सेवन से तो कई साइड इफेक्ट्स देखे जा सकते है मगर अब इन समस्याओं समाधान के लिए डॉ प्रवेश कादियान ने ग्लोबल हाइपरबारिक मेडिकल सेंटर मे हाइपरबारिक ऑक्सीजन थेरेपी (एचबीओटी) की मशीन लगाई है जो सौ प्रतिशत शुद्ध ऑक्सीजन से लाईलाज बीमारियों को ठीक करने में सक्षम है।

डॉ प्रवेश कादियान ने सिटीन्यूज़ नॉउ से जानकारी सांझी करते हुए बताया कि रोगी को एचबीओटी चेम्बर में बिठाकर सांस लेने के लिए 100 फीसदी शुद्ध ऑक्सीजन समुद्र तल से अधिक दाब 1 अब्सोल्यूट एट्मोस्फियर (एटीए) पर उपलब्ध कराई जाती है। शुद्ध ऑक्सीजन खून में मिलकर शरीर की हर कोशिका तक पहुंचती है जिससे क्षतिग्रस्त कोशिकाओं की मुरम्मत होती है व रोगी व्यक्ति स्वस्थ होने लगता है।

उन्होंने बताया कि बीपी, शूगर व इरेक्टाइल डिस्फंगक्शनल से लेकर कैंसर एवं ऑटिज्म की बीमारियों तक का इलाज भी इस थेरेपी से संभव हैं।

डॉ प्रवेश कादियान ने बताया कि इलाज शुरू करने से पूर्व रोगी के सभी टेस्ट आदि करवाकर केस हिस्ट्री देख कर ही इलाज शुरू किया जाता है। इलाज के लिए मरीज को एक बार में लगभग एक घंटे के लिए मशीन के चैंबर में बैठाकर बीमारी के हिसाब से 100 फीसदी शुद्ध ऑक्सीजन की डोज़ दी जाती है।

ज्ञात रहे कि डॉ कादियान ने बाकायदा इंग्लैंड से हाइपरबारिक फिजिशियन का कोर्स किया व प्रशिक्षण लिया एवं डिग्री हासिल की। मध्यमवर्ग को ध्यान में रखते हुए एक डोज़ की कीमत 4 से 7 हजार रुपए तक रखी गई है।

10th बोर्ड की परीक्षा से मचे हाहाकार पर संज्ञान लें मुख्यमंत्री : कुलभूषण शर्मा

सिटीन्यूज़ नॉउ/सहगल सुशील/सिंह परमदीप

चंडीगढ़. 01.03.2025:- 10th कक्षा कि हरियाणा बोर्ड की परीक्षा शुरू होते ही बोर्ड के प्रति हर स्कूल्स और विद्यार्थियों में निराशा दिखाई दे रही है, 10th कक्षा के विद्यार्थियों के हाथ में जैसे ही गणित का पेपर आया विद्यार्थियों के यह देखकर होश उड़ गए कि गणित का पेपर जो अपने आप में विद्यार्थियों के लिए एक कठिन परीक्षा होती है उसमे पेपर सिलेबस से बाहर था और प्रश्न पत्र भी इस प्रकार से तैयार किया गया था जिसके उत्तर उनकी समझ से बहार थे.

कुलभूषण शर्मा ने कहा बोर्ड की जिम्मेदारी बनती है की वह विद्यार्थियों को उस प्रकार के प्रश्न पत्र दे जिस प्रकार बच्चों को तैयारी कराई जाती है या बोर्ड सेशन शुरू होने से पहले ही स्कूल्स को सैंपल पेपर्स और क्वेश्चन बैंक उपलब्ध करवाए की इस प्रकार की पद्धति से बोर्ड की परीक्षा ली जाएगी|

शर्मा ने कहा 10th की परीक्षा से बच्चे के भविष्य का आधार बनता है और वह अपने भविष्य का रास्ता तय करते है | बोर्ड का काम सिर्फ फीस लेकर परीक्षा को निपटना नहीं होता अपितु बच्चों को परीक्षा के अनुरूप तैयार करवाना भी है, ताकि वे भयमुक्त और तनाव रहित परीक्षा दे सके | उन्होंने कहा अगर हर विद्यालय से यह शिकायत आ रही है की परीक्षा सही नहीं थी तो यह बोर्ड की असफलता की तरफ इशारा करती है.

उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री और माननीय शिक्षामंत्री जी से मांग की, के प्रदेश के विद्यार्थियों के संरक्षक होने के नाते आप तुरंत बोर्ड अधिकारीयों को बुला कर विद्यार्थियों को ग्रेस मार्क्स देने की घोषणा कर राहत प्रदान करे और आने वाली परीक्षा को भी लेकर भयभीत है उस पर बोर्ड से स्पष्टीकरण मांगे और आगे से ऐसी स्तिथि पैदा ना हो बोर्ड में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठायें क्योंकि प्रदेश के बच्चों का भविष्य सर्वोपरि होना चाहिए बोर्ड को उनके भविष्य से खिलवाड़ की अनुमति किसी भी कीमत पर नहीं मिलनी चाहिए |

एडिसन हॉस्पिटल मे अत्याधुनिक किडनी ट्रांसप्लांट यूनिट का श्रीगणेश

सिटीन्यूज़ नॉउ/सहगल सुशील/सिंह परमदीप

मोहाली : शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और विश्व किडनी दिवस के अवसर पर चीफ ट्रांसप्लांट सर्जन और मेडिकल डायरेक्टर डॉ. अरजिंदर बैंस ने एडिसन हॉस्पिटल मे अत्याधुनिक किडनी ट्रांसप्लांट यूनिट का श्रीगणेश किया। शुभारंभ पर महिला किडनी डोनरस को सम्मानित भी किया गया।

बता दें कि एडिसन अस्पताल मे अत्याधुनिक डायलिसिस यूनिट, ब्लड बैंक, पैथोलॉजी लैब, उन्नत कैथ लैब के साथ कार्डियोलॉजी विभाग, स्त्री रोग और मातृ एवं शिशु विभाग, न्यूरो और ऑर्थो विभाग, उन्नत जीवन समर्थन प्रणालियों से सुसज्जित आईसीयू और सीसीयू सुविधाओं से लैस है।

सिटीन्यूज़ नॉउ से बातचीत करते हुए डॉ. अरजिंदर बैंस ने कहा कि विश्वस्तरीय चिकित्सा देखभाल प्रदान करने और किडनी प्रत्यारोपण में व्यापक देखभाल प्रदान करने के एडिसन अस्पताल प्रतिबद्ध हैं।

नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ आकांक्षा शर्मा ने कहा कि हालांकि किडनी की बीमारी के लिए केवल उम्र ही एकमात्र कारण नहीं अपितु मधुमेह, उच्च रक्तचाप, आनुवंशिक प्रवृत्ति, संक्रमण, स्व-प्रतिरक्षित रोग, दवाएं, मूत्र पथ में रुकावट और जीवनशैली भी एक कारण हो सकता है।उधर डॉ. हितेश कमल यूरोलॉजिस्ट ने किडनी स्टोन की समस्या से बचने हेतू व्यक्ति को पूरे दिन पानी पीनेए ऑक्सालेट युक्त खाद्य पदार्थ कम खाने, कम नमक वाला आहार और कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थ खाना खाने की सलाह दी।

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड ने एस्पायरिंग इंजीनियर्स के लिए पेश किया “आकाश इनविक्टस”

0

सिटीन्यूज़ नॉउ/सहगल सुशील/सिंह परमदीप

चंडीगढ़ :- शुक्रवार को जेईई परीक्षा की तैयारी में आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड ने “आकाश इन्विक्टस” का श्रीगणेश किया है। जेईई की तैयारी के लिए अनूठा और अग्रणी एडवांस्ड प्रोग्राम देश के शीर्ष जेईई शिक्षक 25 शहरों में 500+ अनुभवी फैकल्टी सदस्य ने छात्रों को आईआईटी में दाखिला पाने के उनके सपने को हकीकत में बदलने के लिए कमर कस ली है।बता दें कि “आकाश इन्विक्टस” अत्याधुनिक पाठ्यक्रम है जिसे उन छात्रों के लिए खास तौर पर डिज़ाइन किया गया है, जो टॉप आईआईटी रैंक हासिल करने के लिए मेहनत कर रहे हैं। “आकाश इन्विक्टस” में छोटे बैच होंगे, जिससे छात्रों को अधिक व्यक्तिगत ध्यान मिल सकेगा और उनकी हर जरूरत को सही तरीके से पूरा किया जा सकेगा।

सिटीन्यूज़ नॉउ से जानकारी सांझा करते हुए आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के एम.डी और सी.ई.ओ दीपक मेहरोत्रा ने कहा कि “आकाश इन्विक्टस” केवल एक कोचिंग प्रोग्राम नहीं है; यह उन छात्रों के लिए एक परिवर्तनकारी यात्रा है, जो शीर्ष आईआईटी रैंक हासिल करने का लक्ष्य रखते हैं। अध्ययन सामग्री को पूरी तरह से नए तरीके से तैयार किया गया है, जिसमें संपूर्ण पाठ्यक्रम शामिल है और इसे उद्योग के सर्वश्रेष्ठ विशेषज्ञों ने विकसित किया है। उन्होंने कहा कि कुछ महीने पहले शुरू हुए इस कार्यक्रम मे 2500 से ज्यादा टॉप छात्र रजिस्टे्रशन करवा चुके है।

“आकाश इन्विक्टस” में एंट्री बहुत ही सलेक्टिव रहेगी। एक स्पेशल एंट्रेंस एग्जाम के जरिये केवल सबसे टैलेंटेड और कमिटेड माइंड्स ही इस प्रोग्राम में शामिल हो सकेगें। 11वीं में ज्वाइन करने वाले स्टूडेंट्स के लिए दो साल, 10वीं में ज्वाइन करने वाले स्टूडेंट्स के लिए तीन साल का प्रोग्राम डिज़ाइन किया गया है। “आकाश इन्विक्टस” दिल्ली एनसीआर, चंडीगढ़, लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी, जयपुर, कोटा, पटना, रांची, बोकारो, कोलकाता, दुर्गापुर, भुवनेश्वर, मुंबई, पुणे, नागपुर, अहमदाबाद, वडोदरा, इंदौर, भोपाल, हैदराबाद, चेन्नई और बेंगलुरु मे उपलब्ध रहेगा।

56वां मूर्ति स्थापना समारोह पूर्णाहुति के उपरांत संपन्नकथा व्यास ने भक्ति रस सुनाकर श्रद्धालुओं को किया भाव विभोर

0

सिटीन्यूज़ नॉउ/सहगल सुशील/सिंह परमदीप

चंडीगढ़ 28 फरवरी 2025: सेक्टर 23 डी स्थित श्री महावीर मंदिर मुनि सभा (साधु आश्रम) में पूज्यपाद ब्रह्मलीन श्री सतगुरु देव श्रीश्री 108 श्री मुनि गौरवा नंद गिरि जी महाराज की प्ररेणा से परम्परानुसार 56वें वार्षिक मूर्ति स्थापना समारोह संपन्न हो गया।

समारोह के अंतिम दिन विधि विधान के साथ भगवान का पूजन-अर्चना व हवन किया गया और पूर्णाहुति के पश्चात समारोह को सम्पन्न किया गया। इस दौरान प्रधान दिलीप चंद गुप्ता, सांस्कृतिक सचिव पं. दीप भारद्वाज, उप प्रधान ओपी पाहवा, महासचिव एस आर कश्यप, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता, कार्यालय सचिव नंदलाल शर्मा, ऑडिटर नरेश महाजन, अन्य सदस्यगण पंडित अरविंद शर्मा, पंडित चमनलाल व श्रद्धालु उपस्थित थे।

समारोह में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास श्री हरिजी महाराज ने श्रद्धालुओं को बताया कि भगवान को प्राप्त करने के लिए भक्ति मार्ग को शास्त्रों में सर्वोत्तम मार्ग माना गया है। भक्ति के प्रभाव से ही जीव भगवान को पाने में समर्थ होता है।

कथा व्यास ने श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण सुदामा जी का संवाद का श्रवण कराते हुए बताया कि श्री कृष्ण और सुदामा जी की मित्रता उज्जैन में गुरु सांदीपनि ऋषि के आश्रम में हुई थी। सुदामा जी ने कभी भी भगवान से कुछ नहीं मांगा वह चाहते तो सब कुछ मांग सकते थे। भगवान उनके समीप थे परंतु फिर भी उन्होंने भगवान की विश्वास भाव से भक्ति की और अपना पूरा जीवन श्री कृष्ण भक्ति में लगा दिया। सच्ची मित्रता ही निस्वार्थ का मूल्य है। सच्ची मित्रता विनम्रता है। सुदामा कुछ मांगने नहीं बल्कि अपने प्रिय मित्र से भाव से जुड़ने गए थे निस्वार्थ भाव व प्रेम ही सच्ची मित्रता है।

इस अवसर पर सभा के प्रधान दलीप चंद गुप्ता ने इस आयोजन के सफल बनाने में सभा के सभी सदस्यों व श्रद्धालुओं का आभार जताया और कहा कि प्रति वर्ष यह आयोजन किया जाता है और भविष्य में भी हर्षोल्लास के साथ किया जाएगा।कथा के पश्चात् श्रीमद्भागवत भगवान की सामूहिक आरती की गयी , जिसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद व भण्डारा वितरित किया गया।

ईंधन संरक्षण पहल सक्षम 2025 का हुआ समापन–निरंतर ऊर्जा की बचत की आवश्यकता पर जोर देते हुए किए गए भरसक प्रयास

सिटीन्यूज़ नॉउ/सहगल सुशील/सिंह परमदीप

चंडीगढ़। शुक्रवार को ईंधन संरक्षण, ऊर्जा दक्षता और पर्यावरणीय सस्टेनेबिलिटी को बढ़ावा देने हेतू पंजाब और चंडीगढ़ की ऑयल इंडस्ट्रीज द्वारा सक्षम 2025 (संरक्षण क्षमता महोत्सव) का समापन हुआ। कार्यक्रम में गणमान्य व्यक्तियों, स्टूडेंट्स, इंडस्ट्री लीडर्स और पर्यावरण संरक्षण में कार्यरत लोगों ने भाग लिया।

मुख्य अतिथि, आशुतोष गुप्ता, स्टेट लेवल कोऑर्डिनेटर, ऑयल इंडस्ट्री पंजाब और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और स्टेट हेड, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल), ने अपने नेतृत्व में सभी मौजूद लोगों को तेल एवं एनर्जी की बचत के लिए संरक्षण शपथ दिलाई। तेल और गैस संरक्षण पर एक थिएटर ग्रुप ने नाटक के जरिए सस्टेनेबल एनर्जी प्रक्रियाओं के महत्व को दर्शाया।

समापन समारोह में बोलते हुए आशुतोष गुप्ता ने कहा कि सक्षम 2025 केवल एक अभियान नहीं है – यह ऊर्जा संरक्षण के लिए एक दैनिक प्रतिबद्धता है। हर छोटा प्रयास हमारे पर्यावरण, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पर एक बड़ा प्रभाव डालता है।

सुशांत गोयल, स्टेट लेवल कोऑर्डिनेटर, ऑयल इंडस्ट्री, चंडीगढ़ और चीफ रीजनल मैनेजर, चंडीगढ़ रिटेल आरओ, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल), और संजय अरोड़ा, जीएम और एचओडी – चंडीगढ़ जोनल ऑफिस, गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) ने संबोधित करते हुए कारपूलिंग, पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करना, एनर्जी-एफिशेंट अप्लाएंसेज पर स्विच करना और एक जगह खड़े होने पर इंजन को बंद करने पर जोर दिया।

उल्लेखनीय है कि स्कूलों, कॉलेजों, इंडस्ट्रीज, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशंस और आम जनता की सक्रिय भागीदारी के साथ, सक्षम 2025 ने पंजाब और चंडीगढ़ यू.टी. में ट्रांसपोर्ट, एग्रीकल्चर, इंडस्ट्री और घरेलू उपभोक्ताओं सहित विभिन्न क्षेत्रों को सफलतापूर्वक शामिल किया गया।अरुण कुमार सोनवानी, स्टेट हेड (एलपीजी), पंजाब, जेएंडके, एचपी और चंडीगढ़, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने वोट ऑफ थैंक्स के साथ सभी का धन्यवाद किया।

चंडीगढ़ में अंगहीन लोगों के लिए फ्री नारायण लिम्ब मेजऱमेंट केम्प

सिटीन्यूज़ नॉउ/सहगल सुशील/सिंह परमदीप

चंडीगढ़। “कुआँ प्यासे के पास” योजना के तहत नारायण सेवा संस्थान द्वारा चंडीगढ़ में दिव्यांगों के कल्याणार्थ विशाल नि:शुल्क शिविर का आयोजन आगामी 2 मार्च को कम्युनिटी सेन्टर, सेक्टर-49 मे प्रात: 8 बजे से सांय 5 बजे तक होने जा रहा है।

ज्ञात रहे कि पदमश्री अलंकृत संस्थापक कैलाश मानव की प्रेरणा से संस्थान विगत 40 वर्षों से मानवता और दिव्यांगता के क्षेत्र में सेवारत है। संस्थान के मीडिया एवं जनसंपर्क निदेशक भगवान प्रसाद गौड़ ने सिटीन्यूज़ नॉउ को बताया कि किसी हादसे में या अन्य बीमारी के चलते अपना हाथ-पैर गंवा देने से अंगविहिन को दिव्यांगता की जिन्दगी से उबारने के लिए संस्थान प्रतिबद्ध है। अब तक 400 से अधिक दिव्यांग प्री रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं।

उन्होने बताया कि इस शिविर में दिव्यांग बन्धुओं को संस्थान के अनुभवी एवं विशेषज्ञ ओर्थोटिस्ट एवं प्रॉस्थेटिक डॉक्टर्स टीम द्वारा जांच के बाद उच्च गुणवत्तायुक्त और वजन में हल्के व टिकाऊ नारायण लिम्ब के लिए व्यवस्थित कास्टिंग कर लिम्ब का मेजरमेंट लिया जायेगा। दिव्यांगताग्रस्त दिव्यांगों का सर्जरी के लिए उदयपुर स्थित संस्थान में रेफर कर निशुल्क ऑपरेशन किया जायेगा।

शिविर प्रभारी रमेश शर्मा ने बताया कि इस केम्प के चयनित दिव्यांगों को लगभग दो माह बाद इनके मेजरमेन्ट के अनुसार मॉड्यूलर कृत्रिम अंग और केलिपर्स वितरण शिविर आयोजित कर नि:शुल्क फिटमेंट किया जायेगा। शिविर में रोगीयों और परिजनों हेतु नि:शुल्क भोजन, चाय अल्पाहार की व्यवस्था की गई है।

सिटीन्यूज़ नॉउ के माध्यम से निदेशक भगवान प्रसाद गौड़ ने दिव्यांगों से अपील करते हुए कहा कि इच्छुक दिव्यांग स्वयं का आधार कार्ड, डिसेबिलिटी प्रमाण पत्र और दिव्यांगता दर्शाते हुए 2 फोटो साथ लेकर आएं। अधिक जानकारी के लिए संस्थान हेल्पलाइन नम्बर 70235-09999 पर संपर्क किया जा सकता है।

सजोबा रैली 2025 का 38वां एडिशन पूरे जोश-खरोश के साथ शुरू हुआ-रैली को मेयर हरप्रीत कौर बबला ने किया फ्लैग ऑफ – उत्तर भारत की सबसे लंबी चलने वाली रैली में भारत भर से 30 फोर-व्हीलर और 60 टू-व्हीलर मुकाबला कर रहे हैं

0

सिटीन्यूज़ नॉउ/सहगल सुशील/सिंह परमदीप

चंडीगढ़, 27 फरवरी, 2025: हर साल पूरे ट्राईसिटी एरिया में जिस मोटर व्हीकल रैली की प्रतीक्षा की जाती है, उसी सजोबा रैली 2025 का 38वां एडिशन वीरवार को शुरू हुआ। इस रैली का आयोजन सेंट जॉन्स ओल्ड बॉयज़ एसोसिएशन (सजोबा) –सेंट जॉन्स हाई स्कूल, चंडीगढ़ की अलमनाए एसोसिएशन द्वारा किया गया है। रैली को चंडीगढ़ की मेयर हरप्रीत कौर बबला ने सेक्टर 34 प्रदर्शनी ग्राउंड से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह तीन दिवसीय रैली 2 मार्च, 2025 को सेंट जॉन्स हाई स्कूल, चंडीगढ़ लौटेगी । इसके बाद सीजीए गोल्फ रेंज, चंडीगढ़ में अवॉर्ड समारोह भी आयोजित किया जाएगा।

आगे की जानकारी साझा करते हुए, सजोबा के प्रेसिडेंट हरपाल सिंह मलवई ने कहा कि “रैली की शुरुआत को रोमांचक बनाने के लिए हमने विशेष रूप से डिजाइन किए गए छोटे ट्रैक पेश किए जिनपे रैली की गाड़ियां और टू व्हीलर्स चलाये गए, आम लोगों को इन ट्रैकस पर पूरे एक्शन में पॉवरफुल मशीनों को करीब से दौड़ते देखने का मौका मिला । इस शानदार परफॉर्मेंस को देखने के लिए काफी बड़ी संख्या में दर्शक आए।

इस बीच, कार्यक्रम की शुरुआत वाहनों की जांच के साथ हुई, जिसमें 30 फोर-व्हीलर और 60 टू-व्हीलर वाहनों के साथ-साथ उनके ड्राइवर और सवार भी शामिल थे। 2025 एडिशन के लिए कुल पुरस्कार राशि लगभग 6 लाख रुपये है। इसके साथ ही प्रतिभागियों और विजेताओं को ट्रॉफियां और अन्य प्राइज भी दिए जाएंगे।

सजोबा के सैक्रेटरी और कम्पीटिटर्स रिलेशंस ऑफिसर (सीआरओ) दानिश सिंह मंगत ने कहा कि इस रैली में महिलाएं भी भाग ले रही हैं और महिला वर्ग में 3 पार्टिसिपेंट्स अपने टू-व्हीलर्स के साथ पूरे जोश के साथ हिस्सा ले रही हैं। मंगत ने कहा कि “चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली एनसीआर, राजस्थान और भारत के अन्य विभिन्न हिस्सों से प्रोफेशनल्स और उभरते मोटररैली एन्थूज़ीास्ट्स रैली में भाग लेने के लिए आये हैं ।

सजोबा के क्लार्क ऑफ कोर्स (सीओसी) एसपीएस घई ने रैली के रूट के बारे में बात करते हुए कहा कि “हमने एक चुनौतीपूर्ण रूट की रूपरेखा तैयार की है जिसे रैली चालकों और सवारों द्वारा तीन दिनों के दौरान कवर किया जाएगा। प्रतिभागी मुख्य रूप से पंजाब के रोपड़, गढ़शंकर, मनसोवाल और होशियारपुर से गुजरेंगे। रैली हिमाचल प्रदेश के एक हिस्से से भी गुजरेगी। इस वर्ष का मार्ग विविधता प्रदान करता है और इसमें काफी हद तक कठिनाई है जिससे प्रतिभागियों को निपटना होगा। इस मार्ग में कच्ची-पक्की सरफेस वाली सड़कें, घुमावदार तंग रास्तों के साथ तेज और तीखे मोड़ वाले रास्ते और पंजाब और हिमाचल प्रदेश दोनों में एक रोमांचक पहाड़ी इलाका शामिल है।

सजोबा के डिप्टी क्लार्क ऑफ कोर्स (डीसीओसी) नागेंद्र सिंह ने कहा कि “‘चैलेंज रैली’ (एक्सट्रीम) में जीप, कार और बाइक शामिल होंगे । इस कैटेगरी में प्रतिभागियों को प्रति दिन औसतन 200 किमी की दूरी तय करते हुए कुछ सबसे चुनौतीपूर्ण इलाकों से गुजरना पड़ेगा ।

उल्लेखनीय है कि यह रैली फेडरेशन ऑफ मोटर स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इंडिया (एफएमएससीआई) की आधिकारिक मान्यता के तहत आयोजित की जा रही है। प्रतिभागियों के लिए व्यापक सुरक्षा उपाय किए गए हैं और रैली मार्ग पर प्रमुख बिंदुओं पर एम्बुलेंस तैनात की गई हैं।

इस साल की सजोबा रैली 2025 को हीरो मोटोकॉर्प, सर्वो इंडियन ऑयल, पंजाब टूरिज्म, वैम्सी मेरला, फोर्टिस, कोका कोला, कंधारी बेवरेजेज, सुरभि पैकर्स, इसुजु, पॉल मर्चेंट्स और दोआबा ग्रुप ऑफ कॉलेजेज की भी पूरी सपोर्ट प्राप्त है।