Wednesday, February 11, 2026
Home Blog Page 157

अनिल वोहरा ने गुरुद्वारा नानकसर में बाबा गुरदेव सिंह से लिया आशीर्वाद

0

सिटीन्यूज़ नॉउ/सहगल सुशील/सिंह परमदीप

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ व्यापार मंडल के दो मार्च को होने वाले चुनाव के लिए प्रधान पद के उम्मीदवार अनिल वोहरा ने अपने चुनाव प्रचार से पहले मंगलवार को सेक्टर 28 स्थित गुरुद्वारा नानकसर साहिब पहुंच, गद्दीनशीन बाबा गुरदेव सिंह से आशीर्वाद लिया। बाबा ने उन्हें सिरोपा पहना और मिश्री प्रसाद देते हुए उन्हें विजयी होने का आशीर्वाद दिया। बाबा गुरदेव सिंह ने इस मौके अनिल वोहरा के साथ पहुंचे रविंदर सिंह बिल्ला, राजन महाजन और पंडित सुरेश चंद्र को भी सिरोपा पहना कर आशीर्वाद दिया।

सुषमा बेल्वेडियर को मिली रेरा मंजूरी, सोलन घाटी में लग्ज़री जीवन की नई शुरुआत

0

सिटीन्यूज़ नॉउ/सहगल सुशील/सिंह परमदीप

सोलन/चंडीगढ़ । सुषमा बेल्वेडियर, जो विएना के प्रसिद्ध बेल्वेडियर पैलेस से प्रेरित एक भव्य निर्माण है, को रेरा (रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी) से मंजूरी मिल गई है। यह कदम सोलन घाटी में लग्ज़री जीवन का एक नया अध्याय शुरू करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। सुषमा ग्रुप का यह प्रोजेक्ट माउंटेन लिविंग को एक नई पहचान देगा, जिसमें विलासिता और प्रकृति का अद्भुत संतुलन होगा।

सोलन घाटी के खूबसूरत दृश्यों के बीच स्थित सुषमा बेल्वेडियर एक आदर्श ठिकाना बनकर उभरेगा। इस प्रोजेक्ट में सुइट्स, 2BRK, 2BHK और 2BHK+स्टडी जैसी विविध प्रकार की आवासीय सुविधाएं उपलब्ध हैं, जो उन लोगों के लिए हैं जो आरामदायक और शांतिपूर्ण जीवन चाहते हैं।

सुषमा ग्रुप के प्रतीक मित्तल ने कहा, सुषमा बेल्वेडियर को मिली रेरा मंजूरी हमारे उच्च मानकों, पारदर्शिता और गुणवत्ता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह मंजूरी हमारे खरीदारों को एक सुरक्षित और विश्वसनीय आवासीय अनुभव का भरोसा देती है।

सुषमा बेल्वेडियर का डिज़ाइन यूरोपीय शाही ठाठ को दर्शाता है और यह एक खूबसूरत बग़ीचों, जलधाराओं और दृश्यात्मक पुलों से घिरा हुआ है।

सुषमा ग्रुप के पास लग्ज़री और टिकाऊ आवासीय परियोजनाओं का लंबा अनुभव है। रेरा से मिली मंजूरी इस प्रोजेक्ट की गुणवत्ता और समय पर डिलीवरी की गारंटी देती है। इस कदम से सुषमा बेल्वेडियर शाही माउंटेन लिविंग का प्रतीक बनकर उभरेगा।

रोज़ फेस्ट में नेबरहुड पार्क की मुफ्त देखभाल के लिए विनोद शाही को मेयर द्वारा सम्मानित

0

सिटीन्यूज़ नॉउ/सहगल सुशील/सिंह परमदीप

चंडीगढ़, 25 फरवरी 2025: शहर के रोज गार्डन में आयोजित 53वें रोज फेस्टिवल में सेक्टर 22 के समाजसेवी और प्रसिद्ध ज्योतिषी विनोद शाही को नेबरहुड पार्क की मुफ्त देखभाल के लिए सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें चंडीगढ़ की मेयर हरप्रीत कौर बबला और कमिश्नर अमित कुमार द्वारा प्रदान किया गया।

यह पार्क हाउस नंबर 1422, सेक्टर 22 बी में पार्क नंबर 27 स्थित है। 2018 से पहले इस पार्क की स्थिति बहुत खराब थी। पार्क की चारदीवारी तो बनाई गई थी, लेकिन नगर निगम ने पार्क की देखभाल पर ध्यान नहीं दिया था। तब विनोद शाही ने स्वयं इसे सुंदर और सुव्यवस्थित करने का कार्य शुरू किया, और इसके लिए उन्होंने नगर निगम से कोई पैसा नहीं लिया। वह पिछले वर्ष भी इसी कार्य के लिए रोज़ फेस्टिवल में नगर निगम से सम्मानित हो चुके हैं।

विनोद शाही ने बताया कि नगर निगम के पार्षद दमनप्रीत बादल के सफल प्रयासों से अब वह इस पार्क की देखभाल करते हैं और इसके लिए नगर निगम ने उन्हें इसका चार्ज भी सौंपा है। उन्होंने इस पार्क में सीजनल फूलों के पौधे लगाए हैं और दो माली भी रखे हैं, जिनका खर्च वह स्वयं उठाते हैं। इस पार्क में आसपास के सभी निवासी आते हैं और उसकी सुंदरता की सराहना करते हैं।

विनोद शाही का मानना है कि उनके इस प्रयास से शहरवासी अपने आस-पास के पार्कों की देखभाल के लिए जागरूक होंगे। उन्होंने कहा कि यह सम्मान इस क्षेत्र के निवासियों का भी है जिन्होंने उनके इस प्रयास को सराहा है।विनोद शाही ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे इस सम्मान को पाकर अत्यधिक गर्व महसूस हो रहा है। यह मेरे लिए सिर्फ एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि मेरे समुदाय की मेहनत और एकता का प्रतीक है। मुझे खुशी है कि मेरी छोटी सी पहल से समाज में जागरूकता आई है और हम सभी मिलकर अपने पर्यावरण और आसपास के स्थानों की देखभाल करने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।

पंजाब मंगदा जवाब: सडक़ सुरक्षा विशेषज्ञ डॉ. कमल सोई-डॉ कमल ने पंजाब में ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी करने पर सरकार के नियंत्रण पर सवाल उठाए

0

सिटीन्यूज़ नॉउ/सहगल सुशील/सिंह परमदीप

चंडीगढ़। राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा परिषद के सदस्य और राहत – द सेफ कम्युनिटी फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. कमल सोई ने सोमवार को पंजाब सरकार के ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) जारी करने पर नियंत्रण को लेकर गहरी चिंता जताई है।

डॉ. कमल सोई ने गत 10 फरवरी, 2025 को जारी की गई निविदा (आरपीएफ) का जिक्र किया, जिसमें यह आदेश दिया गया है कि परिवहन विभाग डेटा का व्यक्तिगतकरण, स्मार्ट कार्ड के अंतिम संस्करण का वितरण और आपूर्ति के बाद के कार्यों की देखरेख करेगा। इस कदम की आलोचना करते हुए सोई ने कहा कि पहले जिस प्रोजेक्ट को एक सिस्टम इंटीग्रेटर संभाल रहा था, अब उसे सरकार के हाथ में देने से भ्रष्टाचार, अक्षमता और जनता को परेशानी हो सकती है।

उन्होंने कहा कि पंजाब में 5 लाख से ज्यादा लोग ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट्स का इंतजार कर रहे हैं और उन्हे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जो केवल भ्रष्टाचार को बढ़ावा देगा। इसके अलावा, उन्होंने सवाल किया कि पंजाब में सरकार द्वारा ड्राइविंग टेस्ट क्यों नहीं कराए जा रहे हैं?

उन्होंने यह भी बताया कि परिवहन विभाग के पास नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर एनआईसी के वाहन और सारथी सिस्टम का एक्सेस नहीं है, जो डेटा को संभालने के लिए जरूरी है। इसके अलावा, महत्वपूर्ण कदम जैसे डेटा को प्रिंट-रेडी फॉर्मेट में डालना, डीएल/आरसी प्रिंटिंग में गुणवत्ता नियंत्रण और सही तरीके से डिस्पैच मैनेजमेंट के लिए विशेषज्ञता की आवश्यकता होती है।

नवरसा’ डेस्टिनेशन वेडिंग लॉन्च

सिटीन्यूज़ नॉउ/सहगल सुशील/सिंह परमदीप

हरिनाथ एम, सीनियर वाइस प्रेसीडेंट-मार्केटिंग, स्टर्लिंग हॉलीडे रेसोर्ट्स लिमिटेड ने ‘नवरसा’ के लॉन्च के मौके पर कहा कि ‘ नवरसा’ डेस्टिनेशन वेडिंग के अनुभवों को और भी खास बनाएगा ।

रिपोर्ट-सहगल सुशील/सिंह परमदीप

पंजाबी गायक बब्बू मान ने पारस हेल्थ के ‘उम्मीद के सितारे’ कैंसर जागरूकता अभियान का समर्थन किया

सिटीन्यूज़ नॉउ/सहगल सुशील/सिंह परमदीप

पंचकूला, 24 फरवरी : मशहूर पंजाबी गायक बब्बू मान ने कैंसर जागरूकता अभियान ‘उम्मीद के सितारे’ में हिस्सा लेकर मरीजों और डॉक्टरों का हौसला बढ़ाया। पारस हेल्थ, पंचकूला द्वारा आयोजित इस महीनेभर चलने वाले कैंसर जागरूकता अभियान के तहत एक विशेष कैंसर स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें 150 से अधिक लोगों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित मेडिकल विशेषज्ञों ने भी हिस्सा लिया और कैंसर की जल्द पहचान व रोकथाम के महत्व पर चर्चा की।

बब्बू मान ने कैंसर सर्वाइवर्स से बातचीत की और उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा, “अच्छी सेहत से बड़ा कोई उपहार नहीं है। कैंसर से डरने की जरूरत नहीं, बल्कि जागरूकता और समय पर इलाज के जरिए इसे हराया जा सकता है। पारस हेल्थ जैसी संस्थाओं द्वारा ऐसे अभियान बेहद सराहनीय हैं, जो लोगों को समय पर जांच कराने के लिए प्रेरित करते हैं।

“हीमेटो-ऑन्कोलॉजी व बोन मैरो ट्रांसप्लांट यूनिट के डा. (ब्रिगेडियर) अजय शर्मा ने कहा कि कैंसर का जल्द पता लगने से इलाज की सफलता की संभावना बढ़ जाती है। डॉ. (ब्रिगेडियर) राजेश्वर सिंह (डायरेक्टर, मेडिकल ऑन्कोलॉजी) ने बताया कि कैंसर अब लाइलाज नहीं रहा, लेकिन नियमित जांच और जागरूकता ही इसे रोकने का सबसे प्रभावी तरीका है।

कार्यक्रम में निःशुल्क हेल्थ चेकअप और कम कीमत पर पीएसए टेस्ट व अन्य लैब जांच की सुविधा दी गई। रेडिएशन ऑन्कोलॉजी के डायरेक्टर डॉ. नवीन कांडा ने कहा कि तंबाकू से परहेज, स्वस्थ आहार और नियमित जांच कैंसर से बचाव के सबसे आसान तरीके हैं। भारत में कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और 2030 तक सालाना 1.7 मिलियन तक पहुंचने की संभावना है, जिससे इसकी रोकथाम पहले से कहीं अधिक जरूरी हो गई है।

इस कार्यक्रम में कैंसर सर्वाइवर्स ने भी अपनी प्रेरणादायक कहानियां साझा कीं, जिससे अन्य मरीजों को आगे बढ़ने की शक्ति मिली।

कथा व्यास आचार्य श्री हरिजी महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा में भक्तों को दी भगवान की निर्मल भक्ति की महिमा की शिक्षा

0

सिटीन्यूज़ नॉउ/सहगल सुशील/सिंह परमदीप

चंडीगढ़, 24 फरवरी 2025: सेक्टर 23 डी स्थित श्री महावीर मंदिर मुनि सभा (साधु आश्रम) में 56वें वार्षिक मूर्ति स्थापना समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस पर कथा व्यास आचार्य श्री हरिजी महाराज ने श्रद्धालुओं को आनंदमय कथाओं का श्रवण करवाया। उन्होंने बताया कि भगवान की भक्ति प्राप्त करने के लिए कथा सुनना अत्यंत महत्वपूर्ण है। कथा के दौरान, पूज्य श्री हरिजी महाराज ने मुनि कर्दम और देवहूति के संवाद का उदाहरण देकर यह समझाया कि कपिल मुनि जी ने अपनी माता को ब्रह्म विद्या का ज्ञान दिया और जन्म-मरण के बंधनों से मुक्ति प्राप्त करने का मार्ग बताया।

कथा व्यास ने बताया कि कपिल देव मुनि जी ने अपनी माता से कहा कि यह मन ही बंधन और मोक्ष का कारण है। यदि मन भोग-विलास में लगे तो वह बंधन में बांधता है, और यदि वह प्रभु की भक्ति में रमता है तो वह मोक्ष की ओर अग्रसर होता है।

भगवान की कथाएँ केवल मनोरंजन के लिए नहीं होतीं, बल्कि ये मनोमंजन के लिए होती हैं।कथा के इस दिव्य उपदेश से श्रद्धालु गहरे भाव में समाहित हो गए।

इस अवसर पर आयोजकों द्वारा व्यास पूजन विधि विधान के साथ किया गया। कथा व्यास ने भगवान के सुंदर भजन भी प्रस्तुत किए, जिन्हें सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। कथा के उपरांत श्रीमद्भागवत भगवान की सामूहिक आरती का आयोजन किया गया, जिससे वातावरण भक्ति भाव से सराबोर हो गया।

ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘ओशनीक स्ट्रीम’ पर ‘वेडिंग इंडिया द कल्चर लव’ प्रीमियर का हुआ श्रीगणेश-ब्लैक ह्यूमर’और अनाप-शनाप कंटेंट के साथ ओटीटी लैंडस्कैप फैमिली इन्फोटेनमेंट करेगा पेश – प्रोड्यूसर जसप्रीत प्रीति शाहिद

सिटीन्यूज नॉउ/सहगल सुशील/सिंह परमदीप ।

चंडीगढ़ : डिजिटल इंटरटेनमेंट की दुनिया में हलचल मचाने के लिए, ओशनीक इंटरनेशनल द्वारा ओटीटी प्लेटफॉर्म, ओशनीक स्ट्रीम का रविवार को श्रीगणेश हुआ। पॉलीवुड और बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारों की पूरी गैलेक्सी की मौजूदगी मे ओशनीक स्ट्रीम पर इनोवेटिव शो, वेडिंग इंडिया द कल्चर लव की स्क्रीनिंग दिखाई गई।

सिटीन्यूज नॉउ से बातचीत करते हुए जसप्रीत प्रीति शाहिद, प्रोड्यूसर, वेडिंग इंडिया द कल्चर लव शो ने कहा कि नया ओटीटी प्लेटफॉर्म,ओशनीक स्ट्रीम, ओटीटी लैंडस्कैप 48 देशों में स्ट्रीमिंग करेगा और लगातार फैमिली ओरिएंटेड इन्फोटेनमेंट पेश किए जाएगें।रोहित कुमार, शो डायरेक्टर, ओशनीक स्ट्रीम, ने कहा कि वेडिंग इंडिया द कल्चर लव- भारतीय शादियों की वाइब्रेंट और सुंदर शादी की रस्मों, परंपराओं और रीति-रिवाजों को दिखाया जाएगा। शो में काफी विस्तार से विवाह समारोह दिखाए जाएंगे और प्रत्येक राज्य के लिए 6 एपिसोड होंगे, कुल 29 राज्यों के 150 एपिसोड होंगे।जिम्मी शर्मा, एक्टर और एंकर ने कहा कि खासतौर पर जो बात ओशनीक स्ट्रीम को अन्य ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म से अलग बनाती है, वह यह है कि ये ओटीटी यूजर्स को रील या यूट्यूब शॉर्ट्स पोस्ट करने की भी सुविधा देता है, जिसका मोनेटाइजेशन सीधे यूजर्स के अकाउंट्स में किया जाएगा।

रोहित कुमार ने कहा कि ओटीटी इंडस्ट्री में बिजनेस शुरू करने के लिए किसी भी आइडिया को टीम रिव्यू करके पसंद आने पर बिजनेस में निवेश करेगी। मनोरंजन के साथ-साथ ग्रोथ का एक शानदार अवसर प्रदान करके प्रोग्रम्स के लिए फंडिंग प्रदान की जाएगी।इवेंट के दौरान वेडिंग इंडिया द कल्चर लव का प्रीमियर भी आयोजित किया गया, जिसने दर्शकों को काफी रोमांचित कर दिया।

हेल्थमैक्स अस्पताल, खरड़ द्वारा वॉकथॉन का आयोजन

सिटीन्यूज़ नॉउ/सहगल सुशील/सिंह परमदीप

खरड़: रविवार को 5 किमी और 10 किमी की वॉकथॉन में 200 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। लोगों को अच्छे स्वास्थ्य के बारे में शिक्षित करने के लिए हेल्थमैक्स अस्पताल, खरड़ द्वारा वॉकथॉन का आयोजन किया गया था।

एसएचओ सदर पुलिस स्टेशन, खरड़ अमरिन्दर सिंह ने 5 किमी और 10 किमी के वॉकथॉन का उद्घाटन किया।

10 किमी वॉकथॉन में अभिषेक ने जीत हासिल की, जबकि मुकुल कुमार और हिमांशु क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। 5 किमी वर्ग में संदीप विजेता रहे और ऋषभ व पंकज को क्रमश: दूसरा व तीसरा स्थान मिला।

विजेताओं को प्रितिका इंडस्ट्रीज के चेयरमैन हरप्रीत सिंह निब्बर ने पुरस्कार सौंपे।हेल्थमैक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, खरड़ के एमडी डॉ ऋषि मंगत ने कहा कि वॉकथॉन के माध्यम से हम खरड़ निवासियों को स्वस्थ जीवन के लाभ के बारे में जागरूक करना चाहते थे।

इस अवसर के दौरान, हेल्थमैक्स के डॉक्टरों ने बीमारियों को दूर रखने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। डॉक्टरों ने कहा कि हमारी जीवनशैली और खान-पान की आदतें हमारे स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और हर किसी को स्वस्थ भोजन करना चाहिए और नियमित रूप से दैनिक शारीरिक व्यायाम करना चाहिए।

श्रीमदभागवत कथा का आयोजन मुनि मंदिर-23 मेंप्रत्येक प्राणी को भगवान की ललित ललाम लीलाओं का श्रवण करना चाहिए: कथा व्यासचं

0

सिटीन्यूज़ नॉउ/सहगल सुशील/सिंह परमदीप

चंडीगढ़: 23 फरवरी 2025: परीक्षित ने श्री शुकदेव जी से प्राणी मात्रके कल्याण के लिए प्रश्न पूछा कि जिसकी मृत्यु निकट आई हो, उसे क्या करना चाहिए, क्योंकि मनुष्य का मरण धर्म है, और प्रत्येक प्राणी को इस धरा धाम को छोड़कर जाना है। इसके उत्तर में श्री शुकदेव जी ने कहा कि प्रत्येक प्राणी को भगवान की ललित ललाम लीलाओं का श्रवण करना चाहिए।

यह प्रवचन सेक्टर 23 डी स्थित श्री महावीर मंदिर मुनि सभा (साधु आश्रम) में पूज्यपाद ब्रह्मलीन श्री सतगुरु देव श्रीश्री 108 श्री मुनि गौरवानंद गिरि जी महाराज की प्ररेणा से परम्परानुसार 56वें वार्षिक मूर्ति स्थापना समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास आचार्य श्री हरिजी महाराज ने श्रद्धालुओं की दिए।

दूसरे दिन की पावन और पुनीत श्रीमद्भागवत कथा का भक्तों ने भक्ति में लीन होकर आनंदपूर्वक श्रवण किया। इस अवसर पर कथा व्यास द्वारा भगवान के सुंदर भजन भी श्रद्धालुओं को सुनाए, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए।

इससे पूर्व आयोजकों द्वारा व्यास पूजन विधि विधान के साथ किया गया। इस दौरान विशेष रूप से सभा के प्रधान दिलीप चंद गुप्ता, सांस्कृतिक सचिव पंडित दीप भारद्वाज, उप प्रधान ओपी पाहवा, कार्यालय सचिव नंदलाल शर्मा, महासचिव संतराम कश्यप, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता तथा ऑडिटर नरेश महाजन अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

कथा व्यास आचार्य श्री हरि जी महाराज ने श्रद्धालुओं को कथा के आगे श्रवण करवाते हुए बताया कि श्री शुकदेव जी, राजा परीक्षित से कहते हैं कि राजन, जो प्राणी भगवान के सुंदर स्वरूप का ध्यान करता है और प्रभु की कथाओं का श्रवण करता है, उसके भक्ति का चित भगवान से चिपक जाता है, और फिर वह जन्म-मरण के चक्र से मुक्त होकर भगवान के परमधाम को प्राप्त करता है।कथा के उपरांत श्रीमद्भागवत भगवान की सामुहिक रूप से आरती की गई। कथा 28 फरवरी तक आयोजित की जाएगी।