Tuesday, February 17, 2026
Home Blog Page 164

बिना साधना और अनुशासन के संगीत सीखने की प्रवृत्ति चिंताजनक

0

चंडीगढ़ (सिटी न्यूज़)। आज के दौर में सीखने का ‘फास्ट-फूड’ तरीका लोकप्रिय होता जा रहा है, जहां लोग बिना गहराई से समझे जल्द परिणाम चाहते हैं। संगीत—चाहे भारतीय हो या पश्चिमी—हमेशा अनुशासन, धैर्य और समर्पण पर आधारित रहा है, लेकिन आधुनिक तकनीक और घटती एकाग्रता के कारण इसकी गहराई कहीं खोती जा रही है। यह विचार प्रख्यात शास्त्रीय संगीत गायक एवं गंधर्व महाविद्यालय, पंचकूला के डायरेक्टर तथा पंजाब यूनिवर्सिटी के म्यूजिक डिपार्टमेंट के पूर्व चेयरमैन प्रोफेसर अरविंद शर्मा ने चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी द्वारा आयोजित लेक्चर-कम-डेमोंस्ट्रेशन सीरीज में देव समाज कॉलेज फ़ॉर वीमेन, सेक्टर 45 में शिक्षकों और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि संगीत सीखना केवल सुर और ताल को समझने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी सोच, धैर्य और दृष्टिकोण को भी विकसित करता है। लेकिन वर्तमान में संगीत को ‘शॉर्टकट’ तरीके से सिखाने और सीखने की प्रवृत्ति बढ़ गई है। लोग बिना गहरी साधना के जल्द से जल्द कुछ गाने या बजाने योग्य हो जाना चाहते हैं, जिससे संगीत की आत्मा—अनुशासन और साधना—नज़रअंदाज़ हो रही है।

प्रो. शर्मा का मानना है कि पारंपरिक संगीत को बचाने के लिए शिक्षा और जागरूकता सबसे आवश्यक पहलू हैं। स्कूलों और कॉलेजों में इसे बढ़ावा देने से युवा पीढ़ी इसमें रुचि ले सकती है। डिजिटल प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया का सही उपयोग करके लोक और शास्त्रीय संगीत को नए जमाने के अनुसार प्रस्तुत किया जाना चाहिए, ताकि यह अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे। फ्यूजन म्यूजिक भी एक प्रभावी तरीका हो सकता है, जिसमें पारंपरिक और आधुनिक संगीत का मेल युवाओं को आकर्षित कर सकता है। इसके साथ ही, सरकार और सांस्कृतिक संगठनों को लोक कलाकारों, गुरुओं और संगीतकारों को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त करना होगा। समाज को भी यह समझना होगा कि आधुनिकता का अर्थ अपनी जड़ों को भूल जाना नहीं है। डिजिटल प्रचार और गर्व की भावना जाग्रत करने से पारंपरिक संगीत को संरक्षित किया जा सकता है। जब तक हम अपनी कला को गर्व से नहीं अपनाएंगे, तब तक नई पीढ़ी इसे महत्व नहीं देगी। फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को भी इस दिशा में योगदान देना होगा।

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मोहाली में पीएनबी होम लोन और सूर्य होम लोन एक्सपो का उद्घाटन किया

0

मोहाली (सिटी न्यूज़)। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) द्वारा मोहाली के सेक्टर 78 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दो दिवसीय “पीएनबी होम लोन और सूर्य होम लोन एक्सपो 2025” आयोजित किया गया। इस एक्सपो का उद्घाटन मोहाली की डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने किया। उन्होंने कहा कि यह एक्सपो उन ग्राहकों के लिए विशेष रूप से लाभकारी होगा, जो “सूर्य घर योजना” के तहत घर बनाने या छतों पर सोलर एनर्जी प्लांट लगाने के लिए ऋण लेना चाहते हैं। पीएनबी द्वारा 8.40 प्रतिशत की आकर्षक ब्याज दर पर हाउसिंग लोन और 7 प्रतिशत की ब्याज दर पर सूर्य घर योजना लोन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। पीएनबी के डिप्टी सर्कल हेड संजीत कुमार कोंडल ने बताया कि एक्सपो के दौरान तेजी से ऋण स्वीकृति, विशेष ऑफ़र और छूट भी प्रदान की जा रही है। ग्राहकों को ट्राइसिटी के रियल एस्टेट विशेषज्ञों और बैंक अधिकारियों से सीधा परामर्श करने का अवसर मिल रहा है।

एलडीएम एम.के. भारद्वाज ने बताया कि 8 फरवरी को पीएनबी मुख्यालय, दिल्ली से वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे, जो मौके पर ही ऋण प्रक्रिया पूरी करने में मदद करेंगे। योग्य ग्राहकों को तत्काल ऋण स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए जा रहे हैं। मोहाली की डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने पीएनबी टीम, जिला प्रशासन, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स प्रशासन और सभी स्टॉल पार्टनर्स का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पीएनबी द्वारा वित्तीय समावेशन और संस्थागत वित्त को बढ़ावा देने के लिए यह एक्सपो एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने आम जनता से आह्वान किया कि वे पीएनबी की विशेष ऋण योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

मोहाली में द फैशन हबीब स्मार्ट सैलून और अकादमी का भव्य उद्घाटन

0

मोहाली (सिटी न्यूज़)। ब्यूटी इंडस्ट्री एक क्रांतिकारी बदलाव के लिए तैयार है, क्योंकि द फैशन हबीब स्मार्ट सैलून और अकादमी ने 7 फरवरी को मोहाली में अपने नए सैलून का उद्घाटन किया हैं। इस मौके भारत के सबसे भरोसेमंद हेयर और ब्यूटी एक्सपर्ट जावेद हबीब सम्मानित अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में एक्सक्लूसिव सैलून टूर, लाइव ऐप डेमो, फ्रैंचाइज़ क्यू एंड ए सेशन और रोमांचक ओपनिंग डे ऑफर शामिल थे। यह स्टोर एससीओ नंबर 13, दूसरी मंजिल, सेक्टर 66ए, एयरपोर्ट रोड, मोहाली, एसएएस नगर, पंजाब में स्थित है। इस अवसर पर प्रसिद्ध हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब ने कहा कि एक सदी से भी अधिक समय से फैशन हबीब ब्रांड विश्वास, गुणवत्ता और असाधारण सेवा का पर्याय रहा है। उन्होंने कहा कि यह परंपरा स्मार्ट सैलून के शुभारंभ के साथ जारी है, जो ग्राहकों को एक उन्नत और निर्बाध सैलून अनुभव प्रदान करती है।

यह अभिनव पहल द फैशन हबीब के सीईओ संदीप कुमार द्वारा शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य पारंपरिक सौंदर्य सेवाओं को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़ना है। 100+ वर्षों की प्रतिष्ठित विरासत के साथ, यह स्मार्ट सैलून आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित है, जो आज की तेज़-रफ्तार जीवनशैली के अनुकूल सेवाएं प्रदान करता है। इस अवसर पर द फैशन हबीब के सीईओ संदीप कुमार ने कहा कि “द फैशन हबीब स्मार्ट सैलून एंड अकादमी न सिर्फ सौंदर्य और ग्रूमिंग का केंद्र है, बल्कि यह सशक्तिकरण का प्रतीक भी है। हमारा उद्देश्य युवा प्रोफेशनल्स को प्रशिक्षित कर रोजगार के नए अवसर प्रदान करना है, जिससे क्षेत्र में सौंदर्य उद्योग का भविष्य निखरे। इसके अलावा द फैशन हबीब फ्रेंचाइज़ी का अवसर भी प्रदान कर रहा है, जिससे उद्यमी इस क्रांतिकारी सैलून मॉडल को अपने शहर में ला सकते हैं और सौंदर्य उद्योग में बड़ा योगदान दे सकते हैं।