Home Blog Page 28

सरदार भगवंत सिंह मेमोरियल बास्केटबॉल ट्रॉफी में वाईपीएस और लर्निंग पाथ्स स्कूल की टीमों ने दिखाया दम

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ : सरदार भगवंत सिंह मेमोरियल बास्केटबॉल ट्रॉफी के चौथे दिन खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने जोश,फुर्ती और बेहतरीन टीमवर्क का शानदार प्रदर्शन किया। मोहाली के विवेक हाई स्कूल द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट में विभिन्न आयु वर्गों के मैचों में रोमांच अपने चरम पर रहा। लर्निंग पाथ्स स्कूल,मोहाली और वाईपीएस,मोहाली की टीमों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया,वहीं सेंट कबीर,सौपिंस और जीएनपीएस जैसी टीमों ने भी दमदार खेल से मुकाबलों को यादगार बना दिया।

चौथे दिन के मैचों के परिणाम इस प्रकार रहे:गर्ल्स अंडर-10 वर्ग: लर्निंग पाथ्स स्कूल (एलपीएस),मोहाली ने सेक्रेड हार्ट, चंडीगढ़ को 15-1 से हराया। विजेता टीम की चाहत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी 15 अंक जुटाए, जबकि रेणुका ने सेक्रेड हार्ट के लिए 1 अंक अर्जित किया। जबकि बॉयज़ अंडर-10 वर्ग:सौपिंस स्कूल, चंडीगढ़ ने विवेक हाई स्कूल, चंडीगढ़ को 10-3 से पराजित किया। सौपिंस के जीवंत ने 4 अंक और शौर्य ने विवेक हाई के लिए ने 3 अंक जुटाए।

गर्ल्स अंडर-12 वर्ग:लर्निंग पाथ्स स्कूल (एलपीएस),मोहाली ने मानव रचना स्कूल,मोहाली को 12-6 से मात दी। एलपीएस की अम्ब्रीन ने 8 अंक बनाए,जबकि मानव रचना की ओर से अदीवा ने 4 अंक जुटाए। जबकि बॉयज़ अंडर-12 वर्ग: विवेक हाई स्कूल, मोहाली ने डीपीएस, चंडीगढ़ को 25-8 के बड़े अंतर से हराया। विवेक हाई के वेदांत ने 14 अंक अर्जित किए और डीपीएस के अर्जन ने 4 अंक जोड़े।

बॉयज़ अंडर-14 वर्ग: वाईपीएस, मोहाली ने सौपिंस स्कूल, चंडीगढ़ को 30-27 से रोमांचक मुकाबले में हराया। दिग्विजय ने विजेता टीम के लिए 14 अंक और कण्व ने सौपिंस स्कूल के लिए 12 अंक बनाए। इसी वर्ग में सेंट कबीर स्कूल, चंडीगढ़ ने विवेक हाई स्कूल, मोहाली को 26-16 से मात दी। वर्धन ने सेंट कबीर के लिए 13 अंक और मौलिक ने विवेक हाई के लिए 8 अंक अर्जित किए।

एक अन्य मुकाबले में केवी हाई ग्राउंड स्कूल, चंडीगढ़ ने मानव रचना स्कूल, मोहाली को 48-47 से नजदीकी अंतर से पराजित किया। अंश ने केवी की तरफ से 16 अंक जुटाए, जबकि मानव रचना के देव ने 21 अंक बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

गर्ल्स अंडर-17 वर्ग: जीएनपीएस, चंडीगढ़ ने सेंट जोसेफ, चंडीगढ़ को एकतरफा मुकाबले में 44-4 से हराया।जीएनपीएस की सिमरन ने 11अंक और सेंट जोसेफ की मानस्वी ने 1 अंक अर्जित किया। जबकि बॉयज़ अंडर-17 वर्ग: वाईपीएस, मोहाली ने सेंट कबीर स्कूल, चंडीगढ़ को 34-20 से हराया। वाईपीएस के सिमरनजोत ने 18 अंक जुटाए, जबकि सेंट कबीर के महिंदर ने 8 अंक अर्जित किए।

पीएचडीसीसीआई ने किया हेप्पीनेस एंड वेलबिंग एट वर्कप्लेस पर सेमिनार का किया आयोजन

0

कार्यस्थल पर कर्मचारियों की खुशी से बढ़ती है उत्पादकता व जुड़ाव

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। कार्यस्थल पर किस तरह से खुश रहा जाए इसी उद्देश्य के साथ पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा हैप्पीफाईयू के सहयोग से पीएचडी हाउस में हेप्पीनेस एंड वेलबिंग एट वर्कप्लेस-2025 पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य था की किसी भी कामकाजी व्यक्ति का अधिकतर समय अपने कार्यस्थल पर व्यतीत होता है।

पीएचडीसीसीआई के हरियाणा राज्य चैप्टर के सह-अध्यक्ष एडवोकेट लोकेश जैन ने इस बात पर ज़ोर दिया कि कर्मचारी की खुशी और भावनात्मक कल्याण उत्पादकता, जुड़ाव और कर्मचारियों को बनाए रखने के प्रमुख निर्धारक हैं। सिम्प्ली ग्रुप के सीईओ रजनीश सिंह ने नेतृत्व शैली और संचार पारदर्शिता के बारे में अपने विचार साझा किए कि कैसे कर्मचारियों की अपनेपन की भावना और प्रेरणा में योगदान होता है।

कार्यस्थल पर कर्मचारियों के सामने आने वाली चुनौतियों पर पहली पैनल चर्चा का संचालन आलोक सक्सेना ने किया, जिसमें सुश्री पूर्वा चिबर,निदेशक, पीपल एंड कल्चर ग्रेस्टार सर्विसेज जैसे प्रतिष्ठित वक्ताओं ने भाग लिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा स्वराज डिवीजन के मानव संसाधन,सीएसआर उपाध्यक्ष अरुण राघव ने बताया कि कैसे कार्यस्थल की बदलती अपेक्षाओं के लिए संगठनों को अपनी नीतियों में बदलाव करना जरूरी है।

इस अवसर पर प्लैनेट साइकोलॉजी, ट्रेनिंग एंड कंसल्टेंसी की संस्थापक और सीईओ डॉ. शिल्पा सूरी, राउंडग्लास के द्विज सेठ, चितकारा यूनिवर्सिटी के चीफ हैप्पीनेस ऑफिसर मानव बंसल ने अपने विचार व्यक्त किए।

रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप के मुकाबले मे दूसरे दिन गिरे विकेटों की झड़ी, चंडीगढ़ ने पंजाब पर मजबूत पकड़ बनाई

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप के मुकाबले में सेक्टर 16 क्रिकेट स्टेडियम पर शनिवार का दिन गेंदबाजों के नाम रहा। चंडीगढ़ और पंजाब दोनों टीमों के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन दिन के अंत में चंडीगढ़ ने मैच पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली। दिन भर में कुल 14 विकेट गिरे, जिससे मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया।

पंजाब ने दिन की शुरुआत 71/3 से की, लेकिन चंडीगढ़ के अनुशासित गेंदबाजों के सामने टीम टिक नहीं सकी। तेज गेंदबाज जगजीत सिंह संधू (2/37) और स्पिनर विशु (3/15) ने शुरुआत में ही दबाव बनाया, जिसे निशुंक बिरला (4/18) ने चार विकेट झटक कर और मजबूत किया। पंजाब की पारी 142 रनों पर सिमट गई और चंडीगढ़ को 31 रनों की बढ़त मिल गई।

पंजाब की ओर से केवल अनमोल मल्होत्रा (33) और कप्तान उदय सहारन (31) ही कुछ देर तक टिक सके।चंडीगढ़ की दूसरी पारी की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। पंजाब के गेंदबाज आयुष गोयल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए शुरुआती दो विकेट शिवम भांबरी (1) और अर्जुन आजाद (0) जल्दी चटका दिए। हालांकि, इसके बाद मनन वोहरा (32), निखिल ठाकुर (32) और अंकित कौशिक (38) ने पारी को संभाला।

दिन के अंत में हरप्रीत (3/47) ने तीन अहम विकेट लेकर पंजाब को वापसी का मौका दिया।दिन समाप्ति पर चंडीगढ़ ने 168/7 का स्कोर बना लिया था और उसे कुल 199 रनों की बढ़त हासिल हो चुकी थी।

अंगद चीमा और टीम ने जीता ट्राइडेंट ओपन 2025 का प्रो-एम इवेंट

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: स्थानीय गोल्फर अंगद चीमा की टीम ने ट्राइडेंट ओपन 2025 के प्रो-एम इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। अंगद की विजेता टीम में राजिंदर गुप्ता (चेयरमैन – ट्राइडेंट ग्रुप), मोहम्मद सुलेमान और श्री योगेश देशमुख शामिल थे। इस टीम ने कुल 57 स्कोर के साथ जीत दर्ज की।प्रोफेशनल मणि राम और उनकी टीम, जिसमें राजीव कपूर, राजीव पांडे और रवीनेश कुमार शामिल थे, ने 57.8 स्कोर के साथ पहला रनर-अप स्थान हासिल किया।

वहीं, प्रोफेशनल यूवराज संधू की टीम, जिसमें कैप्टन मोहनबीर सिंह, भवकरण सिंह और ए. बी. सिंह शामिल थे, ने 57.9 स्कोर के साथ दूसरा रनर-अप स्थान प्राप्त किया।प्रतियोगिता के दौरान कई विशेष कॉन्टेस्ट भी हुए। होल नंबर 8 पर ‘क्लोजेस्ट टू द पिन’ का खिताब उदयवीर सिंह ने जीता, जिन्होंने गेंद को पिन से सिर्फ 8 फीट 4 इंच की दूरी पर पहुंचाया।

होल नंबर 11 पर यह खिताब तरुण लहल ने जीता, जिनकी गेंद पिन से मात्र 4 फीट 7 इंच दूर गिरी। वहीं, होल नंबर 5 पर ‘स्ट्रेटेस्ट ड्राइव’ का पुरस्कार राम कुमार को मिला, जिनकी ड्राइव फेयरवे के सेंटर से सिर्फ 4 इंच की दूरी पर रही। ‘लॉन्गेस्ट ड्राइव’ का खिताब अभिराज सिंह औलख ने जीता, जिन्होंने 290 यार्ड की शानदार ड्राइव लगाई।

सीएलएफ लिटराटी अवॉर्ड्स 2025 चंडीगढ़ ने अपनी लॉन्गलिस्ट की घोषणा की

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ लिटरेरी सोसाइटी (सीएलएस) ने सीएलएफ लिटराटी अवॉर्ड्स 2025 की पहली लॉन्गलिस्ट की घोषणा की है। यह पुरस्कार अंग्रेज़ी और हिंदी में प्रकाशित उत्कृष्ट फिक्शन और नॉन-फिक्शन कृतियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से शुरू किए गए हैं।सीएलएस की चेयरपर्सन डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि सीएलएफ लिटराटी बुक अवॉर्ड्स का उद्देश्य भारत में समकालीन लेखन की रचनात्मकता, मौलिकता और सांस्कृतिक प्रभाव को सम्मानित करना है।

इस लॉन्गलिस्ट में भारत के प्रसिद्ध लेखकों के साथ-साथ नई पीढ़ी के रचनाकारों की रचनाएं शामिल हैं, जो भारतीय साहित्यिक अभिव्यक्ति की गहराई और विविधता को दर्शाती हैं। डॉ. सुमिता मिश्रा जो सी.एल.एफ लिटराटी 2025 (चंडीगढ़ लिटफेस्ट) की फेस्टिवल डायरेक्टर ने कहा कि साहित्य यह तय करता है कि हम अपने आसपास की दुनिया और स्वयं को किस दृष्टि से देखते हैं।

ये अवॉर्ड्स 13वें सी.एल.एफ लिटराटी 2025 (चंडीगढ़ लिटफेस्ट) का हिस्सा हैं, जो 22–23 नवम्बर को चंडीगढ़ के सुखना लेक पर आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष देशभर के प्रमुख प्रकाशकों से 350 से अधिक प्रविष्टियां प्राप्त हुई हैं। एक प्रतिष्ठित निर्णायक मंडल लॉन्गलिस्ट में शामिल पुस्तकों का मूल्यांकन कर शॉर्टलिस्ट, जिन्हें फेस्टिवल के दौरान नकद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।

पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा ने किया एसोचैम “स्किलिंग फॉर एमएसएमई सेक्टर इन पंजाब” कॉन्क्लेव का शुभारंभ

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ : द एसोसिएटेड चैम्बर्स ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ़ इंडिया (एसोचैम) द्वारा पंजाब में “स्किलिंग फॉर एमएसएमई सेक्टर इन पंजाब” विषय पर कॉन्क्लेव का आयोजन सेक्टर 10 स्थित माउंट व्यू होटल में किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, उद्योग जगत के प्रतिनिधि तथा शैक्षणिक विशेषज्ञ एक साथ आए और एमएसएमई के माध्यम से कौशल विकास और रोजगार क्षमता को सशक्त करने की रणनीतियों पर चर्चा की।

एसोचैम की तरफ से एसोचैम के पंजाब स्टेट डेवलपमेंट काउंसिल के चेयरमैन अभि बंसल, चंडीगढ़ यूटी काउंसिल के चेयरमैन राकेश भल्ला, चंडीगढ़ यूटी डेवलपमेंट काउंसिल के को-चेयरमैन डॉ. दृषमीत बुट्टर और पंजाब स्टेट डेवलपमेंट काउंसिल के को-चेयरमैन इकबाल चीमा मौजूद रहे ।

कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय संजीव अरोड़ा, कैबिनेट मंत्री फॉर इंडस्ट्री एंड कॉमर्स,आईटी, इन्वेस्टमेंट प्रमोशन, पंजाब ने किया। उन्होंने एसोचैम को इस सार्थक और सही समय पर किए गए आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा और रोजगार के बीच की दूरी को कम करना बहुत ज़रूरी है। युवाओं के लिए आत्मविश्वास और व्यवहारिक ज्ञान दोनों ही उतने ही महत्वपूर्ण हैं। मंत्री ने बताया कि एमएसएमई देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, जो लगभग 30% रोजगार प्रदान करते हैं।

एसोचैम चंडीगढ़ यूटी काउंसिल के चेयरमैन राकेश भल्ला ने उद्योग जगत का दृष्टिकोण साझा करते हुए कहा कि ऑटो कॉम्पोनेंट्स, ईवी, फूड प्रोसेसिंग और डिफेंस सेक्टर के एमएसएमई नवाचार और रोजगार के नए अवसर सृजित कर रहे हैं। एसोचैम चंडीगढ़ यूटी डेवलपमेंट काउंसिल के को-चेयरमैन डॉ. दृषमीत बुट्टर ने “स्किलिंग एंड एमएसएमई” विषय पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि यदि पंजाब के युवा कार्यबल को सही कौशल और मार्गदर्शन मिले, तो वे भारत के विनिर्माण विकास के प्रमुख चालक बन सकते हैं।

कॉन्क्लेव का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि सरकार, शिक्षा जगत और उद्योग के सहयोग से युवाओं को सशक्त किया जाएगा, एमएसएमई को मजबूती दी जाएगी और समावेशी औद्योगिक विकास को आगे बढ़ाया जाएगा।

लिवासा अस्पताल ने एडवांस्ड किडनी केयर सेवाओं को और मजबूत किया

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ : लिवासा हॉस्पिटल ने किडनी और प्रोस्टेट रोगों के लिए एडवांस्ड उपचार सुविधाएं शुरू करके अपनी किडनी केयर सेवाओं को और मजबूत किया है। कंसल्टेंट यूरोलॉजिस्ट डॉ. शेखर बावेजा ने भारत में किडनी स्टोन और प्रोस्टेट समस्याओं की बढ़ती घटनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि ये स्थितियाँ 25 से 60 वर्ष की आयु के लोगों में तेजी से आम हो रही हैं, जिसका मुख्य कारण जीवनशैली कारक, कम पानी का सेवन और आहार संबंधी आदतें हैं।

भारत में पिछले दशक में किडनी की पथरी के मामलों में लगातार वृद्धि देखी गई है। डॉ. बावेजा ने अस्पताल में थ्यूलियम फाइबर लेजर तकनीक के उपयोग के बारे में भी बताया, जो किडनी की पथरी और प्रोस्टेट वृद्धि के लिए एक सुरक्षित, फ़ास्ट और मिनिमली इनवेसिव उपचार विकल्प प्रदान करता है।

लिवासा हॉस्पिटल्स के सीईओ अनुराग यादव ने कहा की हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मरीजों को लंबी दूरी की यात्रा के तनाव के बिना, घर के करीब विश्व स्तरीय उपचार मिले।

कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक जी के 556वे प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर पौधारोपण

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: जय मधुसूदन जय श्रीकृष्ण फाउंडेशन की ओर से कार्तिक पूर्णिमा,देव दीपावली और गुरु पर्व के पावन अवसर पर आर्य वाटिका मोहाली में अर्जुन का पौधा लगाया गया।

इस अवसर पर फाउंडेशन के संस्थापक पर्यावरण सेवक प्रभुनाथ शाही ने सभी को शुभकामनाएँ देते हुए बताया कि भारतीय परंपरा और संस्कृति के सभी उत्सव और आयोजन हमे पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन के कार्यों के लिए प्रेरित करते हैं। पंच महाभूत के महत्व को सर्वोपरि रखा गया है। गुरुबानी में पूज्य गुरुनानक देव जी ने भी “पवन गुरु पानी पिता,माता धरत महत” की बात कही है जो प्रकृति और पर्यावरण को समर्पित है।

फाउंडेशन की ओर से गुरुनानक देव जी को कोटि कोटि नमन करते हुए सभी से अपने दिनचर्या को पर्यावरण परक बनाने का आग्रह किया गया। आज के इस पौधारोपण में संजय कुमार,शिव कुमार शर्मा और रजनीश राणा का विशेष सहयोग रहा।

गुरुनानक देव के 556 वें प्रकाश पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं ने टेका माथा की दीपमाला और चला अटूट लंगर

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकुला : गुरुनानक देव जी का 556 वा प्रकाश पर्व बुधवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सेक्टर 7 पंचकूला में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कई कार्यक्रमो का आयोजन हुआ | इस दौरान गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सेक्टर 7 पंचकूला में गुरुग्रंथ साहिब जी का अखण्ड पाठ, नगर-कीर्तन यात्रा , शब्द-कीर्तन, लंगर समेत अन्य कई धार्मिक कार्यक्रमो का आयोजन किया गया।

गुरु ग्रंथ साहिब जी की पालकी को फूलों से सजाया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जनरल सेक्टरी प्रिंसिपल पाल सिंह संघा ने सभी संगतों को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की बधाई दी और सभी संगतों का धन्यवाद किया सेकेट्री सतिंदरपाल सिंह ने सभी संगतों को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की संध्या पर अपने घरों में दीप माला करने के लिए कहा।

शाम को संगतों ने हजारों की संख्या में गुरुद्वारा साहिब पहुंच कर दीपमाला की और इस पावन पर्व पर रोशनिमय माहौल बनाया। कंवरपाल सिंह ने पंचकूला की सभी संगतों का नगर कीर्तन व प्रकाश पूर्व पर सहयोग करने पर धन्यवाद किया।

पतंजलि योग समिति न्यू- चंडीगढ द्वारा गुरु नानाक जी के प्रकाश पर्व पर योगिक भाव से श्रद्धांजलि व सत्संग का किया आयोजन

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

न्यू- चंडीगढ : पतंजलि योग समिति, न्यू चंडीगढ़ (मोहाली नॉर्थ) की ओर से श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर इको सिटी वन में योगिक भाव से ओतप्रोत सत्संग एवं भजन-कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जिला प्रभारी आर. सी. शारदा ने अपने संदेश में कहा कि गुरु नानक देव जी का जीवन करुणा, सेवा, सत्य और समानता का प्रतीक है। उनका संदेश ‘नाम जपो, कीरत करो, वंड छको’ आज भी मानवता के लिए मार्गदर्शक है। योग भी यही सिखाता है कि मन, वचन और कर्म, तीनों में शुद्धता लाकर आत्मा को परमात्मा से जोड़ा जाए।

इस अवसर पर भाई परमजीत सिंह ने गुरु नानक देव जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी ने जीवन में खेती और व्यापार भी किया, परंतु उनका मन सांसारिक लाभ में नहीं लगा। दुकान पर जब वे सामान तोलते थे, तो बारह के बाद तेरहवाँ पलड़ा डालते हुए कहते ‘तेरा, तेरा’ अर्थात् सब कुछ भगवान का है।

वहीं मुख्य रूप से बहन दर्शना वालिया, जस्वीर कौर, पुष्पा पाल आदि ने मधुर भजन-कीर्तन द्वारा सत्संग की रौनक को बढ़ाया। अंत में समस्त योग परिवार ने “वाहे गुरु का खालसा, वाहे गुरु की फतह” का उद्घोष किया और सभी के मंगलमय, योगमय जीवन की कामना की।