Home Blog Page 29

कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक जी के 556वे प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर पौधारोपण

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: जय मधुसूदन जय श्रीकृष्ण फाउंडेशन की ओर से कार्तिक पूर्णिमा,देव दीपावली और गुरु पर्व के पावन अवसर पर आर्य वाटिका मोहाली में अर्जुन का पौधा लगाया गया।

इस अवसर पर फाउंडेशन के संस्थापक पर्यावरण सेवक प्रभुनाथ शाही ने सभी को शुभकामनाएँ देते हुए बताया कि भारतीय परंपरा और संस्कृति के सभी उत्सव और आयोजन हमे पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन के कार्यों के लिए प्रेरित करते हैं। पंच महाभूत के महत्व को सर्वोपरि रखा गया है। गुरुबानी में पूज्य गुरुनानक देव जी ने भी “पवन गुरु पानी पिता,माता धरत महत” की बात कही है जो प्रकृति और पर्यावरण को समर्पित है।

फाउंडेशन की ओर से गुरुनानक देव जी को कोटि कोटि नमन करते हुए सभी से अपने दिनचर्या को पर्यावरण परक बनाने का आग्रह किया गया। आज के इस पौधारोपण में संजय कुमार,शिव कुमार शर्मा और रजनीश राणा का विशेष सहयोग रहा।

गुरुनानक देव के 556 वें प्रकाश पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं ने टेका माथा की दीपमाला और चला अटूट लंगर

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकुला : गुरुनानक देव जी का 556 वा प्रकाश पर्व बुधवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सेक्टर 7 पंचकूला में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कई कार्यक्रमो का आयोजन हुआ | इस दौरान गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सेक्टर 7 पंचकूला में गुरुग्रंथ साहिब जी का अखण्ड पाठ, नगर-कीर्तन यात्रा , शब्द-कीर्तन, लंगर समेत अन्य कई धार्मिक कार्यक्रमो का आयोजन किया गया।

गुरु ग्रंथ साहिब जी की पालकी को फूलों से सजाया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जनरल सेक्टरी प्रिंसिपल पाल सिंह संघा ने सभी संगतों को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की बधाई दी और सभी संगतों का धन्यवाद किया सेकेट्री सतिंदरपाल सिंह ने सभी संगतों को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की संध्या पर अपने घरों में दीप माला करने के लिए कहा।

शाम को संगतों ने हजारों की संख्या में गुरुद्वारा साहिब पहुंच कर दीपमाला की और इस पावन पर्व पर रोशनिमय माहौल बनाया। कंवरपाल सिंह ने पंचकूला की सभी संगतों का नगर कीर्तन व प्रकाश पूर्व पर सहयोग करने पर धन्यवाद किया।

पतंजलि योग समिति न्यू- चंडीगढ द्वारा गुरु नानाक जी के प्रकाश पर्व पर योगिक भाव से श्रद्धांजलि व सत्संग का किया आयोजन

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

न्यू- चंडीगढ : पतंजलि योग समिति, न्यू चंडीगढ़ (मोहाली नॉर्थ) की ओर से श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर इको सिटी वन में योगिक भाव से ओतप्रोत सत्संग एवं भजन-कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जिला प्रभारी आर. सी. शारदा ने अपने संदेश में कहा कि गुरु नानक देव जी का जीवन करुणा, सेवा, सत्य और समानता का प्रतीक है। उनका संदेश ‘नाम जपो, कीरत करो, वंड छको’ आज भी मानवता के लिए मार्गदर्शक है। योग भी यही सिखाता है कि मन, वचन और कर्म, तीनों में शुद्धता लाकर आत्मा को परमात्मा से जोड़ा जाए।

इस अवसर पर भाई परमजीत सिंह ने गुरु नानक देव जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी ने जीवन में खेती और व्यापार भी किया, परंतु उनका मन सांसारिक लाभ में नहीं लगा। दुकान पर जब वे सामान तोलते थे, तो बारह के बाद तेरहवाँ पलड़ा डालते हुए कहते ‘तेरा, तेरा’ अर्थात् सब कुछ भगवान का है।

वहीं मुख्य रूप से बहन दर्शना वालिया, जस्वीर कौर, पुष्पा पाल आदि ने मधुर भजन-कीर्तन द्वारा सत्संग की रौनक को बढ़ाया। अंत में समस्त योग परिवार ने “वाहे गुरु का खालसा, वाहे गुरु की फतह” का उद्घोष किया और सभी के मंगलमय, योगमय जीवन की कामना की।

लिवासा अस्पताल मे सांस की कठिनाई से पीड़ित 66 वर्षीय महिला को मिली नई ज़िंदगी

सिटीन्यूज़ नॉउ

खन्ना/पंजाब : सांस में कठिनाई से पीड़ित 66 वर्षीय महिला को लिवासा अस्पताल, खन्ना में एडवांस गैस्ट्रोएंटरोलॉजी केयर से नई जिंदगी मिली। जानकारी देते हुए, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कंसलटेंट डॉ. पुलकित धीमान ने बताया महिला को सांस लेने में गंभीर तकलीफ़ के साथ लिवासा लाया गया। बाहर से किये गये सीटी चेस्ट स्कैन से फेफड़ों में फ्लूइड और पस जमा होने का पता चला, और संक्रमण को निकालने के लिए एक चेस्ट ट्यूब डाली गई।

लिवासा में की गई यूजीआई एंडोस्कोपी से भोजन नली में 28 सेमी की गहराई पर एक ओपनिंग की पुष्टि हुई। पेशेंट के अटेंडेंट की विस्तृत काउंसलिंग के बाद, एक स्पेशल कवर्ड सेल्फ एक्सपैंडिंग स्टेंट (सीएसईएमएस) सफलतापूर्वक ग्रासनली में रखा गया, जिससे असामान्य कनेक्शन को सील कर दिया गया और पेशेंट के ठीक होने में सहायता मिली।

डॉ. धीमान ने कहा, इस तरह के जटिल मामलों के प्रबंधन के लिए सटीकता, टीमवर्क और हमारे पेशेंट के लिए बेहतर परिणामों की निरंतर खोज की आवश्यकता होती है। हमारा लक्ष्य न केवल बीमारी का इलाज करना है, बल्कि हर पेशेंट के ठीक होने की यात्रा में आराम और आत्मविश्वास बहाल करना है।”

11वां सरदार भगवंत सिंह मेमोरियल बास्केटबॉल ट्रॉफी टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ : सरदार भगवंत सिंह मेमोरियल बास्केटबॉल ट्रॉफी का 11वां संस्करण सोमवार को सेक्टर-42 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शुरू हुआ। यह ट्राईसिटी का सबसे बड़ा इंटर-स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट है, जिसमें 21 स्कूलों की 73 टीमें 8 आयु वर्गों में एक-दूसरे से मुकाबला करेंगी। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 3 से 13 नवंबर 2025 तक विवेक हाई स्कूल, मोहाली द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि पंजाब पुलिस के असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल (एआईजी) इंटरनल सिक्योरिटी तेजिंदरजीत सिंह विर्क थे, जिन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व एशियन बास्केटबॉल चैम्पियनशिप (दक्षिण कोरिया) और एशियन बास्केटबॉल कप (मलेशिया) में किया है।

इस अवसर पर विवेक हाई स्कूल, मोहाली की प्रिंसिपल जसविंदर गंधोक, स्कूल के स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के हेड विशाल शर्मा और कल्चरल कोर्डिनेटर जयता चोपड़ा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। विवेक हाई स्कूल के एडमिनिस्ट्रेटर विक्रमजीत सिंह मामिक ने बताया कि इस बास्केटबॉल टूर्नामेंट में लड़कों और लड़कियों के लिए अंडर-10, अंडर-12, अंडर-14 और अंडर-17 के वर्ग शामिल हैं।

टूर्नामेंट 9 दिनों तक चलेगा और 2,70,000 रूपए की पुरस्कार राशि रखी गई है। विवेक हाई स्कूल, मोहाली की प्रिंसिपल जसविंदर गंधोक ने बताया कि इस बार टूर्नामेंट में पहली बार अंडर-10 वर्ग की शुरुआत की गई है, जो ट्राईसिटी के किसी भी बास्केटबॉल टूर्नामेंट में सबसे पहली पहल है।

स्कूल के स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के हेड विशाल शर्मा ने बताया कि अंडर-10 वर्ग के मैच लीग फॉर्मेट में खेले जाएंगे, जबकि अंडर-12, 14 और 17 वर्गों के मुकाबले नॉकआउट फॉर्मेट में होंगे। क्वार्टर फाइनल 10 नवंबर, सेमीफाइनल 11 और 12 नवंबर, और फाइनल 13 नवंबर को आयोजित किए जाएंगे।

केरल समाजम रविवार को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाएगा ‘केरल पिरवी’

0

यह बाबा मखान शाह लोबाना भवन, सेक्टर 30ए, चंडीगढ़ में होगा

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: चंडीगढ़ मे आगामी केरल पिरवी 2025 यानी केरल राज्य के गठन दिवस को बड़े सांस्कृतिक आयोजन के रूप में रविवार, 2 नवम्बर को बाबा मखान शाह लोबाना भवन, सेक्टर 30ए, चंडीगढ़ में मनाने जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य केरल की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, पारंपरिक मूल्यों और एकता व सौहार्द की भावना को सम्मानित करना है।

शहर की मेयर हरप्रीत कौर बबला इस अवसर की मुख्य अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाएँगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भरतनाट्यम, तिरुवातिरा कली, मर्गम कली जैसी पारंपरिक नृत्य प्रस्तुतियों के साथ-साथ शास्त्रीय और लोक संगीत प्रस्तुतियाँ भी होंगी, जो दर्शकों को केरल की जीवंत कलात्मक परंपराओं की झलक प्रदान करेंगी।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होगा पारंपरिक केरल “सद्य” केले के पत्तों पर परोसा जाने वाला भव्य शाकाहारी भोज। अम्बलप्पुझा, केरल से आए अनुभवी शेफ इस प्रामाणिक पाक अनुभव को तैयार करेंगे, जिसमें 20 से अधिक व्यंजन जैसे अवियल, कालन, सांभर, पलाडा प्रदमन और अदा प्रदमन शामिल होंगे

निसान ने घरेलू बिक्री में मासिक आधार पर 45 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की

अक्टूबर में हुई 9675 यूनिट्स की कुल बिक्री

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एनएमआईपीएल) ने अक्टूबर 2025 में कुल 9675 कारों की बिक्री (कंसोलिडेटेड सेल) की है। इस दौरान घरेलू बिक्री के मामले में कंपनी ने मासिक आधार पर 45 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। नवरात्र, दशहरा और दीवाली के दौरान नई निसान मैग्नाइट को लेकर निकली जबर्दस्त मांग के दम पर कंपनी ने यह प्रदर्शन किया है।

भारत सरकार द्वारा जीएसटी दरों में कटौती का भी सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। इस दौरान कंपनी ने कुल 7273 कारों का निर्यात किया, जिससे वैश्विक निर्यात हब के रूप में निसान इंडिया की स्थिति मजबूत हुई है। कंपनी ने हाल ही में अपनी 12 लाखवीं कार निर्यात करते हुए अपनी ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ की फिलॉसफी को मजबूती दी है।

निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ वत्स ने कहा, ‘अक्टूबर का महीना ऑटोमोटिव इंडस्ट्री और निसान मोटर इंडिया के लिए अच्छा रहा है। इस दौरान त्योहारी उत्साह को भारत सरकार की ओर से जीएसटी दरों में की गई कटौती का साथ मिला। 40 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स के साथ हमारी पुरस्कार विजेता और जीएनसीएपी की तरफ से 5-स्टार रेटिंग प्राप्त एसयूवी नई निसान मैग्नाइट देशभर में ग्राहकों को लुभा रही है। 10 साल की एक्सटेंडेड वारंटी और जीएसटी कटौती से इसे लेकर लोगों का उत्साह और बढ़ा है।

ग्राहकों को जीएसटी का पूरा लाभ देते हुए निसान ने नई निसान मैग्नाइट की कीमतों में 1 लाख रुपये तक की कटौती की है। नए निसान मैग्नाइट कुरो स्पेशल एडिशन और नए मेटलिक ग्रे कलर की लॉन्चिंग ने लोगों का उत्साह बढ़ाया है और देशभर में ग्राहकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है।

अरावली इंटरनेशनल स्कूल में ‘महाभारत’ के दूसरे दिन छात्रों ने किया अद्भुत अभिनय

रंजिश, छल और नियति की कथा ने बांधा दर्शकों को

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकुला : अरावली इंटरनेशनल स्कूल द्वारा आयोजित भव्य नाट्य प्रस्तुति ‘महाभारत’ के दूसरे दिन विद्यालय के एम्फीथिएटर, डीएलएफ वैली, पंचकूला में कला, भावनाओं और अभिनय का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस मंचन ने महत्वाकांक्षा, प्रतिद्वंद्विता और नैतिकता जैसे शाश्वत विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत कर दर्शकों को आरंभ से अंत तक बांधे रखा।

‘रंजिश और छल’ शीर्षक वाले दूसरे दिन के मंचन में पांडवों और कौरवों के बीच बढ़ते संघर्षों को जीवंत रूप में दिखाया गया। इसमें सुदर्शन चक्र की उत्पत्ति, दुर्योधन की साजिशें, लाक्षागृह की घटना, पांडवों का वनवास, घटोत्कच का जन्म और द्रौपदी द्वारा दुर्योधन का उपहास जैसे प्रसंगों को गहराई और सशक्त अभिनय के साथ प्रस्तुत किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय की समग्र शिक्षा की भावना को दर्शाता है, जहाँ कला और संस्कृति के माध्यम से जीवन मूल्यों की शिक्षा दी जाती है।

विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती गुरविंदर सोही ने छात्रों, शिक्षकों और सांस्कृतिक समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन टीमवर्क, सहानुभूति और भारतीय संस्कृति की गहराई को समझने का अवसर प्रदान करते हैं।

दर्शकों ने छात्रों की ऊर्जा, समर्पण और उत्कृष्ट अभिनय के लिए जोरदार तालियों से स्वागत किया। ‘महाभारत’ का तीसरा और अंतिम दिन ‘द फाइनल चैप्टर्स’ शीर्षक के तहत प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें गीता सार, कुरुक्षेत्र का महान युद्ध और सत्य तथा धर्म की विजय को मंचित किया जाएगा।

घुटने के दर्द, अकड़न से पीड़ित 62 वर्षीय महिला का मैक्स में हुआ सफल काम्प्लेक्स बाइलैटरल नी रिप्लेसमेंट

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: कई वर्षों से गंभीर ऑस्टियोआर्थराइटिस से पीड़ित एक 62 वर्षीय महिला का हाल ही में मैक्स अस्पताल, मोहाली में सफल काम्प्लेक्स बाइलैटरल टोटल नी रिप्लेसमेंट किया गया। महिला का पिछले कुछ वर्षों मे हालत लगातार खराब हो गया था, जिससे वह बिना सहारे के चलने में असमर्थ हो गई और दैनिक गतिविधियों के लिए अपने परिवार पर निर्भर हो गई।

मैक्स अस्पताल, मोहाली में आने पर, एक डिटेल क्लीनिकल इवैल्यूएशन और जांच से दोनों घुटनों के जॉइन्ट में उन्नत ऑस्टियोआर्थराइटिस का पता चला, जिसमें डिफॉर्मटी और गंभीर रूप से रिस्ट्रिक्टेड मूवमेंट थी । महिला के जीवन की गुणवत्ता पर जटिलता और प्रभाव को ध्यान में रखते हुए, डॉ. अजय भांबरी और उनकी टीम ने बाइलैटरल टोटल नी रिप्लेसमेंट करने का निर्णय लिया। सिटीन्यूज़ नॉउ को डॉ. अजय भांबरी ने कहा, “रोगी के उन्नत ऑस्टियोआर्थराइटिस और दोनों घुटनों में अकड़न के कारण यह एक विशेष रूप से कठिन मामला था।

हमारा उद्देश्य सिर्फ जॉइन्ट को बदलना नहीं था, बल्कि उसे अपनी स्वतंत्रता और आत्मविश्वास वापस पाने में मदद करना था। सर्जरी अच्छी तरह से हुई, और वह अगले ही दिन सहायता के साथ खड़े होने और चलने में सक्षम हो गई। सर्जरी के बाद, रोगी ने उल्लेखनीय सुधार दिखाया और 2 दिनों के भीतर उसे छुट्टी दे दी गई, कुछ ही दिनों में स्वतंत्र रूप से चलने की उसकी क्षमता वापस आ गई।

हंगामा ओटीटी लेकर आया नई सीरीज़ ‘डर्टी स्कैम्स’, चालाक औरतों की कहानियाँ

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ : देश के प्रमुख डिजिटल एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म्स में से एक हंगामा ओटीटी ने अपनी नई ओरिजिनल एंथॉलॉजी सीरीज़ ‘डर्टी स्कैम्स’ लॉन्च की है। यह सस्पेंस और क्राइम से भरी सीरीज़ पाँच अलग-अलग कहानियों पर आधारित है – इश्क पार्लर, आश्रम, शगुन में धोखा, दीमक और राइट स्वाइप। हर कहानी में एक अलग महिला है, जो पूरी योजना और समझदारी के साथ बड़ा कॉन करती है।

‘डर्टी स्कैम्स’ में पवित्रा पुनिया, पूजा बनर्जी, अलीशा पंवार, इशिता गांगुली, दिपंकना दास, रुषद राणा, इमरान नज़ीर खान, अंकित राज और अक्षया शेट्टी जैसे कलाकार नज़र आएंगे। सीरीज़ का पहला भाग 30 अक्टूबर से शुरुआत हुई है। हंगामा का मकसद ऐसी कहानियाँ पेश करना है जो पारंपरिक ढांचे से हटकर हों और दर्शकों को डिजिटल कंटेंट का एक नया, ताज़ा अनुभव दें।

लॉन्च पर हंगामा डिजिटल मीडिया के सीईओ सिद्धार्थ रॉय ने कहा, ‘डर्टी स्कैम्स’ के ज़रिए हम ऐसी कहानियाँ दिखाना चाहते हैं जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर करें कि सही क्या है और गलत क्या। ये कहानियाँ दिखाती हैं कि महत्वाकांक्षा इंसान को कहाँ तक ले जा सकती है और धोखा किस रूप में सामने आ सकता है। हर एपिसोड एक नया नज़रिया देता है।

‘डर्टी स्कैम्स’ सीरीज़ दिलचस्प, पेचीदा और बेहद एडिक्टिव है, ऐसी कि आप यह जानने से खुद को रोक नहीं पाएंगे कि अगला स्कैम कौन करेगा और कौन फँसेगा। ‘डर्टी स्कैम्स’ के पहले दो एपिसोड हंगामा ओटीटी, टाटा प्ले बिंज, वॉचो, बीएसएनएल, प्लेबॉक्सटीवी, रेलवायर ब्रॉडबैंड, एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्ले और डोर टीवी पर देखें। नए एपिसोड हर हफ्ते 13 नवंबर तक रिलीज़ होंगे।

हंगामा प्लेटफॉर्म पर 5,000 से ज़्यादा अंग्रेज़ी, हिंदी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं की फ़िल्में, 1,500 से अधिक शॉर्ट फ़िल्में और 7,500 घंटे से अधिक बच्चों व टीवी कंटेंट का विशाल कलेक्शन उपलब्ध है।