Home Blog Page 30

अरावली इंटरनेशनल स्कूल में ‘महाभारत’ के प्रथम दिवस का भव्य मंचन किया

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला/पिंजौर : अरावली इंटरनेशनल स्कूल, पंचकूला में तीन दिवसीय नाट्य प्रस्तुति ‘महाभारत’ का शुभारंभ जूनियर एवं मिडिल विंग के विद्यार्थियों द्वारा शानदार प्रदर्शन के साथ हुआ। स्कूल के ओपन-एयर एम्फीथिएटर में आयोजित इस कार्यक्रम ने संस्कृति, शिक्षा और कला का सुंदर संगम प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री धन सिंह भड़ाना, चेयरमैन, उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल भारतीय संस्कृति से जुड़ाव बढ़ाते हैं, बल्कि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और सृजनशीलता भी विकसित करते हैं।

पहले दिन की प्रस्तुति ‘आरंभ’ शीर्षक पर आधारित थी, जिसमें राजा शांतनु के विवाह, भीष्म प्रतिज्ञा, धृतराष्ट्र, पांडु और विदुर का जन्म, कर्ण का आगमन, तथा गुरु द्रोणाचार्य द्वारा राजकुमारों को दी गई शिक्षा के प्रसंगों का प्रभावशाली चित्रण किया गया।

प्रिंसिपल ने बताया की सांस्कृतिक समिति के मार्गदर्शन में विद्यालय लगातार विद्यार्थियों को कला के माध्यम से व्यक्तित्व निर्माण और भावनात्मक विकास के अवसर प्रदान कर रहा है। महाभारत की यह प्रस्तुति द्वितीय दिवस ‘प्रतिस्पर्धा और छल’ के प्रसंगों के साथ आगे बढ़ेगी, जिसमें इस महान गाथा के प्रमुख संघर्षों और मोड़ को दर्शाया जाएगा।

कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी : चंडीगढ़ ने रेलवे को छह विकेट से हराकर दर्ज की शानदार जीत

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ : जीएमएसएसएस सेक्टर-26 मैदान में खेले गए कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी के मुकाबले में चंडीगढ़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रेलवे को छह विकेट से मात दी। चौथे दिन चंडीगढ़ के गेंदबाजों ने अनुशासित गेंदबाजी करते हुए रेलवे को दूसरी पारी में 163 रनों पर समेट दिया, जिसके बाद मेजबान ने 75 रनों का आसान लक्ष्य सिर्फ चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।

दूसरी पारी में 154/6 से आगे खेलते हुए रेलवे की टीम बड़ी साझेदारियां नहीं बना पाई। चंडीगढ़ की ओर से कप्तान नील धालीवाल (3/17) और जसकीरत सिंह मेहरा (3/38) ने 3-3 विकेट लिए जबकि पारस (2/21) ने भी उम्दा प्रदर्शन किया। रेलवे की ओर से केवल अभिषेक कौशल (44) और विकेटकीपर सचिन काकोडिया (41) ही कुछ देर टिक पाए, और टीम 45.3 ओवर में 163 रन पर ढेर हो गई।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंडीगढ़ की टीम को शुरुआती झटके जरूर लगे, लेकिन ओपनर दुष्यंत (31) ने पारी को संभाला। वहीं पारस कुमार ने सिर्फ 8 गेंदों में 21 रन की तेजतर्रार पारी खेलकर टीम को जीत की ओर अग्रसर किया। चंडीगढ़ ने 18.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर शानदार छह विकेट से जीत अपने नाम की।

पार्क हॉस्पिटल मोहाली के डॉ. संदीप शर्मा का कहना है की भारत में हर साल 1.5 से 2 मिलियन नए ब्रेन स्ट्रोक के मामले सामने आते हैं

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: विश्व स्ट्रोक दिवस की पूर्व संध्या पर, ब्रेन स्ट्रोक और इसके नवीनतम उपचार विकल्पों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए, पार्क हॉस्पिटल मोहाली के विशेषज्ञों की एक टीम ग्रुप डायरेक्टर इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी डॉ. संदीप शर्मा, कंसल्टेंट रेडियोलॉजिस्ट डॉ. गौरव धवन, कंसल्टेंट न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. संगीता प्रधान और कंसल्टेंट न्यूरोसर्जरी डॉ. अनिल सोफत ने मंगलवार को बताया l

पार्क हॉस्पिटल्स उत्तर भारत का सबसे बड़ा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल नेटवर्क है जिसमें 19 अस्पताल, 3500 बेड, 800 आईसीयू बेड, 14 कैथ लैब, 45 मॉड्यूलर ओटी और 1000 से अधिक डॉक्टर हैं।ग्रुप डायरेक्टर इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी डॉ. संदीप शर्मा ने कहा, ” ब्रेन स्ट्रोक दुनिया भर में नई महामारी के रूप में उभर रहा है, जिसमें हर साल भारत भर में 1.5 से 2 मिलियन नए ब्रेन स्ट्रोक के मामले सामने आ रहे हैं।

इस तकनीक में क्लॉट को या तो एस्पिरेटेड किया जाता है या दिमाग को खोले बिना स्टेंट की मदद से दिमाग से बाहर निकाला जाता है।उन्होंने यह भी साझा किया कि पार्क हॉस्पिटल ने 500 से अधिक सफल न्यूरो इन्टर्वेन्शन किए हैं।डॉ. अनिल सोफत ने ने बताया कि हाल ही में अमेरिकन स्ट्रोक एसोसिएशन ने भी अपने दिशानिर्देशों को संशोधित किया है और ब्रेन स्ट्रोक रोगियों के लिए मैकेनिकल थ्रोम्बेक्टोमी उपचार की सिफारिश की है।

उन्होंने कहा कि केवल अस्पताल पहुंचना पर्याप्त नहीं है, ब्रेन स्ट्रोक के लिए तैयार अस्पताल तक पहुंचने की जरूरत है। कंसल्टेंट रेडियोलॉजिस्ट डॉ. गौरव धवन ने कहा, ब्रेन स्ट्रोक के बारे में महत्वपूर्ण बात यह है कि समय बहुत महत्वपूर्ण है। ब्रेन स्ट्रोक के बाद हर मिनट, 1.90 मिलियन मस्तिष्क कोशिकाएं मर जाती हैं। इसलिए, रोगियों को जल्द से जल्द निकटतम उपचार केंद्र में पहुंचाया जाना चाहिए।

मैक्स अस्पताल बठिंडा ने कैंसर सर्वाइवर को सम्मानित किया

सिटीन्यूज़ नॉउ

बठिंडा: आज मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, बठिंडा में स्तन कैंसर जागरूकता माह के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम के दौरान कैंसर सर्वाइवर को सम्मानित किया गया। सर्वाइवर को उनके साहस, हिम्मत और कैंसर के खिलाफ लड़ने की उनकी प्रेरक यात्रा के लिए सम्मानित किया गया। मैक्स की इस पहल का उद्देश्य कैंसर के खिलाफ लड़ाई में शीघ्र पता लगाने, समय पर उपचार और भावनात्मक समर्थन के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना था।

इस कार्यक्रम ने आशा और उपचार की कहानियों का जश्न मनाने के लिए कैंसर सर्वाइवर के परिवारों, ऑन्कोलॉजिस्ट और हेल्थ केयर प्रोफेशनल को एक साथ लाया।इस अवसर पर बोलते हुए, मैक्स हॉस्पिटल, बठिंडा में रेडिएशन ऑन्कोलॉजी के डायरेक्टर डॉ. राजेश वशिष्ठ ने कहा, “हमें उन लोगों के साथ खड़े होने पर गर्व है जिन्होंने कैंसर से लड़ाई की और उस पर काबू पाया।

मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. नेहा गुप्ता ने कहा, कैंसर सर्वाइवर प्रारंभिक जांच, चिकित्सा प्रगति और अटूट इच्छाशक्ति की शक्ति का प्रमाण है। इस महीने हमारा लक्ष्य सिर्फ जागरूकता बढ़ाना नहीं है, बल्कि हर महिला को नियमित जांच और स्तन स्वास्थ्य जागरूकता को प्राथमिकता देने के लिए भी प्रोत्साहित करना है।

चंडीगढ़ डिस्टेंस रनर्स और एनए कल्चरल सोसाइटी ने न्यू चंडीगढ में सफलतापूर्वक आयोजित की तीसरी माता जयंती हिल्स मैराथन

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

न्यू- चंडीगढ: चंडीगढ़ डिस्टेंस रनर्स और एनए कल्चरल सोसाइटी ने 26 अक्टूबर, 2025 को जयंति माजरी, न्यू चंडीगढ़ के पास तीसरी – माता जयंती हिल्स मैराथन का सफल आयोजन किया। इस आयोजन में 5, 10 और 21 किलोमीटर की श्रेणियों में 800 से अधिक धावकों ने भाग लिया। धावकों ने चुनौतीपूर्ण मार्ग पर अपनी ताकत और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया, जिसमें मिट्टी के रास्ते और महत्वपूर्ण पहाड़ीयों के हिस्से भी शामिल थे।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मुख्य अतिथि श्री बाल कृष्ण, अध्यक्ष स्कॉट एडिल और प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता हैप्पी मलिक द्वारा पुरस्कार वितरण करना था। 21 किलोमीटर और 10 किलोमीटर की टाइम रन के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। 5 किलोमीटर की रन एक गैर-टाइम फन रन थी, जिसका सभी उम्र के प्रतिभागियों ने आनंद लिया।

धावकों के लिए खाने पीने की बहुत ही अच्छी व्यवस्था की गई थी। एनए कल्चरल सोसाइटी की फाउंडर प्रेसिडेंट निखार आनंद मिधा ने सभी को सफल मैराथन के लिए बधाई दी और आगे भी इसी तरह के आयोजन करते रहने का आश्वासन दिया। इस मैराथन का उद्देश्य समाज में स्वस्थ और फिटनेस को बढ़ावा देना है जो बहूत ही सफल रहा ।

चंडीगढ़ नगर निगम 27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाएगा

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ : नगर निगम चंडीगढ़ के आयुक्त, श्री अमित कुमार, आईएएस ने सतर्कता सप्ताह के शुभारंभ पर, जो 27 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025 तक “सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी” विषय पर मनाया जा रहा है, चंडीगढ़ के सेक्टर 17 स्थित नगर निगम कार्यालय भवन में ‘सत्यनिष्ठा शपथ’ दिलाई।

सतर्कता जागरूकता सप्ताह केंद्रीय सतर्कता आयोग द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय पहल है। यह शासन और लोक प्रशासन में नैतिकता और पारदर्शिता की आवश्यकता के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है।

विशेष आयुक्त श्री प्रदीप कुमार, आईएएस और चंडीगढ़ नगर निगम के कर्मचारियों सहित अधिकारियों ने हर समय सतर्क रहने और ईमानदारी और सत्यनिष्ठा के उच्चतम मानकों के प्रति प्रतिबद्ध रहने तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करने की सत्यनिष्ठा शपथ ली।

महापर्व छठ पूजा से सामाजिक समरसता,सौहार्द्र और सदाचारी जीवन का संदेश मिलता है : प्रभुनाथ शाही

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: भारत ही नहीं विदेशों में भी बसे पूर्वांचल परिवारों में दीपावली के बाद से ही लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारी शुरू हो जाती हैं और सदाचार तथा सात्विक दिनचर्या के साथ छठ मैया के लोकसंगीत की धुन घर घर में गूंजने लगती है।पिछले 25 अक्टूबर से चल रहे इस महापर्व में आज सायंकाल डूबते सूर्य को छठव्रती अर्घ्य देगें और छठ मैया से विश्व कल्याण की कामना करेंगे।

इस पावन अवसर पर पूर्वांचल परिवार शुभचिंतक पर्यावरण सेवक प्रभुनाथ शाही ने बताया कि छठ पूजा से सामाजिक समरसता,सौहार्द्र और सदाचारी जीवन का संदेश मिलता है।उन्होंने इस पूजा की प्राचीन एवं पुरातन परम्परा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भारतीय संस्कृति में यह एक अद्वितीय एवं अद्भुत पर्व है,जिसमे किसी प्रकार के भेदभाव और कर्मकांड की जरूरत नहीं है।

शाही ने बताया की उनकी धर्मपत्नी रीमा प्रभु पिछले सत्रह वर्षों से चंडीगढ़ में छठ पूजा सेक्टर 42 सन लेक से करती हुई आ रही है लेकिन कोरोना काल से अपने निवास पर सेक्टर 47 में इष्ट मित्रों के साथ करती है क्योंकि बार बार घाट नहीं बदला जाता है।अंत में शाही ने इस पर्व पर लोगों को अश्लील भोजपुरी गानों से बचते हुए इस पर्व की पवित्रता को बनाए रखने का आग्रह किए।

टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत भाजपा चंडीगढ़ द्वारा 200 टी.बी. मरीजों को दी गई पोषण युक्त आहार किट

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ द्वारा टी.बी. मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आज एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने उद्योगपति चंद्र वर्मा एवं संदीप वर्मा के साथ मिलकर, 200 टी.बी. मरीजों को पोषण युक्त आहार किट का वितरण किया। उद्योगपति चंद्र वर्मा एवं संदीप वर्मा ने इस कार्यक्रम में अपना अहम योगदान प्रदान किया।

यह कार्यक्रम तीन स्थानों — मलोया डिस्पेंसरी, दादू माजरा डिस्पेंसरी और सेक्टर 56, पलसोरा स्थित डिस्पेंसरी — पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर शेखर शर्मा (टी.बी. कोऑर्डिनेटर, जनरल हॉस्पिटल सेक्टर 16), डॉक्टर माला (इंचार्ज, दादू माजरा डिस्पेंसरी), डॉक्टर हेमलता (एम ओ इंचार्ज, सेक्टर 56 डिस्पेंसरी) और डॉक्टर अमनदीप कौर (एम ओ इंचार्ज, मलोया डिस्पेंसरी) उपस्थित रहीं।यह कार्यक्रम भाजपा मेडिकल सेल के सहयोग से आयोजित किया गया।

भाजपा चंडीगढ़ का यह प्रयास समाज के सबसे कमजोर वर्ग तक स्वास्थ्य सुरक्षा और पोषण सहायता पहुंचाने का प्रतीक है, जो प्रधानमंत्री के टी.बी. मुक्त भारत 2025 के लक्ष्य को पूर्ण करने में अहम योगदान देगा।

आस्था और श्रद्धा में डूबा मोहाली — छठ मैया को अर्घ्य देकर मनाया गया पहला दिन

0

ढलते सूरज को अर्घ्य देकर मोहाली में मनाया गया छठ महापर्व का पहला दिन

सिटीन्यूज़ नॉउ

मोहाली : श्री रामलीला एवं दशहरा कमेटी, फेज़-1, मोहाली द्वारा आयोजित छठ महापर्व का शुभारंभ आज पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ हुआ। जैसे ही सूरज ढलने लगा, श्रद्धालु परिवार सहित घाट पर पहुंचे और छठ मैया को अर्घ्य अर्पित कर सूर्य देव की आराधना की।पूरा माहौल भक्ति और उल्लास से भरा नजर आया।

ढलते सूरज के साथ जब महिलाओं ने सूप में फल-फूल और दीप लिए “छठ मइया के गीत” गाए, तो दृश्य भावनाओं से भरा हुआ प्रतीत हुआ। जल में खड़े श्रद्धालुओं की आस्था और दीपों की झिलमिल रोशनी ने वातावरण को दिव्यता से भर दिया।श्री रामलीला एवं दशहरा कमेटी के प्रधान आशु सूद ने बताया कि यह पर्व न केवल सूर्योपासना का प्रतीक है, बल्कि स्वच्छता, अनुशासन और समर्पण की भावना भी सिखाता है।

उन्होंने कहा कि समिति ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्वच्छता, सुरक्षा और रोशनी की विशेष व्यवस्था की है, ताकि पूजा निर्विघ्न सम्पन्न हो सके। कमेटी की ओर से जानकारी दी गई कि छठ महापर्व का दूसरा और अंतिम अर्घ्य कल प्रातःकालीन बेला में अर्पित किया जाएगा, जिसके लिए सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।

चंडीगढ़ कांग्रेस में वार्ड नंबर 31, सेक्टर 52 के गुरमीत सिंह बाबा को ब्लॉक प्रधान नियुक्त

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ मे कांग्रेस के अध्यक्ष H .S Lucky ने वार्ड नंबर 31, सेक्टर 52 के गुरमीत सिंह बाबा को ब्लॉक प्रधान नियुक्त किया। यह नियुक्ति वार्ड नंबर 31 के इंचार्ज एवं चंडीगढ़ कांग्रेस के कोषाध्यक्ष विक्रम चोपड़ा के अनुशंसा पर की गई।

इस अवसर पर कज़ेहड़ी के जसवीर टिवाना, जितेन्द्र गौर , नायर, इकबाल शमशेर, जावेद अली, नियाज मोहम्मद, इम्तियाज, तथा कांग्रेस के कर्मठ नेता सुभाष गहलोत उपस्थित रहे।

H.S.Lucky ने विश्वास व्यक्त किया कि गुरमीत सिंह बाबा संगठन की मजबूती और क्षेत्र के विकास के लिए वार्ड नंबर 31 में उत्कृष्ट कार्य करेंगे।