Home Blog Page 32

27वॉ विशाल श्री श्याम महोत्सव शनविार 25 अक्टूबर को

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ : श्री खाटू श्याम प्रचार मण्डल (पंजी.), चंडीगढ द्वारा 27वॉ विशाल श्री श्याम महोत्सव शनविार 25 अक्टूबर 2025 सायं 6 बजे से प्रभु इच्छा तक का आयोजनप्राचीन श्री हनुमान मंदिर,सेक्टर 32 ए चंडीगढ़ मे हो रहा है

इस अवसर पर आमंत्रित मुख्य भजन गायक कार कन्हैया मित्तल जी (चंडीगढ़),संजय खेमका जीमहावीर अग्रवाल जी “वासु”पंडित रवींद्र शास्त्री जीअश्वनी शर्मा जी “मोंटू”सोनू कौशिक जी अपने भजनो की प्रस्तुति देंगेइस अवसर पर श्याम रसोई भंडारा प्रसाद वितरण शाम 8 बजे से होगा

शैमरॉक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 69 ने दिवाली के अवसर पर सेवा और प्रेम का संदेश दिया

0

जंग में घायल हुए पूर्व सैनिकों की मदद के लिए कैंपस में लगाए गए स्टॉल

सिटीन्यूज़ नॉउ

मोहाली: दीपावली के पवित्र त्योहार के अवसर पर, शैमरॉक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 69, मोहाली द्वारा मानवता और सेवा की भावना को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष पहल की गई। स्कूल कैंपस में पैराप्लीजिक रिहैबिलिटेशन सेंटर, मोहाली द्वारा एक स्टॉल लगाया गया, जिसमें सेंटर के सदस्यों द्वारा बनाए गए दीये, मोमबत्तियां और कई सुंदर हस्तनिर्मित सामान बिक्री के लिए रखे गए थे।

यह सेंटर उन भारतीय सेना के पूर्व जवानों का घर है जो देश की सेवा करते हुए घायल हुए और अब समाज की सेवा के लिए समर्पित हैं। उनकी मेहनत से तैयार किए गए सामान को देखकर सभी उपस्थित लोगों के चेहरों पर खुशी और गर्व के भाव दिखाई दिए। स्कूल के छात्रों, अभिभावकों और स्टाफ ने इस सेवा कार्य के लिए गर्मजोशी से भागीदारी की और सभी ने उनके स्टॉल से सामान खरीदकर अपना योगदान दिया। यह प्रोत्साहन न केवल सेवा भावना को बढ़ावा देता है, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व को भी उजागर करता है।

इस अवसर पर प्रिंसिपल परनीत सोहल ने कहा कि, दिवाली सिर्फ रोशनी का त्योहार नहीं है, बल्कि साझेदारी, प्यार और सेवा का प्रतीक है। हमें उनकी जिंदगी में रोशनी लानी चाहिए जो हमारे लिए अपनी जान न्योछावर करते हैं। स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर करण बाजवा ने कहा कि, हमारे लिए यह गर्व की बात है कि हम पैराप्लीजिक सेंटर के जवानों से जुड़े। यह पहल छात्रों में दया, सेवा और देशभक्ति की भावना को मजबूत करेगी।

ज्ञान ज्योति कैंपस में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया

0

छात्रों ने मेले जैसा माहौल बनाते हुए रंगारंग कार्यक्रम पेश किए

सिटीन्यूज़ नॉउ

मोहाली: अक्टूबरज्ञान ज्योति इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, फेज 2 द्वारा रोशनी और सच्चाई के प्रतीक, दीपावली के त्योहार के अवसर पर कैंपस में एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरे कैंपस को मेले का रूप देते हुए खान-पान के खूबसूरत स्टॉल भी सजाए गए। इसके अलावा, छात्रों ने स्टेज पर अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए शानदार प्रस्तुतियां भी दीं।

इस कार्यक्रम के दौरान छात्रों द्वारा अपने हाथों से बनाई गई खूबसूरत रंगोली से पूरा कैंपस सजा दिया गया। साथ ही, छात्रों द्वारा अपने हाथों से सजाए गए लिबास (वेशभूषा), गहनों, घरेलू सजावट के सामान, हाथ से बने दीये, ग्रीटिंग कार्ड, सौंदर्य प्रसाधन, पेपर बैग, बैग और जीवन शैली के कई अन्य उत्पादों को बेहद खूबसूरत तरीके से प्रदर्शित किया गया।छात्रों और शिक्षकों ने तंबोला, लूडो, ब्लश गेम्स और म्यूजिकल चेयर्स जैसे मनोरंजक खेलों में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

इस अवसर पर, डायरेक्टर डॉ. अनीत बेदी ने सभी को दिवाली की बधाई देते हुए सबकी भलाई और खुशहाली की कामना की। अंत में, बेहतरीन प्रस्तुति देने वाले छात्रों को मैनेजमेंट की ओर से सम्मानित भी किया गया।

सांसद डॉ. विक्रमजीत सिंह साहनी ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ मनाई दिवाली

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

अमृतसर/ पद्मश्री डॉ. विक्रमजीत सिंह साहनी, सांसद (राज्यसभा) ने इस बार दिवाली का त्योहार चक औल, अजनाला (ब्लॉक) के बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच मनाया। उन्होंने कहा की इस बार मैंने अपने घर की रोशनी छोड़कर उन घरों में दीये जलाए, जिनके सपने बाढ़ ने छीन लिए। उनकी पीड़ा हमारी अपनी है।

उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर जट्टां, नंगल सोहल और धर्मकोट जैसे गांवों में प्रभावित परिवारों को राहत किटें, आवश्यक घरेलू सामान और पुनर्निर्माण सहायता प्रदान की थी। उनके प्रयासों से कई परिवारों को फिर से अपने घर बसाने की उम्मीद मिली।इस दिवाली, डॉ. साहनी ने इन गांवों का दोबारा दौरा कर परिवारों को मिठाइयाँ, उपहार और शुभकामनाएं भेंट कीं।

उन्होंने कहा कि दिवाली केवल रोशनी का त्योहार नहीं, बल्कि उम्मीद और एकता का प्रतीक है। उन्होंने संदेश दिया कि “पंजाब अपने लोगों को कभी अकेला नहीं छोड़ता, मुश्किल समय में हम सबको मिलकर एक-दूसरे का सहारा बनना चाहिए।

किसना डायमंड ने करनाल में राज्य के छठा शोरूम का किया शुभारंभ

हरियाणा के करनाल में अपने एक्सक्लूसिव शोरूम के साथ उत्तर भारत में अपनी उपस्थिति का विस्तार किया

सिटीन्यूज़ नॉउ

करनाल/हरियाणा। किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने हरियाणा के करनाल में कुंजपुरा रोड स्थित अपने छठे एक्सक्लूसिव शोरूम के भव्य उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में हरि कृष्ण ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक श्री घनश्याम ढोलकिया भी उपस्थित थे।

त्योहारों के इस मौसम का जश्न मनाने के लिए, किसना हीरे के आभूषणों के मेकिंग चार्ज पर 75% तक और सोने के आभूषणों के मेकिंग चार्ज पर 25% तक की छूट दे रहा है। साथ ही, आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 5% की अतिरिक्त तत्काल छूट भी दे रहा है।

किसना एक विशेष शॉप एंड विन अभियान भी चला रहा है, जिसके तहत उपभोक्ताओं को हीरे और सोने के आभूषणों की खरीद पर 1000 से ज़्यादा स्कूटर और 200 से ज़्यादा कारें जीतने का मौका मिलेगा। किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी के सीईओ, पराग शाह ने कहा की करनाल किसना के खुदरा विस्तार में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। किसना के फ्रैंचाइज़ी पार्टनर, गौरव अग्रवाल ने कहा की किसना के साथ साझेदारी करके और करनाल में इसकी विश्वसनीय कारीगरी को पेश करके हमें बेहद खुशी हो रही है।

हमारा लक्ष्य ऐसे आभूषण उपलब्ध कराना है जो सुंदरता और भावना दोनों को दर्शाते हों, जिससे हर यात्रा वाकई खास बन जाए।किसना की समुदाय को कुछ वापस देने की प्रतिबद्धता के अनुरूप, ब्रांड ने लॉन्च कार्यक्रम के एक हिस्से के रूप में रक्तदान शिविर का आयोजन किया और वंचितों के लिए भोजन वितरण और वृक्षारोपण अभियान भी चलाया।

डॉ. एच के बाली ‘इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से सम्मानित

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। लिवासा हॉस्पिटल, मोहाली के कार्डियक साइंसेज चेयरमैन, डॉ. एच.के. बाली को हाल ही में नई दिल्ली में वॉयस ऑफ हेल्थ केयर द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्डियोवैस्कुलर समिट एंड अवार्ड्स – बीट 2025 के दौरान ‘इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट ऑफ द ईयर’ राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

डॉ. बाली को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, नैदानिक उत्कृष्टता और इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी में अभूतपूर्व कार्य के लिए सम्मानित किया गया। भारत में हृदय स्वास्थ्य को आगे बढ़ाने में, विशेष रूप से हृदय विफलता प्रबंधन, जटिल इंटरवेंशनल प्रक्रियाओं और रोगी-केंद्रित हृदय देखभाल में, उनका निरंतर योगदान, लिवासा के दृष्टिकोण को दर्शाता है।

लिवासा हॉस्पिटल्स के सीईओ अनुराग यादव ने कहा, “डॉ. बाली का सम्मान हृदय विज्ञान में अग्रणी प्रगति और पूरे भारत में मरीजों के लिए परिणामों में सुधार के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है। डॉ. बाली ने कहा, यह पुरस्कार केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि लिवासा में हमारी पूरी हृदय टीम के सामूहिक प्रयास का सम्मान है।

इस अवसर पर, डॉ. बाली ‘जेन ज़ेड हार्ट्स अंडर प्रेशर – अनपैकिंग द यूथ कार्डियक क्राइसिस’ सत्र में एक प्रमुख पैनलिस्ट के रूप में भी शामिल हुए, जहां उन्होंने युवाओं में बढ़ती हृदय संबंधी और भावनात्मक स्वास्थ्य चुनौतियों पर चर्चा की।

विश्वास फाउंडेशन को पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ । रक्तदान के क्षेत्र में समाज में अमूल्य योगदान देने पर गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी के आशीर्वाद से विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्षा साध्वी नीलिमा विश्वास जी को सराहनीय योगदान देने पर पंजाब के राज्यपाल व इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी पंजाब के अध्यक्ष महामहिम श्री गुलाब चंद कटारिया ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

विश्वास फाउंडेशन के संयुक्त सचिव ऋषि सरल विश्वास ने बताया कि गुरु नानक देव ऑडिटोरीअम पंजाब राज भवन चंडीगढ़ में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी पंजाब स्टेट ब्रांच की तरफ से आयोजित वार्षिक आम बैठक 2025 के कार्यक्रम में साध्वी नीलिमा विश्वास जी को सम्मान दिया गया। इस अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी पंजाब स्टेट ब्रांच के सचिव शिव दुलार सिंह ढिल्लों उपस्थित रहे।

डॉ. एचएस बेदी को कार्डियोवैस्कुलर साइंस में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: पार्क हॉस्पिटल, मोहाली के कार्डियोवैस्कुलर साइंस डायरेक्टर डॉ. हरिंदर सिंह बेदी को कार्डियोवैस्कुलर साइंस में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।हाल ही में नई दिल्ली में वॉयस ऑफ हेल्थकेयर- बीट 2025 द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्डियक साइंस सेमिनार के दौरान सम्मानित किया गया।

डॉ. बेदी को वैस्कुलर व थोरैसिक सर्जरी और नए इनोवेशन में उनके सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया, जिनका नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में तीन बार दर्ज हो चुका है।

उन्होंने बीटिंग हार्ट सर्जरी में सराहनीय कार्य किया है, जो एक क्रांतिकारी बदलाव लाने वाला ऑपरेशन है, जिससे हार्ट सर्जरी के जोखिम और लागत में उल्लेखनीय कमी आई है और जटिल हार्ट सर्जरी आम आदमी के घर तक उपलब्ध हो गई है।

गोवा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी सीजन की शुरुआत – चंडीगढ़ टीम, पोरवोरिम के लिए रवाना

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ : यूटी क्रिकेट टीम अपनी रणजी ट्रॉफी 2025 अभियान की शुरुआत के लिए तैयार है। टीम का पहला मुकाबला गोवा के खिलाफ 15 अक्टूबर से पोरवोरिम (गोवा) में खेला जाएगा। टीम रविवार को चंडीगढ़ से पोरवोरिम के लिए रवाना हो गई।टीम की कमान मनन वोहरा संभाल रहे हैं।

टीम में शिवम भाम्बरी, अर्जुन आज़ाद, अंकित कौशिक, राज अंगद बावा, भगमेंदर लाठर, कुनाल महाजन, रमन बिश्नोई, निखिल ठाकुर, विशु कश्यप, निशंक बिरला, जगजीत संधू, अभिषेक सैनी, मोहित सोनी और मयंक सिद्धू शामिल हैं। टीम के मुख्य कोच राजीव नैयर होंगे जबकि संदीप सिंह अरोड़ा सहायक हैं ।

टीम के मैनेजर अमित कुमार हैं, विशाल सिंह ट्रेनर की जिम्मेदारी संभालेंगे और अमन भारद्वाज टीम के फिजियोथेरेपिस्ट रहेंगे।गोवा के खिलाफ अपने पहले मुकाबले के बाद चंडीगढ़ टीम 25 अक्टूबर को सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में महाराष्ट्र के खिलाफ घरेलू मैच खेलेगी।

इसके बाद टीम 1 नवंबर को इंदौर में मध्य प्रदेश से भिड़ेगी, जबकि 8 नवंबर को चंडीगढ़ के घरेलू मैदान पर पंजाब के खिलाफ मुकाबला खेला जाएगा। टीम का सामना कर्नाटक से 16 नवंबर को हुबली में और केरल से 22 जनवरी को त्रिवेंद्रम में होगा। रणजी लीग चरण का अंतिम मुकाबला 29 जनवरी से सेक्टर-16 स्टेडियम, चंडीगढ़ में सौराष्ट्र के खिलाफ खेला जाएगा।

डॉ. मोनिका बी. सूद को सप्त सिंधु फाउंडेशन ने किया सम्मानित

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ : प्रसिद्ध आयुर्वेद विशेषज्ञ और समाजसेवी डॉ. मोनिका बी. सूद, जो चंडीगढ़ से हैं, को दिल्ली की प्रतिष्ठित एनजीओ सप्त सिंधु फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम क्षेत्र की उन प्रमुख हस्तियों को समर्पित था जिन्होंने समाज, संस्कृति और विरासत के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में अभिनेता और सांसद श्री राज बब्बर तथा पद्मश्री सम्मानित एवं प्रख्यात गायिका डॉ. जसपिंदर नरूला उपस्थित थे। डॉ. मोनिका बी. सूद को उनके उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए श्री राज बब्बर और डॉ. नरूला द्वारा एक स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सम्मान प्राप्त करने के पश्चात डॉ. मोनिका बी. सूद ने कहा कि सप्त सिंधु फाउंडेशन द्वारा इस प्रकार का सम्मान मिलना मेरे लिए एक सच्चा गौरव है। मैं मानती हूं कि आयुर्वेद और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत में वह कालातीत ज्ञान है, जो हमें न केवल शारीरिक बल्कि सामाजिक और आध्यात्मिक रूप से भी समग्र रूप से स्वस्थ रहने का मार्ग दिखाता है।

यह सम्मान मेरे सेवा-भाव को और सशक्त करता है।”डॉ. सूद को समुदाय कल्याण, सांस्कृतिक जागरूकता और शैक्षणिक प्रयासों में उनके दीर्घकालिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।