Home Blog Page 33

CII चंडीगढ़ मेले में ऑटो एक्सपो 2025 ने बढ़ाई रोमांच की रफ़्तार

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ : कॉम्पैक्ट सिटी कारों से लेकर लग्ज़री एसयूवी और दमदार ऑफ-रोड वाहनों तक, CII चंडीगढ़ फेयर 2025 का ऑटो एक्सपो पवेलियन इस सप्ताहांत ऑटोमोबाइल प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।प्रमुख ब्रांड जैसे मारुति सुज़ुकी, महिंद्रा, ह्युंडई, किया, इसुज़ु और फोर्स मोटर्स (गुरखा) ने अपने नवीनतम मॉडल प्रदर्शित किए, जो भारत की तकनीक, प्रदर्शन और स्थिरता की दिशा में बढ़ती प्रगति को दर्शाते हैं।

दर्शक इन ब्रांड्स के अभिनव डिज़ाइन और इंजीनियरिंग के मिश्रण से मंत्रमुग्ध रहे — मारुति के हाइब्रिड इनोवेशन, महिंद्रा के दमदार 4×4 एसयूवी, ह्युंडई और किया की कनेक्टेड मोबिलिटी सॉल्यूशन्स जिनमें पैनोरमिक सनरूफ और ADAS जैसी आधुनिक तकनीकें शामिल हैं। वहीं, इसुज़ु वी-क्रॉस और फोर्स गुरखा ने अपने बोल्ड लुक और ऑफ-रोड क्षमता से रोमांच प्रेमियों का दिल जीत लिया।

ऑटो एक्सपो पवेलियन ने न केवल ऑटोमोटिव उत्कृष्टता को प्रदर्शित किया, बल्कि यह भी दिखाया कि निर्माता किस प्रकार उपभोक्ता अपेक्षाओं, सरकारी नीतियों और इलेक्ट्रिक एवं वैकल्पिक गतिशीलता के प्रति बढ़ती मांगों के अनुसार खुद को विकसित कर रहे हैं।सुरक्षा और स्थिरता से लेकर प्रदर्शन और डिज़ाइन तक, यह प्रदर्शनी इस बात की सजीव तस्वीर पेश करती है कि भारत किस तरह स्मार्ट और सस्टेनेबल ड्राइविंग के युग में आगे बढ़ रहा है।

उत्साही दर्शकों की भागीदारी के साथ, ऑटो एक्सपो पवेलियन मेले के सबसे आकर्षक आकर्षणों में से एक साबित हुआ जो यह दर्शाता है कि आज का ऑटो जगत तकनीक, गतिशीलता और उपभोक्ता आकांक्षाओं के संगम पर किस तरह नई दिशा में बढ़ रहा है।

बॉडीबिल्डर एथलीटों को दिल का दौरा पड़ने का खतरा पाँच गुना ज़्यादा: डॉ. एचएस बेदी

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। यह एक सर्वविदित तथ्य है कि पुरुष बॉडीबिल्डर एथलीटों को दिल का दौरा पड़ने का खतरा पाँच गुना ज्यादा होता है। ऐसा कई कारणों से होता है। पार्क हॉस्पिटल, मोहाली में कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी के चेयरमैन, डॉ. एचएस बेदी ने इस बारे में बताते हुए कहा कि ऐसे एथलीटों को कार्डियोमायोपैथी नामक हृदय विकार हो सकता है, जिससे अचानक हृदय मृत्यु (एससीडी) होने का खतरा रहता है।

डॉ. बेदी ने बताया कि कार्डियक इको नामक एक साधारण परीक्षण से इसका आसानी से पता लगाया जा सकता है। इसके अलावा, इन एथलीटों को कभी-कभी एनाबॉलिक स्टेरॉयड और प्रोटीन सप्लीमेंट दिए जाते हैं, जो हृदय और गुर्दे को नुकसान पहुँचा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि अत्यधिक व्यायाम हृदय पर अनावश्यक रूप से भारी दबाव डाल सकता है।उन्होंने एक पूर्व मिस्टर पंजाब का ज़िक्र किया, जिन्हें उपरोक्त कारकों के संयोजन के कारण कम उम्र में ही हृदय रोग हो गया था। डॉ. बेदी ने उनकी सफलतापूर्वक बाईपास सर्जरी की थी। डॉ. बेदी ने बताया कि प्रतिष्ठित यूरोपियन हार्ट जर्नल में मई 2025 में प्रकाशित एक शोध पत्र में उपरोक्त सभी बातों का वैज्ञानिक रूप से दस्तावेजीकरण किया गया है।

डॉ. बेदी ने कहा कि इसमें कहा गया है कि हमारे बॉडीबिल्डर एथलीटों में दिल के दौरे के जोखिम को नियंत्रित रखने के लिए नियमित हृदय जांच, एक योग्य प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में एक क्रमबद्ध व्यायाम योजना, विवेकपूर्ण कम वसा वाला, बिना तले आहार और किसी भी दवा या कृत्रिम पूरक से परहेज करना जरूरी है।

करवा चौथ पर आपका Ai+ स्मार्टफोन ऐसे बढ़ाएगा प्यार और खूबसूरती

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

शिमला/हिमाचल : करवा चौथ प्यार, परंपराओं और उन छोटे-छोटे पलों का त्योहार है, जो हमेशा याद रहते हैं। अगर आप कोई ऐसा तोहफा ढूंढ रहे हैं जो काम आए, अच्छा लगे और बजट में हो तो दस हज़ार रुपए से कम कीमत वाला 5G स्मार्टफोन एक अच्छा विकल्प हो सकता है। जानिए कैसे Ai+ स्मार्टफोन इस दिन को और खास बना सकता है।

त्योहार से आगे भी साथ निभाने वाला तोहफागहने एक दिन के लिए होते हैं, लेकिन स्मार्टफोन हर दिन काम आता है। लंबी बैटरी लाइफ, अच्छा परफॉर्मेंस और भारत के पहले अपने ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ Ai+ Smartphone त्योहार के बाद भी आपके साथ रहता है।

हर बजट में खुशियां समेटने वाला तोहफाAi+ Nova 5G और Ai+ Pulse दस हज़ार रुपए से कम कीमत में मिलते हैं। मॉडर्न, भरोसेमंद और भारत में बना यह तोहफा नई बहुओं, नवविवाहितों या उन सभी के लिए अच्छा है जो परंपरा और तकनीक दोनों को पसंद करते हैं।

डेंगू के बढ़ते मामलों पर पारस हेल्थ पंचकूला की चिंता, आधे से ज़्यादा मरीज पॉज़िटिव

डेंगू के बढ़ते आंकड़े ने पार किये 1,000, अक्टूबर में डेंगू का चरम, डॉक्टरों की अपील, लक्षण दिखते ही इलाज कराएं

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला । पारस हेल्थ पंचकूला ने डेंगू के केसों में ज्यादा बढ़ोतरी को लेकर चिंता जताई है। पिछले 10 दिनों में हॉस्पिटल में भर्ती लगभग आधे मरीजों में डेंगू पॉजिटिव की रिपोर्ट आई है। इनमें से कई मरीजों की प्लेटलेट्स बहुत कम 20,000 से 50,000 प्रति माइक्रोलिटर पाई गई हैं। इतना कम प्लेटलेट्स आंतरिक ब्लीडिंग और गंभीर डेंगू का खतरा बढ़ा देती हैं। डेंगू के केसों में हुई बढ़ोत्तरी हरियाणा के बाकी हिस्सों जैसी ही है।

इस सीज़न में राज्य में अब तक 1,000 से ज़्यादा डेंगू के केस सामने आ चुके हैं। रेवाड़ी, करनाल, रोहतक और गुरुग्राम जैसे ज़िले डेंगू से गंभीर रूप से प्रभावित हैं। सिर्फ पंचकूला में ही पिछले साल के अंत तक 1,200 से ज़्यादा केस दर्ज किए गए थे।

पारस हेल्थ के इंटरनल मेडिसिन एसोसिएट डॉयरेक्टर डॉ सुमित जैन ने बताया कि बदलते मौसम के पैटर्न की वजह से भी डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हमे इस बार मानसून के बाद डेंगू के केसों में वृद्धि देखने को मिल रही है। इस मौसम में कम ज्यादा होता तापमान और आंशिक तौर पर ह्यूमिडिटी की वजह से मच्छरों का प्रजनन ज्यादा हो रहा है।

पारस हेल्थ पंचकुला के डॉक्टरों का कहना है कि समय पर पहचान, प्लेटलेट्स की सही समय पर जांच और हॉस्पिटल में इलाज जटिल समस्याओं से बचने के लिए बहुत ज़रूरी हैं। अगर किसी को लगातार तेज़ बुखार, तेज़ सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, बदन दर्द, स्किन पर चकत्ते या बिना कारण खून निकलने जैसे लक्षण हों, तो घरेलू इलाज या खुद दवा लेने की बजाय तुरंत डॉक्टर से जांच करानी चाहिए।

पारस हेल्थ ने डेंगू के बढ़ते केसों को संभालने के लिए अपनी क्षमता बढ़ाई है। हॉस्पिटल में प्लेटलेट ट्रांसफ्यूजन यूनिट्स, इंटेंसिव केयर सपोर्ट और 24×7 निगरानी की व्यवस्था की गई है। असली रोकथाम तो सामुदायिक स्तर पर की जाने वाली सावधानी से ही संभव है।

उत्तर भारत में अक्टूबर पारंपरिक रूप से डेंगू फैलने का सबसे ज्यादा समय होता है। इसी को देखते हुए डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि लक्षण दिखते ही इलाज में देरी न करें। समय पर इलाज शुरू करना ही ठीक होने और जानलेवा कॉम्प्लिकेशन से बचने का सबसे असरदार तरीका है।

किशोरी शर्मा होंगे कालका के कार्यकारी मंडल अध्यक्ष

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला । भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने कालका मंडल के महामंत्री किशोरी शर्मा को पद्दोन्नति देते हुए कार्यकारी मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। अजय मित्तल ने बताया, कालका विधायिका शक्ति रानी शर्मा एवं कालका के वरिष्ठ नेताओ, पदाधिकारियों से सलाह करके यह नियुक्ति की गयी है।

उन्होंने कहा, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष कपिल गौड़ ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए बतौर मंडल अध्यक्ष कार्य करने में अपनी असमर्थता जताई थी।

कल पार्टी मुख्यालय पंचकमल में जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, कालका विधायिका शक्ति रानी शर्मा, जिला महामंत्री जय कौशिक, भवनजीत सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुरेश वर्मा, तेजिंदर गुप्ता टोनी, जिला मीडिया इंचार्ज के. चन्दन सहित तमाम पार्टी पदाधिकारियों ने किशोरी शर्मा को पुष्प गुच्छ देकर उन्हें नए दायित्व की बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी।

अजय मित्तल ने विश्वास जताते हुए कहा, किशोरी शर्मा के नेतृत्व में कालका मंडल के तमाम सांगठनिक कार्यो में तेज़ी आएगी। भाजपा जिला संगठन ने ज़िले की दोनों विधानसभाओ को कुल नौ मंडलो में बांटा है, जिसमे कालका विधानसभा के पांच और पंचकूला विधानसभा के चार मंडल शामिल है।

माननीय उद्योग मंत्री, पंजाब सरकार ने सीआईआई चंडीगढ़ मेले के 28वें संस्करण का उद्घाटन किया

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़/ भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) उत्तरी क्षेत्र द्वारा आयोजित प्रमुख त्योहारी शॉपिंग कार्यक्रम सीआईआई चंडीगढ़ मेला 2025 के 28वें संस्करण का आज परेड ग्राउंड, सेक्टर 17, चंडीगढ़ में उद्घाटन किया गया। इस मेले का उद्घाटन श्री संजीव अरोड़ा, माननीय मंत्री – उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन, एनआरआई मामलों एवं बिजली, पंजाब सरकार द्वारा किया गया।

उनके साथ कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें श्री विवेक वर्मा, उपाध्यक्ष, सीआईआई चंडीगढ़ एवं प्रबंध निदेशक, स्प्रे इंजीनियरिंग डिवाइसेज़ लिमिटेड; श्री अमित ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष, सीआईआई पंजाब और कई गणमान्य लोग शामिल रहे।

उद्घाटन समारोह के दौरान माननीय मंत्री श्री संजीव अरोड़ा ने कहा की सीआईआई चंडीगढ़ कंज़्यूमर फेयर बहुत ही अच्छे ढंग से आयोजित किया गया है और इसमें भारत के विभिन्न राज्यों की भागीदारी सराहनीय है। मैं सीआईआई की पूरी टीम को हार्दिक बधाई देता हूं। यह इस मेले का 28वां संस्करण है, जो लगातार एक ही स्थान पर आयोजित हो रहा है।

इस वर्ष मेले की थीम “स्थायित्व (Sustainability)” पर आधारित है, जिसके अंतर्गत ‘प्लास्टिक-फ्री सिटी’ और ‘मेक चंडीगढ़ हॉन्क-फ्री’ जैसे अभियान चलाए जा रहे हैं, जो शहर के व्यापक पर्यावरणीय लक्ष्यों के अनुरूप हैं। इसी थीम के समर्थन में, आईडब्ल्यूएन (IWN) की सदस्यों ने मंत्री को एक पौधा भेंट किया, जो हरित प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

मंत्री ने प्रदर्शनी में लगे कई स्टॉलों का भी दौरा किया और वहां प्रदर्शित उत्पादों की विविधता और नवाचार की भावना की सराहना की, जो क्षेत्र की जीवंत उद्यमिता का परिचायक है। इस अवसर पर सेबी (SEBI) ने माननीय मंत्री के समक्ष ट्राइसिटी क्षेत्र में शीघ्र ही एक पूर्ण कार्यालय खोलने की इच्छा भी व्यक्त की।

बेयर हाउस ने चंडीगढ़ में अपने पहले स्टोर सेक्टर 17 का किया श्रीगणेश

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: इंडिया का पॉपुलर मेन्सवियर ब्रांड बेयर हाउस अब हाई-स्ट्रीट रिटेल में एंट्री कर चुका है। ब्रांड ने अपना पहला स्टोर चंडीगढ़ के सेक्टर 17 ई, एससीओ 50 पर ओपन किया है। करीब 1,600 वर्ग फुट में बना यह स्टोर बेयर हाउस की अब तक की जर्नी का बड़ा पड़ाव है। अब नॉर्थ इंडिया के सबसे स्टाइलिश शहरों में से एक को मिलेगा ब्रांड का सिग्नेचर कलेक्शन।

2017 में तन्वी और हर्ष सोमैया ने बेयर हाउस की शुरुआत की थी। मिनिमल स्टाइल, परफेक्ट फिट और टाइमलेस डिज़ाइन पर फोकस रखने वाला यह ब्रांड आज हर रोज़ के कपड़ों को एक नया टच देता है। यहां शर्ट्स, पोलो, टी-शर्ट्स, डेनिम, आउटरवियर, बॉक्सर्स और एक्सेसरीज़ सब कुछ मिलता है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स जैसे मिंत्रा, अजियो, फ्लिपकार्ट और अमेज़न पर यह ब्रांड पहले से ही काफी पॉपुलर है।

शार्क टैंक इंडिया सीज़न 4 में दिखने के बाद बेयर हाउस की पहचान और मज़बूत हुई। स्टोर का डिजाइन भालू की गुफा से इंस्पायर है। बाहर से गुफा जैसी लुक, अंदर बेयर-फेस्ड मैनीक्विन और पंजों के निशान वाला प्लेफुल टच इसे यूनिक बनाते हैं। फिटिंग रूम्स के पास एक कम्फर्टेबल लाउंज भी है जहां कस्टमर बैठकर रिलैक्स कर सकते हैं। अर्दी टेक्सचर और वार्म शेड्स इसे और भी वेलकमिंग बनाते हैं।

लॉन्च पर को-फाउंडर्स हर्ष और तन्वी सोमैया ने कहा “चंडीगढ़ का मॉडर्न डिज़ाइन, यंग एनर्जी और स्टाइलिश टेस्ट इसे हमारे लिए परफेक्ट सिटी बनाते हैं। यहां पहला स्टोर ओपन करना हमारे लिए बहुत बड़ा माइलस्टोन है। बेयर हाउस सिर्फ एक ब्रांड नहीं, बल्कि डिजाइन, कम्फर्ट और कम्युनिटी का एक पूरा एक्सपीरियंस है।

इस लॉन्च के साथ बेयर हाउस ने रिटेल की दुनिया में एक नया चैप्टर शुरू किया है। अब ब्रांड का फोकस सिर्फ कपड़ों तक सीमित नहीं, बल्कि ऐसा एक्सपीरियंस देने पर है जो फैशन और स्टोरीटेलिंग को साथ लाता है।

सीआईआई चंडीगढ़ मेला 2025 लौटा है त्योहारों की रंगत और हरियाली के संदेश के साथ- 10 अक्टूबर से होंगी शुरुआत

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: सीआईआई उत्तरी क्षेत्र ने आज 28वें सीआईआई चंडीगढ़ मेले की घोषणा की, जो 10 अक्टूबर (शुक्रवार) से 13 अक्टूबर (सोमवार) 2025 तक परेड ग्राउंड, सेक्टर 17, चंडीगढ़ में आयोजित होगा। 1995 से आरंभ हुआ यह मेला अब चंडीगढ़-ट्राइसिटी का सबसे बड़ा और लोकप्रिय प्री-फेस्टिवल शॉपिंग फेस्टिवल बन चुका है। 16,000 वर्ग मीटर में फैले इस मेले में 300 से अधिक प्रदर्शक, 15 राज्यों से भाग लेंगे।

यहां हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ है—खरीदारी, स्वाद, संस्कृति और मनोरंजन!मेला हर दिन सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहेगा। इस वर्ष के मेले में विशेष रूप से “प्लास्टिक फ्री सिटी” और “हॉंक फ्री चंडीगढ़” पर जोर दिया गया है। 30% से अधिक प्रदर्शक एमएसएमई सेक्टर से हैं।

उद्घाटन समारोह शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025 को दोपहर 1:30 बजे होगा। इस साल के मेले में सस्टेनेबिलिटी पर जोर चंडीगढ़ को प्लास्टिक मुक्त और हॉंक मुक्त बनाने के अभियान के अंतर्गत, मेले में कई पर्यावरण जागरूक पहल और हरित उत्पादों पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

ब्रेस्ट कैंसर अब भारत की महिलाओं में सबसे आम कैंसर: डॉ. हरिंदर पाल सिंह

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: भारत में महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के बढ़ते रुझान और ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता माह के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए, पार्क हॉस्पिटल मोहाली के डॉक्टरों की एक टीम और डायरेक्टर मेडिकल ऑन्कोलॉजी डॉ. (ब्रिगेडियर) हरिंदर पाल सिंह, सीनियर कंसलटेंट ने गुरुवार को ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता माह के अवसर पर भारत में ब्रेस्ट कैंसर के बढ़ते रुझानों के बारे मे बताया।

पार्क हॉस्पिटल्स उत्तर भारत का सबसे बड़ा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल नेटवर्क है, जिसमें 19 अस्पताल, 3500 बेड, 800 आईसीयू बेड, 14 कैथ लैब, 45 मॉड्यूलर ओटी और 1000 से अधिक डॉक्टर हैं।

डायरेक्टर मेडिकल ऑन्कोलॉजी डॉ. (ब्रिगेडियर) हरिंदर पाल सिंह ने कहा की 4 दशकों से अधिक समय तक, भारत में सर्वाइकल कैंसर सबसे बड़ी जानलेवा बीमारी थी। लेकिन ब्रेस्ट कैंसर लगातार बढ़ रहा है और घातक जानलेवा बीमारी बन गई है। ब्रेस्ट कैंसर से हर साल 2.1 मिलियन महिलाएं प्रभावित होती हैं और देश में हर साल 1.90 लाख नए मामले सामने आते हैं।

मेडिकल ऑन्कोलॉजी कंसल्टेंट डॉ. मुवीन कुमार मित्तल ने कहा, “कुछ दशक पहले, ब्रेस्ट कैंसर पचास साल की उम्र के बाद ही देखा जाता था, और इस बीमारी से पीड़ित युवा महिलाओं की संख्या कम थी। लगभग 65% से 70% मरीज़ 50 वर्ष से ऊपर की थीं और केवल 30 से 35% महिलाएँ पचास वर्ष से कम उम्र की थीं।

डॉ. विजय जगड़ ने यह भी बताया कि स्तन सेल्फ-एग्जामिनेशन और मैमोग्राफी ब्रेस्ट कैंसर के मामलों को प्रारंभिक अवस्था में ही पता लगाने की सरल तकनीकें हैं। रेडिएशन ऑन्कोलॉजी कंसल्टेंट डॉ. जोबनजीत कौर ने बताया कि हमारे देश में अधिकांश मामलों का निदान बहुत देर से होता है और विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के अनुसार, भारत में 60% से अधिक महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का निदान तीसरे या चौथे स्टेज में होता है।

पार्क हॉस्पिटल्स के ग्रुप सीईओ नॉर्थ डॉ. आशीष चड्ढा ने कहा कि पार्क ग्रीसियन हॉस्पिटल, मोहाली ट्राइसिटी का पहला अस्पताल है जिसने व्यापक कैंसर देखभाल शुरू की है।

डेल टेक्नोलॉजीज ने सिटी ब्यूटीफुल मे नए डेल प्रो एसेंशियल लैपटॉप लांच किया

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ : डेल टेक्नोलॉजीज ने आज भारत में नए डेल प्रो 14 एसेंशियल और डेल प्रो 15 एसेंशियल लैपटॉप को लॉन्च किया है। ये लैपटॉप विशेष रूप से छोटे और मध्यम व्यवसायों (एसएमबी) की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किए गए हैं।

विश्वसनीय परफॉर्मेंस, ड्यूरेबिलिटी और लंबी बैटरी लाइफ के साथ, ये लैपटॉप व्यापारिक उपयोगकर्ताओं के लिए किफायती मूल्य पर उपलब्ध हैं, जिसकी शुरुआती कीमत 31,999 रुपये है। नए डेल प्रो लैपटॉप्स में क्लाउड-बेस्ड फ्लीट मैनेजमेंट और एप्लीकेशन पब्लिशिंग जैसी कई तकनीकी विशेषताएं शामिल हैं, जो डेल मैनेजमेंट पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध हैं।

डेल टेक्नोलॉजीज के सीनियर डायरेक्टर इंद्रजीत बेलगुंडी ने बताया कि, “भारत में एसएमबी तेजी से विकसित हो रहे हैं, और उनके लिए सही तकनीक बहुत महत्वपूर्ण है। हमारे नए डेल प्रो लैपटॉप्स किफायती और बिजनेस-फ्रेंडली समाधान प्रदान करते हैं।” उन्होंने बताया कि डेल का उद्देश्य हर मूल्य वर्ग में असाधारण उत्पाद उपलब्ध कराना है, जिससे ग्राहक अपनी जरूरतों के अनुसार सर्वोत्तम समाधान पा सकें।

इन लैपटॉप्स में 2.5के डिस्प्ले और 16:10 का एस्पेक्ट रेशियो है, जो प्रेजेंटेशन और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मदद करता है। एचडी वेबकैम और डिजिटल माइक के साथ, ये लैपटॉप वीडियो कॉल्स को प्रभावी बनाते हैं। डेल ने सस्टेनेबल इनोवेशन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी जाहिर की है, जिसमें रिसाइक्ल्ड सामग्री का उपयोग किया गया है।

यह नए डेल प्रो 14 एसेंशियल और 15 एसेंशियल लैपटॉप्स छोटे और मध्यम व्यवसायों के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम हैं, जो उन्हें आधुनिक तकनीक का लाभ उठाने का अवसर प्रदान करते हैं।