Home Blog Page 34

पुरानी गाड़ियों की खरीद-फरोख्त पर 18 फीसदी जीएसटी को घटा कर 5 फ़ीसदी करना चाहिए : जेएस नेयोल

0

ऑल इंडिया कार डीलर्स एसोसिएशन की 25वीं वार्षिक आम सभा आयोजितचार लाख करोड़ सालाना के कार बाजार का कारोबार पूरी तरह से उपेक्षा का शिकार

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ : ऑल इंडिया कार डीलर्स एसोसिएशन (एआईसीडीए) की आज यहां संपन्न हुई 25वीं वार्षिक आम सभा में एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेएस नेयोल ने कहा कि कार बाजार एवं डीलर्स का कारोबार देश भर में चार लाख करोड़ सालाना का है व इस कारोबार से लाखों लोगों के परिवार अपनी रोजी-रोटी कमा खा रहे हैं परन्तु फिर भी ये कारोबार पूरी तरह से उपेक्षा का शिकार है।

जेएस नेयोल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की तथा तत्पश्चात एक पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए पत्रकारों के समक्ष देश भर में कार बाज़ार के कारोबारियों के समक्ष दरपेश चुनौतियों व समस्याओं बारे में चर्चा की। जेएस नेयोल ने कहा कि पुरानी गाड़ियों की खरीद फरोख्त पर सरकार ने 18 फीसदी जीएसटी में कोई बदलाव नहीं किया है जोकि अन्यायपूर्ण है। उन्होंने मांग की कि इसे 5 फ़ीसदी करना चाहिए जिससे कार बाज़ार के कारोबारियों को अपना काम करने में काफी सहूलत मिल सकेगी।

एसोसिएशन के स्थानीय अध्यक्ष ज्ञानेश्वर जैन शैंकी ने इस अवसर पर यहां चण्डीगढ़ के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, हिमाचल से आए हुए कार डीलरों का स्वागत करते हुए उन्हें जीएसटी नंबर अवश्य लेने की अपील की, ताकि उन्हें कारोबार करने में सहूलत हो, तथा सरकार को भी इस कारोबार की दिक्कतें दूर करने में आसानी हो सके।

इस अवसर पर चण्डीगढ़ कार डीलर एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरविंद्र सिंह व करनबीर सिंह (टीका), उपाध्यक्ष तजिंदर सिंह व हरेंद्र सिंह, महासचिव गुरजीत सिंह एवं सहसचिव सन्नी सिंह, खरड से उपाध्यक्ष रवि मल्होत्रा तथा सोलन से उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह आदि भी उपस्थित रहे।

एशिया किचन बाय मेनलैंड चाइना का हुआ श्रीगणेश

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। तीन दशकों से चाइनीज कूज़ीन का स्वाद देने के बाद मेनलैंड चाइना ने पांच वर्षों के बाद चंडीगढ़ में एक बार फिर से एशिया किचन बाय मेनलैंड चाइना – के नाम से एंट्री कर ली है। बता दें कि चंडीगढ़ शहर में पहली बार क्रिस्पी चेउंग फन की लाजवाब किस्में चेउंग फन, बाओ, ट्रफल एवोकैडो एडमैम मोनोमाकी, प्रॉन टेम्पुरा रोल, बेसिल-फ्लेवर्ड वाले चिकन डम्पलिंग आदि का स्वाद लिया जा सकेगा।

अंजन चटर्जी, चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, स्पेशियलिटी रेस्टोरेंट्स ने कहा कि शहर में एशिया किचन बाय मेनलैंड चाइना के साथ उन्होने चीन से आगे बढ़कर एक नए, अनौपचारिक और वाइब्रेंट माहौल में एशियाई व्यंजनों की एक विस्तृत रेंज पेश करने के कॉन्सेप्ट को नए सिरे से पेश किया है।

नृपेंद्र चौहान, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर ने कहा कि चंडीगढ़ शहर में, खासकर युवाओं के बीच उन्हे मैन्यू के लिए एक शानदार मार्केट का स्कोप दिखाई दे रहा है। चीफ कलनरी ऑफिसर शेफ राम चंदर ने कहा कि चंडीगढ़ स्थित इस आउटलेट के मैन्यू में कम से कम 40 ऐसे व्यंजन हैं जो शहर में कहीं और उपलब्ध नहीं हैं।

इंस्टीट्यूट फॉर ब्लाइंड में आपदा प्रबंधन पर वार्ता सत्र आयोजित

0

अजय जग्गा ने दिव्यांग एवं दृष्टि-बाधित बच्चों को लेकर संविधान के विभिन्न प्रावधानों के बारे में जागरूक किया

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ : भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान संस्था की ओर से आज सैक्टर 26 स्थित इंस्टीट्यूट फॉर ब्लाइंड में आपदा प्रबंधन पर एक वार्ता सत्र का आयोजन किया गया जिसमें प्रसिद्ध एवं वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी अजय जग्गा और बलजिन्दर सिंह खैरा बतौर मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में प्रतिभागी रहे।

अजय जग्गा ने बच्चों को विस्तार से प्राकृतिक एवं मानव-जनित आपदाओं के बारे में और राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर इस दिशा में किये गये कार्य और विभिन्न प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने दिव्यांग एवं दृष्टि-बाधित बच्चों को लेकर संविधान के विभिन्न प्रावधानों की भी चर्चा की।

बलजिन्दर सिंह खैरा अपने वक्तव्य में बच्चों को उत्साहवर्धक कहानी के माध्यम से आपदा प्रबन्धन और उसमें आपस में सहयोग करने की भावना रखने की प्रेरणा दी। भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान संस्था की ओर से सर्व सुरेंदर पाल सिंह, तरसेम लाल अत्री, अतुल कपूर, नरेश गोयल और राजिन्दर कुमार की उपस्थिति प्रेरणादायक रही।

द कॉस्मिक रिवर ऑकल्ट साइंस संस्था ने ज्योतिषा चार्य बीना शर्मा को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ : द कॉस्मिक रिवर ऑकल्ट साइंस संस्था द्वारा आयोजित एक ज्योतिष सम्मेलन में आचार्य बीना शर्मा को उनके लंबे अनुभव, अथक मेहनत और उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन्हें संस्था की चेयरपर्सन जैस्मिन जज द्वारा डॉ. एचएस रावत, उषा वसुंधरा, पंडित लेखराज शर्मा, स्वामी ध्यान रहस्य, मानवेन्द्र सिंह रावत एवं सुनीता साहनी की उपस्थिति में प्रदान किया गया।

दीपावली पर्व 20 अक्टूबर को ही मनाना शास्त्र सम्मत है : हिंदू पर्व महासभा, चण्डीगढ़

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ : हिंदू पर्व महासभा, चण्डीगढ़ के अध्यक्ष बीपी अरोड़ा एवं महासचिव कमलेश चंद्र सूरी ने बताया कि श्री काशी विद्वत परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रोफेसर रामचंद्र पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में विस्तृत विचार-विमर्श करते हुए शास्त्र के आलोक में धर्म शास्त्रीय व्यवस्था के अनुसार 20 अक्टूबर को दीपावली मनाने का सर्व सहमति से निर्णय लिया गया है क्योंकि पूर्ण प्रदोष काल व्यापनी तिथि 20 अक्टूबर 2025 को ही प्राप्त हो रही है।

धर्मशास्त्र निर्णयोउपयुक्त ग्रह गणना पद्धति के अनुसार कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस तिथि का आरंभ 20 अक्टूबर सोमवार को अपराह्न 2:45 बजे हो रहा है तथा इसकी समाप्ति 21 अक्टूबर 2025 मंगलवार को अपराह्न 4:15 बजे होगी । इसलिए प्रदोष कालव्यापनी अमावस 20 अक्टूबर को प्राप्त होने के कारण उसी दिन दीपावली पर्व मनाना शास्त्र सम्मत है।

उपरोक्त निर्णय को ध्यान में रखते हुए हिंदू पर्व महासभा के अध्यक्ष बीपी अरोड़ा एवं महासचिव कमलेश चंद्र सूरी ने बताया कि चंडीगढ़ शहर में दीपावली का त्यौहार 20 अक्टूबर 2025 को ही मनाया जाएगा। सभी मंदिर एवं संस्थाएं इसी अनुसार व्यवस्था करें।

भगवान वाल्मीकि जी के आदर्श आज भी समाज को प्रकाश देने का कार्य कर रहे हैं : अमरजीत सिंह (तोता)

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ । धनास में भगवान वाल्मीकि के प्रकट दिवस के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा वाल्मीकि शोभायात्रा कमेटी धनास के चेयरमैन अमरजीत सिंह (तोता) एवं उनकी पूरी टीम द्वारा बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ निकाली गई।

शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान वाल्मीकि के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। जगह जगह फूलों की वर्षा की गई और शोभायात्रा में सजाए गए झांकी वाहनों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।कार्यक्रम में पूर्व चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस अवसर पर भाजपा नेता धनास से उमेश कुमार, मीनाक्षी कुमारी, कमलेश सहोता, मीरा देवी, सुमित कुमार, सियाराम, बबलू भारती समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। अमरजीत सिंह (तोता) ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी के आदर्श आज भी समाज को प्रकाश देने का कार्य कर रहे हैं।

इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने नयागांव में बालाजी फिलिंग स्टेशन नामक एक नए पेट्रोल पंप की शुरुआत की

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

नयागांव/मोहाली: इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने पंजाब के मोहाली जिले में स्थित नयागांव में बालाजी फिलिंग स्टेशन नामक एक नए पेट्रोल पंप की शुरुआत की है। यह नई शुरुआत स्थानीय निवासियों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आया है, जिन्हें पहले अपने वाहनों में ईंधन भरवाने के लिए चंडीगढ़ जाना पड़ता था।

इस पेट्रोल पंप का उद्घाटन श्री अनुज जैन, डायरेक्टर (फाइनेंस), आईओसीएल ने श्री आशुतोष गुप्ता, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एवं स्टेट हेड, आईओसीएल, पंजाब स्टेट ऑफिस (पीएसओ) की उपस्थिति में किया।इस मौके पर, श्री अनुज जैन ने कहा कि “नयागांव में हाल के वर्षों में तेजी से विकास और जनसंख्या वृद्धि देखी गई है। फिर भी, पास में कोई पेट्रोल पंप न होने से निवासियों को रोजाना असुविधा होती थी।

इस जरूरत को समझते हुए, आईओसीएल ने इस कमी को पूरा करने की पहल की और अब चंडीगढ़ सबअर्ब के मध्य में एक आधुनिक ईंधन स्टेशन का संचालन शुरू कर दिया है। नया लॉन्च किया गया पेट्रोल पंप आईओसीएल के ऑल इंडिया सॉफ्टवेयर से इंटीग्रेटेड है, जो फ्यूल की गुणवत्ता और मात्रा में 100% पारदर्शिता सुनिश्चित करता है। ग्राहक उच्चतम क्वालिटी मानकों के साथ सही मात्रा में ईंधन प्राप्त करने का आश्वासन पा सकते हैं।

यह पंप एक टॉप-टीयर फ्यूल स्टेशन से अपेक्षित सभी आधुनिक सुविधाएं भी प्रदान करेगा, जिसमें सर्वो एक्सप्रेस सुविधा भी शामिल है – एक त्वरित और विश्वसनीय ल्यूब सर्विस सेंटर जहां दोपहिया वाहन मालिक मिनटों में अपना इंजन ऑयल बदलवा सकते हैं।श्री जैन ने आगे बताया कि “हमारी सर्वो एक्सप्रेस सर्विस ग्राहकों के लिए एक वैल्यू एडीशन है।

यह पेट्रोल पंप, नयागांव जैसे उभरते शहरी सेंटर्स सहित देश के सभी हिस्सों में ईंधन की सुलभता और एक्सीलेंस सर्विस सुनिश्चित करने के आईओसीएल के मिशन में एक और कदम आगे बढ़ाता है।

चंडीगढ़ ऑप्थेलमिक सोसायटी की ओर से बच्चों के माता-पिता और शिक्षकों के बीच जागरूकता फैलाने हेतु- सिटी ब्यूटीफुल में खुला मायोपिया क्लिनिक

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ। आजकल छोटे बच्चों और युवाओं में नजदीक की नजर कमजोर होने की बढ़ती समस्या आम देखने को मिल रही है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए चंडीगढ़ में एक विशेष मायोपिया क्लिनिक की शुरुआत की गई है। चंडीगढ़ ऑप्थेलमिक सोसायटी की ओर से बच्चों के माता-पिता और शिक्षकों के बीच जागरूकता फैलाने हेतु मायोपिया के शुरुआती लक्षणों, लाइफस्टाइल से जुड़े जोखिम और इससे बचाव के तरीकों पर जानकारी सांझा की गई।

बता दें कि अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी वाली इस क्लीनिक में बेहद अनुभवी पीडियाट्रिक ऑप्थेल्मोलॉजिस्ट और ऑप्टोमेट्रिस्ट की एक टीम मौजूद रहेगी। इस क्लीनिक में ऐसी समस्या से निदान के लिए आई ड्रॉप्स तथा विशेष चश्मों से लेकर सॉफ्ट कॉन्टैक्ट लेंस एवं ऑर्थोकेरेटोलॉजी (ऑर्थो-के) लेंस जैसे हर तरह के विकल्प उपलब्ध हैं।

डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल की इकाई, मिर्चियाज़ लेज़र आई सेंटर के प्रमुख, डॉ. राजीव मिर्चिया ने बताया कि बच्चों में मायोपिया की समस्या चिंताजनक रफ़्तार से बढ़ रही है। आँखों की रोशनी ठीक करने के साथ परिवारों को सही जानकारी, वक़्त पर उपचार और इलाज के नए विकल्पों की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

सीनियर पीडियाट्रिक ऑप्थेल्मोलॉजिस्ट, डॉ. अनिन सेठी ने कहा कि पढ़ाई के बढ़ते दबाव, बाहरी गतिविधियों में कमी और स्क्रीन पर अधिक समय बिताने की वजह से उत्तर भारत में इस बीमारी के मामले अधिक देखने को मिल रहे हैं।

अल्केमिस्ट हॉस्पिटल के किडनी ट्रांसप्लांटेशन सर्जन डॉ. नीरज गोयल को ‘इमर्जिंग स्टार इन रीनल ट्रांसप्लांट एक्सीलेंस’ से सम्मानित किया गया

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकुला। अल्केमिस्ट हॉस्पिटल, पंचकुला में यूरोलॉजी के एसोसिएट डायरेक्टर एंड चीफ किडनी ट्रांसप्लांट सर्जन, डॉ. नीरज गोयल, को में नई दिल्ली में स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन 2025 के दौरान रीनल ट्रांसप्लांट एक्सीलेंस में ‘इमर्जिंग स्टार इन रीनल ट्रांसप्लांट एक्सीलेंस’ से सम्मानित किया गया है।

यह पुरस्कार इस रीजन से किडनी ट्रांसप्लांट सर्जन के लिए पहली ऐसी राष्ट्रीय मान्यता है।डॉ गोयल को रीजन में किडनी ट्रांसप्लांटेशन कार्यक्रम की स्थापना और उसे आगे बढ़ाने में उनके अग्रणी प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया। अपने करियर के दौरान, डॉ गोयल ने 1000 से अधिक किडनी ट्रांसप्लांटेशन किए हैं।

डॉ गोयल ने कहा, पहले क्षेत्र के मरीजों को ट्रांसप्लांटेशन के लिए दिल्ली एनसीआर या अन्य मेट्रो शहरों की यात्रा करनी पड़ती थी, आज ट्रांसप्लांटेशन सेवाओं की उपलब्धता ने न केवल हरियाणा बल्कि चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और यूपी के मरीजों के लिए नई उम्मीद जगाई है।

इससे पहले नेशनल डॉक्टर्स डे पर इससे पहले डॉ नीरज गोयल को किडनी ट्रांसप्लांट के क्षेत्र में उनके अनुकरणीय योगदान के लिए हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी द्वारा भी सम्मानित किया गया था।

क्रैक एकेडमी ने काँगड़ा जिला में नए सेंटर और साझेदारी की घोषणा की

सिटीन्यूज़ नॉउ

धर्मशाला। क्रैक एकेडमी ने टियर-2 और टियर-3 शहरों के बच्चों तक किफायती और बेहतर शिक्षा पहुंचाने के उद्देश्य से आज काँगड़ा जिला के ज्वालामुखी, इंदौरा, जयसिंहपुर, जसवां और परागपुर में नए सेंटर और साझेदारी के अवसर की घोषणा की है।

इसी मिशन के तहत एकेडमी ने हिमाचल के अन्य जिलों में कई सेंटर शुरू किए हैं, जिन्हें छात्रों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।क्रैक एकेडमी के सीईओ व फाउंडर, नीरज कंसल ने कहा, “हमारा मक़सद हमेशा से छात्रों के सपनों और अवसरों के बीच की दूरी को खत्म करना रहा है। हिमाचल के छात्रों से मिला उत्साहजनक रिस्पॉन्स हमें और तेज़ी से आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रहा है।

क्रैक एकेडमी के को-फाउंडर आशीष मित्तल ने बताया कि ज्वालामुखी, इंदौरा, जयसिंहपुर, जसवां और परागपुर में फ्रेंचाइजी और साझेदारी के अवसर खोले गए हैं। यह न सिर्फ छात्रों के लिए फायदेमंद होगा, बल्कि शिक्षा क्षेत्र में एक स्थायी और मजबूत व्यवसाय का रास्ता भी खोलेगा। क्रैक एकेडमी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए छात्रों को विशेषज्ञ फैकल्टी, पर्सनल मेंटरशिप और टेक-ड्रिवन लर्निंग सॉल्यूशंस प्रदान करती है।

एकेडमी का मकसद उन छात्रों तक बेहतर संसाधन पहुँचाना है, जिन्हें बड़े शहरों जैसी सुविधाएं नहीं मिल पातीं।आशीष मित्तल ने कहा कि साझेदारी के ज़रिये स्थानीय उद्यमियों को शिक्षा के क्षेत्र में लाभकारी कारोबार का मौका मिलेगा।