Home Blog Page 35

रविवार को हरित भविष्य के लिए दौड़ा पूरा सिटी ब्यूटीफुल – हरित भारत के लिए हर कदम, हर सांस और हर प्रयास मायने रखता है

0

एसबीआई ग्रीन मैराथन में उमड़ा जनसैलाब

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। लखनऊ में हुई भव्य शुरुआत के बाद एसबीआई ग्रीन मैराथन सीज़न 6 की हरियाली की लहर रविवार को चंडीगढ़ पहुँची। “रन फॉर ए ग्रीनर इंडिया” के नारे के साथ 4,000 से अधिक धावकों ने भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण, फिटनेस और सामुदायिक एकजुटता का संदेश दिया।

चंडीगढ़ के लोग सदैव अपनी जीवंत ऊर्जा और प्रगतिशील मानसिकता के लिए जाने जाते रहे हैं। “रन फॉर ए ग्रीनर इंडिया” अभियान मे हर उम्र के प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ दौड़ लगाई। भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य महाप्रबंधक कृष्ण शर्मा, महाप्रबंधक, नीरज भारती, महाप्रबंधक, विमल किशोर और महाप्रबंधक मनमीत एस. छाबड़ा ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

चंडीगढ़ की हरियाली सड़कों पर दौड़ते हुए धावकों ने यह संदेश दिया कि फिटनेस और पर्यावरण जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा हैं।

शॉपर्स स्टॉप ने हिमांशी खुराना के साथ सिटी ब्यूटीफुल मे लॉन्च किया दिवाली कलेक्शन

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। गत दिवस प्रमुख फैशन, ब्यूटी और गिफ्टिंग डेस्टिनेशन शॉपर्स स्टॉप मे दिवाली कलेक्शन का शुभारंभ करने के लिए अभिनेत्री हिमांशी खुराना सिटी ब्यूटीफुल मे पहुंची। हिमांशी खुराना ने कहा कि “दिवाली खुशी और एकजुटता का प्रतीक है।

शॉपर्स स्टॉप में आकर सचमुच एक उत्सव जैसा अनुभव हो रहा है। उन्होने कहा कि दिवाली शॉपिंग को खास बनाने हेतू स्टोर मे फेस्टिव वियर, ज्वेलरी, स्टाइलिश एक्सेसरीज़, फुटवियर, हैंडबैग, परफ्यूम और ब्यूटी प्रोडक्ट्स शामिल किए गए है। उनका ‘गिफ्ट्स ऑफ़ लव’ कलेक्शन परंपरा और मॉडर्न स्टाइल का शानदार मेल है।

मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ कविंद्र मिश्रा ने कहा कि शॉपर्स स्टॉप हमेशा से त्योहारों की खरीदारी और गिफ्टिंग के लिए ग्राहकों की पहली पसंद रहा है। ज्ञात रहे कि मौजूद ग्राहकों और फैंस ने भी हिमांशी खुराना से मुलाकात की।

स्कोर मोर अबेकस अकादमी के छात्रों ने बीओबी वंडरकिड प्रतियोगिता, 2024 में राष्ट्रीय वंडरकिड और चैंपियन ट्रॉफी जीती

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकुला: स्कोर मोर अबेकस अकादमी के छात्रों ने बीओबी वंडरकिड प्रतियोगिता, 2024 में राष्ट्रीय वंडरकिड और चैंपियन ट्रॉफी जीती। 15वीं राष्ट्रीय स्तर की स्कूल प्रतियोगिता के लिए पुरस्कार वितरण समारोह आज अमरावती एन्क्लेव में आयोजित किया गया।

स्कोर मोर अबेकस अकादमी की निदेशक संगीता चांदगोठिया को ओवरऑल चैंपियनशिप पुरस्कार से सम्मानित किया। छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए, उन्होंने उनसे ब्रेनोब्रेन अबेकस कोर्स में दाखिला लेने का आह्वान किया, जो स्कूली परीक्षाओं और प्रतियोगिताओं में गति, सटीकता और प्रदर्शन में सुधार करता है।

सौंपिन्स स्कूल में कक्षा 5 की ग्रेसी गर्ग ने 3000/- रुपये के नकद पुरस्कार के साथ राष्ट्रीय वंडरकिड ट्रॉफी जीती। और कक्षा 5 की नायरा, कक्षा 4 के तनिष्क कंसल और UKG के स्वस्तिक कुमार ने 1000/- रुपये के नकद पुरस्कार के साथ राष्ट्रीय टॉपर पुरस्कार जीते। यूनिसन इंटरनेशनल स्कूल और अमरावती विद्यालय के 195 छात्रों ने प्रतियोगिता में स्वर्ण और रजत पदक जीते, जिसमें पूरे भारत से 2 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया।

किसना डायमंड ने हरियाणा में अपनी उपस्थिति को किया मजबूत – पानीपत में खोला राज्य का 5वां एक्सक्लूसिव शोरूम

सिटीन्यूज़ नॉउ

पानीपत, हरियाणा : किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने हरियाणा में अपने 5वें एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य उद्घाटन किया, जो अब पानीपत में स्थित है। इस लॉन्च के साथ किसना ने भारतभर में अपने 101वें शोरूम का जश्न मनाया। इस अवसर पर हरि कृष्णा ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक श्री घनश्याम ढोलकिया ने शोरूम का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर श्री घनश्याम ढोलकिया, संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक, हरि कृष्णा ग्रुप ने कहा:“हरियाणा हमारे लिए एक महत्वपूर्ण और तेजी से बढ़ता हुआ बाज़ार है, जहां उपभोक्ता विश्वास, गुणवत्ता और आधुनिक डिज़ाइन को विशेष महत्व देते हैं। राज्य में 5वां और देश में 101वां शोरूम लॉन्च करना हमारे विज़न ‘हर घर किसना’ की दिशा में एक और बड़ा कदम है।

हमारा उद्देश्य है कि हर भारतीय महिला के लिए डायमंड ज्वेलरी को सुलभ और आकर्षक बनाया जाए।”श्री पराग शाह, डायरेक्टर, किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने कहा: “पानीपत शोरूम का उद्घाटन किसना के विस्तार और उपभोक्ता जुड़ाव की यात्रा में एक नया अध्याय है। त्योहारी मौसम की शुरुआत में यह स्टोर ग्राहकों को शानदार कलेक्शन और एक लग्ज़री शॉपिंग अनुभव प्रदान करेगा।”फ्रेंचाइज़ी पार्टनर्स श्री सुभाष ढींगरा और श्री रजत ढींगरा ने कहा: “किसना के साथ जुड़ना हमारे लिए गर्व की बात है।

त्योहारी सीजन के अवसर पर किसना ने कई आकर्षक ऑफर की घोषणा की है – हीरे के गहनों के मेकिंग चार्जेस पर 75% तक की छूट, सोने के गहनों पर 25% तक की छूट, और ICICI बैंक क्रेडिट एवं डेबिट कार्ड पर 5% अतिरिक्त तात्कालिक छूट।साथ ही, शॉप एंड विन कैंपेन के तहत ग्राहकों को 1000+ स्कूटर और 200+ कार जीतने का सुनहरा मौका मिलेगा।

किसना ने अपने लॉन्च समारोह के दौरान सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए ब्लड डोनेशन कैंप, भोजन वितरण और वृक्षारोपण अभियान भी आयोजित किया।

शॉपर्स स्टॉप ने हिमांशी खुराना के साथ चंडीगढ़ में लॉन्च किया दिवाली कलेक्शन

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: भारत का प्रमुख फैशन, ब्यूटी और गिफ्टिंग डेस्टिनेशन शॉपर्स स्टॉप ने चंडीगढ़ के एलेन्टे मॉल में अपने नए दिवाली कलेक्शन का भव्य शुभारंभ। इस खास मौके पर मशहूर अभिनेत्री हिमांशी खुराना ने शिरकत कर ग्राहकों से मुलाक़ात की, जिससे कार्यक्रम और भी यादगार बन गया।त्योहारी माहौल से सजे स्टोर में रोशनी, रंगों और सजावट का सुंदर संगम देखने को मिला।

शॉपर्स स्टॉप के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ, कविंद्र मिश्रा ने कहा: “शॉपर्स स्टॉप हमेशा से त्योहारों की खरीदारी और गिफ्टिंग के लिए ग्राहकों की पहली पसंद रहा है। इस साल का दिवाली कलेक्शन बेहतरीन फैशन, प्रीमियम ब्रांड्स और खूबसूरत गिफ्टिंग विकल्पों को जोड़कर पेश किया गया है। हमें बेहद खुशी है कि हिमांशी खुराना ने चंडीगढ़ स्टोर में इस कलेक्शन का अनावरण किया और इस मौके को और खास बनाया।”

हिमांशी खुराना ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा:*”दिवाली खुशी और एकजुटता का प्रतीक है। शॉपर्स स्टॉप में आकर सचमुच एक उत्सव जैसा अनुभव हुआ। उनका ‘गिफ्ट्स ऑफ़ लव’ कलेक्शन परंपरा और मॉडर्न स्टाइल का शानदार मेल है। यहां कपड़े, घड़ियां, सनग्लासेस, परफ्यूम, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, हैंडबैग और फुटवियर—सब कुछ एक जगह खूबसूरती से सजाया गया है, जो इसे त्योहार की शॉपिंग का बेस्ट डेस्टिनेशन बनाता है।

शॉपर्स स्टॉप के 500+ प्रीमियम ब्रांड्स और 1,20,000+ स्टाइल्स ग्राहकों को त्योहार की हर ज़रूरत पूरी करने का भरोसा दिलाते हैं। शॉपर्स स्टॉप लिमिटेड के बारे में:*साल 1991 में स्थापित शॉपर्स स्टॉप आज भारत के सबसे बड़े और भरोसेमंद फैशन व लाइफ़स्टाइल रिटेलर्स में से एक है। देशभर में इसके 114 डिपार्टमेंट स्टोर्स, 82 ब्यूटी स्टोर्स, 10 होम कॉन्सेप्ट स्टोर्स और 20 एयरपोर्ट स्टोर्स मौजूद हैं।

शॉपर्स स्टॉप 800 से ज्यादा प्रमुख ब्रांड्स के फैशन, ब्यूटी, एक्सेसरीज़ और होम डेकोर प्रोडक्ट्स पेश करता है। ब्रांड का लॉयल्टी प्रोग्राम ‘फर्स्ट सिटिज़न’ और पर्सनल शॉपर सर्विस ग्राहकों को एक अनोखा और सुविधाजनक शॉपिंग अनुभव देती है।

दशहरा दिवस की पूर्व संध्या के उपलक्ष पर विश्व प्रसिद्ध श्री राम लीला शो का दशहरा मैदान सेक्टर 43में सफल मंचन

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: नव दशहरा कमेटी, सेक्टर 43 द्वारा, थिएटर आर्ट्स चंडीगढ़ की विश्व प्रसिद्ध लाइट साइट और साउंड शो श्री राम लीला का सफल मंचन किया।लगभग तीन घंटे चले इस शो में राम जनम से लेकर रावण वध तक प्रभु श्री राम की सारी लीलाओं का बहुत ही खूबसूरती के साथ दिखाया गया।भारी तैदाद में पहुंचे दर्शकों ने मंत्रमुग्ध होकर इस नाटक को देखा और सराहा। इसका निर्देशन राजीव मेहता ने किया ।

इस विशेष अवसर पर श्री अमित कुमार IAS.MC Commissioner Chandigarh.Chief Guest तथा Smt.Abha Bansal Social Activist Guest of Honour थे।

इस रामलीला शो ने वर्ष 2006 में उत्तरी अमेरिका में इतिहास रच दिया था जब इसका पहली बार अमेरिका में मंचन किया गया था। प्रीमियर शो लॉस एंजिल्स में आयोजित किया गया था, प्रीमियर शो में दस हजार से अधिक दर्शक मौजूद थे। टूर पर उत्तरी अमेरिका में बीस शो आयोजित किए गए, जिन्हें जबरदस्त सफलता मिली।

आखिरी शो अमरीका के डलास शहर के प्रसिद्ध काउबॉय स्टेडियम में आयोजित किया गया था जहां साठ हजार से अधिक दर्शकों ने शो को मंत्रमुग्ध हो कर देखा। शो खत्म होने के बाद लगातार दस मिनट तक दर्शकों की तालियां बजती रही थी। अमेरिका में इस भव्य नाटक के अब तक 100 से अधिक शो हो चुके हैं। इस नाटक की अवधि 2 घंटे 50 मिनट थी।

नाटक में भाग लेने वाले कलाकार :सतपाल सिंह, बलकार सिद्धू, योगेश अरोड़ा, राजीव मेहता, मुकेश चंदेलिया, आशा सकलानी,अरुण शर्मा ,खुशप्रीत कौर, गीता गांधी, गोरखी, भूपिंदर सिंह संधू, बलजिंदर सिंह,कमल शर्मा, ,जसवीर कुमार,हरप्रीत सिंह, सौदामिनी,गौरव मेहता,मलकियत सिंह, वनिता संधू ,दिव्यांशी,मोहिंदर संधू और पुनीत मल्होत्रा थे।

खालसा कॉलेज मोहाली में फ्रेशर्स पार्टी का रंगारंग आयोजन कसक बनी मिस फ्रेशर, अनमोल को मिला मिस्टर फ्रेशर का खिताब

सिटीन्यूज़ नॉउ

मोहाली : युवा उत्साह, सांस्कृतिक रंग और नए सपनों का संगम उस समय देखने को मिला जब खालसा कॉलेज (अमृतसर) ऑफ टेक्नोलॉजी एंड बिजनेस स्टडीज, फेस 3ए, मोहाली में फ्रेशर्स पार्टी का भव्य आयोजन हुआ।

कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. हरीश कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और नए विद्यार्थियों का स्वागत किया।फ्रेशर्स पार्टी में सीनियर और जूनियर विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और बॉलीवुड प्रस्तुतियों से वातावरण को जीवंत बना दिया। हर प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।पार्टी का मुख्य आकर्षण मिस्टर फ्रेशर, मिस फ्रेशर, मिस्टर हैंडसम और मिस चार्मिंग की प्रतियोगिता थी |

बी.ए. प्रथम सेमेस्टर की छात्रा कसक को मिस फ्रेशर का ताज पहनाया गया, जबकि एम.बी.ए. प्रथम सेमेस्टर के अनमोल सिंह ढिल्लों मिस्टर फ्रेशर बने। इसी तरह एम.बी.ए. प्रथम सेमेस्टर की नीलम ने मिस चार्मिंग का खिताब जीता और बी.सी.ए. प्रथम सेमेस्टर के हरबीर सिंह मिस्टर हैंडसम चुने गए।

ताजपोशी के दौरान प्रिंसिपल डॉ. हरीश कुमारी ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि फ्रेशर्स पार्टी केवल मनोरंजन का मंच नहीं, बल्कि यह विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और प्रतिभा को निखारने का अवसर है। मुझे विश्वास है कि हमारे नए विद्यार्थी अपनी शिक्षा के साथ-साथ व्यक्तित्व निर्माण में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।

सुधांशु जी महाराज के मार्गदर्शन में होने जा रहे सांस्कृतिक जागरण अभियान में शामिल होने के लिए संजय टंडन को दिया न्योता

0

आयोजकों द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को आमंत्रित किया

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ : विश्व जागृति मिशन, चण्डीगढ़-पंचकूला-मोहाली मण्डल द्वारा बड़े स्तर पर शिवधाम आश्रम, पंचकूला में सांस्कृतिक जागरण अभियान आधुनिक युग के पारंपरिक गुरु सुधांशु जी महाराज के मार्गदर्शन में होगा।

इस वृहद आयोजन के तहत सेक्टर 5, पंचकूला स्थित शालीमार ग्राउंड में 30 अक्तूबर से 2 नवम्बर तक विशाल कार्यक्रम होगा जिसमें केंद्रीय मंत्रियों से लेकर हरियाणा, पंजाब, हिमाचल के राज्यपाल, मुख्यमंत्री व मंत्रीगण देश भर से आये हुए संतजन भाग लेंगे तथा 31 अक्टूबर को अखिल भारतीय महिला समागम भी होगा।

इस सिलसिले में आज आयोजकों द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को संजय टंडन, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, भाजपा और कार्यक्रम संयोजक मनोज शास्त्री सहित कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति मे आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मनोज शास्त्री ने बताया कि यह विशाल आयोजन हमारी संस्कृति, अध्यात्म और भारतीय जीवन मूल्यों को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण माध्यम साबित होगा।

कराओके फ्यूज़न क्लब ने “वॉइसेज़ ऑफ़ होप – सुर-धारा” का आयोजन किया

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। पंजाब कला भवन, चंडीगढ़ कराओके फ्यूज़न क्लब चंडीगढ़ ने रंधावा ऑडिटोरियम, पंजाब कला भवन, चंडीगढ़ में एक यादगार संगीतमय संध्या “वॉइसेज़ ऑफ़ होप – सुर-धारा” का आयोजन किया। यह आयोजन हाल ही में आई भीषण बाढ़ के बाद पंजाब के पुनर्निर्माण हेतु निधि संग्रह को समर्पित था।

इस अवसर की शोभा बढ़ाई प्रसिद्ध गायक युवराज हंस, पद्मश्री हंस राज हंस के सुपुत्र, एवं प्रो. बृजेश आहूजा, प्रसिद्ध गायक और संगीत निर्देशक ने, जिन्होंने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।अन्य विशिष्ट अतिथियों में उपस्थित रहे:जे.आर. कुंदल, IAS (सेवानिवृत्त),राजेश खरे, अतिरिक्त महानिदेशक, सी. पी.डबलू.डी.,जनरल विजय कुमार कोरपाल (सेवानिवृत्त), अशोक गुप्ता, सी.एम.डी, डिप्लास्ट ग्रुप, एस.एस. भुमरा, पूर्व मुख्यअभियंता,बी. बी. एम. बी.,निहाल सिंह, पूर्व मुख्य अभियंता, हरियाणा, आर.डी. कैली, ग़ज़ल गायक, निरंजन सिंह, पूर्व मुख्य अभियंता, पस्पाक्ल, किशोर कुमार क्विज़ मास्टर, एम.एल. आहूजा पूर्व लेखा अधिकारी, वित्त विभाग हरियाणा,कार्यक्रम में कलाकारों ने दिल छू लेने वाले अंदाज़ में अमर गीत प्रस्तुत किये.

देश और विदेश से आए उदार दाताओं का योगदान पंजाब के पुनर्निर्माण और बाढ़ पीड़ितों की गरिमा बहाल करने में लगाया जाएगा। ”कराओके फ्यूज़न क्लब ने सभी कलाकारों, अतिथियों और दानदाताओं का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया जिनके सहयोग से “रीबिल्ड पंजाब” की राह और भी सशक्त हुई।

वुमानी प्री-करवा चौथ बैश में महिलाओं का धमाल

महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें एक मज़बूत मंच देने के उद्देश्य से वुमानी (Womanii.com) ने अपने पहले ऑफलाइन इवेंट का किया आयोजन

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। यह आयोजन महिलाओं के लिए किसी उत्सव से कम नहीं रहा। करीब 100 से अधिक महिलाएँ, जिनकी उम्र 25 से लेकर 80 वर्ष तक थी, इस भव्य कार्यक्रम में शामिल हुईं और उन्होंने फैशन शो, तंबोला, डांस और कई मनोरंजक खेलों में हिस्सा लेकर खूब मस्ती की।

कार्यक्रम में ग्लैमर का तड़का लगाया हीर एक्सप्रेस फिल्म की हीरोइन दिविता जुनेजा ने मंच पर आकर न सिर्फ महिलाओं के साथ ‘हीर राजन’ गाने पर जमकर डांस किया, बल्कि महिलाओं से मज़ेदार सवाल भी पूछे और उन्हें अपने फिल्मी सफर से रूबरू कराया।

उन्होंने कहा, “ऐसे इवेंट्स में आना मेरे लिए बेहद खास है। वुमानी जिस तरह महिलाओं को जोड़कर उन्हें खुशी और आत्मविश्वास दे रही है, यह काबिल-ए-तारीफ़ है। मैं आगे भी वुमानी के हर प्रयास का हिस्सा बनना चाहूँगी।” इवेंट को लेकर वुमानी की फाउंडर्स लवलीन और कंचन बेहद उत्साहित रहीं।

हम आगे भी ऐसे आयोजन करते रहेंगे, ताकि महिलाएँ मनोरंजन और सशक्तिकरण – दोनों का अनुभव कर सकें। इस अवसर पर महिलाओं ने कहा कि, “करवा चौथ जैसे पारंपरिक त्योहार से पहले इस तरह की मस्ती और जश्न ने हमारे अनुभव को और भी खास बना दिया है।