Home Blog Page 36

पर्यावरण विभाग चण्डीगढ़ प्रशासन के सहयोग से हुआ वाइल्ड लाइफ वीक- 2025 का शुभारंभ

वन्य जीवन प्रकृति की अनमोल धरोहर : किरण धस्माना

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़। महर्षि दयानन्द पब्लिक स्कूल, एमडीएवी भवन, दरिया, द्वारा पर्यावरण विभाग चण्डीगढ़ प्रशासन के सहयोग से आयोजित वाइल्ड लाइफ वीक- 2025 का शुभारंभ श्रीमती सिकंदरा देवी मल्टीमीडिया हॉल में लेक्चर के साथ आरंभ हुआ। प्रिंसिपल डॉ. विनोद शर्मा ने सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस श्रृंखला के अंतर्गत लेक्चर, निबंध प्रतियोगिता और डिबेट का आयोजन होगा।

इसके साथ ही विद्यार्थी नेपली फॉरेस्ट जाकर पेड़ -पौधों और पशु- पक्षियों अर्थात वन्य प्राणियों के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। इसके लिए टीचर्स विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे। मल्टीमीडिया में आयोजित लेक्चर के दौरान सब्जेक्ट एक्सपर्ट किरण धस्माना ने कहा कि वनों के बिना वन्य प्राणियों का अस्तित्व संभव नहीं है।

मनुष्य स्वार्थपरता के कारण जानवरों का शिकार उसकी फर, स्किन, टस्कस और हड्डियों के लिए कर रहा है। इससे वन्य प्राणियों का जीवन असुरक्षित है। वन्य जीवन प्रकृति की अनमोल धरोहर है। इसका संरक्षण किया जाना अति आवश्यक है। वन ही वन्य जीवों को आवास प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि इको क्लब के स्टूडेंट्स वन्य प्राणियों को बचाने के लिए लोगों को जागरूक करने में अपनी अहम भूमिका निभा सकते हैं।

इस मौके पर स्कूल की वाइस प्रिंसिपल डॉ. अंजू मोदगिल ने बताया कि वाइल्ड लाइफ वीक के आयोजन का मुख्य उद्देश्य दुर्लभ वन्य प्रजातियों को बचाना तो है ही साथ ही अधिक पेड़- पौधे लगाकर वन्य क्षेत्रों का दायरा भी बढ़ाना भी है।

चंडीगढ़ में श्री इंद्रेश महाराज द्वारा मद भागवत कथा और वृन्दावन प्राक्टय उत्सव धूमधाम से श्रद्धा पूर्वक संपन्न

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ । श्री कृष्ण प्रिया जू संकीर्तन मंडल के तत्वाधान में सेक्टर 34 के मेला ग्राउंड में वृन्दावन प्राक्टय उत्सव और श्री मद भागवत कथा के सातवें कथा का विश्राम हुआ, कथा के विश्राम का विरह चण्डीगढ़वासियों में कुछ ऐसा था जैसे श्री कृष्ण गोपियों से मथुरा के लिए विदाई ले रहे हो और समस्त गोपियों भावविभोर हुई ठीक वैसे ही कथा का विश्राम भी भावविभोर दिखा।

महाराज जी ने बताया कि अत्यंत सुख आनंद का समय बहुत जल्दी बीतता है, और कठिन समय बहुत देर से बीतता है, अगले वर्ष चंडीगढ़ में फिर से वृंदावन प्राकट्योत्सव होगा लेकिन एक वर्ष का ये समय ठाकुर प्रेमियों के लिए बहुत लंबा रहेगा।उन्होंने बताया कि जब युवा और छोटे छोटे बालकों को कथा में देखते है तो मन बहुत प्रसन्न होता है, उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में कथा के समय उनको सब देखने को मिलता है जान, उत्सव, आनंद, भक्ति और प्रेम।

महाराज जी ने कहा कि वो चंडीगढ़ दिन में श्री राम जी की कथा भी कहेंगे, और कथा का एक नियम बनाएंगे कि हर श्रोतागण रामचरित्र मानस अपने साथ कथा में लेकर आएगा। प्यारे गिरिधर लाल राघव जी के वेश में विराजेंगे। उन्होंने कहा कि एक बृजवासी से राम कथा सुनने का अपना ही एक महत्व है I

इस विशाल भागवत कथा के आयोजक बालीवुड के प्रसिद्ध गायक बी प्राक ने कहा की कार्यक्रम में आने के लिए चंडीगढ़ के लोगों का धन्यवाद किया और दोबारा जल्द ऐसा कार्यक्रम करवाने का वादा किया। हम अगले साल इससे बड़ा आयोजन करेंगे इस कार्यक्रम का संचालन प्रख्यात वक्ता संदीप चुग ने बढ़िया तरीके से किया।मुनीश बजाज ने विशेष रूप से मीडिया का धन्यवाद् किया जिन्होंने खबरों के माध्यम से कथा में चार चाँद लगाए I

पंजाब में आयुर्वेदिक शिक्षा प्रणाली में भ्रष्टाचार का खुलासा: परमिंदर भट्टी

संजीव गोयल का काला सच: सेवानिवृत्त होने के बावजूद बने हुए हैं रजिस्ट्रार:परमिंदर भट्टी, भ्रष्टाचार की परतें उधेड़ता पंजाब, आयुर्वेदिक शिक्षा प्रणाली में घुट रहा कायदा: केतन शर्मा

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ । सामाजिक कार्यकर्ता परमिंदर कुमार भट्टी ने पंजाब की आयुर्वेदिक शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार का खुलासा किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि गुरु रविदास आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार (अतिरिक्त प्रभार) संजीव गोयल पिछले 8 वर्षों से इस पद पर बने हुए हैं, जबकि उनकी शैक्षणिक योग्यता इस पद के लिए पूरी नहीं है।

भट्टी ने कहा कि यह व्यक्ति पंजाब की आयुर्वेदिक शिक्षा प्रणाली के लिए एक बड़ा खतरा बन चुका है। गौर करने वाली बात यह है कि संजीव गोयल ने जून 2020 में सेवानिवृत्ति की उम्र पूरी की, लेकिन उसके बावजूद भी वे अपनी सेवाएँ जारी रखते हुए सरकारी वेतन ले रहे हैं।

भट्टी ने बताया कि संजीव गोयल ने अपनी स्थिति का फायदा उठाते हुए अपने बेटे और बहू को आयुर्वेद में पीएचडी करवाने का अवसर दिया। इसके अलावा, वे टॉम व स्मिता दवाओं का व्यापार करने वाले फर्जी डॉक्टरों को भी संरक्षण दे रहे हैं, जो आयुर्वेदिक दवाएं बेचते हैं।

भट्टी ने कहा कि “यदि इनकी उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की जाए, तो सामूहिक नकल के मामले भी सामने आएंगे।”आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा पद्धति बोर्ड और गुरु रविदास आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय जैसे प्रमुख संस्थानों की स्थिति चिंताजनक है। केतन शर्मा के अनुसार, पंजाब सरकार के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी इस मामले में कोई कार्रवाई करने में असमर्थ हैं। इससे स्पष्ट होता है कि संजीव गोयल का प्रभाव कितना बड़ा है।

यह भी खुलासा किया कि संजीव गोयल ने अपने कार्यकाल के दौरान बड़ी मात्रा में संपत्ति अर्जित की है। हाल ही में उन्होंने चंडीगढ़ के सेक्टर 40-बी में 8 करोड़ रुपये का मकान खरीदा तथा मोहाली में करोड़ों रुपये का औद्योगिक प्लॉट भी उनके पास है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने ग्रे मार्केट में लाखों रुपये की संविदाएँ भी की हैं।

आने वाले समय में देखना होगा कि इस मुद्दे पर सरकार क्या कदम उठाती है और क्या संजीव गोयल के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी, जिससे पंजाब की शिक्षा प्रणाली में सुधार हो सके।

फिक्की ने यूएई के माध्यम से वैश्विक व्यापार विस्तार को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की बी2बी मीटिंग्स

क्षेत्र के उद्यमियों ने बी2बी सत्रों में दिखाई गहरी रुचि

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ : फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) ने शारजाह एयरपोर्ट इंटरनेशनल फ्री ज़ोन (एसएआईएफ ज़ोन), शारजाह सरकार, यूएई के सहयोग से चंडीगढ़ में बी2बी मीटिंग्स का सफल आयोजन किया। इनका उद्देश्य भारतीय उद्यमों को यूएई के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी मौजूदगी बढ़ाने का अवसर उपलब्ध कराना था।

इन बैठकों ने प्रतिभागियों को मध्य पूर्व, अफ्रीका, मध्य एशिया और रूस में व्यापार और निवेश के अवसरों की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। विशेषज्ञों ने भारत–यूएई कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट (सीईपीए) के लाभों पर भी प्रकाश डाला, जिसके तहत लगभग 97 प्रतिशत वस्तुओं को शुल्क-मुक्त पहुँच की सुविधा मिलती है और भारतीय व्यवसायों के लिए विशाल निर्यात संभावनाएं खुलती हैं।

प्रतिनिधियों को यह भी बताया गया कि कैसे यूएई के मजबूत व्यापारिक तंत्र का उपयोग कर वे अपने संचालन का विस्तार, निर्यात में वृद्धि और सीमा-पार सहयोग को मजबूत बना सकते हैं। इस पहल में चंडीगढ़ के उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नए बाजारों को तलाशने तथा अपनी वैश्विक उपस्थिति बढ़ाने की गहरी इच्छा व्यक्त की। इस बैठक ने स्थानीय व्यवसायों को वैश्विक विस्तार के अवसरों के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी और अंतरराष्ट्रीय व्यापार को सुगम बनाने के व्यावहारिक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया।

फिक्की आगे भी ऐसे मंच तैयार करता रहेगा, ताकि भारतीय व्यवसाय दुनिया के बाजारों में अपनी पहचान मजबूत कर सकें और अंतरराष्ट्रीय व्यापार से और अच्छी तरह जुड़ सकें।

चंडीगढ़ में भव्य दशहरा उत्सव, भाजपा नेता संजय टंडन ने कहा की मर्यादा और स्वदेशी संस्कृति से ही बनेगा सशक्त भारत

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। चंडीगढ़ में दशहरे का पर्व परंपरागत उल्लास और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। मलोया, धनास और सेक्टर-24 सहित विभिन्न स्थलों पर आयोजित रावण दहन कार्यक्रमों में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इन सभी आयोजनों में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी संजय टंडन विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।

मलोया दशहरा कमेटी के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे टंडन ने कहा कि “दशहरा बुराई पर अच्छाई की विजय और धर्म की स्थापना का प्रतीक है। हमें मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।

वहीं, सेक्टर-24 में श्री सरस्वती दशहरा कमेटी द्वारा आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में अपने परिवार सहित शामिल हुए संजय टंडन ने कहा कि “यह पर्व सत्य, धर्म और सद्गुणों की विजय का प्रतीक है। हमें सदैव जीवन में मर्यादा और नैतिक मूल्यों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि “स्वदेशी और सांस्कृतिक परंपराओं को अपनाकर ही हम एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण कर सकते हैं।

दशहरा जैसे पर्व हमें न केवल धार्मिक आस्था से जोड़ते हैं बल्कि हमारी संस्कृति और भारतीय जीवन मूल्यों को भी मजबूत करते हैं।सैक्टर-24, धनास और मलोया में रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों के दहन के साथ गगनभेदी “जय श्रीराम” के नारों से वातावरण गूंज उठा। हजारों लोगों ने इस भव्य उत्सव का आनंद लिया।

सेक्टर 34 के मेला ग्राउंड में चल रहे श्री मद भागवत कथा और वृन्दावन प्राक्टय उत्सव मे परम पूज्य श्री इंद्रेश महाराज ने भगवान श्री कृष्ण को 56 भोग लगाने की कहानी बताई

रावण का दोगलापन ही आज तक रावण का दहन करवा रहा है, हमेशा एक लक्ष्य रखें : इंद्रेश महाराज

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। श्री कृष्ण प्रिया जू संकीर्तन मंडल के तत्वाधान में सेक्टर 34 के मेला ग्राउंड में वृन्दावन प्राक्टय उत्सव और श्री मद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है, जो 3 अक्टूबर तक चलेगा I प्रसिद वक्ता संदीप चुग ने खूबसूरती से मंच का संचालन किया I पंडित रसराज जी महाराज और श्याम सिंह चौहान जी महाराज निज मंदिर खाटू श्याम भी कथा श्रवण करने पहुंचे ।कथा के प्रारंभ में ही कथावाचक श्री इंद्रेश उपाध्य महाराज जी ने संपूर्ण चण्डीगढ़वासियों को दशहरे की शुभकामनाएं दी I

आज कथा में गिरिराज पूजन हुआ और श्री गिरधर लाल जी को भक्तों द्वारा लाया गया 56 भोग लगाया गया। कथा के बाद विश्व विख्यात कथा व्यास परम पूज्य श्री इंद्रेश महाराज ने भगवान श्री कृष्ण को 56 भोग लगाने की कहानी बताई। उन्होंने बताया कि इंद्र देव के प्रकोप से ब्रजवासियों को बचाने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठा लिया था। इसके बाद उन्हें सात दिनों के लिए भूखा रहना पड़ा था, जिसके बाद उन्हें सात दिन आठ पहर के हिसाब से 56 व्यंजन खिलाए गए थे। तभी से यह ’56 भोग’ परंपरा की शुरुआत हुई है।

महाराज जी ने कहा कि रावण कोई व्यक्ति नहीं है, रावण एक स्वभाव है, जैसे रावण दो नाव पर पैर रखता था एक तरफ शिव पूजा और दूसरी और छल कपट का स्वभाव भी रखता था, और रावण का अंत भी अच्छा नहीं था, आज तक रावण का दहन होता आ रहा है। श्री राम जी ने रावण को बहुत संकेत दिए, लेकिन रावण उन संकेतों को नहीं समझ पाया, ठीक इसी तरह कलयुग में भी मानव को बहुत संकेत मिलते है ।

अंग्ध भक्त के चरित्र का बखान किया, महाराज जी ने बताया कि कथा श्रवण करने इंसान खुद अपनी मर्जी से नहीं आता, किशोरी जी जिन पर प्रसन्न होती है उन पर ही कथा की कृपा बरसती है, और पूर्व जन्म का भजन इनको अगले जन्म में भी खींच कर लाता हैराधा रानी के भजनों पर संपूर्ण कथा श्रवण करने पहुंचे I चंडीगढ़वासी अपने आपको नृत्य करने से रोक नहीं पाए I पूरा पंडाल वृंदावन और बरसाना धाम में परिवर्तित होता हुआ दिखा, कथा के छठे दिन डांडिया उत्सव भी आनंद के साथ मनाया गया।

मुनीश बजाज, सयोंजक ने बताया की कथा सुनने आये सभी भक्तो के लिए गोरी शंकर सेवा दल, चंडीगढ़ गुप्ता प्लाइवुड से सचिन गोयल और माता मनसा देवी सेवा ट्रस्ट के प्रधान की और से फ्री लंगर लगाया गया है और कुछ भक्तो के सहयोग से चाय और मीठे पानी की छबील भी लगवाई जा रही है I

हंगामा ओटीटी पर शुरू हुई ‘ये है सनक’, एक क्राइम थ्रिलर जिसमें छुपा हुआ रिश्ता बदल देता है पूरे परिवार की किस्मत

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ । देश के बड़े डिजिटल एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म्स में से एकहंगामा ओटीटी ने अपनी नई ओरिजिनल सीरीज़ ‘ये है सनक’ लॉन्च की है। यह छह एपिसोड की रोमांचक क्राइम थ्रिलर है, जिसमें चाहत, धोखा और पुराने राज एक परिवार की खुशियां तोड़कर रख देते हैं।

कहानी में लगातार ऐसे मोड़ आते हैं जो दर्शकों को अंत तक जोड़े रखते हैं।सीरीज़ की कहानी जिया (शिवांगी वर्मा) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक स्मार्ट और आत्मनिर्भर मॉडल है और रोहन (अंकित राज) से मंगनी कर चुकी है। लेकिन जिया का मन अचानक रोहन के बड़े भाई इंस्पेक्टर प्रदीप (शरद मल्होत्रा) की तरफ खिंचने लगता है। प्रदीप की पत्नी सोनाली (सिमरन सचदेवा) को जब अपने रिश्ते पर खतरे का अहसास होता है तो पूरा परिवार झूठ, चाहत और धोखे के जाल में फंस जाता है।

इसी बीच अतीत का एक चौंकाने वाला सच सामने आता है, जो हालात को और खतरनाक बना देता है। सीरीज़ के लॉन्च पर हंगामा डिजिटल मीडिया के सीईओ सिद्धार्थ रॉय ने कहा, ‘ये है सनक’ एक ऐसी कहानी है जिसमें हर किरदार अपूर्ण है और हर रिश्ता नाजुक। यही बात इसे और दिलचस्प बनाती है। हमें भरोसा है कि दर्शकों को इसकी कहानी और कलाकारों का अभिनय खूब पसंद आएगा।

जोश, रहस्य और भावनाओं के संगम वाली ‘ये है सनक’ दर्शकों को ऐसी कहानी देती है, जहां हर फैसला भारी कीमत के साथ आता है। यह सीरीज़ अब हंगामा ओटीटी पर और इसके पार्टनर प्लेटफॉर्म्स टाटा प्ले बिंज, वॉचो, बीएसएनएल, प्लेबॉक्सटीवी, रेलवायर ब्रॉडबैंड, एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्ले और डोर टीवी पर स्ट्रीमिंग में उपलब्ध है।

यूएई के साथ कारोबार को बढ़ावा देगा पीएचडीसीसीआई – अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को सुगम बनाने के लिए सत्र का आयोजन

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। अंतरराष्ट्रीय व्यापार को भारतीय उद्यमियों के लिए सुगम बनाने के उद्देश्य से पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री की तरफ से ‘यूएई में व्यावसायिक अवसरों की खोज-इंडिया मार्ट दुबई-भारत का विश्व प्रवेश द्वार’ पर एक विशेष सैशन और बी-2-बी बैठक का आयोजन किया गया।

पीएचडीसीसीआई के अंतरराष्ट्रीय मामलों के निदेशक नीरज ने अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को सुगम बनाने में पीएचडीसीसीआई की भूमिका पर ज़ोर दिया और भारतीय व्यवसायों के लिए यूएई जैसे उभरते वैश्विक बाज़ारों की खोज के महत्व पर प्रकाश डाला।

पीएचडीसीसीआई चंडीगढ़ के सह-अध्यक्ष सुव्रत खन्ना ने भारतीय निर्यातकों के लिए भारत मार्ट जैसी पहलों की रणनीतिक प्रासंगिकता पर ज़ोर दिया और उद्योग जगत के सदस्यों को अपनी वैश्विक पहुंच का विस्तार करने के लिए अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंचों के साथ सक्रिय रूप से जुडऩे के लिए प्रोत्साहित किया।

पीएचडीसीसीआई की वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक सुश्री भारती सूद ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए वक्ताओं, प्रतिभागियों और आयोजकों के प्रति उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए आभार व्यक्त किया और वैश्विक व्यापार संबंधों के विस्तार में भारतीय उद्योग का समर्थन करने के लिए पीएचडीसीसीआई की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

इस सत्र में पीएचडीसीसीआई के पंजाब राज्य चैप्टर के अध्यक्ष करण गिल्होत्रा, सुप्रीत सिंह, संयोजक, क्षेत्रीय साइबर सुरक्षा एवं एआई समिति, पीएचडीसीसीआई और तरुण मल्होत्रा, संयोजक, क्षेत्रीय साइबर सुरक्षा एवं एआई समिति ने इस इंटरैक्टिव सत्र में क्षेत्र के विभिन्न उद्योग सदस्यों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई, जिससे नेटवर्किंग, ज्ञान साझा करने और यूएई के साथ व्यापार के अवसरों की खोज के लिए एक मूल्यवान मंच उपलब्ध हुआ।000

ग्लोबल यूथ पीस फेस्ट 2025 सम्पन्न – युवाओं ने शांति, पर्यावरण और सहयोग के लिए किया आह्वान

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। ग्लोबल यूथ पीस फेस्ट (जीवाईपीएफ) के 18वें संस्करण का आज चंडीगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी में भव्य समापन हुआ। समापन दिवस ने शांति, एकता और युवाओं द्वारा नेतृत्वित कार्यों की भावना का उत्सव मनाया। इस आयोजन का संचालन युवसत्ता (युथ फॉर पीस), चंडीगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, चितकारा यूनिवर्सिटी और चंडीगढ़ स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

पूरे दिन में रचनात्मक अभिव्यक्ति, सांस्कृतिक उत्सव और बेहतर भविष्य के लिए ठोस संकल्प का अनूठा संगम देखने को मिला।कार्यक्रम की शुरुआत देश-विदेश से आए प्रतिनिधियों के स्वागत से हुई। इसके बाद ‘प्ले फॉर पीस’ हुआ, जिसने दिखाया कि खेल सीमाओं को मिटाकर दोस्ती और विश्वास बढ़ा सकते हैं। अहिंसा के प्रख्यात कलाकार इग्नेशियस जेवियर ने ‘एएचआईएमएसएआईएसएम’ नामक विशेष पुस्तक का विमोचन किया, जो उत्सव के मूल संदेश—अहिंसा, करुणा और एकजुटता—को प्रकट करती है।

कार्यक्रम का समापन रंग-बिरंगे गरबा नृत्य के साथ हुआ, जिसमें विश्वभर से आए प्रतिनिधियों ने स्थानीय समुदायों के साथ मिलकर भारत की सांस्कृतिक विविधता का उत्सव मनाया। अवसर पर बोलते हुए हेले ब्लेक, एसोसिएट डायरेक्टर ऑफ एजुकेशन, हेलेन वुडवार्ड एनिमल सेंटर, अमेरिका ने कहा कि ग्लोबल यूथ पीस फेस्ट ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि युवा केवल कल के नहीं, बल्कि आज के भी नेता हैं।

युवसत्ता और इसके सहयोगियों द्वारा तैयार किए गए मंच यह सुनिश्चित करते हैं कि करुणा, न्याय और समावेश की आवाज़ें चंडीगढ़ से बहुत दूर तक गूंजें। जूलियट ओलेरे अडेकोया, सीईओ, एएफओएस (स्टिफ्टुंग) फाउंडेशन, नाइजीरिया ने कहा कि मुझे सबसे अधिक प्रेरित किया संस्कृति और कार्रवाई के सामंजस्य ने।

आयोजक संस्थाओं को इस अद्भुत अनुभव के लिए सराहना मिलनी चाहिए।अहमद फारिस आमिर, सीईओ, इम्पैक्ट इंटीग्रेटेड, मलेशिया ने कहा कि प्ले फॉर पीस से लेकर युवा कार्ययोजनाओं तक, हर सत्र ने हमें याद दिलाया कि वैश्विक सहयोग स्थानीय पहल से शुरू होता है।

जीवाईपीएफ 2025 का समापन इस गूंजते संदेश के साथ हुआ-“प्रेरणा देते रहो, और आगे बढ़ो!”। यह याद दिलाते हुए कि शांति, स्थिरता और एकजुटता की यात्रा यहीं समाप्त नहीं होती, बल्कि दुनिया भर की समुदायों में युवाओं की हर कार्रवाई के साथ आगे बढ़ती रहती है।

नेक्सस अमृतसर लेकर आया है नया फेस्टिव अनुभव – द लॉस्ट वर्ल्ड

सिटीन्यूज़ नॉउ

अमृतसर/पंजाब। नेक्सस अमृतसर ने द लॉस्ट वर्ल्ड नामक एक अनोखे फेस्टिव अनुभव का शुभारंभ किया, जो इस दिवाली सीज़न में दर्शकों को रोमांच और उत्सव की दुनिया में ले जाएगा। खासतौर पर तैयार किया गया यह एक्सपीरियंस ज़ोन 1 अक्तूबर से 30 नवंबर 2025 तक आम जनता के लिए खुला रहेगा और दो महीने तक परिवारों और दोस्तों को लगातार मनोरंजन प्रदान करेगा।

त्योहारी माहौल को जीवंत बनाते हुए द लॉस्ट वर्ल्ड कल्पना की ऐसी दुनिया की सैर कराएगा, जिसे वे लंबे समय तक याद रखेंगे। चाहे बच्चे हों, युवा हों या बड़े – सभी के लिए यह अनुभव उत्साह और आनंद से भरपूर होगा, साथ ही परिवार व दोस्तों के साथ मिलकर खुशियाँ बाँटने का मौका भी देगा।

इस विशेष पहल के साथ नेक्सस अमृतसर ने अपने फेस्टिव कैंपेन “ये दिवाली खुशियों वाली” की भी शुरुआत की है। इसके अंतर्गत द लॉस्ट वर्ल्ड को लेकर बड़े स्तर पर प्रमोशनल ड्राइव चलाया जा रहा है।