Home Blog Page 37

वरिष्ठ कांग्रेस नेता सरदार गुरप्रताप सिंह पडियाला ने बच्चों को खेल किट वितरित किये

0

बच्चों के खेलने के लिए एक अच्छा हॉकी मैदान तैयार किया जाएगा:- गुरप्रताप सिंह पडियाला

सिटीन्यूज़ नॉउ

न्यू- चंडीगढ। स्थानीय खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल खरड़ में समाज सेवक , खेल प्रमोटर व वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुरप्रताप सिंह पडियाला, महासचिव (पंजाब किसान कांग्रेस) मल्ली बाबा हॉकी अकादमी खरड़ में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने मल्ली बाबा हॉकी अकादमी के बच्चों को हॉकी किट और अन्य खेल उपकरण वितरित किए।

पडियाला ने कहा कि बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए हलके में एक अभियान चलाया गया है। जिसके तहत हलके के विभिन्न गाँवों और शहरों में जाकर बच्चों को खेल किट और अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर हम अपने बच्चों को बचपन से ही खेलों से जोड़े रखेंगे, तो वे भविष्य में बुरी संगत से दूर रहेंगे और बड़े होकर देश और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

इस अवसर पर, उन्होंने कहा कि बच्चों और कोच ने मैदान में घास काटने के लिए मशीन लगाने की मांग की थी। जिसके लिए उनके द्वारा एक कटिंग मशीन भी उपलब्ध करवाई गई है। जिसके तहत हॉकी खेलने के लिए कंक्रीट आधारित मैदान तैयार किया जाएगा। जिस पर अच्छी किस्म की मैट लगाई जाएगी और इस मैदान को अंतरराष्ट्रीय मैदान की तर्ज पर तैयार किया जाएगा। इस मौके पर वहां एकत्रित हुए बच्चों ने गुरप्रताप सिंह पडियाला का धन्यवाद भी किया।

इस मौके पर कोच बलजिंदर सिंह मल्ली, भूपिंदर सिंह सहोता, कोच सरबजीत सिंह सहोता, मदन लाल मट्टू (वाइस चेयरमैन अकादमी मुंडी खरड़ विंग मोहाली), हुकुम सिंह, ओंकार सिंह, गुरविंदर सिंह गोल्डी, हरमीत सिंह गुरमीत सिंह सहित बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद थे।

बंटी तरुणा मेहता बनाम प्रेम लता ने मेयर कार्यालय के सामने बैठकर धरना दिया बोले- निगम के सिद्धांत का शोषन बंद करो

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। चंडीगढ़ नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर, पार्षद प्रेमलता ने मेयर के ऑफिस के बाहर बैठकर धरना दिया उन्होंने अपने हाथ में अलग-अलग तीन बैनर बनाकर धरना दिया सिनियर डिप्टी मेयर बंटी ने बताया कि नगर निगम के मुलायम का शोषण करना बंद करें जो नगर निगम के मुलाजिम हमारे शहर को स्वच्छ कर रहे हैं उन्हीं को आए दिन बेवजह अफसर सस्पेंड कर रहे हैं ।

डिप्टी मेयर तरूण मेहता ने बोला कि मणिमाजरा घोटने वाली मेयर मुर्दाबाद उन्होंने बताया कि मणिमाजरा का जोइनिंग प्लान जो चंडीगढ़ प्रशासन ने बनाया था वह बिल्कुल गलत बनाया है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए इसके साथ पार्षद प्रेमलता ने बोला कि जो 24 * 7 पानी के प्रोजेक्ट सरकार लेकर आई थी वह बिल्कुल फेल हो गया है और सभी पार्षद चाहते हैं कि यह प्रोजेक्ट रद्द किया जाए ताकि जनता पर भोजना डाले क्योंकि मनीमाजरा में अभी तक लोगों को ना तो साफ सुथरा पानी मिल रहा है ।मगर उन पर टैक्स लगा कर भोज डाले जा रहे हैं ।

बंटी ने बताया की कि मेयर ने हमें हाउस मीटिंग से बाहर निकाल दिया मगर 29 दिन हमारे हैं हमें लगातार शहर की डेवलेपमेंट की बात करते रहेंगे मेयर हमें हाउस से तो निकल सकती है, मगर लोगों के दिलों से नहीं निकल सकती हम डेवलपमेंट के मुद्दे पर हमेशा बोलते रहेंगे।

दशहरा दिवस की पूर्व संध्या के उपलक्ष पर विश्व प्रसिद्ध श्री राम लीला शो का दशहरा मैदान सेक्टर 43में सफल मंचन

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। नव दशहरा कमेटी, सेक्टर 43 द्वारा, थिएटर आर्ट्स चंडीगढ़ की विश्व प्रसिद्ध लाइट साइट और साउंड शो श्री राम लीला का सफल मंचन किया। लगभग तीन घंटे चले इस शो में राम जनम से लेकर रावण वध तक प्रभु श्री राम की सारी लीलाओं का बहुत ही खूबसूरती के साथ दिखाया गया। भारी तैदाद में पहुंचे दर्शकों ने मंत्रमुग्ध होकर इस नाटक को देखा और सराहा।

इसका निर्देशन राजीव मेहता ने किया । इस विशेष अवसर पर श्री अमित कुमार IAS.MC Commissioner Chandigarh.Chief Guest तथा Smt.Abha Bansal Social Activist Guest of Honour थे। रावण वध तक की सभी लीलाओं को दर्शाया गया है। इस रामलीला शो ने वर्ष 2006 में उत्तरी अमेरिका में इतिहास रच दिया था जब इसका पहली बार अमेरिका में मंचन किया गया था। लॉस एंजिल्स में आयोजित इस शो में दस हजार से अधिक दर्शक मौजूद थे। टूर पर उत्तरी अमेरिका में बीस शो आयोजित किए गए, जिन्हें जबरदस्त सफलता मिली।

आखिरी शो अमरीका के डलास शहर के प्रसिद्ध काउबॉय स्टेडियम में आयोजित किया गया था जहां साठ हजार से अधिक दर्शकों ने शो को मंत्रमुग्ध हो कर देखा। शो खत्म होने के बाद लगातार दस मिनट तक दर्शकों की तालियां बजती रही थी। अमेरिका में इस भव्य नाटक के अब तक 100 से अधिक शो हो चुके हैं। इस नाटक की अवधि 2 घंटे 50 मिनट थी।

नाटक में भाग लेने वाले कलाकार :सतपाल सिंह, बलकार सिद्धू, योगेश अरोड़ा, राजीव मेहता, मुकेश चंदेलिया, आशा सकलानी,अरुण शर्मा ,खुशप्रीत कौर, गीता गांधी, गोरखी, भूपिंदर सिंह संधू, बलजिंदर सिंह,कमल शर्मा, ,जसवीर कुमार,हरप्रीत सिंह, सौदामिनी,गौरव मेहता,मलकियत सिंह, वनिता संधू ,दिव्यांशी,मोहिंदर संधू और पुनीत मल्होत्रा थे।

एसोचैम ने जीएसटी 2.0 सुधारों पर एक राउंडटेबल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जीएसटी 2.0 से कई सेक्टर की बदल रही दिशा

0

श्री संजय टंडन, कन्वीनर जीएसटी सेल, चंडीगढ़, इंचार्ज, हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रभारी; और चंडीगढ़ भाजपा के पूर्व अध्यक्ष, ने अपने संबोधन में देश को ज़मीनी स्तर से मज़बूत बनाने के सरकार के निरंतर प्रयासों पर ज़ोर दिया

सिटीन्यूज़ नॉउ

मोहाली। एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (एसोचैम) चंडीगढ़ यूटी डेवलपमेंट काउंसिल ने आज मोहाली स्थित अपने नॉर्थ रीजनल ऑफिस में जीएसटी 2.0 सुधारों पर एक राउंडटेबल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में नीति निर्माताओं, इंडस्ट्री लीडर्स, आंत्रप्रेन्योर्स और प्रोफेशनल्स ने जीएसटी के भविष्य और भारत की आर्थिक नींव को मजबूत करने में इसकी भूमिका पर एक सार्थक संवाद के लिए एक प्लेटफार्म प्रदान किया।

इस सत्र में श्री मोहम्मद मंसूर एल., आईएएस, सचिव, एक्साइज एंड टैक्सेशन, चंडीगढ़ यूटी प्रशासन, ने सरकारी प्रवक्ता के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए, श्री मंसूर ने कहा कि नए जीएसटी सुधार प्रशासन में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं, विशेष रूप से कर स्लैब की बहुलता और ब्रांडेड तथा गैर-ब्रांडेड उत्पादों के बीच पहले के भेदभाव से उत्पन्न होने वाली समस्याओं का समाधान करते हैं।

श्री संजय टंडन, कन्वीनर जीएसटी सेल, चंडीगढ़, इंचार्ज, हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रभारी; और चंडीगढ़ भाजपा के पूर्व अध्यक्ष, ने अपने संबोधन में देश को ज़मीनी स्तर से मज़बूत बनाने के सरकार के निरंतर प्रयासों पर ज़ोर दिया। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि वित्तीय इनक्लूजन और डिजिटल सशक्तिकरण से लेकर स्वच्छता, जल और कनेक्टिविटी तक, विभिन्न क्षेत्रों में की जा रही पहल समावेशी विकास की एक मज़बूत नींव रख रही हैं। इससे सभी को एक साथ वित्तीय तौर पर सक्षम बनाने में भी मदद मिल रही है।

कॉन्फ्रेंस के थीम को संबोधित करते हुए, एसोचैम चंडीगढ़ यूटी काउंसिल के चेयरमैन और एसएमएल इसुजु के सीएफओ, श्री राकेश भल्ला ने इस बात पर जोर डाला कि ये सुधार अनुपालन जटिलताओं को कम करके और एक सुविधाजनक कारोबारी माहौल बनाकर विशेष रूप से एमएसएमई को लाभान्वित करेंगे।

इसके अलावा, एसोचैम चंडीगढ़ यूटी काउंसिल के को-चेयरमैन और हीलिंग हॉस्पिटल, चंडीगढ़ के मैनेजिंग पार्टनर, श्री दृशमीत सिंह बुट्टर ने कहा कि स्लैब के रेशनलाइजेशन से कारोबारियों के लिए अधिक स्पष्टता सुनिश्चित होगी और उपभोक्ता हितों को संतुलित करते हुए इंडस्ट्री की ग्रोथ सुरक्षित और काफी अधिक बेहतर होगी।

समापन भाषण देते हुए, गोयल एंटरप्राइजेज के डायरेक्टर, श्री अवधेश गोयल ने सभी गणमान्य व्यक्तियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद किया और इंडस्ट्री और सरकार के बीच एक सेतु के रूप में एसोचैम की भूमिका की पुष्टि की। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि चैंबर पॉलिसी सुधारों का समर्थन करने वाले और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस यानी आसानी से कारोबार करने की सुविधा को बढ़ावा देने वाले अलग अलग संवादों को आगे भी जारी रखेगा।

निसान ने 10,500 इकाइयों की कंसोलिडेटेड बिक्री के साथ 9.3% वार्षिक वृद्धि दर्ज की

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एनएमआईपीएल) ने सितंबर 2025 में 10,500 इकाइयों की कंसोलिडेटेड बिक्री दर्ज की, जो सितंबर 2024 की तुलना में 9.3% की वार्षिक वृद्धि दर्शाती है। इस महीने घरेलू थोक बिक्री 1,652 इकाइयों की रही, जबकि निर्यात 8,872 इकाइयों तक पहुँच गया, जिसमें दक्षिण एशिया को रिकॉर्ड 1,120 इकाइयां शामिल हैं, जो निसान के लिए इस क्षेत्र में अब तक की सबसे अधिक बिक्री है।

निसान मोटर इंडिया ने ग्राहकों को जीएसटी का पूरा लाभ देते हुए नई मैग्नाइट की कीमतों में ₹1 लाख तक की कटौती की है। जीएसटी समायोजन नवरात्रि के त्योहारी सीज़न के साथ हुआ, जिससे पूरे उद्योग में कारों की बिक्री में तेजी आई। निसान ने इस सेगमेंट में नई निसान मैग्नाइट के लिए अपनी तरह की पहली 10 साल की वारंटी भी शुरू की, जिसने सितंबर में बिक्री को बढ़ावा दिया।

निसान मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक सौरभ वत्स ने कहा: “दक्षिण एशिया में हमारा रिकॉर्ड निर्यात वैश्विक स्तर पर निसान के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में भारत की बढ़ती भूमिका को दर्शाता है। हम ग्राहकों की पहुँच बढ़ाने और एक रोमांचक उत्पाद पोर्टफोलियो प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, जिसमें आगामी बिल्कुल नई 7-सीटर बी-एमपीवी, 5-सीटर सी-एसयूवी और 7-सीटर सी-एसयूवी शामिल हैं।

अपनी विकास रणनीति के अनुरूप, निसान मोटर इंडिया अपने डीलरशिप नेटवर्क का विस्तार कर रही है। कंपनी का लक्ष्य वित्त वर्ष 2025-26 के अंत तक 180 डीलरशिप और वित्त वर्ष 2026-27 के अंत तक 250 डीलरशिप खोलना है ताकि बाजार में अपनी उपस्थिति को मजबूत किया जा सके और आगामी उत्पाद लॉन्च की तैयारी की जा सके।

एएएम, सेक्टर 37 को 20 बिस्तर वाले नेचुरोपैथी अस्पताल को जल्द अपग्रेड कराया जाएगा, आयुर्वेद के तरीकों में ही बीमारियों को जड़ से समाप्त करने की क्षमता है : सतनाम सिंह संधू

सेवा पखवाड़े के तहत आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर, योग कार्यशाला, स्वच्छता अभियान व पौधारोपण अभियान में भाग लेने पहुंचे, आयुष चिकित्सा के फायदों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए सोशल मीडिया के माध्यमों का भरपूर इस्तेमाल करना चाहिए

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ : आयुर्वेद एवं आयुष से जुडी अन्य चिकित्सा पद्धितियों के बारे में आम जनता को अभी और अधिक जागरूक करना जरूरी है, ताकि लोग अधिक से अधिक संख्या में आयुष से जुडी चिकित्सा पद्धितियों को अपनाकर लाभान्वित हो सकें। उन्होंने कहा कि इसके लिए सोशल मीडिया के माध्यमों का भरपूर इस्तेमाल करना चाहिए व आयुर्वेद तथा अन्य चिकित्सा पद्धितियों से इलाज करवा कर ठीक हो चुके मरीजों के बारे में ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करना चाहिए, तभी आमजन इन चिकित्सा पद्धितियों की तरफ आकर्षित होंगे।

राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू का, जो आज आयुष्मान आरोग्य मंदिर (एएएम), सेक्टर 37 में सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर, योग कार्यशाला, स्वच्छता अभियान व पौधारोपण अभियान में भाग लेने पहुंचे थे। यहाँ उनका स्वागत चण्डीगढ़ के आयुष निदेशक एवं स्पेशल सेक्रेटरी, हेल्थ अखिल कुमार, दानिक्स, संयुक्त निदेशक डॉ. एनएस भारद्वाज एवं असिस्टेंट डायरेक्टर, होम्योपैथी डॉ. मंजूश्री, एएएम, सेक्टर 37 के प्रभारी तथा स्टेट लाइसेंसिंग अथॉरिटी व वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. राजीव कपिला, ड्रग इंस्पेक्टर व वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. आरती वर्मा ने किया। शिक्षाविद् सतनाम सिंह संधू, जो चण्डीगढ़ यूनिवर्सिटी (सीयू) के चाँसलर भी हैं

उन्होंने एएएम, सेक्टर 37 में उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण भी किया तथा आयुर्वेद की पद्धतियों, पंचकर्म और 35 अन्य प्रकार की प्रणालियों से मरीजों के इलाज और आम जनमानस को मिल रहे लाभ को करीब से देखा।उन्होंने कहा कि एएएम, सेक्टर 37 को 20 बिस्तर वाले नैचुरोपैथी अस्पताल के तौर पर अपग्रेड करने की प्रशासन की योजना को जल्द से जल्द अमलीजामा पहनाने के लिए वे भी पूरा जोर लगाएंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनेक पहले की गई हैं जिनमें आयुष्मान भारत सबसे अधिक क्रांतिकारी योजना साबित हुई व आम जनता को पांच लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त मिलना सम्भव हो पाया। सतनाम सिंह संधू ने कहा कि भारत में जितने लोग इस योजना से लाभ पा रहे हैं, उतनी तो कई देशों की कुल आबादी भी नहीं है।

सेक्टर 34 के मेला ग्राउंड में वृन्दावन प्राक्टय उत्सव मे आज कथा से वृंदावन की रज का महत्व बताया :- इंद्रेश महाराज

समय निकाल कर भगवान की अराधना जरुर करनी चाहिए: इंद्रेश महाराज

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। श्री कृष्ण प्रिया जू संकीर्तन मंडल के तत्वाधान में सेक्टर 34 के मेला ग्राउंड में वृन्दावन प्राक्टय उत्सव और श्री मद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है, जो 3 अक्टूबर तक चलेगा। प्रसिद वक्ता संदीप चुग कार्यक्रम का संचालन कर रहे हैं। डॉ. अनमोल रतन सिद्धू, वरिष्ठ अधिवक्ता भी कथा सर्वण के लिए पहुंचे I कथा का पांचवा दिन आज आरती और हरि के भजनों के साथ धूमधाम से शुरु हुआ।

इंद्रेश महाराज ने कहा कि हमे अपने व्यस्त समय में से भगवान को भी समय देना चाहिए और उनकी अराधना करनी चाहिए। चंडीगढ़ में वृंदावन प्रकाश उत्सव के पांचवे दिन कथा के प्रारंभ में ही कथावाचक श्री इंद्रेश उपाध्य महाराज जी ने पंढरपुर में विराजमान विठ्ठल भगवान के दर्शनों की महिमा का गुणगान किया उन्होंने ने बताया कि, पूरे भारत का एक मात्र ऐसा मंदिर है जहां प्रत्येक दर्शनार्थी को विठ्ठल भगवान के चरण स्पर्श करने का मौका मिलता है, हर दर्शनार्थी गर्भगृह जा कर ठाकुर जी के चरणों से लिपटकर प्रणाम कर सकता है।

उन्हें कहा कि सांसारिक सुखों में नृत्य करना और ठाकुर के लिए नृत्य करना दोनों अलग अलग सुख देता है, सुख की एक घड़ी होती है लेकिन आनंद की कोई घड़ी नहीं होती आनंद एक घड़ी के बाद और आनंदित करता है और ये आनंद ठाकुर के सामने नृत्य से मिलता है।

संसार में नाचने से अच्छा है कि ठाकुर जी के सामने नाच लें, कथावाच बताते है कि या तो श्री कृष्ण किसी के ऊपर अपना रंग छिड़कते नहीं है और अगर किसी पर अपना रंग छिड़क दिया तो अन्य रंग चढ़ता नहीं है, महाराज जी ने कथा में कुछ सांसारिक गूढ़ संदेश भी दिए उन्होंने कहा कि आचार्यों की वाणी है ठाकुर के प्रति अपनी सेवा को जितना गुप्त रखोगे उतने ही आनंदित अनुभव होंगे।

ऐसी चीजों का प्रचार करो जिसे किसी का जीवन सुधर रहा हो भक्ति का प्रचार करो जिसे जीवन में सकारात्मक सुधार आता है और मन को सुकून मिलता है, उन्होंने बताया कि यशोदा मैया ने लला के जन्म के 6 दिन तक किसी को लला मुख नहीं दिखाया था ताकि किसी की नजर न लगे, महाराज जी ने कथा माध्यम से वृंदावन की रज का महत्व भी बताया

कल कान्हा जी का जन्मोत्सव मनाया गया, ओर दधी लीला मटकी फोड़ उत्सव भी धूमधाम से मनाया गया Iमुनीश बजाज, सयोंजक ने बताया की कथा सुनने आये सभी भक्तो के लिए गोरी शंकर सेवा दल, चंडीगढ़ की और से फ्री लंगर लगाया गया है और कुछ भक्तो के सहयोग से चाय और मीठे पानी की छबील भी लगवाई जा रही है I

माता मनसा देवी मंदिर से दर्शन करके जा रहे श्रद्धालुओं की महिंदरा पिकअप पलटी- करीब 25 से 30 घायलों को लाया गया सेक्टर 6 हॉस्पिटल मे

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकुला। पंचकूला के माता मनसा देवी मंदिर से दर्शन करके जा रहे श्रद्धालुओं की महिंदरा पिकअप पलटी। 35 से ज्यादा श्रद्धालु थे। गाड़ी में। जिसमें एक मोहिंदर पिकअप में सवार एक व्यक्ति की मौत करीब 25 से 30 घायलों को लाया गया सेक्टर 6 हॉस्पिटल।

जिनमें करीब दर्जन भर घायलों को चंडीगढ़ सेक्टर 32 हॉस्पिटल और चंडीगढ़ पीजीआई किए गए रेफर। मौके पर कई अधिकारी पहुंचे। और दंडवत करते जाते हुए भी एक व्यक्ति के ऊपर कार चराकर व्यक्ति फरार। दंडवत करने वाले युवक की मौके पर मौत हो गयी बताया जा रहा है। मनसा देवी मंदिर से दर्शन करके सभी श्रद्धालु जीरकपुर के प्रभात गांव अपने घर जा रहे थे। और जैसे ही पुराने पंचकूला से आगे मोड़ते वक्त मोहिंदर पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।

डॉक्टर मनीदर ने बताया कि घायलों के नाम जिनमें एक बिना नाम व्यक्ति 40 साल, अमित 17 साल, गौरव 11 साल को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया। और शाम सुंदर 32 साल, विजय 20 साल, रिशु 12 साल, प्रिंस 18 साल को चंडीगढ़ के सेक्टर 32 रेफर किया गया। काजल 20 साल, रेणु देवी 20 साल, कंवर पाल 28 साल, अंकुश 15 साल, निर्दोष कुमार 45 साल, धर्मेद्र 35 साल, नीतीश 18 साल, राम कृष्ण 24 साल, अमन कुमार 9 साल, दर्शन 11 साल, शिवम 22 साल, ऋतिक सिंह 8 साल, रूम सिंह 38 साल, रेखा सिंह 40 साल, उमेश 50 साल, पिंटू 27 साल, अमृत 15 साल है। जिसने इलाज सेक्टर 6 हॉस्पिटल चल रहा है। सभी जीरकपुर के प्रभात गांव के रहने वाले है।

हुड्डा की नियुक्ति का पत्र लेकर विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण से मिले कांग्रेसी विधायक

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। कांग्रेस विधायक दल के नेता के रूप में भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की नियुक्ति के बाद कांग्रेस के सात विधायक मंगलवार शाम हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण से भेंट करने उनके आवास पर पहुंचे।

विधायक आफताब अहमद, गीता भुक्कल, इंदुराज नरवाल, जस्सी पेटवाड़, देवेंद्र हंस, बलराम दांगी और विकास सहारण ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की ओर से भेजा गया नियुक्ति पत्र विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण को सौंपा। इस पत्र में कहा गया है कि कांग्रेस विधायक दल ने सर्वसम्मति से भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को अपना नेता चुना है। सदन में कांग्रेस सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी होने के नाते उन्हें नेता प्रतिपक्ष के तौर पर मान्यता देने की मांग की।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को कांग्रेस विधायक दल का नेता बनाए जाने पर शुभकामनाएं दीं। सदन की कार्यवाही के सुचारू रूप से चलने में नेता प्रतिपक्ष की विशेष भूमिका रहती है। लोकतंत्र में इस पद का विशेष महत्व है। पार्टी द्वारा उनकी नियुक्ति से हरियाणा विधान सभा में इस पद की रिक्ति खत्म होने का रास्ता साफ हो गया है।

श्री मद भागवत कथा और वृन्दावन प्राक्टय उत्सव के चोथे दिन पंजाब के गर्वनर गुलाब चंद कटारिया ने शिरकत की

0

श्री मद भागवत कथा और वृन्दावन प्राक्टय उत्सव का चौथा दिन भी हरि के भजनों के साथ शुरु हुआ हमें खुल कर भगति और ज्ञान का दान करना चाहिए : इंद्रेश महाराज

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ I श्री कृष्ण प्रिया जू संकीर्तन मंडल के तत्वाधान में सेक्टर 34 के मेला ग्राउंड में वृन्दावन प्राक्टय उत्सव और श्री मद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है, जो 3 अक्टूबर तक चलेगा। कथा के चोथे दिन आज पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने अपनी पत्नी के साथ कथा श्रवण करने पहुंचे I संजय टंडन भाजपा नेता चंडीगढ़ भी अपनी पत्नी के साथ कथा सुनने पहुंचे II

इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक बी प्राक और मुनीश बजाज ने राज्यपाल का स्वागत किया। उसके बाद पूरे रीति रिवाज के साथ राधा रमन हरि बोल से कथा की शुरुआत हुई। विश्व विख्यात कथा व्यास परम पूज्य श्री इंद्रेश महाराज ने कहा कि गायक बी प्राक के प्रयत्नों से चंडीगढ़ अब वृंदावन बन गया है।

कथा के चौथे दिन श्री इंद्रेश महाराज जी के गुरु पिता श्री कृष्ण चंद्र शास्त्री भी कथा श्रवण करने पहुंचे, कथा व्यास परम पूज्य श्री इंद्रेश महाराज ने बताया कि वृंदावन में किसी भी व्यक्ति को मुक्ति नहीं मिलती, बाकी सब जगह मिल जाती है। उन्होंने कहा कि वृंदावन में जन्म लेने वाला सदा वृंदावन में ही जन्म लेता है। उन्होंने कहा कि वृंदावन में जब भी किसी व्यक्ति के प्राण निकलते है, उसका कोई शोक व्यक्त नहीं करता, क्योंकि उसका जन्म दुबारा यहीं होना है।

इस अवसर पर गायक बी प्राक ने बताया कि इस भागवत कथा को सुनने चंडीगढ़ के हजारों लोग आ रहे है। मैं सभी का धन्यवाद करता हूं। उन्होंने कहा कि मैं बहुत भाग्यशाली हूं, जो मुझे इस कार्यक्रम का आयोजन करने और महान संत महात्माओ की सेवा करने का मौका मिला है। मंच का संचालन संदीप चुग द्वारा किया गया I