Home Blog Page 38

केबलवन और सागा स्टूडियोज़ ने मनाया “रौनक” के ग्रैंड प्रीमियर और सफलता का जश्न

अब यह फ़िल्म 11 ग्लोबल भाषाओं में स्ट्रीमिंग पर उपलब्ध

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। केबलवन गर्व के साथ अपनी ओरिजिनल फ़िल्म रौनक के विश्वस्तरपर प्रीमियर की घोषणा करता है। दिल को छू लेने वाला ड्रामा केवलकेबलवन पर 11 ग्लोबल भाषाओं—अंग्रेज़ी, हिंदी, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, चीनी, फ़्रेंच, रशियन, स्पेनिश और अरबी—में स्ट्रीम हो रहा है।

जस ग्रेवाल द्वारा निर्देशित और सुमीत सिंह व लव इसरानी द्वारा निर्मितरौनक पुराने पंजाब की अनमोल झलकियों को जीवंत करता है और प्रेम, मोहभंग, बलिदान और धैर्य की भावनात्मक परतों से भरी कहानी कोबखूबी प्रस्तुत करता है। यह फ़िल्म एक युवा लड़की की यात्रा को दिखाती है, जिसकी दादी उसेऐसे घर ले जाती है जहाँ वह स्नेह के गहरे रिश्तों के बीच बड़ी होती है।

फ़िल्म के बेहतरीन कलाकारों में अरविंदर कौर, राजविंदर, जस्सीजसप्रीत, मलक़ीत रौणी, रूपिंदर रूपी और गुरप्रीत भंगू शामिल हैं, जिन्होंने अविस्मरणीय अभिनय किया है। रिलीज़ के पहले ही हफ़्ते में रौनक ने ब्लॉकबस्टर प्रतिक्रिया पाई है, यह150+ देशों में देखी जा रही है और ग्लोबल ट्रेंड कर रही है। दर्शक इसेगहरी कहानी, प्रेम, भावनाओं, रिश्तों, विश्वास और विश्वासघात से भरीदमदार फ़िल्म बता रहे हैं। रौनक न केवल विश्व स्तर पर ट्रेंड कर रही है, बल्कि दर्शकों और इंडस्ट्री सेभी अपार प्रेम पा रही है।

दिल छू लेने वाले रिव्यू और सुंदर टिप्पणियाँलगातार आ रही हैं, जिससे यह जश्न और भी खास बन गया है।अपनी दमदार परफ़ॉर्मेंसेज़, भावुक कहानी और याद रह जाने वालेसाउंडट्रैक के साथ रौनक विश्वभर के दर्शकों के लिए एक मील का पत्थरडिजिटल रिलीज़ साबित होने जा रही है।

एसोसिएशन ऑफ असिस्टेंट प्रोफेसर्स गवर्नमेंट कॉलेज (कॉन्ट्रैक्ट) चंडीगढ़ ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। चंडीगढ़ के सरकारी कॉलेजों के असिस्टेंट प्रोफेसर्स (कॉन्ट्रैक्ट) संघ ने सुल्तानपुर लोधी और आसपास के हाल ही में बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित इलाकों में राहत और आवश्यक सामग्री पहुँचाने के उद्देश्य से विशेष पहल की। राहत सामग्री से भरे दो वाहनों को पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज, सेक्टर-11, चंडीगढ़ के प्रिंसिपल डॉ. जे.के. सहगल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर एसोसिएशन के चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल — चंदर जसवाल, उपाध्यक्ष, पीजीजीसी-11, सौरभ गुप्ता, सदस्य, सुरेश कुमार, सदस्य, और मोहित सानन, सदस्य, पीजीजीसीजी-11उपस्थित रहे। उपाध्यक्ष अस्सिटेंट प्रोफेसर चंदर जसवाल ने बताया कि राहत सामग्री में दवाइयाँ, सैनिटरी पैड, फॉगिंग मशीन व फॉग पंप, कंबल, चाय, सरसों का तेल, साबुन, पैक्ड पेयजल और अन्य आवश्यक वस्तुएँ शामिल थीं।

इसके अलावा, एसोसिएशन ने उच्च शिक्षा निदेशालय के अंतर्गत आने वाले विभिन्न कॉलेजों और संस्थानों के प्रिंसिपलों और कर्मचारियों का भी इस नेक कार्य में सहयोग एवं सामूहिक प्रयासों के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह प्रयास, शैक्षणिक जिम्मेदारियों से आगे बढ़कर, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक कल्याण के प्रति एसोसिएशन की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

महालेखाकार कार्यालय ने धूमधाम से मनाया हिंदी पखवाड़ा

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ । कार्यालय महालेखाकार (लेखा व हकदारी) पंजाब एवं यू.टी. चंडीगढ़ में 14 सितम्बर से 29 सितम्बर तक हिंदी पखवाड़ा बहुत धूमधाम से मनाया गया| इस पखवाड़े के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं| दिनांक 17 सितम्बर को निबंध प्रतियोगिता, 18 सितम्बर को शब्द ज्ञान प्रतियोगिता, 19 सितम्बर को आशु भाषण प्रतियोगिता, 22 सितम्बर को हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता और 24 सितम्बर को अधिकारी वर्ग के लिए प्रशासनिक शब्दावली तथा हिंदी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

दिनांक 29 सितम्बर 2025 को पुरस्कार वितरण तथा समापन समारोह का भव्य आयोजन किया गया जिसमें विजेता प्रतिभागियों को महालेखाकार ने पुरस्कृत किया| तृप्ति गुप्ता, महालेखाकार ने अपने संबोधन के दौरान राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संघ की राजभाषा होने के कारण हिंदी केंद्रीय सरकार के कार्यालयों की कामकाज की भाषा है।

हिंदी के प्रयोग को बढ़ाने का हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए। इस कार्यक्रम के दौरान महालेखाकार द्वारा गृह पत्रिका ‘अंकुर’ के 131वें अंक का लोकार्पण भी किया गया। हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर जारी माननीय गृह मंत्री जी के संदेश का जिक्र करते हुए तृप्ति गुप्ता ने कहा कि हमें भाषाई और सांस्कृतिक चेतना के मूल मंत्र पर पहल करने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम के दौरान राकेश रंजन मिश्रा, सहायक निदेशक (राजभाषा) ने सभागार में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि जब कभी भी राष्ट्रीय एकता की बात आती है तो उसमें हिंदी भाषा ज़रूर शामिल होती है क्योंकि यही वो भाषा है जिसने स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाई थी| यह भाषा केवल संवाद का साधन नहीं बल्कि भारतीय पहचान और सांस्कृतिक अस्मिता का प्रतीक है।

इन्होंने पखवाड़े के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन हेतु रूपरेखा तैयार की तथा अंकित कुमार, शिवकेश, मनीष कुमार, कविता शर्मा आदि के सहयोग से हिंदी पखवाड़ा 2025 का सफल आयोजन हुआ, जिसके लिए महालेखाकार ने राजभाषा अनुभाग के सभी कार्मिकों को शुभकामनाएं दी|

नायका ने ग्लोबल आइकॉन दीपिका पादुकोण का ब्रांड एंबेसडर के रूप में स्वागत किया

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ । भारत के अग्रणी ब्यूटी और लाइफस्टाइल डेस्टिनेशन, नायका ने गर्व के साथ ग्लोबल आइकॉन दीपिका पादुकोण को अपने नए ब्रांड एंबेसडर के रूप में शामिल किया है। दीपिका – एक्ट्रेस, एंटरप्रेन्योर, मानसिक स्वास्थ्य की पैरोकार, बेटी, बहन, पत्नी, माँ और सबसे बढ़कर एक कालातीत सुंदरता – ने हमेशा अपनी शर्तों पर ब्यूटी को परिभाषित किया है।

हर रूप में ख़ूबसूरती का उत्सवनायका ने हमेशा ब्यूटी को उसके हर शेड, मूड और रूप में अपनाया है। पिछले एक दशक में, यह केवल एक रिटेलर नहीं बल्कि एक आंदोलन बन चुका है, जिसने 4.5 करोड़ से अधिक उपभोक्ताओं को ग्लोबल ब्रांड्स, देशी उत्पादों, विशेषज्ञ शिक्षा और नए अनुभवों के साथ सशक्त किया है।

अंचित नायर, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एवं सीईओ, नायका ब्यूटी ने कहा:“हम दीपिका पादुकोण का नायका परिवार में स्वागत करके गर्व महसूस कर रहे हैं। एक ग्लोबल सांस्कृतिक आइकॉन के रूप में उनकी सच्चाई और बहुमुखी प्रतिभा हमारे विज़न के साथ पूरी तरह मेल खाती है। मिलकर हम ब्यूटी को वाकई बिना सीमाओं का, समावेशी और सभी के लिए सुलभ बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

दीपिका पादुकोण ने कहा:“मेरे लिए ब्यूटी कभी केवल स्पॉटलाइट के बारे में नहीं रही। यह हमेशा रोज़मर्रा की रीतियों और निरंतरता के बारे में रही है। और इसे नायका से बेहतर कोई नहीं समझता। हम मिलकर लाखों लोगों को अपनी शर्तों पर ब्यूटी परिभाषित करने के लिए प्रेरित करेंगे।”

ब्रांड एंबेसडर के रूप में दीपिका नायका के प्रतिष्ठित अभियानों का हिस्सा बनेंगी—पिंक फ्राइडे सेल, नायकालैंड, बेस्ट इन ब्यूटी अवार्ड्स और त्योहारों के अभियान। वह सिर्फ़ ब्रांड का चेहरा नहीं, बल्कि उसके संदेश का प्रतीक हैं: “ख़ूबसूरती वही है जैसी आप तय करें।”

सेक्टर 30 स्थित अग्रवाल भवन में एकता, सेवा और संस्कार का प्रतीक—महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह सम्पन्न

0

कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता ने की प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ । सेक्टर 30 स्थित अग्रवाल भवन में महाराजा अग्रसेन की 5149वीं जयंती हर्षोल्लास और सांस्कृतिक आयोजनों के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता ने की।

विशिष्ट अतिथि के रूप में जगमोहन गर्ग शामिल हुए ; सभा के प्रधान नंद किशोर गोयल ने बताया कि समारोह में समाजसेवा व अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रमुख समाजसेवियों और शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज सेवा क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इनमें चैतन्य गर्ग, अर्नव गुप्ता, कनव गोयल, साईशा गर्ग, अवनि गुप्ता, शान्या गुप्ता, निस्स्या गर्ग और श्रेया गर्ग प्रमुख रहे ।

सभा के प्रेस सचिव डॉक्टर शेखर जिंदल ने बताया कि आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम, महाराजा अग्रसेन जी की पूजा, व अतिथियों का स्वागत किया गया। सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आयोजन समिति ने समाज को एकजुट और सेवाभावी बने रहने का संदेश दिया।

मैक्स अस्पताल ने विश्व हृदय दिवस के अवसर पर वॉकथॉन का आयोजन किया जिस में 300 लोगों ने हिस्सा लिया

सिटीन्यूज़ नॉउ

बठिंडा। विश्व हृदय दिवस के उपलक्ष्य में आज मैक्स अस्पताल, बठिंडा द्वारा आयोजित 5 किलोमीटर के वॉकथॉन में 300 से अधिक लोगों ने भाग लिया। इस वॉकथॉन को एडीसी, बठिंडा पूनम सिंह और यूनिट हेड मैक्स अस्पताल, बठिंडा ओमराज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

वॉकथॉन का आयोजन ललित वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से किया गया था, जिसका उद्देश्य हृदय स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाना और निवासियों में स्वास्थ्य को बढ़ावा देना था।वॉकथॉन के बाद, प्रतिभागियों ने स्वास्थ्य-केंद्रित गतिविधियों में भी भाग लिया, जिसमें हेल्थ टॉक , क्विज़, ज़ुम्बा, भांगड़ा सेशन और एक कम्यूनिटी एक्सरसाइज सेशन शामिल थे।

मैक्स अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. इश्तियाक मसूद और डॉ. दीक्षित गोयल ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए हृदय स्वास्थ्य, जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों और निवारक देखभाल पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की और शीघ्र निदान और नियमित चिकित्सा जांच के महत्व पर ज़ोर दिया।

विश्व हृदय दिवस यमुनानगर में 5 किलोमीटर फन रन में 700 लोगों ने हिस्सा लिया

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, श्याम सिंह राणा ने पहल की सराहना की

सिटीन्यूज़ नॉउ

यमुनानगर : विश्व हृदय दिवस के उपलक्ष्य में आज यमुनानगर में 5 किलोमीटर की फन रन में 700 लोगों ने हिस्सा लिया। अल्केमिस्ट ओजस अस्पताल, पंचकूला द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य हृदय स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाना और जीवन बचाने में समय पर चिकित्सा सहायता के महत्व पर प्रकाश डालना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, श्याम सिंह राणा ने अल्केमिस्ट ओजस अस्पताल की पहल की सराहना की और नागरिकों को इस विश्व हृदय दिवस पर हृदय स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए प्रोत्साहित किया।

समारोह में यमुनानगर की मेयर सुमन बहमनी, यमुनानगर भाजपा के पूर्व जिला महासचिव कृष्ण सिंगला, अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी पंकज चुघ और भारतीय महिला फुटबॉल टीम की पूर्व कप्तान मनप्रीत कौर सहित कई प्रमुख नेता और खेल हस्तियाँ उपस्थित थीं।

इस अवसर पर, अल्केमिस्ट ओजस अस्पताल के इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी के निदेशक डॉ. रोहित पारती ने समय पर हस्तक्षेप और निवारक देखभाल प्रदान करने में हृदय रोग विशेषज्ञों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जीवनशैली में बदलाव और नियमित जाँच हृदय रोगों से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

शाम श्री राम बारात का आयोजन श्री रामलीला कमेटी सेक्टर 32 की और से बहुत धूमधाम से किया गया

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। आज शाम श्री राम बारात का आयोजन श्री रामलीला कमेटी सेक्टर 32 की और से बहुत धूमधाम से किया गया श्री राम बारात सेक्टर 32 डी सनातन धर्म मंदिर से शुरू होकर सेक्टर 32 डी के अन्दर से होती हुई प्राचीन श्री हनुमान मंदिर सेक्टर 32 ऐ से होकर सेक्टर 32 डी मार्केट रामलीला मैदान में समापन हुआ।

यहां पर मार्केट कमेटी के सदस्यों की ओर से श्री राम जी की बारात का जोरदार स्वागत किया गया। श्री राम जी की बारात में सभी शहर वासियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया ।

राम लीला कमेटी की ओर से यह बारात सैक्टर वासियों के साथ मिलकर आयोजन किया और सेक्टर वासियों ने इसमें राम जी की बारात का जगह जगह रोकर स्वागत किया, कल दिनांक 30 एवं 1 तारीख को लाइट एंड साउंड रामलीला का आयोजन सेक्टर 32 मार्केट में बहुत ही सुन्दर ढंग से करने जा रहा है और 2 अक्टूबर को दशहरा बहुत ही धूमधाम सेक्टर 32 डी की मार्केट में मनाया जाएगा

कथा के दूसरे दिन(रविवार) इंद्रेश महाराज ने कथा के माध्यम से बरसाना के मोर कुटी के दर्शन करवाए सोमवार सुबह 5 बजे सेक्टर 20 से निकाली जाएगी प्रभात फेरी

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। श्री कृष्ण प्रिया जू संकीर्तन मंडल के तत्वाधान में सेक्टर 34 के मेला ग्राउंड में वृन्दावन प्राक्टय उत्सव और श्री मद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस कथा आयोजन में शहर के बड़ी संख्या में लोग भाग ले रहे है। रविवार दूसरे दिन विश्व विख्यात कथा व्यास परम पूज्य श्री इंद्रेश महाराज ने कथा वर्णन में कथा के माध्यम से मयूर लीला करके सभी भक्तों को बरसाना के मोर कुटी के दर्शन करवाए।

इस मयूर लीला के दौरान आयोजक समिति के बहुत से सदस्यों ने मयूर रूप में नृत्य करते हुए आज वह नजारा प्रस्तुत किया, जो बरसाना की मोर कुटी पर देखने को मिलता है। मोर कुटी के दृश्य, जिसमें ठाकुर जी किशोरी जी को मनाने के लिए मयूर का रूप धारण करके आए थे, आज वो कथा सुनाई और उसके दर्शन करवाए।

इस मौके बहुत से भक्तों ने नाच गाकर आनंद लिया गायक बी प्राक ने बताया कि सोमवार सुबह प्रभात फेरी का भी आयोजन किया जा रहा है। जो सुबह 5 बजे सेक्टर 20 चंडीगढ़ से चलकर पूरे शहर को कवर करेगी। इसमें हज़ारों लोगों के आने की उम्मीद है। उसके बाद पंजाब यूनिवर्सिटी में युवाओं के लिए नशे से बचाने के लिए एक कार्यक्रम रखा है, जिसमें महाराज जी युवाओं को संदेश देंगे। उसके बाद शाम की कथा सबंधित मीटिंग भी वहीं होगी।

सोमवार रात को एक विशेष सभा चली , जिसमें वृंदावन से बाबा चित्र विचित्र जी विशेष संकीर्तन करके भगतों को भाव विभोर करेंगे। उन्होंने बताया कि कथा के साथ साथ मोर कुटी भाव, मान सरोवर, पालना मनोरथ, सांझी उत्सव, विजय दशमी, रास गरबा आदि उत्सव भी मनाए जा रहे है।

यह कथा आयोजन 3 अक्टूबर तक रोजाना दोपहर 3 बजे से 7 बजे तक चलेगा। उन्होंने लोगों से इस कथा आयोजन का परिवार सहित आनंद मानने की अपील की।

विकसित भारत के लिए कलाओं का उत्सव100 से अधिक प्रोफेशनल व स्टूडेंट आर्टिस्ट्स ने भाग लिया

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। नार्थ ज़ोन कल्चरल सेंटर व चंडीगढ़ ललित कला अकादमी द्वारा “सेवा पर्व—विजन ऑफ विकसित भारत” के अंतर्गत एक भव्य कला कार्यशाला व प्रतियोगिता का आयोजन कला ग्राम, मनीमाजरा में किया गया। इस अवसर पर 200 से अधिक वरिष्ठ व युवा कलाकारों ने भाग लिया।

संस्कार भारती के नवीन और चंडीगढ़ ललित कला अकादमी के चेयरमैन भीम मल्होत्रा मौजूद रहे।मंच से बोलते हुए भीम मल्होत्रा ने कहा कि सेवा पर्व कला और संस्कृति को समाज-सेवा से जोड़ने का एक सुंदर प्रयास है। कलाकारों ने अपने कैनवास पर जिस तरह ‘विकसित भारत’ की झलक पेश की है, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

इस तरह के आयोजनों से न केवल कला का विकास होता है, बल्कि राष्ट्र निर्माण की दिशा में नई सोच भी जन्म लेती है।”कार्यशाला में दो श्रेणियाँ—“प्रोफेशनल” और “स्टूडेंट”—रखी गईं। दोनों वर्गों के टॉप तीन प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।• प्रोफेशनल कैटेगरी : प्रथम ₹1,00,000, द्वितीय ₹50,000 और तृतीय ₹25,000।• स्टूडेंट कैटेगरी : प्रथम ₹25,000, द्वितीय ₹15,000 और तृतीय ₹10,000।

कला और सेवा की भावना को जोड़ते इस आयोजन ने कलाकारों को न केवल अपनी रचनात्मकता दिखाने का अवसर दिया बल्कि “विकसित भारत” के विज़न को रंगों के ज़रिए साकार करने का मंच भी प्रदान किया।