Home Blog Page 39

केंद्रीय सरकारी कर्मचारी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने निःशुल्क चिकित्सा शिविर का किया सफल आयोजन

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। केंद्रीय सरकारी कर्मचारी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (सीजीईआरडब्ल्यूए), सेक्टर-7, चंडीगढ़ द्वारा क्षेत्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कार्यालय, चंडीगढ़ की पहल पर सिटी हॉस्पिटल, सेक्टर-8, चंडीगढ़ के सहयोग से “स्वस्थ नारी – सशक्त नारी” थीम के अंतर्गत 27 सितम्बर को एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

शिविर का उद्घाटन वार्ड पार्षद श्री महेश इंदर सिंह सिधू ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। शिविर में स्त्री रोग, हड्डी रोग, सामान्य मेडिसिन एवं हृदय रोग विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को परामर्श प्रदान किया। साथ ही, उपस्थित लोगों के लिए ईसीजी सहित प्राथमिक प्रयोगशाला परीक्षण की सुविधाएँ भी उपलब्ध कराई गईं।

इस पहल से क्षेत्र के निवासियों से अत्यंत सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ समुदाय तक पहुँचाने के प्रयास की सराहना की गई। शिविर में कुल 85 लोगों ने निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जाँच सुविधाओं का लाभ उठाया।

महाराजा अजमीढ जयन्ती बडी़ धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ 5 अक्तूबर को मनाई जाएगी

0

हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार लोस सांसद धर्मबीर की गरीमामयी उपस्थिति में बतौर मुख्य अतिथि रहेंगे

सिटीन्यूज़ नॉउ

जींद । महाराजा अजमीढ़ जयन्ती इस बार बडे़ लेवल पर महेन्द्रगढ़ स्थित सोनी धर्मशाला में बडी़ धूमधाम एवं हर्षोल्लास से 5 अक्तूबर को मनाई जाएगी। प्रदेशभर से स्वर्णकार एवं सोनी समाज के बंन्धू इस जयन्ती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में भाग लेकर महाराजा अजमीढ़ जी के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित कर वंदन करेंगें।

इस दौरान महेन्द्रगढ़ से चौथी बार प्रधान बने समारोह आयोजक लखीराम सोनी ने बताया कि इस प्रतिभा सम्मान एवं जयंती समारोह में हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार लोकसभा सांसद धर्मबीरसिंह की गरीमामयी उपस्थिति में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगें और समारोह की अध्यक्षता यूपी सोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा करेंगें।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रसिद्ध समाज सेवी सर्राफा कारोबारी बी एम सुलतानिया,दिल्ली के अनिल वर्मा,महेन्द्रगढ़ विधायक कंवरसिंह यादव, पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा,राष्ट्र परिषद भाजपा के सदस्य शंकरलाल धूपड़,अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के मुख्य संरक्षक बहादुरसिंह वर्मा एवं स्वर्णकार सेवा संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष जोगेन्द्र वर्मा को भी विशेष रूप से आमन्त्रित किया गया है।

उन्होंने कहा कि समाज का साथ होगा तभी समाज का विकास होगा और एक मंच के नीचे मजबूत संगठन से ही वर्षों से उपेक्षित सोनी समाज को अपने हक प्राप्त हों सकेंगें। डीआईपीआरओ रिटायर्ड सुरेन्द्र वर्मा कोथ एवं रामराये सुनार धर्मशाला समिति के प्रधान पुरूषोत्तम सोनी ने कहा कि शिक्षा शेरनी का वो दूध है जो पिएगा वही दहाडे़गा।

उन्होंने सोनी समाज के लोगों से अपील कि कि वे अपने बच्चों को शिक्षित बनायें और संगठित होकर संघर्ष करें तभी कामयाबी मिलेगी और लक्ष्य की प्राप्ति सम्भव हो सकेगी।

वर्ल्ड हार्ट डे : शैल्बी हॉस्पिटल ने वर्ल्ड हार्ट डे बाइकाथॉन में 300 से अधिक राइडर्स को दिल, सेहत और स्वच्छ शहर का दिया संदेश

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। फिटनेस, सामुदायिक भावना और स्वास्थ्य जागरूकता को जोड़ते हुए शैल्बी मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने नगर निगम चंडीगढ़ और द थंपर्स कैफ़े के सहयोग से वर्ल्ड हार्ट डे बाइकाथॉन का आयोजन किया। इस अवसर पर ट्राईसिटी से 300 से अधिक बाइक राइडर्स दिल की सेहत और स्वच्छ शहर का संदेश देते हुए चंडीगढ़ से शैल्बी मोहाली पहुंचे।

कार्यक्रम की शुरुआत नगर निगम चंडीगढ़ कार्यालय से हुई, जहां नुक्कड़ नाटक के ज़रिए स्वच्छ भारत मिशन का संदेश दिया गया और लोगों को साफ-सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। बाइक रैली को नगर निगम चंडीगढ़ की डॉ. इंदरदीप कौर, मेडिकल ऑफिसर ऑफ हेल्थ, ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राइडर्स ने सक्रिय और हृदय-स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।

शैल्बी हॉस्पिटल पहुंचने पर प्रतिभागियों ने डॉ. लोवेल गुप्ता, हेड – इमरजेंसी एवं ट्रॉमा सर्विसेज़, द्वारा संचालित इमरजेंसी प्रिपेयर्डनेस सेशन में भाग लिया, जिसमें हार्ट अटैक या अन्य मेडिकल इमरजेंसी के दौरान तुरंत और प्रभावी प्रतिक्रिया देने के महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए गए। इस अवसर पर कार्डियक साइंसेज़ के डायरेक्टर डा. अरविंद कौल ने कहा कि दिल की सेहत साधारण जीवनशैली बदलावों से शुरू होती है। ऐसे आयोजन हमें सक्रिय रहने और समय पर देखभाल लेने की याद दिलाते हैं।

उन्होंने ने कहा कि अधिक तला-भुना और जंक फूड, कम व्यायाम और तनावपूर्ण जीवनशैली के कारण दिल के दौरे हो सकते हैं। इसलिए अपनी दिल की सेहत के प्रति सतर्क रहना बहुत जरूरी है। नियमित चेकअप, संतुलित आहार, व्यायाम और पर्याप्त नींद से कई बीमारियों को रोका जा सकता है और कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। यह पहल शैल्बी हॉस्पिटल की रोकथाम योग्य हृदय रोग देखभाल, इमरजेंसी रेडीनेस और स्वस्थ व स्वच्छ समुदाय के प्रति प्रतिबद्धता को और मज़बूत करती है।

विश्व हृदय दिवस: मैक्स अस्पताल, मोहाली द्वारा आयोजित साइक्लोथॉन में 150 लोगों ने हिस्सा लिया

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: रविवार को विश्व हृदय दिवस की पूर्व संध्या पर हृदय-स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने और हृदय रोगों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए मैक्स अस्पताल, मोहाली द्वारा आयोजित साइक्लोथॉन में 150 से अधिक लोगों ने भाग लिया।साइक्लोथॉन को मैक्स अस्पताल से रवाना किया गया और चंडीगढ़ के लेक क्लब में इसका समापन हुआ।

इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावा, प्रिंसिपल कंसलटेंट कार्डियोलॉजी डॉ. राकेश शर्मा, कंसलटेंट कार्डियोलॉजी डॉ. प्रिंस कुमार और सीनियर कंसलटेंट कार्डियक एनेस्थीसिया डॉ. शैलेश ओझा उपस्थित थे।एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट मैक्स हॉस्पिटल, मोहाली डॉ. पिनाक मौदगिल ने कहा, “हृदय रोग भारत में मृत्यु दर के प्रमुख कारणों में से एक हैं, लेकिन जीवनशैली में बदलाव लाकर इन्हें काफी हद तक रोका जा सकता है।

सक्रिय जीवन शैली और शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा देकर, हम जागरूकता पैदा करना चाहते हैं और लोगों को अपने हृदय स्वास्थ्य पर नियंत्रण रखने के लिए सशक्त बनाना चाहते हैं। आज के साइक्लोथॉन ने न केवल सक्रिय जीवन शैली के महत्व पर ज़ोर दिया, बल्कि स्वस्थ समुदायों के निर्माण के संकल्प को भी मजबूत किया।

डॉक्टर अक्षय बत्रा ने बालों के झड़ने के बताए 5 कारण, साथ ही गिना दिए उपाय, निवारण से रुक जाएगा हेयर फॉल, अपनी सिल्वर जुबली के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में

डॉ.बत्रा’ज ने एडवांस्ड होम्योपैथी और इंटरनेशनल एस्थेटिक्स ट्रीटमेंट्स के साथ चंडीगढ़ में एक नए क्लिनिक का शुभारंभ किया

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। डॉ .बत्रा’ज हेल्थकेयर, दुनिया भर में होम्योपैथिक क्लीनिकों के सबसे बड़े नेटवर्क के साथ भारतीय ग्लोबल लीडर, ने चंडीगढ़ में अपने नए क्लिनिक की घोषणा की है। कंपनी के लिए ये बेहद गर्व के पल हैं। अपनी सिल्वर जुबली के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में, यह नया क्लिनिक होम्योपैथी और इनोवेशन में एक्सीलेंस की विरासत के साथ खुला है। यह बालों और त्वचा के लिए एडवांस्ड होम्योपैथिक ट्रीटमेंट प्रस्तुत करता है, जो ग्लोबल स्टैंडर्ड्स के अनुरूप नॉन-इनवेसिव और पेनलेस यानि दर्दरहित सॉल्यूशंसप्रदान करता है।

इस कार्यक्रम में चंडीगढ़ यूटी के सांसद मनीष तिवारी, डॉ. अक्षय बत्रा, वाइस चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, डॉ. बत्रा’ज हेल्थकेयर और ट्राइकोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ लंदन (यूके) के पहले भारतीय प्रेसिडेंट, भी उपस्थित थे। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, होम्योपैथी दुनिया भर में चिकित्सा की दूसरी सबसे बड़ी प्रणाली है, और भारत में 10 करोड़ से ज़्यादा लोग अपनी स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती की ज़रूरतों के लिए इस पर निर्भर हैं।

डॉ.बत्रा’ज®️ नाम होम्योपैथी का पर्याय है। पद्मश्री डॉ. मुकेश बत्रा, जो भारत के प्रमुख होम्योपैथ हैं, ने 1982 में मुंबई में एक रोगी-केंद्रित संस्थान के रूप में डॉ.बत्रा’ज®️ हेल्थकेयर की स्थापना की थी। तब से, इस ब्रांड ने 15 लाख से ज़्यादा रोगियों का सफलतापूर्वक इलाज किया है, जिसकी सफलता दर अमेरिकन क्वालिटी एसेसर्स द्वारा प्रमाणित 91% है और चंडीगढ़ क्लिनिक भी पर्सनलाइज्ड, सुरक्षित और प्रभावी केयर के प्रति ब्रांड की प्रतिबद्धता का प्रमाण होगा।

यह क्लिनिक न केवल चंडीगढ़ में मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि उन्हें बालों और त्वचा के लिए समग्र और साइड-इफैक्ट्स फ्री तरीके से एडवांस्ड सॉल्यूशंस भी प्रदान करेगा। प्रत्येक नए लॉन्च के साथ, हम लोगों को स्वस्थ करना, जीवन बदलना’ के अपने दृष्टिकोण के और करीब पहुंचते हैं।

जीसीई-20 ने जीता सर्वश्रेष्ठ एनएसएस इकाई का खिताब – 7 दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर का हुआ सफल समापन

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन, सेक्टर 20डी, चंडीगढ़ की एनएसएस इकाई ने अपने 7-दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर (21 से 27 सितंबर, 2025) का भव्य समापन समारोह के साथ सफलतापूर्वक समापन किया। यह शिविर, “यूथ फॉर डिजिटल इंडिया और ड्रग फ्री सोसाइटी” के विषय पर आयोजित किया गया था । शिविर की शुरुआत एनएसएस गीत और गणेश वंदना से हुई, जिसे एनएसएस स्वयंसेवकों ने प्रस्तुत किया।

इसके बाद मुख्य अतिथि श्री जय भगवान, क्षेत्रीय निदेशक, एनएसएस, चंडीगढ़ का स्वागत मुख्याध्यापिका डॉ. सपना नंदा ने किया, जिन्होंने स्वयंसेवकों को “नॉट मी बट यू” की भावना को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कॉलेज को बेस्ट एनएसएस यूनिट अवार्ड प्राप्त करने पर बधाई दी और छात्रा श्रीमती श्रुति शर्मा को उनकी समर्पित सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र मिलने पर सराहा।

समापन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, नुक्कड़ नाटक, और स्वयंसेवकों द्वारा व्यक्तिगत अनुभवों का साझा करना शामिल था।सप्ताह भर, एनएसएस स्वयंसेवकों ने शिक्षा और सामुदायिक सेवा को जोड़ते हुए कई महत्वपूर्ण गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की। शिविर की शुरुआत जी.आर.आई.आई.डी, ब्लाइंड इंस्टीट्यूट और वृद्धाश्रम के शैक्षणिक दौरे से हुई, जिससे छात्रों को सामाजिक संवेदनशीलता का अनुभव हुआ।

जागरूकता अभियान में रैलियाँ, ड्रग डि-एडिक्शन अभियान, ट्रैफ़िक और अग्नि सुरक्षा सत्र, रेड रिबन क्लब के साथ एचआईवी/एड्स जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, और गोद लिए गए गांव में आउटरीच गतिविधियाँ शामिल थीं। स्वास्थ्य और कल्याण पहल में योग सत्र, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, कजहरी गांव में स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर, स्वच्छता अभियान और डिस्पेंसरी सहायता शामिल थी।

कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण भी हुआ, जिसमें बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट और बाजरा व्यंजन प्रतियोगिता के पुरस्कार प्रदान किए गए, और एनएसएस इकाई के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और समूह नेताओं को उनके नेतृत्व के लिए सम्मानित किया गया। बेस्ट एनएसएस स्वयंसेवक (पुरुष) का पुरस्कार श्री अनुराग को और बेस्ट एनएसएस स्वयंसेवक (महिला) का पुरस्कार श्रीमती मनप्रीत कौर को उनके उत्कृष्ट योगदान और समर्पण के लिए दिया गया।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान और डॉ. उपासना थापलियाल द्वारा हार्दिक धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

एमर्जिंग इंडिया हाउसिंग ग्रुप देश का पहला ऐसा बिल्डर है जिस ने लौटए इन्वेस्टरो व ग्राहकों के पैसे

0

180 इन्वेस्टरो व ग्राहकों को वापस मिली राशि या घरमिदेशक बोले चाहता तो अंडर ग्राऊंड हो सकता था लेकिन नहीं

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। एमर्जिंग इंडिया हाउसिंग ग्रुप ने खरड़ के सेक्टर-115 में अपने महत्वाकांक्षी आवासीय प्रोजेक्ट की घोषणा 2011 में की थी जहाँ 300 से अधिक आवासो का निर्माण हुआ और 2018 में पोजेशन भी दिए गए लेकिन राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते सभी संवैधानिक अनुमतियों के बावजूद, इसे पंजाब शहरी विकास प्राधिकरण यानी पेडा ने प्रोजेक्ट में कई खामिया बताते हुए के तोड़ दिया गया।

इसके कारण 350 से अधिक घर खरीदार परेशान हो गए और लगभग 200 करोड़ रुपये के दावे लंबित हो गए थे दर्जनों एफ आई आर दर्ज हुई 3 निदेशक पीठ दिखा विदेश चले गए लेकिन ग्रुप निदेशक गुरप्रीत सिंह सिद्धू ने ऐसा नहीं किया क्योंकि वे जानते थे कि मध्यवर्गीय परिवार में पैसों की कीमत क्या होती है इसलिए उन्होंने निर्णय लिया कि वह यहीं रहकर लोगों का समाधान निकालेंगे l

कंज्यूमर कमिशन के देखरेख में अब तक सिद्धू 180 से अधिक ग्राहकों का पैसा लौट चुके हैं या किस बंदरी है या फिर उन्हें प्लॉट या आवास दे दिया गया है बाकी बचे करीब 100 से अधिक लोगों के मामलों का निपटारा भी सप्ताह में तीन दिन जेल से बाहर आकर गुरप्रीत सिंह सिद्धू द्वारा कोर्ट के दिशा अनुसार किया जा रहा है l

कंपनी के समूह स्वामी और प्रबंध निदेशक गुरप्रीत सिंह सिद्धू  भी चर्चा का केंद्र बने। उन्हें 2015 में दर्ज एफआईआर के बाद 2021 में हिरासत में लिया गया था और नौ माह बाद जमानत मिल गई थी। 2025 में आत्मसमर्पण के बाद उनकी जमानत रद्द कर दी गई और उन्हें दोबारा जेल भेज दिया गया।

कानूनी चुनौतियों के बावजूद समूह ने मुआवजे की प्रक्रिया जारी रखी, जिससे प्रभावित खरीदारों की शिकायतों के समाधान के प्रति उसकी प्रतिबद्धता झलकी। अधिकारियों ने इस मुआवजा पहल को विश्वास बहाली की दिशा में एक बड़ा कदम बताया और कहा कि शेष मामलों का भी पारदर्शिता के साथ निपटारा किया जाएगा।

फोर्टिस मोहाली में जटिल हृदय रोग से पीड़ित 62 वर्षीय मरीज़ को नॉन-सर्जिकल टीएवीआर प्रोसीजर से मिली नई जिंदगी- डॉ.आर.के.जसवाल

टीएवीआर एक मिनीमली-इनवेसिव प्रोसीजर है जिसके माध्यम से रोगग्रस्त एओर्टिक वाल्व को बिना ओपन-हार्ट सर्जरी के बदला जा सकता है

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। फोर्टिस हॉस्पटिल मोहाली की कार्डियोलॉजी टीम ने, डॉ.आर.के.जसवाल, हेड, डिपार्टमेंट ऑफ कार्डियोलॉजी और डायरेक्टर, कैथलैब्स के नेतृत्व में, कई अलग अलग रोगों से पीड़ित और सर्जरी के लिए उपयुक्त नहीं पाए गए एक 62 वर्षीय मरीज़ का ट्रांसकैथेटर एओर्टिक वाल्व रिप्लेसमेंट (टीएवीआर) की गई।

टीवीएआर, आज के दौर की सबसे एडवांस्ड और नॉन-सर्जिकल प्रोसीजर है और इसी से 62 वर्षीय मरीज का सफल इलाज किया गया। आमतौर पर, टीएवीआर प्रोसीजर में एक तार को ग्रोइन आर्टिरी से अवरुद्ध हुए एओर्टिक वाल्व के माध्यम से मरीज़ के बाएं दिल में पीछे की ओर ले जाया जाता है। इस तार के ज़रिए, कार्डियोलॉजिस्ट वाल्व को ग्रोइन आर्टिरी से दिल तक ले जाता है और उसे वहां पर इम्पलांट करता है।

इस रोगग्रस्त वाल्व तक बिना सर्जरी के पहुंचने का एकमात्र उपलब्ध मार्ग ग्रोइन वेन (नस) से दिल के दाहिने चैम्बर तक जाना, फिर सेप्टल पंचर के माध्यम से दिल के बाएं हिस्से में जाना, और फिर रक्त के प्राकृतिक प्रवाह के साथ विपरीत दिशा में वाल्व को पार करना था।

यह सर्जरी की खासियत थी, जिसके बाद डॉ. जसवाल ने इंडिया वाल्व 2025 में भी इस मामले को पेश किया, जो दुनिया भर के विशेषज्ञ कार्डियोलॉजिस्ट को अपने अनुभव साझा करने के लिए एक साझा प्लेटफॉर्म पर लाने वाले सबसे प्रतिष्ठित वाल्व कॉन्फ्रेंसेज में से एक है।

रोगी की सर्जरी के बाद तेजी से रिकवरी हुई और बेहतर स्वास्थ्य के साथ प्रोसीजर के तीन दिन बाद उसे छुट्टी दे दी गई। इस मामले के बारे में बात करते हुए, डॉ. जसवाल ने कहा कि “टीएवीआर पारंपरिक ओपन-हार्ट सर्जरी का सबसे एडवांस्ड और मिनीमल-इनवेसिव विकल्प है। एओर्टिक वाल्व के सिकुड़ने के कारण, मरीज़ को सीने में दर्द, चक्कर आना और सांस लेने में तकलीफ़ हो रही थी।

यह इनोवेटिव टेक्नोलॉजी मरीज़ के संकुचित एओर्टिक वाल्व को बदलने में मदद करती है, जिससे रक्त प्रवाह धीमा हो जाता है। फोर्टिस हॉस्पिटल मोहाली में, हम इंडीपेंडेंट रूप से टीएवीआर सर्जरी करते रहे हैं, और मैं नॉर्थ रीज का पहला सर्टीफाइड इंडीपेंडेंट टीएवीआर ऑपरेटर हूं।

चंडीगढ़ सेक्टर 34 मे धूमधाम से शुरू हुआ श्री मद भागवत कथा व वृन्दावन प्राकटय उत्सव

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। श्री कृष्ण प्रिया जू संकीर्तन मंडल के तत्वाधान में शनिवार को सात दिवसीय श्री मद भागवत कथा व वृन्दावन प्राकटय उत्सव शुरू हो गया। इस कथा आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस कथा आयोजन के पहले दिन आज विश्व विख्यात कथा व्यास परम पूज्य श्री इंद्रेश महाराज ने अपनी मधुर आवाज से चंडीगढ़ के लोगों का मन मोह लिया। उनकी कथा के दौरान पूरा चंडीगढ़ राधा-राधा और गोविंद-गोविंद की आवाज से गूंज उठा।

महाराज की कथा के दौरान चंडीगढ़ वृंदावन में तब्दील हो गया और भगत प्रभु भगति में लीन होकर झूमने लगे। इस अवसर पर गायक बी प्राक ने बताया कि इस भागवत कथा में देश के जानेमन संत पहुंच रहे है, जो चंडीगढ़ के निवासियों को पूरे सात दिन वृंदावन से जोडकर रखेंगे।

उन्होंने कहा कि यह कथा आयोजन 3 अक्टूबर तक रोजाना दोपहर 3 बजे से 7 बजे तक चलेगा। उन्होंने लोगों से परिवार सहित इस कथा में आने की अपील की। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में इस कथा में बागेश्वर सरकार जी, राधा वल्लभ से मोहित मराल, चित्र विचित्र और जया किशोरी सहित अन्य संत भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे।

उन्होंने बताया कि कथा के साथ साथ मोर कुटी भाव, लाल जी पालना महोत्सव, दही हांडी उत्सव, होली उत्सव, सांझी स्वरूप, दशहरा का स्वरूप और विश्राम दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर मुनीश बाजाज, संदीप चुग, तनमे बंसल, हैप्पी और युवराज गुप्ता भी उपस्थित थे।

`एक्सपैंडिंग बिज़नेस ग्लोबली थ्रू यूएई’ विषय पर बी2बी मीटिंग्स आयोजित

0

फिक्की क्षेत्र के उद्यमियों को मिलेगा सीईपीए पर विशेष ज्ञान

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की), पंचकूला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीसीसीआई) और इंडियन चैंबर ऑफ इंटरनेशनल बिज़नेस (आईसीआईबी) के सहयोग से 30 सितम्बर और 01 अक्टूबर 2025 को चंडीगढ़ के सेक्टर 17 स्थित हयात सेंट्रिक होटल में बी2बी मीटिंग्स का आयोजन करेगा।

“यूएई के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपना व्यापार बढ़ाएं” (एक्सपैंड योर बिज़नेस इन इंटरनेशनल मार्केट्स थ्रू यूएई),” विषय पर आयोजित होने वाली इन बैठकों में संयुक्त अरब अमीरात को भारतीय कंपनियों के लिए वैश्विक अवसरों का प्रवेश द्वार बताते हुए इसके रणनीतिक लाभों पर प्रकाश डाला जाएगा।

इस दौरान विशेष ध्यान शारजाह एयरपोर्ट इंटरनेशनल फ्री ज़ोन (एसएआईएफ ज़ोन) पर होगा, जो क्षेत्र के सबसे गतिशील और निवेशक-अनुकूल फ्री ज़ोन्स में से एक माना जाता है। इन बैठकों के माध्यम से क्षेत्र के उद्योगों को सीधे एसएआईएफ ज़ोन के प्रतिनिधियों से बातचीत का अवसर मिलेगा, जिससे वे निवेश की संभावनाओं, संचालन सहयोग और यूएई में व्यापार स्थापित करने की सुगमता के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

प्रतिभागियों को भारत–यूएई कॉम्प्रीहेंसिव इकोनॉमिक्स पार्टनरशिप एग्रीमेंट (सीईपीए) के लाभों पर भी जानकारी दी जाएगी, जिसके तहत भारतीय उत्पादों के लगभग 97 प्रतिशत हिस्से को शुल्क-मुक्त पहुंच प्राप्त है। यह समझौता भारत की अफ्रीका, यूरोप और अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच को और भी मजबूत करता है।