Home Blog Page 40

भारतीय वायुसेना के मिग 21 को युगों युगों तक टाइगर के नाम से याद करते रहेगा : संजय टंडन

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ | भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं हिमाचल प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन ने भारतीय वायुसेना के मिग-21 विमान के ऐतिहासिक सेवामुक्ति समारोह में भाग लिया | उन्होंने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का चंडीगढ़ आगमन पर उनका स्वागत किया |

आज के समारोह को देखने के उपरान्त संजय टंडन ने भावुक होते हुए कहा कि दशकों तक अद्वितीय पराक्रम और गौरव के साथ राष्ट्र की सेवा करने वाले इस महान विमान मिग-21 को सदैव साहस और शक्ति के प्रतीक के रूप में याद किया जाएगा। इसने अपने दौर में अपने तेज पराक्रम के चलते दुश्मन देश को नाकों चने चबाया और उसके नापाक इरादों पर पूरा पानी फेर दिया था |

हम सभी को इतिहास में अंकित एक गौरवशाली क्षण, इसे उड़ाने वाले वीरों और इसके द्वारा छोड़ी गई विरासत को श्रद्धांजलि देनी चाहिए | इसके शानदार प्रदर्शन को युगों युगों तक स्मरण किया जायेगा और ये देश का टाइगर था , है और हमेशा टाइगर के रूप में ही जाना जायेगा |

सफेद मोर की तरह ही पंचकुला के विधायक चंद्रमोहन भी कभी कभार दिखाई पड़ता है : ओ पी सिहाग

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकुला । पीपल्स फ्रंट पंचकूला के अध्यक्ष एवं जननायक जनता पार्टी जिला पंचकूला के जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने पंचकूला से विधायक चंद्रमोहन को लेकर तंज कसते हुए कहा कि जैसे सफेद मोर कभी कभार दिखाई पड़ता है कुछ इस तरीके से पंचकूला के विधायक भी कभी कभार दिखाई पड़ते हैं ।

आज पंचकूला के नागरिकों ने बहुत दिनों के बाद विधायक के दर्शन बिल्कुल उसी तरीके से किये जैसे मानसून के बाद में सफेद मोर निकल कर आता है । उन्होंने कहा कि उम्मीद है विधायक चंद्रमोहन पंचकूला में अब लोगों की तकलीफों एवं परशानियों का हल निकालने को लेकर गम्भीर होकर अपना फर्ज निभाने का काम करेंगे ।

मिनिमली इनवेसिव कार्डियक सर्जरी और रोबोटिक सर्जरी, भारत में लगभग 50% दिल के दौरे 50 वर्ष से कम आयु के लोगों को होते हैं: डॉ. एचएस बेदी

प्राथमिक एंजियोप्लास्टी दिल के दौरे के लिए सर्वोत्तम उपचार: डॉ. सचिन बंसल, भारत में दिल के दौरे के पाँच में से एक मरीज़ 40 वर्ष से कम आयु का : डॉ. प्रियंका गोयल

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। चेयरमैन कार्डियो थोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी डॉ. एचएस बेदी, कंसल्टेंट कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सचिन बंसल, कंसल्टेंट कार्डियक एनेस्थीसिया डॉ. प्रियंका गोयल और सीईओ डॉ. रोहित जसवाल सहित पार्क हॉस्पिटल, मोहाली की एक टीम ने शुक्रवार को यहां युवा भारतीयों में हृदय रोग के बढ़ते चलन पर एक कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।

पार्क हॉस्पिटल्स उत्तर भारत का सबसे बड़ा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल नेटवर्क है, जिसमें 19 अस्पताल, 3500 बेड, 800 आईसीयू बेड, 14 कैथ लैब, 45 मॉड्यूलर ओटी और 1000 से अधिक डॉक्टर हैं।

इस अवसर पर बोलते हुए डॉ. एचएस बेदी ने कहा कि पार्क अस्पताल मोहाली कार्डियक साइंस के लिए एक्सीलेंस ऑफ़ सेंटर है, जिसमें प्राथमिक एंजियोप्लास्टी, जटिल एंजियोप्लास्टी, बायवेंट्रीकुलर पेसमेकर (सीआरटी), कॉम्बो डिवाइस, आईसीडी, कैरोटिड आर्टरी स्टेंटिंग, टीएवीआर/टीएवीआई, पेरीफेरल आर्टरी और घुटने के नीचे के इंटरवेंशन, एओर्टिक डायसेक्शन का प्रबंधन, एओर्टिक एन्यूरिज्म, सभी प्रकार की सीटीवीएस सर्जरी जैसे सीएबीजी, वाल्व प्रतिस्थापन, एएसडी, वीएसडी (दिल में छेद) जैसी सभी सुविधाएं पार्क अस्पताल मोहाली में एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं।

डॉ. सचिन बंसल ने बताया कि भारत में लगभग 30 मिलियन लोग कोरोनरी धमनी रोग से पीड़ित हैं। इसके अलावा भारत में 27% मौतें हृदय संबंधी बीमारियों के कारण होती हैं। डॉ. सचिन ने यह भी बताया कि इस वर्ष विश्व हृदय दिवस की थीम ‘डोंट मिस अ बीट’ लोगों को अपने हृदय स्वास्थ्य के प्रति सक्रिय, चेतावनी के संकेतों को नज़रअंदाज़ न करें। डॉ. प्रियंका गोयल ने कहा, अब बड़ी संख्या में युवा भारतीय अपनी खराब जीवनशैली के कारण कोरोनरी धमनी रोग से पीड़ित हैं,

पार्क अस्पताल के सीईओ डॉ. रोहित जसवाल ने कहा, ‘‘पार्क हॉस्पिटल मोहाली अब ईसीएचएस, सीजीएचएस, ईएसआई, आयुष्मान, हरियाणा सरकार, हिमाचल प्रदेश सरकार और सभी प्रमुख कॉरपोरेट्स के साथ सूचीबद्ध है और हृदय संबंधी समस्या के लिए सभी प्रकार के गैर-इनवेसिव और सर्जिकल उपचार पार्क अस्पताल मोहाली में एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराए जाते हैं।

डीएसपी म्यूचुअल फंड ने निवेशकों के लिए, डीएसपी निफ्टी 500 फ्लेक्सीकैप क्वालिटी 30 ईटीएफ लॉन्च की आज घोषणा की

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। डीएसपी म्यूचुअल फंड ने निवेशकों के लिए एक नए फंड, डीएसपी निफ्टी 500 फ्लेक्सीकैप क्वालिटी 30 ईटीएफ, के लॉन्च की आज महत्वपुर्ण घोषणा की है । यह फंड भारत का पहला फ्लेक्सीकैप एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) है । यह फंड ईटीएफ निफ्टी 500 फ्लेक्सीकैप क्वालिटी 30 टीआरआई इंडेक्स को ट्रैक करेगा ।

यह इंडेक्स एक अनूठा बेंचमार्क है और यह ईटीएफ फंड केवल गुणवत्तापूर्ण व्यवसायों पर ध्यान केंद्रित करते हुए लार्ज, मिड और स्मॉल-कैप कंपनियों में गतिशील रूप से निवेश करेगा ।

भारतीय शेयर बाजार में अक्सर रुझान के अनुसार लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। लेकिन ज़्यादातर निवेशकों के लिए यह तय करना बहुत मुश्किल होता है कि किन शेयरों में निवेश करें, कितना निवेश करें और कब अपना निवेश शेयरों से हटाएँ।

ईटीएफ फंड इस जटिलता को आसानी से दूर कर देते हैं। जब मध्यम और छोटी कंपनियों के शेयर तेज़ी से आगे बढ़ रहे होते हैं, तो फ्लेक्सीकैप ईटीएफ फंड इन शेयरों में अपने निवेश को बेहद पारदर्शी तरीके से और नियमों के दायरे में खुद ह खुद ही बढ़ा देते हैं।

जब ये शेयर अपने शिखर पर पहुँच जाते हैं, तो इन शेयरों में किया गया निवेश वापस लेकर लार्ज-कैप शेयरों में निवेश कर दिया जाता है। शेयरों के चयन के लिए बहुत कड़े मानदंडों का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए, यह सुनिश्चित करता है कि निवेशक का पैसा उन कंपनियों में बना रहे जो बुनियादी रूप से बहुत मज़बूत हैं।

नुक्कड़ नाटक के जरिए बीबीएमबी कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया

0

बीबीएमबी के चेयरमैन मनोज त्रिपाठी ने कर्मचारियों को सफाई का ध्यान रखने की शपथ दिलाई

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। परम्परा आर्ट्स के सहयोग से भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) द्वारा स्वच्छ पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत आज इंडस्ट्रियल एरिया, फेस एक स्थित एसएलडीसी कॉम्प्लेक्स, बीबीएमबी में नुक्कड़ नाटक स्वच्छता ही सेवा प्रस्तुत किया गया जिसमें बीबीएमबी के अध्यक्ष मनोज त्रिपाठी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। मुख्य अभियंता (प्रणाली परिचालन प्रशासन) हरप्रीत सिंह मनोचा ने उनका स्वागत किया।

नुक्कड़ नाटक में कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए दर्शाया गया कि कैसे अपने घर के अलावा बाहर भी स्वच्छता के ध्यान रखना चाहिए। मनोज त्रिपाठी ने इस अवसर पर सभी कर्मचारियों को अपने कार्यालय के अलावा अपने आसपास भी सफाई का ध्यान रखने की शपथ दिलाई तथा अपील की कि कर्मचारी न सिर्फ स्वच्छता पखवाड़ा के समय ही सफाई पर ध्यान दे बल्कि बाद में भी वह सफाई का ख्याल रखें।

उन्होंने यहाँ पौधा रोपित करके पौधारोपण अभियान की भी शुरुआत की। इस मौके पर उनके साथ मुख्य अभियंता (प्रणाली परिचालन) सुरजीत सिंह व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

सेक्टर 23 में रामलीला के चौथे दिन राम जी का वनवास वाला सीन दिखाया गया

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। सेक्टर 23 में जागृति रामलीला कमेटी के चौथे दिन राम को वनवास का सीन दिखाया गया। इससे पूर्व में केकई और मंथरा की वार्तालाप दिखाई गई जिसमें मंथरा केकई को अपने पुत्र भरत को राजगद्दी दिलाने के लिए उकसाती है। तत्पश्चात केकई राजा दशरथ के समक्ष अपनी मांग रखती है जिसके अनुसार उसे राम के लिए 14 वर्षों का बनवास और अपने पुत्र भरत के लिए राज सिंहासन चाहिए।

इसके बाद जब राम को यह फैसला सुनाया जाता है तो वह प्रेमपूर्वक इसे ग्रहण कर लेता है। और इसलिए माता सीता भी अपने पति के साथ वनों मे जाने की जिद करती है। यह सब सुनकर लक्ष्मण भी भड़क जाता है और साथ चलने की जिद करता है। और इस प्रकार राम, सीता और लक्ष्मण वनों को प्रस्थान करते हैं।

दशरथ के रूप में आर. एस. वर्मा, केकई के रूप में मीनाक्षी, राम के रूप में हिमांशु और माता सीता के रूप में सोनिका भाटिया ने अपनी अदाकारी से दर्शकों का मन मोह लिया।

जी एस टी में मोदी सरकार के द्वारा किये सुधारों को जनता के पास जाकर समझाएं : टंडन

0

मोदी सरकार द्वारा जी एस टी बदलाव से लोगों को मिलेगी राहत : संजय टंडन

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुड्स सर्विस टैक्स में किये गए सुधारों से देश की जनता को होने वाले लाभ से सीधा सीधा जोड़ने और उनको इसके प्रति जागरूक करने के भाव से शुरू किये गए #NextGenGST पर परिचर्चा को लेकर भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ द्वारा पार्टी के पदाधिकारियों, पार्षदों और जिला अध्यक्षों की पार्टी कार्यालय कमलम में बैठक हुई |

बैठक की अध्यक्ष पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने की और भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं हिमाचल प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन ने इसमें विशेष रूप से भाग लिया और उपस्थित सभी पदाधिकारियों से विस्तृत रूप से चर्चा की।

उन्होंने कहा कि केंद्र ने इसमें बड़े बदलाव तो कर दिए , इसको लागू भी कर दिया , अब इसको घर घर, आसपास के बाजारों में जाकर व्यापारियों को इन सुधारों की जानकारी देना, दुकानदारों को और लोगों को स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने और उनको बढ़ावा देने के लिए जागरूक करने के लिए हमें अभी से कमर कसनी होगी और जनता के बीच जाकर इसके फायदों को बताना होगा ।

उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को प्रण देते हुए कहा कि वे सभी स्वदेशी को अपना कर आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प को साकार करें | इस अवसर पर भाजपा चंडीगढ़, GST समिति, सह संयोजक नवीन सोनी एवं अरुण गोयल भी उपस्थित रहे।

सुंदर नगर में घरों के चारों ओर पार्षद बिमला दुबे ने टाइलें लगाने की शुरुआत की

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ । आज मौलीजागरां पार्ट 2 सुंदर नगर में घरों के चारों ओर पीसीसी टाइलें लगाने के कार्य की शुरुआत एरिया पार्षद श्रीमती बिमला दुबे ने की। पार्षद दुबे ने बताया कि एरिया में साफ सफ़ाई के ध्यान में रखते हुए घरों के आसपास टाईल्स लगवाने का कार्य शुरू किया गया है। यह कार्य ₹37.00 लाख की लागत से पूरा किया जाएगा।

इस मौक़े पर शशांक दुबे शानू, जेई संजीव कुमार, डॉ. विश्वकर्मा शाह, लाल बहादुर पटेल, स. स्वर्ण सिंह, सतीश वर्मा, मैनेजर गुप्ता, हंसा यादव, बबलू राजभर, सिता राम, डॉ. सुंदर, सपना तिवारी, सुनीता देवी, लालमती देवी, मीकि मालती देवी व स्थानीय निवासी उपस्थित थे।

श्री रामलीला हमारे संस्कारों, आदर्शों और धर्म की अमूल्य धरोहर

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। श्री रामलीला सिर्फ़ एक नाट्य मंचन नहीं, बल्कि हमारे संस्कारों, आदर्शों और धर्म की अमूल्य धरोहर है। यह हमें सत्य, धर्म और मर्यादा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। यहां सेक्टर 48 में श्री राम सेवक युवा कला मंच की ओर से मंचित की जा रही श्री रामलीला में बतौर विशेष मेहमान उपस्थित हुए पूर्व पार्षद और श्री सनातन धर्म सभा मंदिर सेक्टर 46 के अध्यक्ष श्री जितेंद्र भाटिया ने प्रभु भक्तों को संबोधित किया ।

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन यह सिखाता है कि कठिनाइयाँ चाहे कितनी भी हों, सत्य और धर्म की जीत निश्चित है। उन्होंने कहा कि आइए, हम सभी संकल्प लें कि राम के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें और समाज को एकता, प्रेम और सद्भाव का संदेश दें।

भगवान श्री परशुराम और लक्षण के संवाद खास रहे जिससे मिलने वाले संदेश से हमें सीखने की बहुत जरूरत है उन्होंने आगे कहा कि आज हमारे समाज खासकर युवा पीढ़ी और बच्चों को भगवान श्री राम के आदर्श जीवन से मिलने वाले संदेशों को अपने जीवन में अपनाने की बहुत ही ज्यादा जरूरत है ।

इस मौके पर श्री जितेंद्र भाटिया सहित उनकी पत्नी श्रीमती नीलम भाटिया, सुपुत्र ऋषभ भाटिया, पोत्र अयान भाटिया का रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विपोन जोत सिंह, प्रधान विकास सोनी, पैटर्न दीपक गर्ग और डायरेक्टर प्रदीप कुमार तथा अन्य पदाधिकारिओं ने स्वागत किया और उन्हें भगवान श्री राम का पटका पहनाकर और मोमेंटो देकर जय श्री राम के जयकारों के बीच सम्मानित किया।

इंडियनऑयल द्वारा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चंडीगढ़ में कविता एवं भजन प्रतियोगिता आयोजित

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। इंडियनऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (विपणन प्रभाग), पंजाब राज्य कार्यालय, चंडीगढ़ एवं राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सेक्टर 11, चंडीगढ़ हिंदी विभाग के संयुक्त तत्त्वावधान में 24 सितंबर को आयोजित हिंदी पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत ‘कविता एवं भजन गायन’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में इंडियनऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी डॉ. जगजीत कुमार उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए राजभाषा हिंदी के प्रति अपने प्रेम को कविता एवं भजन के माध्यम से प्रस्तुत किया। राघव शर्मा (बी.ए. द्वितीय वर्ष) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। साक्षी (बी.ए. प्रथम वर्ष) ने द्वितीय स्थान, हर्षिता (बी.ए. प्रथम वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विकास एवं पीयू ने प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जे. के. सहगल ने सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन का उद्देश्य छात्रों में छिपी प्रतिभाओं का विकास करना एवं राजभाषा हिंदी के प्रति अपने दायित्वों का भी निर्वाह करना है।

वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी ने महाविद्यालय के अपने पूर्व अनुभवों को साझा करते हुए अपने वरिष्ठ शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। विभागाध्यक्षा डॉ. पूनम ने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में संकाय अधिष्ठाता श्रीमती दीपशिखा, डॉ. देवराज, डॉ. जितेंद्र गौड़, डॉ. तनुजा तलवार, डॉ. निशा एवं अन्य विभागों के वरिष्ठ शिक्षक-शिक्षकाएं भी उपस्थित रहे।