Home Blog Page 41

केंद्र ने बिहार, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश के ग्रामीण स्थानीय निकायों को 15वें वित्त आयोग की पहली किस्त के रूप में 2,400 करोड़ रुपये से अधिक वितरित किए

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

दिल्ली । केंद्र सरकार ने बिहार, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश के ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पंद्रहवें वित्त आयोग के अंतर्गत असंबद्ध अनुदान की पहली किस्त जारी कर दी है। बिहार को राज्य की 38 पात्र ज़िला पंचायतों, 530 ब्लॉक पंचायतों और 8046 ग्राम पंचायतों के लिए 801.009 करोड़ रुपये मिले हैं ।

हिमाचल प्रदेश को सभी 12 ज़िला पंचायतों, 80 पात्र ब्लॉक पंचायतों और 3576 ग्राम पंचायतों के लिए 67.955 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। उत्तर प्रदेश को 73 पात्र ज़िला पंचायतों, 813 ब्लॉक पंचायतों और 57,633 ग्राम पंचायतों के लिए 1548.3836 करोड़ रुपये मिले हैं ।

भारत सरकार पंचायती राज मंत्रालय और जल शक्ति मंत्रालय (पेयजल और स्वच्छता विभाग) के माध्यम से ग्रामीण स्थानीय निकायों/पंचायती राज संस्थाओं के लिए राज्यों को XV-FC अनुदान जारी करने की सिफारिश करती है, जिसे बाद में वित्त मंत्रालय द्वारा जारी किया जाता है। आवंटित अनुदानों की सिफारिश की जाती है और एक वित्तीय वर्ष में 2 किस्तों में जारी किया जाता है।

रेलवे बोर्ड के अपर सदस्य (उत्पादन इकाई) का आरेडिका एवं फोर्ज्ड व्हील प्लाण्ट में दौरा

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

रायबरेली। रेलवे बोर्ड के अपर सदस्य (उत्पादन इकाई) सीताराम सिंकू ने दौरा किया। श्री सिंकू ने कोच एवं फोर्ज्ड व्हीलों के उत्पादन के संबंध में आरेडिका के महाप्रबंधक श्री प्रशान्त कुमार मिश्रा तथा उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की।

श्री सिंकू ने फर्निशिंगशॉप के प्रांगण में स्वच्छता ही सेवा अभियान-2025 के तहत राष्ट्रव्यापी श्रमदान की थीम ‘‘एक दिन एक घण्टा एक साथ‘‘ को गति देने के लिए आरेडिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ स्वच्छता अभियान में सहभागिता की।

अपर सदस्य ने शेलशॉप, बोगीशॉप, व्हीलशॉप एवं फर्निशिंगशॉप आदि का निरीक्षण किया तथा मशीनों की कार्य दक्षता का अवलोकन किया और इन मशीनों पर कार्यरत कर्मचारियों से मशीन की कार्यप्रणाली के संबंध में बातचीत की। उन्होने आरेडिका में निर्मित होने वाले पहले वन्देभारत के रेक को देखा तथा इसके निर्माण को गति देने के लिए कहा।

इस अवसर पर आरेडिका के पीसीएमई विवेक खरे, पीसीएमएम राकेश राज पुरोहित, पीएफए बीएल मीना, पीसीई सत्य प्रकाश यादव, वरिष्ठ उप महाप्रबन्धक एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी अकमल वदूद, पीसीपीओ रूपेश श्रीवास्तव, मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रमेश चन्द, सहित फोर्ज्ड व्हील प्लांट के सीडवल्यूएम मनोज कुमार तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

सेक्टर 23 में जागृति रामलीला कमेटी में तीसरे दिन सीता स्वयंवर का दृश्य पेश किया गया

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। चंडीगढ़ स्थित सेक्टर 23 में जागृति रामलीला कमेटी में तीसरे दिन सीता स्वयंवर का दृश्य पेश किया गया। इसमें दिखाया गया कि किस प्रकार से पूरे देश से राजा महाराजा इकट्ठे होते हैं माता सीता के स्वयंवर में ताकि उनसे विवाह कर पाए।

रावण भी स्वयंवर का हिस्सा बनने के लिए आता है लेकिन किसी कारण वर्ष उसे वहां से जाना पड़ता है। कोई भी राजा जब धनुष नहीं उठा पाता तो राजा जनक कहते हैं कि पृथ्वी पर एक भी वीर नहीं है जो उनकी इच्छा पूरी कर सके। ऐसे में लक्ष्मण क्रोधित हो जाते हैं तो श्री राम जी उसको शांत करने के लिए धनुष को उठा कर स्वयंवर जीत लेते हैं तथा माता सीता से विवाह कर लेते हैं। फिर श्री राम की बहस होती है श्री परशुराम जी से जो उनका धनुष तोड़ने पर क्रोधित होते हैं परंतु वह बाद में श्री राम का स्वरूप देखकर शांत होकर वहां से चले जाते हैं।

इस दृश्य में रावण के रूप में रजत घई, परशुराम के रूप में आशुतोष रत्न, राजा जनक के रूप में सुरिंदर सिंह, श्री राम के किरदार में हिमांशु और माता सीता के किरदार में सोनिका भाटिया ने दृश्यों को बेहद सहज तरीके से जीवंत किया।

चण्डीगढ़ में होने वाली सबसे विशाल श्रीमद्भागवत कथा की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी, बॉलीवुड गायक बी प्राक ने विशाल कथा की तैयारियों का जायजा लिया

0

सेवादारों की बैठक बुलाकर उनकी सेवाओं की समीक्षा की गई

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ : श्रीकृष्ण प्रिया जू संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में सेक्टर 34 स्थित मेला ग्राउंड में आगामी 27 सितंबर से शुरू होने वाली शहर की सबसे विशाल श्रीमद्भागवत कथा का इंतजार चंडीगढ़ व आसपास के क्षेत्रों के लोग बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं।

आयोजन क्षेत्र में बॉलीवुड गायक बी प्राक को बड़ा आयोजक माना जाता है तथा कार्यक्रम और मंच संचालन के क्षेत्र में संदीप चुग भी बड़ा नाम गिना जाता है। इस दृष्टि से ये कथा शहर की सबसे बड़ी कथा मानी जा रही है। संदीप चुग ने बताया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेला मैदान सेक्टर 34 में होने वाली इस भव्य कथा की तैयारियां पूरे जोर शोर से चल रही हैं।

श्री श्री 1008 सिद्ध योगी बचन नाथ बचन जी महाराज की स्मृति में कराई इस कथा को सुनने विशाल पंडाल में आने वाले सभी भक्तों की सुविधा के मद्देनजर हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। कथा स्थल पर बॉलीवुड गायक बी प्राक और संदीप चुग के नेतृत्व में 100 से अधिक सेवादारों की बैठक बुलाकर उनकी सेवाओं की समीक्षा की गई व जय घोष किया।

संदीप चुग ने बताया कि विशाल पंडाल में आने वाले सभी भक्तों की सुविधा के मद्देनजर हर संभव सुविधा को ध्यान में रखा जाएगा। कार्यक्रमानुसार 03 अक्टूबर रोजाना दोपहर 3 बजे से सायं 7 बजे तक कथा होगी। कथा उपरांत प्रतिदिन उत्सव रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक मनाया जाएगा।

हिंदी अध्यापिका मुक्ता शर्मा त्रिपाठी “मुक्तामणि-जीवन के सूत्र” विमोचित

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। बटाला के एक स्कूल में हिन्दी अध्यापिका मुक्ता शर्मा त्रिपाठी की नई पुस्तक “मुक्तामणि-जीवन के सूत्र” का यहाँ चंडीगढ़ में एक समारोह के दौरान विमोचन किया गया। इस अवसर संजीव शर्मा, संयुक्त सचिव-शिक्षा विभाग मुख्य अतिथि सहित पारिवारिक सदस्य और मित्र भी मौजूद थे।

मुख्य अतिथि संजीव शर्मा ने मुक्ता शर्मा त्रिपाठी को उनकी बुक की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुक्ता शर्मा त्रिपाठी जी शिक्षा के साथ साथ प्रेरणा से भरपूर किताबें भी निकाल रही है। यह बच्चों के मार्गदर्शन के लिए एक अच्छा प्रयास है। संजीव शर्मा ने कहा कि उन्होंने बुक पढ़ी है। बुक में बड़े ही प्रभावशाली प्रेरक प्रसंग है। जो जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर रोशनी डालते हैं।

बुक के बारे में जानकारी देते हुए मुक्ता शर्मा त्रिपाठी ने बताया कि “मुक्तामणि” अर्थात् पवित्र तथा कीमती मोती। यह अनमोल होते हैं। एक जौहरी इसके भौतिक तथा आर्थिक महत्त्व के कारण परन्तु विद्वान वैचारिक महत्त्व के कारण पूजा करता है। मणि केवल गहने बनाने या उनमें जड़ाऊ मोती के रूप में शोभा प्राप्त करने के ही कार्य में नहीं आती।

मुक्ता शर्मा त्रिपाठी ने आगे बताया कि “मुक्तामणि- जीवन के सूत्र” पुस्तक का आधार कोविड के दौरान ही रखा गया था। उस समय अपने विद्यार्थियों से बात न कर पाने की कमी खलती थी। चाहे ऑनलाइन कक्षाएँ लग रहीं थीं।

बाल मनोविज्ञान के अनुसार शब्दावली सरल मगर थोड़ा-सी प्रतीकात्मक रखी गई है ताकि हर उम्र के विद्यार्थी या बच्चे इससे जुड़ पाएँ। उन्होंने बताया कि प्रस्तुत पुस्तक में मैंने 100 प्रेरक विचार अर्थात 100 मुक्तामणियों को समाहित किया है। इस पुस्तक का पंजाबी अनुवाद भी उपलब्ध है।

दसमेश खालसा कॉलेज, ज़ीरकपुर में एन.एस.एस. दिवस पर विशेष सेमिनार का आयोजन

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

ज़ीरकपुर । दसमेश खालसा कॉलेज, ज़ीरकपुर के कंप्यूटर विभाग और एन.एस.एस. विभाग की ओर से संयुक्त रूप से एन.एस.एस. दिवस को समर्पित विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम इंजी. सुखमिंदर सिंह (सचिव, शिक्षा), डॉ. करमबीर सिंह (प्रिंसिपल) के नेतृत्व और मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। इस अवसर पर कंप्यूटर विभाग की प्रमुख डॉ. मनवीन कौर और एन.एस.एस. प्रोग्राम अधिकारी प्रो. जगरूप सिंह की देखरेख में सेमिनार का संचालन किया गया।

इसमें टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को साइबर हाइजीन विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम में सिटीजन्स अवेयरनेस ग्रुप के चेयरमैन सुरिंदर वर्मा; मोटिवेशनल स्पीकर मोहिंदर कौर कटारिया; रिलायंस जियो से देविका त्रेहन , वोडाफोन-आईडिया से रवि कुमार; बीएसएनएल से अनिल सिंगला और एयरटेल से यशपाल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।

सिटीजन्स अवेयरनेस ग्रुप के चेयरमैन सुरिंदर वर्मा ने साइबर क्राइम की बढ़ती प्रवृत्ति पर विस्तार से चर्चा की और कहा कि युवा पीढ़ी को इससे दूर रहना चाहिए और समाज में भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलानी चाहिए। बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा मंदीप कौर ने एन.एस.एस. दिवस पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. करमबीर सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल सावधानीपूर्वक करना चाहिए। विद्यार्थी साइबर हाइजीन के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. करमबीर सिंह और कॉलेज स्टाफ की ओर से सभी अतिथियों को सम्मान-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. मनवीन कौर, प्रो. रूपिंदर कौर, प्रो. दीपिका, प्रो. माला मलिक, डॉ. सिमरप्रीत कौर, प्रो. जसवीर सिंह, लक्की सिंह, मनिंदर सिंह सहित समस्त विद्यार्थी और स्टाफ मौजूद रहे।

नेशनल सिल्क एक्सपो में करें फेस्टिवल शॉपिंग 50% तक छूट के साथ- हिमाचल भवन में शुरू

0

करवा चौथ और नवरात्रि की शॉपिंग 50% तक की छूट से करें पूरी, देशभर की साड़ियां और डिजाइनर कलेक्शन भी उपलब्ध

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। करवा चौथ और नवरात्रि की तैयारियों के बीच ट्राईसिटी के लोगों के लिए इस बार खुशियां दोगुनी होने वाली हैं। चंडीगढ़ के हिमाचल भवन, सेक्टर-28बी में नेशनल सिल्क एक्सपो का शुभारंभ हो चुका है। यह छह दिवसीय प्रदर्शनी 24 से 29 सितम्बर तक चलेगी और यहां भारत की विविधता, परंपरा और फैशन का अद्भुत संगम एक ही छत के नीचे देखने को मिलेगा।

इस एक्सपो की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां राजस्थान का बंधेज, कोलकाता की तांत, बनारस का सिल्क, कांजीवरम की पारंपरिक बुनाई और अन्य भारतीय कला शैलियां एक साथ मौजूद हैं। प्रदर्शनी में सिल्क और कॉटन साड़ियां, कुर्तियां, फैशन ज्वेलरी, डिजाइनर ड्रेस, होम लिनन और एथनिक ड्रेसेज विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। महिलाएं यहां से करवा चौथ की पारंपरिक साड़ी, नवरात्रि की गरबा ड्रेस या त्योहारों के लिए खास डिजाइनर परिधान खरीद सकती हैं।

ग्रामिण हस्तकला विकास समिति के आयोजक जयेश कुमार ने बताया कि आज जब अधिकांश बुनकर बिचौलियों और बाजार की बढ़ती हुई असमानताओं के बीच अपनी कला बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, नेशनल सिल्क एक्सपो उन्हें एक ऐसा मंच देता है जहां वे सीधे ग्राहकों तक पहुंचकर अपने श्रम का सही मूल्य पा सकें।

नेशनल सिल्क एक्सपो में 250 से अधिक मास्टर वीवर और नामी डिजाइनर हिस्सा ले रहे हैं। यहां आगंतुकों को सीधे बुनकरों से सामान खरीदने का अवसर मिलेगा। त्योहारी खरीदारी को और आकर्षक बनाने के लिए आयोजकों ने इस बार 50% तक की विशेष छूट देने की घोषणा की है।

बनारसी सिल्क से लेकर बंगाल की तांत और दक्षिण भारत की कांजीवरम साड़ियां यहां बेहद किफायती दामों पर उपलब्ध हैं। यही नहीं, फैशन ज्वेलरी और एथनिक ड्रेस मटीरियल भी ग्राहकों को बड़े डिस्काउंट पर मिल रहे हैं। नेशनल सिल्क एक्सपो सिर्फ एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि संस्कृति और परंपरा का उत्सव है।

यह शॉपिंग को एक यादगार अनुभव में बदल देता है, जहां हर कोई अपनी पसंद और बजट के मुताबिक त्योहारों की तैयारियों को खास बना सकता है। तो देर किस बात की, आइए और इस अनोखी प्रदर्शनी का हिस्सा बनकर त्योहारों की खरीदारी का पूरा आनंद उठाइए। प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से रात 9:00 बजे तक निःशुल्क प्रवेश के साथ खुली रहेगी।

रोल्स नेशन ने मोहाली सिटी सेंटर में 60वें आउटलेट का किया श्रीगणेश

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

मोहाली। लोकप्रिय क्विक-सर्विस फूड चेन रोल्स नेशन ने मोहाली सिटी सेंटर में अपना 60वां आउटलेट खोलकर अपनी यात्रा में एक नया मील का पत्थर जोड़ा है। कोलकाता के काठी रोल्स का स्वाद पूरे भारत के भोजन प्रेमियों तक पहुंचाने के लिए मशहूर रोल्स नेशन ने मोहाली सिटी सेंटर में लॉन्च के साथ एक नई अवधारणा भी पेश की है।

मोहाली सिटी सेंटर में स्थित रोल्स नेशन का नया आउटलेट फास्ट फूड के शौकीनों के लिए वन-स्टॉप डेस्टिनेशन के रूप में डिजाइन किया गया है। ग्राहक कोलकाता-शैली के काठी रोल्स, बर्गर, क्रिस्पी सैंडविच, फ्राइज, पास्ता और चटपटी स्ट्रीट-स्टाइल चाट सहित विविध मेनू का आनंद ले सकते हैं। रोल्स नेशन कैफे का उद्देश्य छात्रों, परिवारों और दोस्तों के समूहों के लिए एक आकर्षक माहौल बनाते हुए विविधता को स्वाद के साथ जोड़ना है।

उद्घाटन के अवसर पर, रोल्स नेशन के संस्थापक और प्रबंध निदेशक उदय दीप और बिजनेस डेवलपमेंट हेड मिसेज नेहा शारदा कारगवाल ने विस्तार के बारे में अपनी उत्तेजना व्यक्त करते हुए बताया कि, “हम मोहाली में भोजन प्रेमियों के लिए एक नया अनुभव प्रदान करने के लिए बहुत उत्साहित हैं।

रोल्स नेशन की यात्रा 2015 में पंजाब के खन्ना में अपने पहले आउटलेट के साथ शुरू हुई थी। पिछले एक दशक में, यह 11 राज्यों में उपस्थिति और 60 आउटलेट के नेटवर्क के साथ एक मान्यता प्राप्त फूड ब्रांड बन गया है। मोहाली निवासियों के लिए, यह एक नया केंद्र बनने जा रहा है जहां ताजगी स्वाद से मिलती है, जो शहर की खाद्य संस्कृति में एक और आयाम जोड़ता है।

फ्रैंचाइजी मालिक रोहित घई ने बताया कि, रोल्स नेशन मोहाली सिटी सेंटर का उद्घाटन इसके तेजी से विस्तार में एक और कदम है, और पहले दिन बड़ी संख्या में ग्राहक मेनू को आजमाने के लिए उत्सुक दिखे। पारंपरिक भारतीय स्वादों और लोकप्रिय फास्ट-फूड स्टेपल के मिश्रण के साथ, यह आउटलेट सिर्फ एक और भोजनालय से कहीं बेहतर होने का वादा करते हैं।

आईएफसीटी मोहाली ने आयोजित की फ्रेशर्स पार्टी जैस्मिन बनीं मिस फ्रेशर और तनिष्क बने मिस्टर फ्रेशर

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

मोहाली : इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी (आईएफसीटी), मोहाली ने अपने मिनी ऑडिटोरियम में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया। इस मौके पर फैशन डिज़ाइन, मीडिया, इंटीरियर डिज़ाइन और मेक-अप प्रोग्राम्स के नए विद्यार्थियों का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में ग्लैमर, रचनात्मकता और सांस्कृतिक विविधता का सुंदर संगम देखने को मिला, जिसने नए विद्यार्थियों के रोमांचक सफर की शुरुआत का जश्न मनाया। फैशन शो, जिसे सीनियर विद्यार्थियों ने जज किया, के बाद मिस्टर और मिस फ्रेशर 2025 का ताज पहनाया गया। जैस्मिन को मिस फ्रेशर आईएफसीटी और तनिष्क को मिस्टर फ्रेशर आईएफसीटी घोषित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान रैंप वॉक ने मंच को जीवंत कर दिया, जिसमें फैका, सुहाना, जिया, लवप्रीत, सृष्टि और तन्वी ने मॉडल्स के रूप में भाग लिया, जबकि फुरकान ने मेल मॉडल के रूप में भाग लिया। इसके साथ ही फ्रेशर्स पार्टी में नृत्य, गायन और लोक प्रस्तुतियाँ भी हुईं ।

वहीं कश्मीर से आई बी.डिज़ाइन (इंटीरियर डिज़ाइनिंग) की छात्रा फैका ने कहा कि आईएफसीटी का हिस्सा बनकर मैं बेहद उत्साहित हूँ। इस फ्रेशर्स पार्टी ने मुझे सीनियर्स से घुलने-मिलने, फैकल्टी से जुड़ने और इस रचनात्मक परिवार का वास्तविक सदस्य महसूस करने का अवसर दिया।

मैक्स अस्पताल, बठिंडा में अल्जाइमर रोग पर अवेयरनेस सेशन आयोजित

सिटीन्यूज़ नॉउ

बठिंडा: विश्व अल्जाइमर दिवस के अवसर पर मंगलवार को मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, बठिंडा में अल्जाइमर रोग पर आयोजित अवेयरनेस सेशन में मेडिकल प्रोफेशनल सहित 80 से अधिक लोगों ने भाग लिया।सेशन के दौरान, मैक्स अस्पताल, बठिंडा के वरिष्ठ न्यूरोलॉजी कंसल्टेंट डॉ. पल्लव जैन ने अल्जाइमर रोग के लक्षणों, उपलब्ध उपचार विकल्पों और इसके शीघ्र उपचार के महत्व पर प्रकाश डाला।

डॉ. जैन ने कहा, अल्जाइमर एक प्रगतिशील मस्तिष्क विकार है जो स्मृति, सोच और व्यवहार को प्रभावित करता है। समय के साथ, यह व्यक्ति की साधारण दैनिक कार्य करने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है। हालाँकि अधिकांश मामलों में इसका सटीक कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन माना जाता है कि उम्र से संबंधित, आनुवंशिक और जीवनशैली संबंधी कारकों का संयोजन इसके विकास में योगदान देता है।

उन्होंने इस बीमारी के शुरुआती लक्षणों, जैसे बार-बार भूलने की बीमारी, समय और स्थान का भ्रम, और परिचित कार्यों को पूरा करने में कठिनाई, को पहचानने के बारे में भी जानकारी दी। सेशन में रोगियों की भावनात्मक और शारीरिक, दोनों ज़रूरतों को पूरा करने में परिवार के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी ज़ोर दिया गया।

मैक्स अस्पताल, बठिंडा की यह पहल जन जागरूकता को बढ़ावा देने और शिक्षा, विशेषज्ञ देखभाल और सामुदायिक पहुँच के माध्यम से परिवारों का समर्थन करने की उसकी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।