Home Blog Page 43

श्री मनोहर लाल ने खुर्जा एसटीपीपी(2×660 मेगावाट) की दूसरी इकाई की सीओडी पर टीएचडीसीआईएल की सराहना की

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

ऋषिकेश : टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने खुर्जा, उत्तर प्रदेश में खुर्जा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट (2×660 मेगावाट) की दूसरी इकाई (660 मेगावाट) का वाणिज्यिक प्रचालन सफलतापूर्वक शुरू कर दिया।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर भारत सरकार के माननीय केंद्रीय विद्युत, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल उपस्थित थे, जिन्होंने वर्चुअल माध्यम से दूसरी इकाई के प्रचालन का आधिकारिक उद्घाटन किया। श्री ए. के. शर्मा, माननीय ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार और श्री नरेंद्र भूषण (आईएएस), अपर मुख्य सचिव, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्त्रोत, उत्तर प्रदेश सरकार तथा अन्य अधिकारी भी वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम में विद्युत क्षेत्र के प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया, जो विद्युत मंत्रालय, श्रम शक्ति भवन, नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए, जिनमें श्री घनश्याम प्रसाद, अध्यक्ष, केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण, श्री श्रीकांत नागुलापल्ली (आईएएस), अपर सचिव, विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार; श्री पीयूष सिंह (आईएएस), अपर सचिव, विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार; श्री आर. के. विश्नोई, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, टीएचडीसीआईएल शामिल थे।

श्री मनोहर लाल, माननीय केंद्रीय विद्युत, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री, भारत सरकार ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को प्राप्त करने पर टीएचडीसीआईएल और खुर्जा सुपर थर्मल पावर परियोजना से जुड़े सभी हितधारकों को बधाई दी। उन्होंने विद्युत क्षेत्र के विकास को गति देने, ग्रिड स्थिरता को सुदृढ़ करने और उत्तर प्रदेश तथा राष्ट्र की ऊर्जा आकांक्षाओं को पूरा करने में केएसटीपीपी की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।

माननीय मंत्री ने इस बात पर भी बल दिया कि पारंपरिक रूप से एक जलविद्युत कंपनी के रूप में मान्यता प्राप्त टीएचडीसीआईएल ने इस तापीय परियोजना को रिकॉर्ड समय में पूरा करके एक नया मानदंड स्थापित किया है, जो पूरे उद्योग जगत के लिए एक प्रेरणा है। यह उत्तर प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री आर.के.विश्नोई ने इस अवसर पर विशिष्ट उपस्थिति के लिए माननीय केंद्रीय विद्युत, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री, श्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री श्री ए.के. शर्मा की उपस्थिति के लिए भी आभार व्यक्त किया।

उन्होंने विद्युत मंत्रालय और एनटीपीसी के निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग की सराहना की, जिनके निरंतर प्रोत्साहन ने खुर्जा एसटीपी परियोजना (2x 600 मेगावाट) के सफल क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।14 विशेष पैकेजों के माध्यम से निर्मित 1320 मेगावाट के इस संयंत्र ने अपनी पहली इकाई की सीओडी 26.01.2025 को और दूसरी इकाई की 22.09.2025 को प्राप्त की, जिससे कोविड-19 और अन्य चुनौतियों के बावजूद इसे सुचारू रूप से पूरा किया गया।

अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल तकनीक, उच्च दक्षता वाले पर्यावरणीय सुरक्षा उपायों और अमेलिया खदान से प्राप्त कैप्टिव कोल लिंकेज से सुसज्जित, इस परियोजना को सालाना 9,264 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन के लिए परिकल्पित किया गया है, जो भारत की विद्युत क्षमता और विश्वसनीयता में प्रभावी योगदान देगा। उल्लेखनीय है कि टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की इक्विटी एनटीपीसी और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच साझा की जाती है।

सीपी67 मॉल में पहली बार सुपरकार शोकेस, फरारी-लैम्बॉर्गिनी ने खींची भीड़

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

मोहाली- ट्राईसिटी में लग्ज़री और स्पीड का अनोखा संगम देखने को मिला। सीपी67 मॉल में पहली बार ‘ओरिजिन ऑफ़ स्पीड – एरेना’ सुपरकार शोकेस का आयोजन हुआ। सुपरकार्स ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के सहयोग से हुए इस इवेंट ने लोगों को ऑटोमोबाइल और लाइफ़स्टाइल का रोमांचक अनुभव दिया।

मॉल के चारों ओर की सड़कें तब गूंज उठीं जब फरारी, लैम्बॉर्गिनी, पोर्शे और मॅकलेरन जैसी सुपरकार्स ने शानदार एंट्री की। शहर ही नहीं, आसपास से भी भारी संख्या में लोग इस नज़ारे को देखने पहुंचे। शो के दौरान लाइव स्टंट परफ़ॉर्मेंस और एडवेंचर डेमो ने दर्शकों का जोश और बढ़ा दिया।

होमलैंड ग्रुप के सीईओ उमंग जिंदल ने कहा, सीपी67 में ‘ओरिजिन्स ऑफ़ स्पीड – एरेना’ जैसे आयोजन की मेज़बानी करना हमारे लिए गर्व की बात है। हमने एसईपीएच के साथ मिलकर यहां क्षेत्र की सबसे बेहतरीन और दुर्लभ कारें पेश कीं।

हमारा लक्ष्य है कि हर विज़िट यहां आने वालों के लिए यादगार बने।यह आयोजन सिर्फ़ कार शो तक सीमित नहीं रहा, बल्कि एक लाइफ़स्टाइल फेस्टिवल जैसा बन गया। कार मालिक, शौक़ीन और आम लोग सभी इस शानदार माहौल का हिस्सा बने।

डॉ. विवेक पुरी, चितकारा स्कूल ऑफ फार्मेसी, चितकारा यूनिवर्सिटी, हिमाचल को एल्सेवियर स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा सम्मानित किया

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

हिमाचल : डॉ. विवेक पुरी, चितकारा स्कूल ऑफ फार्मेसी, चितकारा यूनिवर्सिटी, हिमाचल प्रदेश, भारत में एसोसिएट प्रोफेसर, को एल्सेवियर द्वारा स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के सहयोग से जारी नवीनतम रैंकिंग 2025 में वैश्विक स्तर पर शीर्ष 2% अनुसंधान वैज्ञानिकों में मान्यता प्राप्त हुई है। यह मान्यता उनके निरंतर विद्वानों के प्रभाव, उच्च उद्धरण प्रदर्शन और फार्मास्युटिकल विज्ञान और फार्माकोलॉजी, मेडिसिनल केमिस्ट्री और ट्रांसलेशनल रिसर्च में अंतःविषय योगदान को दर्शाती है।

यह सम्मान उनके विपुल प्रकाशन रिकॉर्ड, मजबूत सहयोग नेटवर्क और साक्ष्य-आधारित अभ्यास पर निरंतर प्रभाव को रेखांकित करता है, साथ ही चितकारा विश्वविद्यालय के अनुसंधान उत्कृष्टता और अंतर्राष्ट्रीय विद्वानों की जुड़ाव पर रणनीतिक जोर को मजबूत करता है।

डॉ. पुरी ने डॉ. अशोक चितकारा, कुलाधिपति; डॉ. मधु चितकारा, प्रो कुलाधिपति; डॉ. राजनिश शर्मा, कुलपति और डॉ. नितिन वर्मा, प्रिंसिपल चितकारा विश्वविद्यालय को उनके अटूट समर्थन और प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूँ।

राम दरबार में चारों तरफ़ सड़कों पर गड्ढे ऒर सड़के टूटी हुई है, इसी वजह से आज भाजपा द्वारा झाड़ू लगाकर रोष प्रदर्शन किया गया

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। पार्षद लापता राम दरबार में भाजपा मण्डल अध्यक्ष चंदन की अध्यक्षता में भाजपा ने राम दरबार में आम आदमी पार्टी व पार्टी की स्थानीय पार्षद नेहा मूसावत के खिलाफ रोष प्रदर्शन कियामण्डल अध्यक्ष चंदन ने लोगों सम्बंधित करते कहा कि चार वर्षों से आप पार्टी की पार्षद राम दरबार का सत्यनाश कर के लापता हैं।

राम दरबार में चारों तरफ़ सड़कों पर गड्ढे हैँ ऒर सड़के टूटी हुई है। इन्हीं गड्डो में आज भाजपा द्वारा झाड़ू लगाकर रोष प्रदर्शन किया।

रोष प्रदर्शन में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भारत कुमार , जिला कोषाध्यक्ष शीशपाल गर्ग,एस.सी.मोर्चा के उपाध्यक्ष विक्की शेरा व पूर्व उपाध्यक्ष सावन लहरी, पूर्व पार्षद राम लाल बैरवा, युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव मुकेश मेहरा, मण्डल से उपाध्यक्ष लेखराम शर्मा,सुनील कुमार, महामंत्री लवकेश व विकास शिरस्वाल, कोषाध्यक्ष दीपक गुप्ता, सचिव रंगन, मनीष व युवा संगठन के प्रमुख ऋषि शर्मा व मनू शर्मा तथा मुकेश चनानीय,वीर सिंह, रोहित, वरुण, विजय, मेधा, सचिन तथा भारी संख्या में स्थानीय लोग रोष प्रदर्शन में शामिल हुए।

चितकारा इंटरनेशनल स्कूल बना वर्ल्ड डिज़ाइन काउंसिल (यूके) का पहला नॉर्थ इंडिया लर्निंग पार्टनर

0

वैश्विक डिज़ाइन शिक्षा को आगे बढ़ाने हेतु ऐतिहासिक एमओयू पर किए हस्ताक्षर

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: चितकारा इंटरनेशनल स्कूल, चंडीगढ़ और पंचकूला ने शिक्षा क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए यूनाइटेड किंगडम स्थित वर्ल्ड डिज़ाइन काउंसिल (डब्ल्यूडीसी) के साथ ऐतिहासिक एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के साथ चितकारा इंटरनेशनल स्कूल उत्तर भारत का पहला स्कूल बन गया है , जिससे क्षेत्र में वैश्विक डिज़ाइन-आधारित शिक्षा के एक नए युग की शुरुआत हुई है।

समारोह में डब्ल्यूडीसी के कंट्री हेड इंडिया फिलिप थॉमस और सीनियर फेलो, वेनेसा मिस्टेर चितकारा इंटरनेशनल स्कूल, चंडीगढ़ पहुंचे। दोनों ने इस मौके पर डिज़ाइन थिंकिंग और क्रिएटिव लीडरशिप पर यहाँ अपने विचारों को साँझा किया और इस भागीदारी की महत्वता को भविष्य के विद्यार्थियों को तैयार करने में रेखांकित किया।

इस साझेदारी के तहत, चितकारा इंटरनेशनल स्कूल में डब्ल्यूडीसी की वैश्विक स्किलिंग पहल – “फ्यूचर क्रिएटिव माइंड्स” प्रोग्राम शुरू किया जाएगा। इसके माध्यम से बच्चों को डिज़ाइन थिंकिंग, इनोवेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा एनालिसिस, सस्टेनेबिलिटी, कम्युनिकेशन जैसी महत्वपूर्ण स्किल्स सिखाई जाएंगी। यह प्रोग्राम आईएसडीसी (इंटरनेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन प्रॉब्लम-सॉल्विंग) द्वारा सी.बी.एस.ई. पाठ्यक्रम के अनुरूप तैयार किया गया है।

वर्ल्ड डिज़ाइन काउंसिल के अप्रूव्ड लर्निंग पार्टनर के रूप में, हमें गर्व है कि हम अपने विद्यार्थियों को क्रिएटिव प्रॉब्लम-सॉल्वर और इनोवेटिव ग्लोबल लीडर के रूप में सशक्त बना रहे हैं।”यह साझेदारी विद्यार्थियों को क्रिएटिविटी, इनोवेशन और रियल-लाइफ स्किल्स से लैस करेगी, जबकि स्कूल में ऐसा शैक्षणिक वातावरण बनेगा जहाँ छात्र क्रिएटर्स, लीडर और इनोवेटर्स के रूप में उभरेंगे।

समारोह का समापन इस साझा दृष्टिकोण के साथ हुआ कि आने वाली पीढ़ी को रचनात्मक भविष्य के लिए तैयार किया जाए और वे वैश्विक मंच पर सार्थक योगदान देने में सक्षम हों।

टिवाणा में किसानों की मदद को आगे आए पूर्व विधायक एनके शर्मा दिया एक हजार लीटर डीजल, जरूतमंद परिवारों को दिया राशन

सिटीन्यूज़ नॉउ

लालडू/पंजाब। लालडू के गांव टिवाणा में बाढ़ के कारण नष्ट हुए बांध निर्माण में जुटे किसानों तथा ग्रामीणों की मदद के लिए शिरोमणि अकाली दल के कोषाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक एनके शर्मा आगे आए हैं।एनके शर्मा ने आज पार्टी नेता बुल्लू राणा, बहादुर सिंह झरमड़ी समेत कई नेताओं के साथ मिलकर टिवाणा का दौरा किया।

एन के शर्मा ने कहा कि यहां बांध बहने के कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार ने किसी तरह की मदद नहीं की है। किसान अपने स्तर पर यहां बाँध निर्माण कर रहे हैं। शर्मा ने बताया कि किसानों मदद के लिए आज यहां एक हजार लीटर डीजल दिया गया है। इसके अलावा पार्टी कार्यकर्ताओं को ट्रेक्टरों समेत ग्रामीणों की मदद के लिए उतारा गया है।

पूर्व विधायक ने कहा कि अकाली दल की तरफ से किसानों की हर संभव मदद की जा रही है। सरकार केवल झूठे वादे करके फोटो सैशन और विज्ञापन करने में व्यस्त है। अंतिम छोर तक बाढ़ पीडि़तों को केवल अकाली दल द्वारा ही मदद पहुंचाई जा रही है। इस दौरे के दौरान शर्मा ने गांव डंगडहरा में बाढ़ प्रभावित लोगों के परिवारों को राशन भी वितरित किया।

इस अवसर पर अकाली नेता परविंद्र सिंह जौला, गुरदीप औजला, हरदम जासधना, मलकीत सिंह साधांपुर, गुरजीत सिंह कुरली, मनप्रीत सिंह अमलाला, बिल्ला संगौथा, विक्रम सरसीणी, गुरविंद्र हसनपुर, हरपाल, गगन समेत कई नेता मौजूद थे।

मां मनसा देवी वैलफेयर सोसाइटी नयागांव ने 27 सितम्बर को 6वां विशाल माँ ज्वाला जी जागरण रात 8 बजे से

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

न्यू-चण्डीगढ: स्थानीय मां मनसा देवी वैलफेयर सोसाइटी द्वारा काहलों फार्म नयागांव शिशू निकेतन स्कूल के सामने 27 सितम्बर को सांय 8:00 को 6वां विशाल माँ ज्वाला जी जागरण करवाया जा रहा है। इस संबंध में ऐक बैठक की गई। इस दौरान जागरण के निमंत्रण कार्ड जारी करने और वितरित करने का काम शुरू किया गया।

27 सितम्बर को सुबह माँ ज्वाला जी की पवित्र ज्याति लेने श्रध्दालू हिमाचल प्रदेश ज्वाला जी जायेंगे तथा सांय को पवित्र ज्याति ले कर वापिस आ जायेंगे । इस बारे मे गणेश बर्थवाल ,रविकांत शर्मा, मंजीत सिंह सिध्दू,अवतार सिंह सिध्दू , विक्की ,वीर सिंह, रमेश भारद्वाज, विजय,राजविन्द्र ,हरि सिंह , सुरेंद्र आदि ने बताया कि भजन गायक दिपक मान अपने सुरिले स्वर में माता का गुणगाण करेंगे ।

ज्याेति प्रचण्ड के पश्चात शनिवार को सांय 7 बजे से माता का भंडारा शुरू किया जायेगा जो माता रानी की इच्छा अनुसार चलेगा । मां मनसा देवी वैलफेयर सोसाइटी के सदस्यो ने सभी श्रध्दालुओ से जागरण में पहुंच कर आर्शिवाद लेने के लिये अपील की है ।

संजय टंडन बोले- सेवा ही मोदीजी के जीवन का उद्देश्य, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रमों के तहत सोमवार को सेक्टर-44 स्थित लेबर चौक पर निःशुल्क चिकित्सा जाँच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर भाजपा चंडीगढ़ मेडिकल सेल द्वारा कंस्ट्रक्शन वर्कर लेबर यूनियन, सेक्टर-44 के सहयोग से लगाया गया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं हिमाचल प्रदेश सहप्रभारी संजय टंडन ने भी उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। संजय टंडन ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन का मूल मंत्र सेवा है। गरीब और जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुँचाना ही उनके जीवन का उद्देश्य रहा है।

उन्होंने आगे कहा, “चंडीगढ़ भाजपा मेडिकल सेल द्वारा लगाया गया यह स्वास्थ्य शिविर वाकई एक सराहनीय पहल है। ऐसे आयोजन न केवल मजदूर वर्ग को राहत देते हैं, बल्कि समाज में सेवा की भावना को भी मजबूत करते हैं। संजय टंडन ने इस अवसर पर मेडिकल सेल के सभी सदस्यों को बधाई व शुभकामनाएं दीं।

सर्वेश्वर ग्रुप : ऑर्गेनिक उत्कृष्टता और सतत विकास का अग्रदूत – ट्राइसिटी चंडीगढ़ में 13वें स्टोर का उद्घाटन

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ : चेयरमैन श्री रोहित गुप्ता के दूरदर्शी नेतृत्व में सर्वेश्वर ग्रुप ने खाद्य प्रसंस्करण, निर्यात और संबद्ध क्षेत्रों में सौ वर्षों से अधिक की विरासत के साथ एक अग्रणी समूह के रूप में अपनी पहचान बनाई है। गुणवत्ता, नवाचार और ग्राहक विश्वास के सिद्धांतों पर स्थापित यह समूह लगातार उत्कृष्टता प्रदान कर रहा है।

आधुनिक प्रसंस्करण संयंत्रों का विकास, रणनीतिक साझेदारियाँ और स्थानीय तथा वैश्विक बाज़ारों को जोड़ने वाली मजबूत आपूर्ति श्रृंखला इसका प्रमाण हैं। करीब 130 वर्ष पूर्व शाही रसोइयों में मशहूर नाम से शुरुआत कर आज सर्वेश्वर ग्रुप यह सुनिश्चित करता है कि गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों तक भी गुणवत्तापूर्ण पोषण पहुँचे।

ऑर्गेनिक और सतत प्रथाओं की आवश्यकता को देखते हुए समूह ने उत्तर प्रदेश में “नोमानी गंगेय प्रोजेक्ट”, उत्तर-पूर्व में “मिशन ऑर्गेनिक वैल्यू चेन डेवलपमेंट”, और हिमाचल प्रदेश में भारत सरकार की RKVY योजना के तहत ऑर्गेनिक सर्टिफिकेशन जैसी पहलों का नेतृत्व किया है। जम्मू-कश्मीर सरकार के साथ HADP उत्पादन एवं बासमती गुणवत्ता संवर्धन के लिए सहयोग तथा NABARD के अंतर्गत एफपीओ समर्थन के माध्यम से 25,000 से अधिक स्थानीय किसानों को ऑर्गेनिक तंत्र में सफलतापूर्वक जोड़ा गया है।

हाल ही में उद्घाटित चंडीगढ़ स्टोर, जिसका शुभारंभ नगर आयुक्त श्री अमित कुमार (IAS) ने किया, इस प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है। आयुक्त ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सार्वजनिक स्वास्थ्य और सतत खेती को बढ़ावा देने में ऑर्गेनिक उपभोग की महत्वपूर्ण भूमिका है।

चेयरमैन श्री रोहित गुप्ता की किसानों और उपभोक्ताओं के बीच की दूरी को पाटने, स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करने और सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने की दृष्टि को सुश्री पूजा गुप्ता (निंबार्क की नवाचारी शक्ति) और श्री अनिल शर्मा (जिनकी टीम HBO में ऑर्गेनिक उत्पादों व सतत प्रथाओं में उत्कृष्टता के लिए समर्पित है) और भी मजबूती देते हैं।

पूरे भारत में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाला सर्वेश्वर ग्रुप जम्मू-कश्मीर से एनएसई और बीएसई पर सूचीबद्ध होने वाली एकमात्र कंपनी है। ट्राइसिटी चंडीगढ़ में 13वें स्टोर का उद्घाटन समूह की एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो स्वस्थ, ऑर्गेनिक खाद्य उपलब्ध कराने और समाज को लाभान्वित करने पर केंद्रित है।

धन-धन श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी पर्व को समर्पित दो दिवसीय गुरमत समागम का आयोजन

0

यह दो दिवसीय समागम गाँव दुलुवां खदरी, न्यू चंडीगढ़ में किया गया

सिटीन्यूज़ नॉउ

न्यू चंडीगढ़ : धन धन श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी पर्व को समर्पित दो दिवसीय गुरमत समागम का आयोजन मोहाली ज़िले के गाँव दुलुवां खदरी, न्यू चंडीगढ़ के सभी निवासियों द्वारा किया गया। इस गुरमत समागम में क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों और दूर-दूर से श्रद्धालुओं का भारी जमावड़ा लगा।

इन आयोजनों की जानकारी देते हुए अध्यक्ष हरजिंदर सिंह जिंदू ने बताया कि बाबा भूपिंदर सिंह माजरे वाले के मार्गदर्शन और गाँव के सभी निवासियों के सहयोग से गाँव दुलुवां खदरी, न्यू चंडीगढ़ में यह महान गुरमत समागम आयोजित किया गया। गाँव के गुरुद्वारा साहिब से लेकर पंडाल तक, जहाँ ये कार्यक्रम होने थे, पूरे रास्ते को सुंदर लाइटों आदि से सजाया गया था।

पुलिस अधीक्षक श्री मोहित अग्रवाल के निर्देशानुसार, पुलिस प्रशासन द्वारा भी व्यापक व्यवस्था की गई थी। इस दो दिवसीय गुरमत समागम के दौरान संगत को सिख इतिहास व गुरबाणी के माध्यम से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के नाम से जोड़ा जाएगा और धन धन श्री गुरु तेग बहादुर जी की बेमिसाल शहादत के बारे में संगत को बताया जाएगा।

इनमें 350वीं शहादत को समर्पित कार्यक्रम होंगे और आने वाले दिनों में शहीदी पखवाड़े को समर्पित कार्यक्रम भी होंगे। अब क्षेत्र की संगतों में धार्मिक आयोजनों के प्रति भारी उत्साह है। युवा पीढ़ी का सबसे अधिक लगाव गुरु ग्रंथ साहिब जी से हो रहा है।

इस अवसर पर चौधरी श्याम लाल माजरिया ने भी ग्रामीणों की इस पहल की सराहना की और कहा कि अगर हर गांव में इस तरह के धार्मिक आयोजन किए जाएं तो युवा पीढ़ी ऐसे कार्यों में शामिल होकर नशे से दूर रह सकती है और अपना जीवन बेहतर बना सकती है।

इस दो दिवसीय गुरमत समागम के अवसर पर गुरु का लंगर भी खूब छकाया गया, जिसमें गांव के युवाओं ने तन-मन-धन से सेवा की। इस मौके पर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह जिंदू के अलावा हरजिंदर सिंह सरपंच साब, गुरचरण सिंह फोजी, सोनी डुल्लुआ, महिंदर सिंह, सरबजीत सिंह पूर्व सरपंच, छिंदरपाल सिंह पूर्व सरपंच और मनजिंदर सिंह ज्ञानी जी भी मौजूद थे।