Home Blog Page 44

आज प्रथम नवरात्रि से प्राचीन बिनसर महादेव मंदिर गोविंद नगर में 22 सितंबर से 2 बजे कलश यात्रा के साथ शुरू होगा 01 अक्टूबर तक

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

न्यू- चंडीगढ। प्राचीन बिनसर महादेव मंदिर गोविंद नगर, करोरा रोड में धारी देवी संकीर्तन मण्डली नयागांव एंव समस्त महिला संर्कीतन चंडीगढ ,मोहाली,पंचकूला, तथा धारी देवी के समस्त भक्तजनों एवं मुख्य यजमान परिवारों द्वारा प्रथम नवरात्री से श्रीमद देवी भागवत महापुराण का दिव्य आयोजन शुरू किया जा रहा है ।

इस बारे में जानकारी देते हुए सखा रावत,मीना देवी,रमा नेगी,शमा नेगी, अमली नेगी,सुनीता पाल,मोनिका मोहता ,मलका धनौला ,बलेश्वरी देवी गोटियाल,मीना बहुगुणा, नीतू तथा अंजली नेगी ने बताया कि आज 22 सितम्बर को दोपहर लगभग 2 बजे प्राचीन पंचमुर्ति शिव मंदिर मेन बाजार से 251 कलश लेकर यात्रा प्रारंभ हो कर कथा स्थल तक पहुंचेगी ।

कथा वाचक व्यास पूज्य सुरेश शास्त्री जी महाराज गंगोत्री धाम वाले नवरात्री के पावन अवसर पर मां धारी देवी जी की महिमा का वर्णन एंव श्रीमद देवी भागवत महापुराण का दिव्य एंव भव्य आयोजन करेंगे जो पहली अक्टूबर तक चलेगी ,कथा का समय हर रोज सांय 3 बजे से 6 बजे तक होगा । पहली अक्टूबर को सुबह हवन तत्पश्चात भव्य लंगर प्रसाद बांटा जायेगा ।

नमो रन मैराथन में उमड़ा उत्साह, हजारों युवाओं ने दिया फिट इंडिया का संदेश

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चंडीगढ़ में भव्य रन मैराथन का आयोजन, बबीता फोगाट बनीं ब्रांड एंबेसडर

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा, चंडीगढ़ द्वारा आज भव्य “नमो रन मैराथन” का सफल आयोजन किया गया। यह मैराथन चंडीगढ़ क्लब के सामने से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख आकर्षण सुखना लेक तक संपन्न हुई।

सुबह से ही शहर का माहौल उत्साह और ऊर्जा से भर गया। भारत माता के जयघोष के बीच लगभग 5000 से अधिक प्रतिभागियों ने दौड़ में हिस्सा लेकर “फिट इंडिया, हिट इंडिया” का संदेश दिया। इसमें युवाओं के साथ-साथ महिलाएँ, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल रहे।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू, भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी व कार्यक्रम की ब्रांड एंबेसडर बबीता फोगाट, तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने युवाओं के जोश और देशप्रेम की भावना की सराहना की।

सुखना लेक पर समापन के समय सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट ऑफ पार्टिसिपेशन प्रदान किए गए।प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने कहा कि “नमो रन युवाओं को प्रधानमंत्री मोदी के विचारों से प्रेरणा लेने का संदेश देती है।”बबीता फोगाट ने कहा कि “खेल और फिटनेस जीवन का आधार हैं, इस तरह के आयोजन स्वास्थ्य और अनुशासन को बढ़ावा देते हैं।

संसद सदस्य सतनाम सिंह संधू ने इसे “चंडीगढ़ की ऐतिहासिक भागीदारी” करार दिया, जबकि संजय टंडन ने कहा कि “मोदी हमेशा युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण की धुरी मानते हैं और यह आयोजन उसका साक्षात उदाहरण है। नमो रन केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि सशक्त, स्वस्थ और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प साबित हुआ।

राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ 2025 के दूसरे चरण का आयोजन पंचकूला में 24 से 26 सितंबर तक

0

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी खेल महाकुंभ का करेंगे विधिवत शुभारंभ

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला : खेल विभाग, हरियाणा द्वारा राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ 2025 के दूसरे चरण का आयोजन दिनांक 24 सितंबर से 26 सितंबर 2025 तक ताऊ देवीलाल खेल परिसर, सेक्टर-3, पंचकूला में किया जा रहा है।

जिला खेल अधिकारी श्रीमती नीलकमल ने बताया कि इस तीन दिवसीय खेल महाकुंभ में हरियाणा प्रदेश के सभी जिलों से लगभग 3013 खिलाड़ी भाग लेंगे। इस चरण में जूडो, कराटे, कुश्ती, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल (महिला एवं पुरुष वर्ग) तथा हॉकी (पुरुष वर्ग) की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

उन्होंने बताता की इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और खेल महाकुंभ 2025 के दूसरे चरण का विधिवत शुभारंभ करेंगे। खेल महाकुंभ का उद्देश्य प्रदेश में खेल भावना का विकास, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना एवं युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना है।

विश्व अल्जाइमर दिवस अल्जाइमर रोग के शुरुआती संकेतों की अनदेखी न करें – मैक्स हॉस्पिटल

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: अल्जाइमर रोग न केवल स्मृति को प्रभावित करता है, बल्कि धीरे-धीरे सोचने, दिशा, भाषा और सरल कार्यों को करने की क्षमता को भी बिगड़ता है। एसोसिएट डायरेक्टर न्यूरोलॉजी , मैक्स हॉस्पिटल, मोहाली डॉ. सावन वर्मा ने कहा कि प्रारंभिक लक्षण अक्सर सामान्य उम्र बढ़ने के संकेतों के रूप में अनदेखे रह जाते हैं, लेकिन समय पर निदान रोग की प्रगति को धीमा करने और जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद कर सकता है।

इस में उम्र, पारिवारिक इतिहास, गतिहीन जीवनशैली, धूम्रपान, अनियंत्रित डायबिटीज, उच्च रक्तचाप और मानसिक उत्तेजना की कमी शामिल हैं ।

डॉ. वर्मा ने आगे कहा कि वर्तमान में अल्जाइमर का कोई इलाज नहीं है, लेकिन नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, सामाजिक जुड़ाव और मानसिक गतिविधियों जैसे स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने से जोखिम कम हो सकता है।

प्रारंभिक हस्तक्षेप, दवाएं और सहायक थेरेपी भी मरीजों को सम्मान के साथ जीने में मदद कर सकती हैं। अल्जाइमर केवल एक मरीज की बीमारी नहीं है, यह पूरे परिवार को प्रभावित करता है। मिलकर, जागरूकता फैलाकर और सहानुभूति दिखाकर, हम प्रभावित लोगों के लिए एक अधिक सहायक वातावरण बना सकते हैं।

संगीत सम्राट चरणजीत आहूजा नहीं रहे

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

मोहाली : पंजाबी संगीत जगत के मशहूर संगीत सम्राट चरणजीत आहूजा का निधन हो गया। उन्होंने मोहाली स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ वर्षों से कैंसर से पीड़ित थे और उनका इलाज पीजीआई चंडीगढ़ से चल रहा था।

चरणजीत आहूजा अपने पीछे तीन बेटे छोड़ गए हैं, जो स्वयं भी संगीत उद्योग से जुड़े हुए हैं।अपने जीवनकाल में आहूजा ने अपनी अनोखी संगीत धुनों के जरिए कई कलाकारों को शोहरत की बुलंदियों तक पहुँचाया। उनकी अकस्मात मृत्यु से संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

गायक सुरजीत खान, बाई हरदीप, सतविंदर बग्गा, गुर किरपाल सूरापुरी, सूफी बलबीर, जैली, आर दीप रमन, भुपिंदर बब्बल, बिल सिंह समेत अनेक कलाकारों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की।

केनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव श्री रवि कुमार ने कर्मचारियों को किया संबोधित और “सदस्य मिलन” के लिए दिया आमंत्रण

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ : केनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (CBOA) के महासचिव श्री रवि कुमार के ने आज केनरा बैंक सर्कल कार्यालय, चंडीगढ़ का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत की और एक प्रेरणादायक एवं ऊर्जावान भाषण दिया, जिसमें उन्होंने बैंक के प्रति समर्पण, मेहनत और संगठनात्मक एकता की सराहना की।

श्री रवि कुमार के ने अपने उद्बोधन में कहा कि बैंक की निरंतर प्रगति और बढ़ता व्यवसाय केवल कर्मचारियों की मेहनत, समर्पण और कठिन परिस्थितियों में किए गए उत्कृष्ट कार्य का परिणाम है। उन्होंने ‘Each One Source Ten’ अभियान की विशेष रूप से सराहना की, जिसके तहत केवल तीन महीनों में ₹18,000 करोड़ की डिपॉजिट बैंक में लाई गई।

श्री रवि कुमार ने विशेष रूप से केनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन, चंडीगढ़ सर्कल यूनिट की सराहना करते हुए इसे देश की सबसे मजबूत CBOA यूनिट बताया। उन्होंने यूनिट द्वारा किए जा रहे कार्यों को संगठन की ताकत बताया।

यह कार्यक्रम आपसी संवाद, एकता और संगठन की मजबूती को और अधिक गहराई देगा।”यह संगठन ऊपर से नहीं चलता, यह आप सभी के द्वारा संचालित होता है,” उन्होंने कहा, और पूरे सभा में जोश और गर्व की भावना भर दी।उनकी यात्रा ने कर्मचारियों में नई ऊर्जा, प्रेरणा और गर्व का संचार किया।

47वें संगीत सम्मेलन आयेजित सम्मेलन के अंतिम दिन पंडित डॉ. राम देशपांडे, ने अपने शास्त्रीय अपने गायन से श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ : इंडियन नेशनल थियेटर द्वारा दुर्गा दास फाउंडेशन के सहयोग से सेक्टर 26 स्थित स्ट्रोबरी फील्डस हाई स्कूल के सभागार में तीन दिवसीय 47 वें वार्षिक चंडीगढ़ संगीत सम्मेलन के अंतिम दिन शास्त्रीय संगीत गायक पंडित डॉ. राम देशपांडे, ने अपने गायन की कर्णप्रिय लहरियों से श्रोताओं का समां बांधा और खूब प्रशंसा बटोरी।

कार्यक्रम से पूर्व इंडियन नेशनल थिएटर के प्रेसिडेंट अनिल नेहरू व मानद सैक्रेटरी विनीता गुप्ता ने सभी संगीत श्रोताओं का स्वागत किया, उन्होंने राग मियां की तोड़ी से किया, जिसे विलंबित झूमरा ताल में प्रस्तुत किया गया। इस प्रस्तुति में उन्होंने ‘सब निस बरजोरी’ को बड़े ही भावपूर्ण अंदाज़ में गाया, जिसने वातावरण को गहराई और गंभीरता से भर दिया। इसके बाद उन्होंने द्रुत तीन ताल में ‘कान्हा मुरलिया बाजे’ प्रस्तुत किया, जिसकी मधुर लय और गति ने श्रोताओं को सहज ही बांध लिया।

गायन को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने राग देवगिरी में विलंबित लय में ‘या बना ब्याहन आया’ प्रस्तुत किया। इसके बाद द्रुत ख्याल में ‘मानो जरा अब मान लो’ गाकर उन्होंने कार्यक्रम में एक चंचल और प्रफुल्लित रंग भरा। इसके पश्चात ‘ सांवरे अई जइयो’ सुनाकर उन्होंने गायन की श्रृंखला को और भी जीवंत बना दिया।

कार्यक्रम का समापन राग भैरवी में ‘माना तू कहे ना धीरे-धरे’ के साथ हुआ। उन्होंने अपने कार्यक्रम का समापन एक अत्यंत अनोखी प्रस्तुति से किया। यह था उनका स्वयं रचित “वंदे मातरम्”, जिसे उन्होंने 24 अलग-अलग रागों में पिरोकर रागमाला के रूप में प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर इंडियन नेशनल थियेटर के प्रेसिडेंट अनिल नेहरू व सैकेटरी विनीता गुप्ता ने बताया कि शहर में आयोजित हुए इस तीन दिवसीय सम्मेलन में शहरवासियों ने शास्त्रीय संगीत के प्रति जो प्यार दिखाया वह सरहानीय है।

उन्होंने कहा कि संगीत सम्मेलन की यह कड़ी भविष्य में भी इस प्रकार से अपनी परम्परा निभाने में कायम रहेगी। उन्होंने सभी कलाकारों द्वारा सम्मेलन को चार चांद लगाने पर अपना आभार जताया। कार्यक्रम में मंच का संचालन अतुल दुबे ने किया।

राज्य स्तरीय महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह सोमवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे मुख्य अतिथि, विपुल गोयल करेंगे अध्यक्षता

0

महा रक्तदान शिविर का होगा आयोजन

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला: राज्य स्तरीय महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह राज्य सरकार द्वारा सोमवार को मनाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए अग्रवाल सभा पंचकूला के कन्वीनर अमित जिंदल ने बताया कि यह राज्य स्तरीय समारोह पंचकूला के सेक्टर पांच स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल करेंगे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, पूर्व मंत्री असीम गोयल, मेयर कुलभूषण गोयल, और जिला भाजपा के अध्यक्ष अजय मित्तल मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश के अग्रवाल समाज के प्रतिनिधि इस राज्य स्तरीय समारोह में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

अमित जिंदल ने बताया कि सोमवार को सुबह 8:30 बजे से इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 1100 रक्त यूनिट एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है। इस रक्तदान शिविर में सर्व समाज के लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

रविवार को मौके का मुआयना करते हुए पंचकूला के जिला उपयुक्त सतपाल शर्मा, डीसीपी सृष्टि गुप्ता और एसडीएम कालका संयम गर्ग ने अधिकारियों और कर्मचारियों को समारोह की तैयारीयों और सुरक्षा व्यवस्था को चाकचौबंद बनाए रखने हेतु निर्देश दिए।

कमेटी का मुख्य उद्देश्य पूरे प्रदेश में महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव को एकता और भाईचारे का प्रतीक बनाना है। इस अवसर पर शोभायात्राएँ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, समाज सेवा कार्यक्रम, रक्तदान शिविर और संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा।

कमेटी के चेयरमैन विपुल गोयल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के आदर्श आज भी समाज को दिशा दिखाते हैं। यह महोत्सव युवाओं को प्रेरित करेगा और समाज में सहयोग एवं सद्भाव का संदेश देगा।

श्री मद भागवत कथा व वृन्दावन प्राकटय उत्सव का आयोजन 27 सितम्बर से

0

गायक बी प्राक और मुनीश बजाज आज पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया से मिले

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: श्री कृष्ण प्रिया जू संकीर्तन मंडल के तत्वाधान में 27 सितम्बर से 3 अक्टूबर तक सेक्टर 34 के मेला ग्राउंड में रोजाना दोपहर 3 बजे से 7 बजे तक श्री मद भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। श्री श्री 1008 सिद्ध योगी बचन नाथ बचन जी महाराज की स्मृति में मद भागवत कथा काआयोजन किया जाएगा I

इस अवसर पर विश्व विख्यात कथा व्यास परम पूज्य श्री इंद्रेश महाराज अपनी दिव्य वाणी में कथा श्रवण करवाएंगे। गायक बी प्राक, आयोजक और मुनीश बजाज, सयोंजक आज पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया से मिले और उन्हें कार्यक्रम में आने का न्योता दिया।

इस अवसर पर गायक बी प्राक ने बताया कि इस भागवत कथा में देश के जानेमन संत पहुंच रहे है, जो लोगों को ज्ञान की बातें बताएंगे और श्री मद भागवत कथा का पाठ करेंगे। गायक बी प्राक ने बताया कि कथा के बाद भजन गायकों द्वारा नित्य भजन संध्या प्रस्तुत की जाएगी।

जीएमसीएच-32 में ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान’ के अंतर्गत कैंसर जांच शिविर का आयोजन

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़- ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान के तहत गवर्नमेंट मेडिकल कालेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) सेक्टर 32 में कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया। अगले महीने 2 अक्टूबर, 2025 तक चलने वाला यह अभियान में परिवार और सामुदायिक स्वास्थ्य परिणामों को सुदृढ़ बनाने हेतु महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण को बढ़ावा देने के एक व्यापक राष्ट्रीय प्रयास का हिस्सा है।

शिविर में मुख कैंसर, स्तन कैंसर की जांच के साथ-साथ उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मोटापा, जीवनशैली और आहार संबंधी परामर्श के लिए नियमित जांच की सुविधा भी प्रदान की गई। सभी लाभार्थियों के लिए निःशुल्क पंजीकरण की सुविधा भी प्रदान की गई।

जीएमसीएच-32 के निदेशक प्राचार्य डॉ. जी.पी. थामी ने कार्यक्रम की एसोसिएट प्रोफेसर और नोडल अधिकारी डॉ. सोनिया पुरी के साथ गतिविधियों का अवलोकन किया। दोनों ने निवारक स्वास्थ्य देखभाल के महत्व पर प्रकाश डाला और महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जाँच में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान बेहतर स्वास्थ्य जागरूकता और सेवाओं के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।