Home Blog Page 45

जोरा सिंह मदेरणा ने जिला पंचकूला जजपा का उपप्रधान बनाये जाने पर दुष्यंत चौटाला का किया धन्यवाद

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला : जननायक जनता पार्टी जिला पंचकूला के कल हुए संगठन के विस्तार में पार्टी के पुराने कार्यकर्ता तथा पूर्व में जिला प्रवक्ता रहे जोरा सिंह मदेरणा को जिले का उपप्रधान बनाया गया है। अपनी नियुक्ति पर उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजयसिंह चौटाला, पार्टी के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला,पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ब्रज शर्मा, युवा जजपा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला तथा जिले के अध्यक्ष ओ पी सिहाग का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया है।

जोरासिंह ने शीर्ष नेतृत्व को विश्वास दिलाया की वो पार्टी तथा संगठन की मजबूती के लिए पूरी मेहनत करेंगे तथा पूरी निष्ठा से काम करेंगे।

47वें चंडीगढ़ संगीत सम्मेलन दूसरे दिन रुचिरा केदार और पंडित ईमान दास ने अपने शास्त्रीय संगीत गायन से श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध

सम्मेलन के तीसरे दिन शास्त्रीय संगीत गायक पंडित डॉ. राम देशपांडे, प्रस्तुति देंगे

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ : इंडियन नेशनल थियेटर द्वारा दुर्गा दास फाउंडेशन के सहयोग से सेक्टर 26 स्थित स्ट्रोबरी फील्डस हाई स्कूल के सभागार में तीन दिवसीय 47 वें वार्षिक चंडीगढ़ संगीत सम्मेलन के दूसरे दिन शास्त्रीय संगीत गायिका रुचिरा केदार और शास्त्रीय संगीत गायक पंडित ईमान दास ने अपने शास्त्रीय संगीत गायन की कर्णप्रिय लहरियों से श्रोताओं का समां बांधा और खूब प्रशंसा बटोरी।

कार्यक्रम से पूर्व इंडियन नेशनल थिएटर के प्रेसिडेंट अनिल नेहरू व मानद सैक्रेटरी विनीता गुप्ता ने सभी संगीत श्रोताओं का स्वागत किया। इस संगीत सम्मेलन में सबसे पहले शास्त्रीय संगीत गायिका विदुषी रुचिरा केदार ने अपने गायन की प्रस्तुति दी। उन्होंने अपने संगीत कार्यक्रम की शुरुआत शांत और मधुर राग श्याम कल्याण में विलंबित एकताल के माध्यम से रचना “जियो मेरो लाल” से की।

इसके बाद उन्होंने मध्य लय तीनताल में रचना “सावन की सांझ” प्रस्तुत की और अंत में तेज लय एकताल की रचना “बेला साँझ की” के साथ इस राग को संपूर्ण किया।इसके बाद उन्होंने राग देश में ठुमरी “सखी घन गर्जन अति घोर” गाकर श्रोताओं को भावमग्न कर दिया। इसके बाद तीनताल में तराना की प्रस्तुति ने सभा में ताल और सुर का अद्भुत संगम पैदा कर दिया। दादरा और मिश्र किरवानी में रचना “तुम साथी कहो” के भावपूर्ण गायन ने श्रोताओं के दिलों को छू लिया।

संध्या का समापन उन्होंने हृदयस्पर्शी कजरी “सावन झर लगी धीरे-धीरे” से किया, जिसने मानसून की कोमल और रोमांचक छटा को पूरी तरह जीवंत कर दिया। पंडित दास केवल गायक ही नहीं, बल्कि एक बहुआयामी व्यक्तित्व रखते हैं। उन्होंने नाटक लेखन, अभिनय, जैज़, फ्यूज़न और फिल्म संगीत में भी अपनी प्रतिभा का सफल परिचय दिया है। उनकी ‘ओंकार म्यूज़िक अकादमी’ में आज 150 से अधिक विद्यार्थी गुरुकुल परंपरा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

कार्यक्रम में मंच का संचालन अतुल दुबे ने बखूबी निभाया। उन्होने बताया कि सम्मेलन के अंतिम दिन शास्त्रीय संगीत गायक पंडित डॉ. राम देशपांडे, सुबह 11:30 बजे प्रस्तुति देंगे।

नेक्सस एलांटे और एक्सेस लाइफ ने मिलकर किया चाइल्डहुड कैंसर अवेयरनेस का आयोजन

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ : एक्सेस लाइफ एनजीओ ने नेक्सस एलांटे मॉल के साथ मिलकर मॉल परिसर में बने “आई लव चंडीगढ़” चिन्ह को सुनहरी रोशनी से रोशन किया। यह पहल हर साल सितम्बर महीने में मनाए जाने वाले इंटरनेशनल चाइल्डहुड कैंसर अवेयरनेस मंथ के अवसर पर की गई। इस मौके पर इलाज करवा रहे बच्चे, उनके माता-पिता, एक्सेस लाइफ चंडीगढ़ का स्टाफ, स्वयंसेवक और छात्र उपस्थित रहे।

मॉल में जगमगाता यह चिन्ह उन बच्चों की हिम्मत और संघर्ष का प्रतीक बना जो कैंसर से जूझ रहे हैं। यह सुनहरी रोशनी चाइल्डहुड कैंसर अवेयरनेस रिबन का प्रतीक है और प्रभावित परिवारों के लिए आशा की किरण है। यह पहल एक्सेस लाइफ असिस्टेंस फाउंडेशन और नेक्सस एलांटे मॉल ने मिलकर शुरू की, ताकि छोटे योद्धाओं की ताक़त और समाज की प्रतिबद्धता को दर्शाया जा सके।

एक्सेस लाइफ एचबीएस फाउंडेशन सेंटर, चंडीगढ़ की सेंटर मैनेजर ईशा नेहरू ने कहा कि नेक्सस एलांटे मॉल ने हमारे संदेश को बहुत सुंदर तरीके से उजागर किया। हम उनके आभारी हैं कि उन्होंने चाइल्डहुड कैंसर अवेयरनेस के लिए यह कदम उठाया।

हमारे बहादुर बच्चों और उनके परिजनों के लिए यह अनुभव यादगार रहा। साल 2022 से कार्यरत एक्सेस लाइफ एचबीएस फाउंडेशन सेंटर, चंडीगढ़ अब तक 110 से अधिक परिवारों को सुरक्षित और सहयोगी घर उपलब्ध करा चुका है।

हर साल सितम्बर महीने में होने वाली यह गोल्डन लाइटिंग पहल एक्सेस लाइफ के उस मिशन का हिस्सा है, जिसके तहत कैंसर से जूझ रहे परिवारों के लिए जागरूकता और सहयोग बढ़ाया जाता है।

जेपी अत्रेय क्रिकेट टूर्नामेंट में मिनर्वा एकेडमी का शानदार जीत से आगाज

0

अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान यश ढुल की ओर से आया टूर्नामेंट का पहला शतक

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। ऑल इंडिया जेपी अत्रेय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में मिनर्वा एकेडमी ने शानदार जीत से आगाज किया है। टीम ने पहले मुकाबले में रन स्टार क्लब को 7 विकेट से शिकस्त दी। अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान यश ढुल ने 121 रन की पारी मिनर्वा की ओर से खेली। वे टूर्नामेंट में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए। कप्तान मयंक ने 4 विकेट चटकाए।महाजन क्रिकेट ग्राउंड में खेले लीग मैच में मिनर्वा ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

टीम का निर्णय सही रहा और रन स्टार के बल्लेबाजों को उन्होंने संभलने का मौका नहीं दिया। कप्तान मयंक रावत ने 10 ओवर में 37 रन देकर 4 विकेट चटकाए और कोई भी साझेदारी बड़ी नहीं होने दी। गुरसिमरन सिंह गिल और हर्षित सैनी ने 2-2 विकेट निकाले। अर्जुन रपारिया और सौहराब धालीवाल ने 1-1 विकेट हासिल किया। रन स्टार के लिए आदित्य ने 56 और अनमोल ने 36 रन का योगदान दिया।

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मिनर्वा एकेडमी की शुरुआत आक्रामक रही। अर्पित राणा और यश ढुल ने गेंदबाजों को लाइन तलाशने का मौका नहीं दिया। दोनों ने 50 रन की साझेदारी की और अर्पित 23 रन बनाकर लाैटे। यश ढुल ने अपनी क्लास दिखाई और लगातार रन बनाए। 59 गेंद की पारी में 8 चौकों और 12 छक्कों की मदद से 121 रन बनाकर टीम की जीत पक्की कर दी।

उन्होंने 205.08 की स्ट्राइक रेट से रन बटोरे। अनुज रावत ने 21 रन बनाए और कार्तिक शर्मा के साथ नाबाद रहते हुए टीम को जीत दिलाई। शुभम दूबे, अनमोल और आदित्य वर्मा ने 1-1 विकेट अपनी टीम के लिए हासिल किया।

पारस अस्पताल ने माइक्रा पेसमेकर लगाकर कैंसर पीड़ित बुजुर्ग को दिया जीवनदान

माइक्रा वीआर2 एक सुरक्षित और असरदार विकल्प – डॉ. नवीन अग्रवाल

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला। पेसमेकर एक छोटा इलैक्ट्रोनिक डिवाइस होता है जो एरिथिमिया व अनियमित दिल की धड़कन को सामान्य बनाए रखने के लिए शरीर के हिस्से मे इंप्लाट किया जाता है। पारस हेल्थ ने हाल ही मे कैंसर पीड़ित एक बुजर्ग को सामान्य पेसमेकर की बजाए जांघ के रास्ते बिना दाग वाला माइक्रा वीआर2 पेसमेकर लगाकर नया जीवनदान दिया है।

डॉ. नवीन अग्रवाल, डायरेक्टर, कार्डियोलॉजी इंटरवेंशनल ने बताया कि गले के कैंसर से पीड़ित रोगी की कई बार रेडिएशन थेरेपी होने के कारण सीने पर गहरे निशान थे और वोकल कॉर्ड पैरालाइज से जूझ रहा था। खाने के लिए फीडिंग ट्यूब पर निर्भर थे। बार-बार होने वाले इंफेक्शन और बेहोशी की घटनाओं से और तबीयत बिगड़ चुकी थी।

जांच करवाने पर ज्ञात हुआ कि उन्हें कंप्लीट हार्ट ब्लॉक है। डॉ. नवीन अग्रवाल ने आगे बताया क उम्र का तकाज़़ा , कमजोरी और सीने पर बने गहरे निशानों की वजह से मरीज को सामान्य पेसमेकर नहीं लगाया जा सकता था। मरीज की हिस्ट्री देखते हुए सामान्य पेसमेकर लगाना जोखिम भरा था। इसलिए माइक्रा वीआर2 एक सुरक्षित और असरदार विकल्प बचा था।

उन्होने बताया कि इस तकनीक से कोई निशान भी नहीं पड़ता, सीने पर बने पॉकेट्स से इंफेक्शन का खतरा नहीं होता और रिकवरी भी जल्दी होती है। पेसमेकर लगाने के बाद से मरीज को बेहोशी की कोई समस्या से निजात मिल गई है। बता दें कि माइक्रा वीआर2 पेसमेकर एक लीडलेस हार्ट पेसिंग टेक्नोलॉजी है। इसमें सामान्य पेसमेकर की तरह तारों और सीने पर कट की जरूरत नहीं पड़ती। इंफेक्शन का खतरा कम होता है।

इसका नया डिलीवरी सिस्टम कैथेटर टिप पर 66 प्रतिशत तक प्रेशर कम करता है और छेद (परफोरेशन) का अनुमानित खतरा 28.5 प्रतिशत तक घटाता है और इम्प्लांट प्रक्रिया उतनी ही सरल रहती है।उधर फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. पंकज मित्तल ने बताया कि पारस हेल्थ मे हाई-रिस्क मरीजों का इलाज माइक्रा वीआर2 जैसी नई तकनीकों के साथ करना संभव है।

टाई चंडीगढ़ ने आयोजित किया महिला उद्यमियों का प्रमुख कार्यक्रम

0

उड़ान12 सेमी-फ़ाइनलिस्ट पहुँचीं फ़ाइनल में, शीर्ष 6 को मिलेगा 5 लाख रुपये का नगद पुरस्कार

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। टाई (द इंडस एंटरप्रेन्योर्स) चंडीगढ़ की वीमेन कोर टीम ने सहयोगी संस्थान सहायक एसोसिएट्स और निप्पॉन एएमसी के साथ मिलकर “परिवर्तन का उत्सव – उड़ान” का आयोजन चंडीगढ़ क्लब, सेक्टर-1 में किया। इस कार्यक्रम ने महिला उद्यमियों की दृढ़ता, नवाचार और नेतृत्व का शानदार उत्सव मनाया।

मुख्य अतिथि के रूप में सुरभि मलिक, डायरेक्टर – इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स, पंजाब उपस्थित रहीं, जिन्होंने पंजाब सरकार की ओर से टाई चंडीगढ़ की पहलों को निरंतर समर्थन देने की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम का एक मुख्य आकर्षण था टाई वीमेन ग्लोबल पिच कॉम्पिटिशन का सेमी-फ़ाइनल, जिसमें टाई चंडीगढ़ की शीर्ष 6 फ़ाइनलिस्ट को कुल 5 लाख रुपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है।

चैप्टर फ़ाइनल की विजेता टीम टाई चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व टाई वीमेन ग्लोबल पिच कॉम्पिटिशन 2026 में करेगी, जो 4 से 6 जनवरी को जयपुर में आयोजित होगी। टाई वीमेन ग्लोबल में दुनिया भर के लगभग 60 चैप्टर भाग लेते हैं और यह महिला-नेतृत्व वाले स्टार्टअप्स को गहन परामर्श, सीड फंडिंग और ग्लोबल मंच प्रदान करता है।

इस वर्ष कार्यक्रम के लिए 53 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 35 स्टार्टअप्स को एक गहन बूटकैंप और मेंटरिंग प्रोग्राम के बाद चुना गया। ये स्टार्टअप्स चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से आए थे, जिनमें से लगभग 70 फीसदी पंजाब से थे। सेमीफ़ाइनल राउंड में 23 पिच प्रस्तुत की गईं, जिनमें से शीर्ष 12 टीमें 30 सितम्बर 2025 से पहले फ़ाइनल राउंड में पहुँचेंगी।

इस अवसर पर उद्यमी एवं समाजसेवी रणबीर सिंह , जिन्होंने अमेरिका में एक सफल उद्यम स्थापित कर उसे बेचा, ने टाई चंडीगढ़ के उद्यमिता कार्यक्रमों – टाई यंग एंटरप्रेन्योर्स (टीवाईई), टाई यूनिवर्सिटी और टीआईई वीमेन के लिए 20,000 डॉलर (16.5 लाख रुपये) का योगदान देने की घोषणा की।

डीजीपी, कम्युनिटी अफेयर्स गुरप्रीत कौर देओ ने मुख्य भाषण दिया और सभी महिलाओं को प्रेरित किया। कार्यक्रम में युवा उद्यमी हिमानी अरोड़ा और बॉलीवुड अभिनेत्री दिविता जुनेजा के साथ एक पैनल चर्चा हुई, जिसका संचालन ओपिंदर गिल ने किया। कोमल तलवार और डॉ. कुलदीप कौर के बीच हुई फायर साइड चैट बेहद ऊर्जावान और प्रभावशाली रही।

इस कार्यक्रम में 15 से अधिक महिला वक्ताओं ने हिस्सा लिया और पूरे आयोजन का प्रबंधन टाई वीमेन सदस्यों ने ही किया। यह टाई चंडीगढ़ के लिए एक नई यात्रा है और हम महिला सदस्यों को भविष्य में भी ऐसे कई कार्यक्रमों के लिए शुभकामनाएँ देते हैं।

अमृतसर में एयरकेयर सेंटर फेलोज़ को अब प्रशासन की फार्म फायर टास्क फोर्स में किया शामिल

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

अमृतसर/पंजाब। अमृतसर जिला प्रशासन ने एयरकेयर सेंटर के फेलोज़ को डिप्टी कमिश्नर की अगुवाई वाली आधिकारिक फार्म फायर टास्क फोर्स में शामिल कर लिया है। यह फेलोज़ इस बार की फसल कटाई के मौसम में किसानों के साथ मैदान में उतरकर अहम भूमिका निभाएंगे।

वे किसानों को पराली प्रबंधन की मशीनरी तक पहुंच और उसके सही उपयोग में मदद करेंगे और किसानों, मशीनरी प्रदाताओं व प्रशासन के बीच तालमेल को आसान बनाएंगे। साथ ही, वे आगजनी की घटनाओं की मॉनिटरिंग में भी सहयोग करेंगे, ताकि किसानों को समय पर मदद मिल सके।

डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी (आईएएस) ने इस मुद्दे को व्यापक दृष्टिकोण से रखते हुए कहा की फार्म फायर सिर्फ कृषि का मसला नहीं बल्कि एक गंभीर स्वास्थ्य चिंता है। एयरकेयर सेंटर फेलोज़ के शामिल होने से हमारी टास्क फोर्स और मजबूत होगी और किसान समय पर और टिकाऊ समाधान पा सकेंगे।

यह पहल पंजाब की क्लाइमेट एक्शन जर्नी में एक अहम कदम है, जहाँ शोध, किसान भागीदारी और प्रशासनिक नेतृत्व एक साथ आ रहे हैं। अगर यह मॉडल सफल रहता है तो अमृतसर का यह प्रयोग अन्य जिलों के लिए एक ब्लूप्रिंट बन सकता है।

कैनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव रवि कुमार 20 और 21 सितम्बर को चंडीगढ़ में करेंगे बैठकें

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। कैनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (CBOA) के महासचिव और AIBOC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री रवि कुमार 20 और 21 सितम्बर को चंडीगढ़ दौरे पर रहेंगे। यह दौरा आगामी 20वीं त्रैवार्षिक कांफ्रेंस (Vishakhapatnam, 8 से 10 नवम्बर 2025) की तैयारियों के मद्देनज़र महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

एसजेवीएन ने स्वच्छता ही सेवा 2025 के अंतर्गत नगर निगम शिमला को दो ठोस अपशिष्ट प्रबंधन ईवी प्रदान किए

सिटीन्यूज़ नॉउ

शिमला। श्री भूपेन्द्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के नेतृत्व में, एसजेवीएन, एक नवरत्न सीपीएसई, पर्यावरण अनुकूल पहलों के माध्यम से हरित भविष्य को आगे बढ़ा रहा है। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत, श्री हरीश जनारथा, माननीय विधायक, शिमला (शहरी) और श्री अजय कुमार शर्मा, निदेशक (कार्मिक), एसजेवीएन की गरिमामयी उपस्थिति में, दो इलेक्ट्रिक ठोस अपशिष्ट प्रबंधन वाहनों को मॉल रोड, शिमला से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस अवसर पर, नगर निगम शिमला के आयुक्त श्री भूपेंद्र अत्री सहित एसजेवीएन और नगर निगम शिमला के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।श्री अजय कुमार शर्मा ने बताया कि एसजेवीएन ने नगर निगम, शिमला को दो पर्यावरण-अनुकूल इलेक्ट्रिक ठोस अपशिष्ट प्रबंधन वाहनों की खरीद के लिए ₹25.44 लाख की वित्तीय सहायता प्रदान की है।

श्री शर्मा ने कहा, “इन इलेक्ट्रिक वाहनों की तैनाती से शून्य-उत्सर्जन कचरा संग्रहण को सक्षम बनाकर और वायु गुणवत्ता में सुधार लाकर शिमला का स्वच्छता अभियान महत्वपूर्ण रूप से सुदृढ़ होगा।यह पहल ‘स्वच्छ हरित उत्सव – पर्यावरण-अनुकूल और शून्य-अपशिष्ट समारोह’ का एक प्रमुख स्तंभ है, जो इस वर्ष के स्वच्छता ही सेवा अभियान की थीम ‘स्वच्छोत्सव’ के पाँच प्रमुख स्तंभों में से एक है।

स्वच्छ भारत मिशन के तत्वावधान में, “स्वच्छोत्सव” थीम पर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का 9वां संस्करण दिनांक 17 सितंबर को आरंभ हुआ और 2 अक्तूबर 2025 को समाप्त होगा। 15 दिवसीय अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के लिए कार्रवाई के सामूहिक आह्वान में देश भर के लाखों लोगों को संगठित करना है।

पंचकूला मे टीबी मुक्त नगर निगमों पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन​

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला/ हरियाणा। आज, पंचकूला के होटल रेड बिशप में अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य), हरियाणा की अध्यक्षता में तपेदिक (टीबी) मुक्त नगर निगमों पर एक राज्य स्तरीय कार्यशाला का सफल आयोजन हुआ। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य टीबी मुक्त नगर निगमों के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए विभिन्न विभागों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना था।​

इस कार्यशाला में आयुष विभाग, जनसंपर्क निदेशालय, इंडिया पोस्ट, पंचायती राज, युवा मामले, कॉर्पोरेट मामले, संस्कृति, गृह मामले, आवास एवं शहरी मामले, श्रम एवं रोजगार, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय, खान, रेलवे, परिवहन, ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल विकास और सामाजिक न्याय सहित 22 विभागों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।​

पंचकूला के मेयर श्री कुलभूषण गोयल ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यशाला में भाग लिया। उन्होंने अपने संबोधन में टीबी से जुड़े कलंक (स्टिग्मा) को खत्म करने पर जोर दिया ताकि संदिग्ध मरीज़ बिना किसी हिचकिचाहट के आगे आकर अपनी जांच करा सकें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को नए रोगियों के बारे में सूचित करने और उन्हें निक्षय मित्र पहल के तहत पोषण किट प्रदान करने को नैतिक कर्तव्य बताया।

उन्होंने 200 रोगियों को गोद लेने की घोषणा की और आवश्यकता पड़ने पर और अधिक पोषण किट प्रदान करने की पेशकश भी की। कार्यशाला के अंत में, सभी प्रतिभागियों ने रंगीन चार्टों पर एक कार्य योजना (वे फॉरवर्ड प्लान) बनाई और उसके कार्यान्वयन पर एक प्रस्तुति दी। इस कार्यशाला में जिला टीबी अधिकारी और राज्य टीबी सेल के अधिकारी भी उपस्थित थे।