Home Blog Page 47

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर चंडीगढ़ में सेवा पखवाड़ा, रक्तदान शिविर लगाए, संजय टंडन ने बढ़ाया कार्यकर्ताओं का उत्साह

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय टंडन ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत चंडीगढ़ में आयोजित विभिन्न सेवा कार्यक्रमों में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने अलग-अलग ज़िला इकाइयों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर लोगों को प्रेरित किया और रक्तदाताओं एवं सेवाभाव से जुड़े कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय ज़िला की ओर से किशनगढ़ सामुदायिक केंद्र में आयोजित रक्तदान शिविर में उन्होंने रक्तदाताओं को टंडन ने सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत धनास स्थित डिस्पेंसरी में टीबी मरीजों को राशन सामग्री वितरित करने के कार्यक्रम में भी संजय टंडन उपस्थित रहे। वहीं, रामदरबार क्षेत्र में आयोजित लंगर वितरण कार्यक्रम में उन्होंने भाग लेकर जनसेवा के इस प्रयास की सराहना की।

संजय टंडन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिवस पूरे देश में सेवा और समर्पण के रूप में मनाया जा रहा है और चंडीगढ़ में हुए ये कार्यक्रम जनता के बीच सेवा भाव की अलख जगाने का कार्य कर रहे हैं।

मैक्स अस्पताल ने सिरसा में लिवर ट्रांसप्लांट, नेफ्रोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की

सिटीन्यूज़ नॉउ

सिरसा। मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, मोहाली ने बुधवार को मेडिसिटी हॉस्पिटल और जीवन ज्योति हॉस्पिटल, सिरसा के साथ साझेदारी में अपने लिवर ट्रांसप्लांट, और नेफ्रोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरूआत की। ओपीडी सेवाओं का उद्घाटन कंसलटेंट लिवर ट्रांसप्लांट डॉ. कप्तान सिंह, और एसोसिएट कंसलटेंट नेफ्रोलॉजी डॉ. महक, मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, मोहाली की उपस्थिति में किया गया।

डॉ. कप्तान सिंह हर महीने के तीसरे बुधवार को सुबह 11 बजे से 1 बजे तक मेडिसिटी हॉस्पिटल, सिरसा में ओपीडी के लिये उपलब्ध रहेंगे, जबकि डॉ. महक हर महीने के तीसरे बुधवार को सुबह 11 बजे से 2 बजे तक जीवन ज्योति हॉस्पिटल, सिरसा में प्राथमिक परामर्श और फॉलो-अप के लिए उपलब्ध रहेंगे।

हमें खुशी है कि हम मैक्स अस्पताल, मोहाली की विश्वसनीय विशेषज्ञता को लिवर देखभाल और ट्रांसप्लांट सेवाओं को सिरसा के लोगों के करीब लाने में सक्षम हैं। अब सिरसा और उसके आसपास के लोगों को प्राइमरी परामर्श या फॉलो अप के लिए मेट्रो शहरों की यात्रा करने की आवश्यकता नहीं है।”

डॉ. महक ने कहा, “किडनी की बीमारियां अक्सर उन्नत चरणों तक पहुँचने तक डाइअग्नोस नहीं हो पाती। इन ओपीडी सेवाओं के माध्यम से, हमारा लक्ष्य किडनी से संबंधित विकारों जैसे कि पुरानी किडनी की बीमारी, किडनी की पथरी व कैंसर, या एक्यूट किडनी की चोट के लिए निवारक देखभाल, प्रारंभिक निदान, और विशेष उपचार प्रदान करना है जो मरीजों के घरों के करीब उपलब्ध हो।

मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, मोहाली, रोगी-केंद्रित देखभाल प्रदान करने, अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करने और विभिन्न क्षेत्रों में मरीजों का वेलफेयर सुनिश्चित करने के लिए सहयोग को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। ओपीडी सेवाओं की शुरुआत मैक्स हॉस्पिटल, मोहाली की स्वास्थ्य देखभाल के दायरे को बढ़ाने और समुदायों को उत्कृष्टता के साथ सेवा देने के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

भाजपा के अक्षय शर्मा ने अमृतसर नॉर्थ में मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़/अमृतसर। अमृतसर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए समर्पित प्रयास करते हुए, भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को दोहराया। अक्षय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन समारोह देश के 140 करोड़ भारतीयों के उनके प्रति प्रेम और सम्मान का प्रतीक है। हमारे देश ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है।

अमृतसर नॉर्थ में पीएम मोदी का जन्मदिन समारोह का नेतृत्व करते हुए अक्षय शर्मा ने कहा कि अमृतसर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण को उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।उन्होंने कहा कि राष्ट्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देता है।

अक्षय शर्मा ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विज़न ही हमारा मिशन है, ताकि हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगार के अवसर प्राप्त हों और वे देश की प्रगति व विकास में योगदान दे सकें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर अमृतसर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र में कई स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया।

निसान ने नई मैग्नाइट के ई20-कम्पैटिबल होने की पुष्टि की

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। निसान मोटर इंडिया ने वैकल्पिक ईंधन और पर्यावरण के अनुकूल भविष्य के लिए इनोवेटिव समाधान पर केंद्रित सरकार की पहल को पूरा समर्थन देने की बात कही है। कंपनी ने कहा कि वह लगातार प्रोडक्ट इनोवेशन एवं सस्टेनेबल मोबिलिटी सॉल्यूशंस के माध्यम से इन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रतिबद्ध है।

नई निसान मैग्नाइट ने प्रतिष्ठित 5-स्टार जीएनसीएपी सेफ्टी रेटिंग प्राप्त करते हुए गुणवत्ता एवं सुरक्षा के प्रतीक तौर पर अपनी पहचान को मजबूती दी है। निसान मोटर इंडिया ने हाल ही में नई निसान मैग्नाइट के लिए 10 साल की वारंटी भी शुरू की है, जो सेगमेंट में अपनी तरह का पहला वारंटी प्रोग्राम है।

नई निसान मैग्नाइट के दोनों उपलब्ध पावरट्रेन ई20 के अनुरूप हैं। 1.0 लीटर एचआर10 टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन अगस्त, 2024 से ई20 के अनुरूप है। बीआर10 नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन फरवरी 2025 से ई20 के अनुरूप है। निसान ने हरित ईंधन (ग्रीन फ्यूल) और कम उत्सर्जन की ओर कदम बढ़ाने की अपनी साझा प्रतिबद्धता के तहत ई20 ईंधन को अपनाने की भारत सरकार की पहल के साथ पूरी कम्पैटिबिलिटी सुनिश्चित की है।

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा आयोजित यात्री सेवा दिवस समारोह मे भाग लिया

इसके तहत जिला कांगड़ा के गग्गल हवाई अड्डे के परिसर के हर्बल गार्डन में पौधरोपण किया

सिटीन्यूज़ नॉउ

कांगड़ा/हिमाचल प्रदेश। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा आयोजित यात्री सेवा दिवस समारोह के तहत जिला कांगड़ा के गग्गल हवाई अड्डे के परिसर के हर्बल गार्डन में पौधरोपण किया। यह पौधरोपण अभियान पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण को बढ़ावा देने सहित बुनियादी ढांचे के विकास के महत्त्व को रेखांकित करता है।

इस अवसर पर, राज्यपाल ने वनों एवं उनके संरक्षण के लाभ के बारे में जागरूकता बढ़ाने और सतत जीवन शैली को बढ़ावा देने में ऐसी पहल की महत्त्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया। उन्होंने प्रदेशवासियों से वनीकरण प्रयासों में सक्रिय रूप से भाग लेने और पर्यावरण संरक्षण की ज़िम्मेदारी लेने का आग्रह भी किया।

कांगड़ा के उपायुक्त हेमराज बेरवा, गग्गल हवाई अड्डे के निदेशक धीरेंद्र सिंह और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री के फिट इंडिया मूमेंट से प्रदेश की युवा शक्ति ने सकारात्मक ऊर्जा लेकर विश्व स्तर पर बढ़ाया देश का मान : योगेंद्र योगी

0

कार्यालय में फिट इंडिया मोदी युवा मैराथन को लेकर आयोजित बैठक की करी अध्यक्षता

सिटीन्यूज़ नॉउ

कुरुक्षेत्र। भाजपा युवा प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया मूमेंट के तहत हरियाणा प्रदेश युवा शक्ति को सकारात्मक ऊर्जा की ओर ले जाते हुए विश्व स्तर पर देश का मान बढ़ा रहा है। फिट इंडिया मूमेंट के तहत युवा वर्ग नशीले पदार्थों से दूरी बनाते हुए स्वास्थ्य पर फोकस कर रहा है। सुखद स्वास्थ्य के साथ ही हरियाणा प्रदेश विकास की ओर निरंतर अग्रसर रहेगा।

भाजपा युवा प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र योगी मंगलवार को जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में फिट इंडिया मोदी युवा मैराथन को लेकर आयोजित बैठक में बोल रहे थे। इस मौके पर कैप्टन योगेश बैरागी, साहिल सुधा भी मौजूद रहे। बैठक में मैराथन की सफल आयोजन रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ को जन-जन तक पहुंचाने और युवाओं को स्वस्थ व सशक्त भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करने के विजन को घर-घर तक पहुंचाने पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि 21 सितंबर को शहर में नमो युवा रन का आयोजन किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम एक ऐतिहासिक पहल बनेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में ‘बिना पर्ची-बिना खर्ची’ के नॉन स्टॉप भर्तियां हो रही हैं। हरियाणा सरकार पारदर्शिता के साथ मेरिट पर सरकारी नौकरियों में भर्ती यूं ही करती रहेगी, युवा सिर्फ अपनी मेहनत, लगन और तैयारी पर ध्यान दें।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार युवाओं को सशक्त मार्ग प्रदान करने में सक्रिय भूमिका निभा रही है और बेहतर शैक्षणिक माहौल प्रदान करते हुए सशक्त हरियाणा के निर्माण में अपना योगदान दे रही है। भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष साहिल सुधा ने कहा कि नमो युवा रन की तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं और इस रन में हज़ारों युवा भाग लेंगे।

सेंट्रल बैंक ऑफ़ इण्डिया क्षेत्रीय कार्यालय ने किया हिंदी माह का शुभारंभ

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। सोमवार को क्षेत्रीय कार्यालय चण्डीगढ़ में हिंदी माह का शुभारंभ किया गया। क्षेत्रीय प्रमुख श्री राम कुमार यादव एवं उप क्षेत्रीय प्रमुख श्री अशोक पूनिया ने दीप प्रज्ज्वलन करके शुभारंभ किया। इसके साथ सभी स्टाफ सदस्यों द्वारा राजभाषा प्रतिज्ञा भी ली गई।

हिंदी माह के अंतर्गत राजभाषा विभाग द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी एवं विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। हिंदी माह का मुख्य उद्देश्य स्टाफ सदस्यों में हिंदी के प्रति अधिक से अधिक कार्य करने की प्रेरणा देना है।

राजभाषा अधिकारी श्री ईशू चंद्रा ने कार्यक्रम का संयोजन किया एवं स्टाफ सदस्यों को हिंदी के प्रति समर्पण एवं कार्यालय कामकाज में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने को प्रोत्साहित किया।

आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम पंजाब द्वारा लंगर की सेवा की गई

सिटीन्यूज़ नॉउ

न्यू- चंडीगढ। आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम पंजाब द्वारा लंगर की सेवा – नारायण सेवा की गई जिसको लगभग 700 लोगो ने ग्रहण किया । आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम पंजाब के सेवादार रविन्द्र ठाकुर जी का कहना है कि मानवता की सेवा ही ईश्वर जी की सेवा है होने बताया कि आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम की मुख्यालय मुंबई में है तथा उनकी शाखा नयागांव के गेट-1 में है ।

यह सेवा नारायण सेवा बाबा जी के आर्शिवाद से सभी सदस्यों द्वारा लगाई गयी थी। शेष रवीवार को फाजिलका के बाढ पिडितो के लिये यह सामग्री फाजिल्का (पंजाब) भेजी गई। जिसमें • एलईडी स्ट्रीट लाइट्स • पानी रखने के कंटेनर • गैस बर्नर • सैनिटरी पैड्स • टूथब्रश • टूथपेस्ट • दवाइयाँ • मच्छर भगाने वाली कॉइल • एंटी फंगल साबुन • मोमबत्तियाँ व माचिस • तिरपाल आदि सामान का प्रबंध करके भेजी जा रही है । रविन्द्र ठाकुर जी ने लोगो से अपील की है कि आइए जरूरतमंदों की सहायता जारी रखें।

पारस हेल्थ पंचकूला में अब प्लास्टिक सर्जरी का इलाज और भी आसान, तीन नई स्पेशल क्लीनिक सेवाएं की शुरुआत

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला। पारस हेल्थ पंचकूला ने प्लास्टिक सर्जरी से जुड़ी तीन नई स्पेशल क्लीनिक की शुरुआत की है, जिनका उद्देश्य लोगों को विशेष, समय पर और एडवांस्ड इलाज उपलब्ध कराना है। इन क्लीनिकों में हाथ, पैर और नसों से जुड़ी समस्याओं का इलाज, डायबिटिक फुट और पुराने घावों की देखभाल, और एस्थेटिक एवं फैट रिडक्शन से जुड़ी सेवाएं दी जाएंगी।

हैंड, फुट और नर्व क्लीनिक हर मंगलवार सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी। डायबिटिक फुट और वाउंड क्लीनिक हर गुरुवार 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी। एस्थेटिक और फैट रिडक्शन क्लीनिक हर शनिवार आयोजित की जाएगी। समय पर जांच और शुरुआती इलाज को बढ़ावा देने के लिए पारस हेल्थ ने घोषणा की है कि इन तीनों क्लीनिक में पहली कंसल्टेशन बिल्कुल मुफ्त होगी।

डायबिटिक फुट और वाउंड क्लीनिक डायबिटिक मरीजों में पैरों की बीमारियों की शुरुआती पहचान और इलाज पर ध्यान देती है, ताकि अंग कटने (एम्प्यूटेशन) और लंबे समय की विकलांगता को रोका जा सके। एस्थेटिक और फैट रिडक्शन क्लीनिक चेहरे और त्वचा की कॉस्मेटिक समस्याओं के समाधान और लिपोसक्शन से बॉडी फैट घटाने की सेवा प्रदान करती है।

इस मौके पर बोलते हुए पारस हेल्थ के फैसिलिटी डायरेक्टर डा. पंकज मित्तल ने कहा कि पारस हेल्थ में हम एक्टिव और स्पेशलाइज्ड केयर में विश्वास करते हैं। हमें खुशी है कि हम ये खास सेवाएं पंचकुला और आसपास की कम्युनिटी तक ला रहे हैं। ट्राइसिटी के लिए यह प्लास्टिक सर्जरी की एडवांस्ड और एक्सेसिबल सुविधा की दिशा में एक अहम कदम है।

इस पहल के साथ पारस हेल्थ अपने मिशन को और मज़बूत कर रहा है। अपने मिशन के तहत पारस हेल्थ गुणवत्तापूर्ण, सस्ती और संपूर्ण हेल्थकेयर सेवाएं देता है। ये स्पेशल क्लीनिक पंचकुला और आसपास के लोगों के लिए प्लास्टिक और रिकंस्ट्रक्टिव केयर को और ज्यादा सुलभ बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।

स्लीप एक्सपो मिडिल ईस्ट 2025 में ट्राइडेंट ग्रुप का बड़ा ऐलान

0

6 मिलियन संयुक्त अरब अमीरात दिरहम (AED) का निवेश, मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका (एम्.ई.एन.ऐ) क्षेत्र में होगी पकड़ मज़बूत

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंजाब / चंडीगढ़। विश्व के सबसे बड़े टेक्सटाइल निर्माताओं में से एक, ट्राइडेंट ग्रुप ने मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका (एम्.ई.एन.ऐ) क्षेत्र में अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करते हुए द्विस्तरीय निवेश रणनीति की घोषणा की है।

ट्राइडेंट ग्रुप ने पहले ही क्षेत्रीय विस्तार के लिए 1 मिलियन AED (संयुक्त अरब अमीरात दिरहम) का निवेश किया था और अब दुबई में चल रही स्लीप एक्सपो मिडिल ईस्ट 2025 में अपनी भागीदारी के दौरान AED 5 मिलियन का अतिरिक्त निवेश एक अत्याधुनिक वेयरहाउस और स्टॉकिंग सुविधा में करने की घोषणा की है।

15 से 17 सितम्बर तक दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के शेख सईद हॉल और ट्रेड सेंटर एरीना में आयोजित स्लीप एक्सपो मिडिल ईस्ट 2025 में ट्राइडेंट ने बेड और बाथ लिनेन, माई ट्राइडेंट, यार्न, पेपर और बाथरोब्स सहित अपना पूरा उत्पाद पोर्टफोलियो प्रदर्शित किया है।

स्लीप एक्सपो मिडिल ईस्ट, मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका क्षेत्र का सबसे बड़ा और प्रभावशाली आयोजन है, जो स्लीप, मैट्रेस और बेडिंग उद्योग को समर्पित है। इस साल के प्रदर्शन का खास आकर्षण रहा ट्राइडेंट की पेटेंटेड एयर रिच® तकनीक की 20वीं वर्षगांठ।

स्लीप एक्सपो, जो मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका क्षेत्र का सबसे बड़ा और प्रभावशाली मंच है और इससे बेहतर कोई अवसर नहीं हो सकता था, जहाँ हम अपने नवाचारों को प्रस्तुत कर सकें। AED 1 मिलियन पहले ही क्षेत्रीय शोरूम और कार्यालय के लिए निवेश किए जा चुके हैं और अब AED 5 मिलियन का अतिरिक्त निवेश वेयरहाउस और स्टॉकिंग सुविधा में घोषित किया गया है।