Home Blog Page 48

आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम पंजाब द्वारा लंगर की सेवा की गई

सिटीन्यूज़ नॉउ

न्यू- चंडीगढ। आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम पंजाब द्वारा लंगर की सेवा – नारायण सेवा की गई जिसको लगभग 700 लोगो ने ग्रहण किया । आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम पंजाब के सेवादार रविन्द्र ठाकुर जी का कहना है कि मानवता की सेवा ही ईश्वर जी की सेवा है होने बताया कि आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम की मुख्यालय मुंबई में है तथा उनकी शाखा नयागांव के गेट-1 में है ।

यह सेवा नारायण सेवा बाबा जी के आर्शिवाद से सभी सदस्यों द्वारा लगाई गयी थी। शेष रवीवार को फाजिलका के बाढ पिडितो के लिये यह सामग्री फाजिल्का (पंजाब) भेजी गई। जिसमें • एलईडी स्ट्रीट लाइट्स • पानी रखने के कंटेनर • गैस बर्नर • सैनिटरी पैड्स • टूथब्रश • टूथपेस्ट • दवाइयाँ • मच्छर भगाने वाली कॉइल • एंटी फंगल साबुन • मोमबत्तियाँ व माचिस • तिरपाल आदि सामान का प्रबंध करके भेजी जा रही है । रविन्द्र ठाकुर जी ने लोगो से अपील की है कि आइए जरूरतमंदों की सहायता जारी रखें।

पारस हेल्थ पंचकूला में अब प्लास्टिक सर्जरी का इलाज और भी आसान, तीन नई स्पेशल क्लीनिक सेवाएं की शुरुआत

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला। पारस हेल्थ पंचकूला ने प्लास्टिक सर्जरी से जुड़ी तीन नई स्पेशल क्लीनिक की शुरुआत की है, जिनका उद्देश्य लोगों को विशेष, समय पर और एडवांस्ड इलाज उपलब्ध कराना है। इन क्लीनिकों में हाथ, पैर और नसों से जुड़ी समस्याओं का इलाज, डायबिटिक फुट और पुराने घावों की देखभाल, और एस्थेटिक एवं फैट रिडक्शन से जुड़ी सेवाएं दी जाएंगी।

हैंड, फुट और नर्व क्लीनिक हर मंगलवार सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी। डायबिटिक फुट और वाउंड क्लीनिक हर गुरुवार 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी। एस्थेटिक और फैट रिडक्शन क्लीनिक हर शनिवार आयोजित की जाएगी। समय पर जांच और शुरुआती इलाज को बढ़ावा देने के लिए पारस हेल्थ ने घोषणा की है कि इन तीनों क्लीनिक में पहली कंसल्टेशन बिल्कुल मुफ्त होगी।

डायबिटिक फुट और वाउंड क्लीनिक डायबिटिक मरीजों में पैरों की बीमारियों की शुरुआती पहचान और इलाज पर ध्यान देती है, ताकि अंग कटने (एम्प्यूटेशन) और लंबे समय की विकलांगता को रोका जा सके। एस्थेटिक और फैट रिडक्शन क्लीनिक चेहरे और त्वचा की कॉस्मेटिक समस्याओं के समाधान और लिपोसक्शन से बॉडी फैट घटाने की सेवा प्रदान करती है।

इस मौके पर बोलते हुए पारस हेल्थ के फैसिलिटी डायरेक्टर डा. पंकज मित्तल ने कहा कि पारस हेल्थ में हम एक्टिव और स्पेशलाइज्ड केयर में विश्वास करते हैं। हमें खुशी है कि हम ये खास सेवाएं पंचकुला और आसपास की कम्युनिटी तक ला रहे हैं। ट्राइसिटी के लिए यह प्लास्टिक सर्जरी की एडवांस्ड और एक्सेसिबल सुविधा की दिशा में एक अहम कदम है।

इस पहल के साथ पारस हेल्थ अपने मिशन को और मज़बूत कर रहा है। अपने मिशन के तहत पारस हेल्थ गुणवत्तापूर्ण, सस्ती और संपूर्ण हेल्थकेयर सेवाएं देता है। ये स्पेशल क्लीनिक पंचकुला और आसपास के लोगों के लिए प्लास्टिक और रिकंस्ट्रक्टिव केयर को और ज्यादा सुलभ बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।

स्लीप एक्सपो मिडिल ईस्ट 2025 में ट्राइडेंट ग्रुप का बड़ा ऐलान

0

6 मिलियन संयुक्त अरब अमीरात दिरहम (AED) का निवेश, मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका (एम्.ई.एन.ऐ) क्षेत्र में होगी पकड़ मज़बूत

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंजाब / चंडीगढ़। विश्व के सबसे बड़े टेक्सटाइल निर्माताओं में से एक, ट्राइडेंट ग्रुप ने मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका (एम्.ई.एन.ऐ) क्षेत्र में अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करते हुए द्विस्तरीय निवेश रणनीति की घोषणा की है।

ट्राइडेंट ग्रुप ने पहले ही क्षेत्रीय विस्तार के लिए 1 मिलियन AED (संयुक्त अरब अमीरात दिरहम) का निवेश किया था और अब दुबई में चल रही स्लीप एक्सपो मिडिल ईस्ट 2025 में अपनी भागीदारी के दौरान AED 5 मिलियन का अतिरिक्त निवेश एक अत्याधुनिक वेयरहाउस और स्टॉकिंग सुविधा में करने की घोषणा की है।

15 से 17 सितम्बर तक दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के शेख सईद हॉल और ट्रेड सेंटर एरीना में आयोजित स्लीप एक्सपो मिडिल ईस्ट 2025 में ट्राइडेंट ने बेड और बाथ लिनेन, माई ट्राइडेंट, यार्न, पेपर और बाथरोब्स सहित अपना पूरा उत्पाद पोर्टफोलियो प्रदर्शित किया है।

स्लीप एक्सपो मिडिल ईस्ट, मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका क्षेत्र का सबसे बड़ा और प्रभावशाली आयोजन है, जो स्लीप, मैट्रेस और बेडिंग उद्योग को समर्पित है। इस साल के प्रदर्शन का खास आकर्षण रहा ट्राइडेंट की पेटेंटेड एयर रिच® तकनीक की 20वीं वर्षगांठ।

स्लीप एक्सपो, जो मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका क्षेत्र का सबसे बड़ा और प्रभावशाली मंच है और इससे बेहतर कोई अवसर नहीं हो सकता था, जहाँ हम अपने नवाचारों को प्रस्तुत कर सकें। AED 1 मिलियन पहले ही क्षेत्रीय शोरूम और कार्यालय के लिए निवेश किए जा चुके हैं और अब AED 5 मिलियन का अतिरिक्त निवेश वेयरहाउस और स्टॉकिंग सुविधा में घोषित किया गया है।

पंजाब विश्वविद्यालय में छात्रों से रूबरू हुई यूके डेलिगेशन

0

चेवनिंग, यूके–भारत व्यापार संबंध और वीज़ा फ्रॉड जागरूकता अभियान बने चर्चा का केंद्र

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। ब्रिटिश डिप्टी हाई कमीशन, चंडीगढ़ ने हाल ही में पंजाब विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन स्टडीज़ में एक इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किया। इस टीम का नेतृत्व यूके के डिप्टी हेड ऑफ मिशन (DHM) चंडीगढ़ श्री अमनदीप ग्रेवाल और श्री राजिंदर एस. नगरकोटी, पॉलिटिकल, प्रेस एंड प्रोजेक्ट्स एडवाइज़र तथा चंडीगढ़ क्षेत्र के चेवनिंग अधिकारी ने किया। सत्र के दौरान, डेलिगेशन ने छात्रों और फैकल्टी के साथ यूके–भारत सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों पर चर्चा की।

चेवनिंग के बारे में बोलते हुए श्री ग्रेवाल ने कहा:“चेवनिंग एक अंतरराष्ट्रीय छात्रवृत्ति कार्यक्रम है जिसे यूके सरकार के फॉरेन, कॉमनवेल्थ एंड डेवलपमेंट ऑफिस द्वारा वित्तपोषित किया जाता है। यह कार्यक्रम 150 से अधिक यूके विश्वविद्यालयों में एक वर्षीय मास्टर्स डिग्री के लिए पूरी तरह वित्तपोषित छात्रवृत्ति प्रदान करता है। इसमें कोई आयु सीमा नहीं है और 160 से अधिक देशों से छात्रों का स्वागत किया जाता है।

आवेदन की वर्तमान विंडो 7 अक्टूबर तक खुली है।”यूके–भारत मुक्त व्यापार समझौते पर श्री ग्रेवाल ने इसे “भारत का अब तक का सबसे अच्छा सौदा और यूरोपीय संघ से बाहर आने के बाद यूके का सबसे महत्वपूर्ण द्विपक्षीय व्यापार समझौता” बताया और कहा कि इससे दोनों देशों के प्रमुख क्षेत्रों को लाभ होगा।

‘वीज़ा फ्रॉड तों बचो’ अभियान पर प्रकाश डालते हुए श्री नगरकोटी ने कहा: “यह अभियान इस वर्ष फरवरी में शुरू किया गया था और पंजाब के ग्रामीण इलाकों तक पहुँच चुका है, जहाँ गाँव के बुजुर्गों और महिलाओं को वीज़ा फ्रॉड के खिलाफ जागरूक किया गया। हमारा मिशन स्पष्ट है – लोगों को वीज़ा फ्रॉड से बचाना, जागरूकता फैलाना और यूके की ओर सुरक्षित, वैध यात्रा को बढ़ावा देना।”

पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने वुमन क्रिकेट की खिलाडी हरमनप्रीत कौर को किया सम्मानित

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

न्यू- चंडीगढ़। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन(पीसीए) के न्यू चंडीगढ़ के स्टेडियम के महिलाओ की टीम के पहले इंटरनेशनल मैच में पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान भी पहुंचे थे । उन्होंने भारतीय कप्तान और पंजाब की स्टार क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर को सम्मानित किया।

हरमनप्रीत ने इसी मैच में 150 वूमन वनडे मुकाबले भी पूरे कर लिए। वे ऐसा करने वाली पंजाब की पहली वुमन क्रिकेटर हैं। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन(पीसीए) की पूरी टीम भी इस मौके पर मौजूद रही और वे लगातार प्रदेश में विमन क्रिकेट को प्रमोट कर रहे हैं।

कॉलेज के प्रोफेसर पर दिनदहाड़े तलवारों से हमला

0

पंचकूला के कॉलेज जाने के लिए निकले, बदमाशों ने बीच रास्ते में रोक किया हमला पुलिस विभाग ने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला। शहर के सेक्टर-1 स्थित सरकारी कॉलेज के बीपीएड प्राध्यापक प्रवीण ढांडा पर सोमवार सुबह कॉलेज आते बीच रास्ते में हमला हो गया। प्रोफेसर प्रवीण ढांडा अपने निवास डकोली से कॉलेज के लिए निकले थे। पंचकूला बॉर्डर के पास आधा दर्जन युवकों ने उनकी गाड़ी रोककर तलवार और डंडों से हमला कर दिया।

इस हमले में प्रवीण ढांडा गंभीर रूप से घायल हो गए और लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए उनको तुरंत चंडीगढ़ सेक्टर-32 अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कॉलेज के प्रचार्या ने कहा कि प्रोफेसर प्रवीण ढांडा पर हमले की घटना कॉलेज से बाहर हुई है, लेकिन यह बेहद चिंताजनक है। हम पुलिस को पूरा सहयोग दे रहे हैं।

छात्रों और स्टाफ की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। बॉक्स मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित डीसीपी ने प्रोफेसर पर हुए हमले की वारदात की जांच के लिए एसआईटी गठित की है। विशेष टीम हमले की जगह, प्रोफेसर के निवास के नजदीक और मार्केटों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। ताकि हमलावरों की शिनाख्त हो सके। पुलिस अधिकार ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। हालांकि पुलिस ने कॉलेज के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है।

बॉक्स डीसीपी से स्टाफ ने की मुलाकात प्रोफेसर प्रवीण ढांडा पर हमला होने के बाद डरे सहमे स्टाफ के सदस्य पंचकूला की डीसीपी से भी मिले और स्टाफ तथा छात्रों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। डीसीपी ने सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए।

तीन दिवसीय 47वां वार्षिक चंडीगढ़ संगीत सम्मेलन 19 सिंतबर से शहर में

तीन दिवसीय संगीत सम्मेलन में प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत गायक अपने गायन की मधुर स्वर लहरियों से समां बांधेगें संगीत प्रेमियों का

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। इंडियन नेशनल थियेटर द्वारा दुर्गा दास फाउंडेशन के सहयोग से तीन दिवसीय 47वां वार्षिक संगीत सम्मेलन 19 सिंतबर से 21 सितंबर तक सेक्टर 26 स्थित स्ट्रोबरी फील्डस हाई स्कूल के सभागार में आयोजित किया जायेगा। इस भव्य संध्या में एक ओर जहाँ शास्त्रीय संगीत गायक अपने गायन की मधुर स्वर लहरियों से संगीत प्रेमियों का समां बांधेगें, वहीं इस अवसर पर संगीत प्रेमियों को तालवाद्यों और सुरों का अद्भुत संगम सुनने को मिलेगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए इंडियन नेशनल थियेटर के प्रेसिडेंट अनिल नेहरू व मानद सैक्रेटरी विनीता गुप्ता ने बताया कि पहले दिन 19 सिंतबर को साय 6:30 बजे रमणा बालाचंद्रन कर्नाटिक परंपरा में वीणा वादन प्रस्तुत करेंगे।

इंडियन नेशनल थियेटर के प्रेसिडेंट अनिल नेहरू ने बताया कि सम्मेलन के अंतिम दिन 21 सिंतबर को पंडित डॉ. राम देशपांडे अपने शास्त्रीय गायन की मनमोहक प्रस्तुति सुबह 11:30 बजे देंगे।उन्होंने बताया कि पंडित डॉ. राम देशपांडे, भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा ग्वालियर घराने के ध्वजवाहक अग्रणी गायक हैं।

विनीता गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कलाकारों के साथ तबले पर राम कुमार मिश्रा, विनोद लेले तथा हारमोनियम पर विनय मिश्रा संगत करेंगे। उन्होंने बताया कि यह संगीत सम्मेलन सभी संगीत प्रेमियों के लिये आयोजित किया जा रहा है जिसमें निःशुल्क प्रवेश रहेगा।

क्षत्रिय खुखरैण सभा, सेक्टर 35 के सदस्यों ने पंजाब के बाढ़ प्रभावितों और आपदा पीड़ितों के समर्थन मे आवश्यक सामग्री रेड क्रॉस सोसाइटी को सौंपी

सिटीन्यूज़ नॉ

चंडीगढ़ । क्षत्रिय खुखरैण सभा, सेक्टर 35 चंडीगढ़ के सदस्यों की ओर से महासचिव कमलजीत सिंह पंछी (आनंद) ने पंजाब के बाढ़ प्रभावितों और आपदा पीड़ितों के समर्थन में करुणा सदन भवन, सेक्टर 11, चंडीगढ़ में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी को आवश्यक सामग्री और राहत सामग्री सौंपी।

पीएचडीसीसीआई की चार दिवसीय इन्स एंड आउट प्रदर्शनी संपन्न 40 हजार लोगों ने किया भ्रमण

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित चार दिवसीय 11वी इन्स आउट आर्किबिल्ड प्रदर्शनी सोमवार को संपन्न हो गई। पीएचडीसीसीआई चंडीगढ़ चेप्टर के अध्यक्ष मधुसूदन विज ने बताया कि इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ आर्किटेक्टस, द फायर एंड सिक्योरिटी एसोसिएशन ऑफ इंडियन, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई), चंडीगढ़ बिजली वितरण लिमिटेड और नेटवर्क ऑफ पीपल फॉर कंस्ट्रक्शन के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 40 हजार लोगों ने भृमण किया है।

प्रदर्शनी में करीब 150 कारोबारियों ने भाग लिया। पीएचडीसीसीआई की वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक भारती सूद ने बताया कि समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पधारे राज्य सभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने बेस्ट इनोवेशन में विजेता ला-एस्पदा, उपविजेता बुरकान इंजीनियरिंग, बेस्ट डिस्पले में पॉलीकैब इंस्डस्ट्री को विजेता तथा ग्लास पैलेस को उपविजेता, बेस्ट फुटफॉल के लिए विजेता का अवार्ड टोस्टेम तथा उप विजेता का अवार्ड विवा लाइफ स्टाइल को दिया गया।

भारती सूद ने बताया कि चार दिनों के दौरान, विषय विशेषज्ञों ने आधुनिक निर्माण तकनीक, अग्नि सुरक्षा, सुरक्षा, रियल एस्टेट, साज-सज्जा और सजावट सहित विविध विषयों के अलावा पीएम सूर्य घर योजना, चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा शुरू की गई रैंप योजना पर आयोजित सेमिनार के माध्यम से यहां आने वाले लोगों को जागरूक किया।

एसजेवीएन कारपोरेट मुख्यालय में हिन्दी पखवाड़े का किया उदघाटन

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

शिमला । श्री भूपेन्द्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन के मार्गनिर्देश में आज कारपोरेट मुख्यालय, शिमला में हिन्दी पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में श्री अजय कुमार शर्मा, निदेशक (कार्मिक), एसजेवीएन मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। निदेशक (कार्मिक) ने सभी कर्मचारियों से पखवाड़े के दौरान आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का भी आह्वान किया।

इस अवसर पर श्री शर्मा ने राजभाषा हिन्दी के प्रति अपने भाव व्यक्त करते हुए कहा कि भाषा विचार अभिव्यक्ति का सरलतम माध्यम है। विविधता से सम्पन्न भारत में हिन्दी भाषा विभिन्न संस्कृतियों, समुदायों, संप्रदायों को जोड़ने का कार्य करती है। दुनिया में हिंदी तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हम ऐसी भाषा से जुड़े हैं, जो वैश्विक स्तर पर भी अपनी पहचान कायम कर रही है।

हिन्दी पखवाड़े का आयोजन दिनांक 28 सितंबर, 2025 तक किया जाएगा, जिसमें एसजेवीएन कारपोरेट मुख्यालय सहित परियोजना कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मध्य हिन्दी को बढ़ावा देने एवं उनके मध्य हिन्दी के प्रति स्वस्थ प्रतिस्पर्धात्मक की भावना को बढ़ावा देने की दृष्टि से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक (मा सं), श्री चंद्रशेखर यादव सहित कारपोरेट मुख्यालय के विभिन्न विभागों/अनुभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। हिन्दी पखवाड़े के दौरान आयोजित शुद्ध शब्द लेखन प्रतियोगिता में 60 अधिकारियों/कर्मचारियों ने भाग लिया।