Home Blog Page 49

रैपिडो के सम्मान समारोह में मेयर ने कैप्टन्स को किया सम्मानित

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ। रविवार को बाइक-टैक्सी सेवारैपिडो ने अपने कैप्टन्स के लिए विशेष रिवॉर्ड्स एंड रिकग्निशनसमारोह आयोजित किया।इस अवसर पर मेयर हरप्रीत कौर बबला ने शिरकत की। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 50 कैप्टन्स को सम्मानित किया। लगभग 250–300 कैप्टन्स नेभाग लिया और अपनी प्रेरणा दायक कहानियाँ साझा कीं ।

मेयर ने कहा कि रैपिडो जैसे प्लेटफॉर्म युवाओं को रोज़गार उपलब्ध करने के साथ साथ शहर की गति शीलता और विकास में भी अहम भूमिका अदा कर रहा है। रैपिडो के जोनल हेड आकाश गुप्ता ने कहा कि रैपिडो कैप्टन्स की मेहनत और लगन ही रैपिडो की असली ताकतहै और यह सम्मान उसी का प्रतीक है।

बता दें कि एक दशक पहले स्थापित हुआ रैपिडो आज 295+ शहरों में 50 लाख से अधिक कैप्टन्स के साथ प्रतिदिन लगभग 45 लाख यात्रियों को सुविधा प्रदान कर रहा है।

प्राचीन श्री सत्य नारायण मंदिर में चल रही श्रीमद भागवत कथा पूर्णाहुति के बाद सपन्न

0

विधायक कुलवंत सिंह से लेकर अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने किया शिरकत मुख्य यजमान समाज सेवी सुंदरलाल अग्रवाल बोले सभी सनातनी धार्मिक कार्य मंदिरों में ही करवाएं

सिटीन्यूज़ नॉउ चंडीगढ़।

मोहाली। पितृ पक्ष के मौके पर मोहाली के सैक्टर-70 मटौर स्थित प्राचीन श्री सत्य नारायण मंदिर में चल रही श्रीमद भागवत कथा आज पूर्णाहुति के बाद सपन्न हो गई, हालांकि इस श्रीमद भागवत कथा में स्थानीय विधायक कुलवंत सिंह , आप नेता अवतार सिंह मौली बैदवान, मंदिर कमेटी के मौजूदा प्रधान नरेन्द्र वत्स,मैथिल संघ के चेयरमैन अशोक झा,कथा यजमान सुंदरलाल अग्रवाल पत्नी संगीता अग्रवाल, बेटा कार्तिक अग्रवाल ने कथा का श्रवण का पुण्य प्राप्ती के भागी बने ।

इस मौेके पर आए गणमान्य व्यक्तियों ने कथा के मुख्य यजमान सुंदरलाल अग्रवाल द्वारा सनातन के प्रचार-प्रचार के लिए किए जा रहे कार्यो की सराहना भी की। वहीं समाज सेवी व रत्न प्रोफेेशनल काॅलेज सोहाना के एमडी सुंदरलाल अग्रवाल और कथा व्यास पीठ से आचार्य इन्द्रमणि त्रिपाठी ने गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया ।

मुख्य यमजान सुंदरलाल अग्रवाल ने कहा कि हम सभी को सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए सभी तरह के धार्मिक कार्यक्रम अपने अपने इलाके व अन्य किसी भी मंदिरों में ही करवाना चाहिए जिससे स्वयं को ही नहीं , बल्कि अन्य लोगों को भी इसका लाभ मिलता है ।

श्री हनुमान मंदिर सेक्टर 32 मे चल रही कथा व्यास डॉ. संत स्वामी राम तीरथ जी महाराज ने आज भगवान श्री कृष्ण जी की लीलाओं के बारे बताया

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। श्रीमद् भागवत महापुराण की कथा प्राचीन श्री हनुमान मंदिर सेक्टर 32 ऐ चंडीगढ में एक सप्ताह तक हुई कथा व्यास डॉ. संत स्वामी राम तीरथ जी महाराज के द्वारा की जा रही थी । आज प्राचीन मंदिर श्री हनुमान मंदिर सेक्टर 32 ऐ चल रही कथा व्यास डॉ. संत स्वामी राम तीरथ जी महाराज ने कथा के समापन के दिन भगवान श्री कृष्ण जी की लीलाओं ओर बारे में बहुत ही विस्तृत रूप से बताया ओर किस प्रकार भगवान श्री कृष्ण ने संसार मे रहते हुए हमें अपना जीवन को व्यतीत करना है ।

हमें किस प्रकार दुःख सुख जीवन में आते हैं और भगवान श्रीकृष्ण उन दिनों में हमें धैर्य और संयम बनाए रखना चाहिए और संसारिक जीवन के बारे में बहुत ही विस्तार पूर्वक बताया कि जो भक्त भगवान श्री कृष्ण जी की भक्ति में लीन रहते है। वो भगवान को अवश्य ही पा लेता है प्रवचन सुनने के लिए ट्राई सिटी के भक्त रोजाना मंदिर में पहुंच रहे हैं। मंदिर कमेटी के सभी सदस्यों ने इस कार्यक्रम मे बहुत ही सुन्दर व्यवस्था की हुई है।

आज कथा का अंतिम दिन है रविवार दिनांक 14.9.2025 को सुबह कथा का समापन सम्पूर्ण हवन यज्ञ एवं उसके पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया, हिन्दू महासभा के सदस्यों, मंदिर कमेटी के सभी सदस्यों एवं मंदिर महिला मंडल कमेटी की सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

मात्र 6 ₹ की टिकट से अंशु लॉटरी ने तीन महीने में दूसरा करोड़पति बनाया

सिटीन्यूज़ नॉउ

जीरकपुर। रविवार को नागालैण्ड स्टेट डियर यमुना संडे वीकली लॉटरी की मात्र 6 रुपए का टिकट नंबर 80डी 86461 पर पहला ईनाम 1 करोड़ का जीरकपुर के स्टॉकिस्ट अंशु लॉटरी एजेंसी के राजपुरा स्थित सेलर राजिंदर लॉटरी द्वारा बेचा गया। यह जानकारी देते हुए अंशु लॉटरी एजेंसी के मालिक विजय तनेजा व सुनील तनेजा ने बताया कि इस साल जुलाई माह में भी मात्र 6 रुपए की डियर विक्सन संडे वीकली लॉटरी में एक करोड़ का ईनाम लगा था, जो कि मोहाली स्थित चावला लॉटरी एजेंसी द्वारा बेचा गया था।

इसी क्रम में 14 सितंबर को हुए दोपहर 1 बजे के ड्रॉ में भी राजपुरा के सेलर राजिंदर लॉटरी द्वारा बेची गयी टिकटों में से 1 करोड़ का ईनाम निकला। बता दें कि राजिंदर लॉटरी के मालिक खुद साईकिल पर घूम-घूम कर टिकटों की बिक्री करते है और आज उनकी मेहनत रंग लाई है।

विजय तनेजा ने बताया कि अंशु लॉटरी एजेंसी ने पिछले कई बरसों से कई विजेता लखपति और करोड़पति बनाए है। उन्होनें बताया कि वर्तमान में पंजाब राज्य के डियर दिवाली बम्पर 2025 की टिकटें भी उपलब्ध है जिसका प्रथम पुरूस्कार 11 करोड़ रूपये है जो कि पंजाब राज्य लॉटरी इतिहास में पहली बार है कि इतनी बड़ी पुरस्कार राशी जनता में दिये जाने की गारंटी रखी गयी है।

इस टिकट की कीमत मात्र 500 रूपये है और इसका ड्रॉ आगामी 31 अक्टूबर को निकाला जायेगा और इसका ड्रॉ यूट्यूब पर लाईव भी देख सकते है।

दिगंबर जैन मंदिर, सेक्टर 27 में क्षमावाणी पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और आत्मचिंतन के साथ मनाया गया

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ : श्री दिगंबर जैन मंदिर, सेक्टर 27 में आज क्षमावाणी पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और आत्मचिंतन के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व सांसद सत्यपाल जैन मुख्य अतिथि व एडवोकेट अजय जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। दीप प्रज्वलन एवं मंगलाचरण के उपरांत जयपुर से पधारे विपिन जैन ने पक्षी मुक्ति पर सारगर्भित व्याख्यान दिया।

उन्होंने पक्षियों की स्वतंत्रता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को कभी किसी पक्षी को पिंजरे में नहीं रखने का प्रण दिलवाया। सत्यपाल जैन ने क्षमावाणी पर्व के आध्यात्मिक महत्व पर संबोधन देते हुए कहा कि क्षमा केवल शब्द नहीं, बल्कि आत्मा की महानता है।

मंदिर समिति के सभी सदस्य धर्म बहादुर जैन, एडवोकेट आदर्श जैन, संत कुमार जैन, एडवोकेट राजा बहादुर सिंह जैन, आशीष जैन, शरद जैन, नीरज जैन, करुण जैन, रमेश जैन, इन्दर मल जैन, डॉ आशीष जैन, दामोदर दास जैन, कैलाश जैन, पंचकूला दिगम्बर जैन समाज से किशोरी लाल जैन, प्रदीप जैन इस पावन अवसर पर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंतर्गत उन आठ श्रद्धालुओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने दशलक्षण पर्व में दस दिन के व्रत किये थे। नमिता जैन, प्रीति जैन, कविता जैन, सोनिया जैन, रानी जैन, अमित जैन, जनित जैन, आदित्य जैन ने पूरे 10 दिन के व्रत किये जिसमे भोजन तो दूर पानी भी नहीं लिया जाता। कार्यक्रम का समापन मंगल पाठ एवं “मिच्छामी दुक्कड़म” व क्षमा की भावना के साथ हुआ। तत्पश्चात सभी ने सात्विक भोजन ग्रहण किया।

राजभाषा कीर्ति पुरस्कार (गृह पत्रिका) के अंतर्गत प्रथम पुरस्कार एनएचपीसी के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक श्री भूपेंद्र गुप्ता को मिला

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

गुजरात। एनएचपीसी लिमिटेड की राजभाषा पत्रिका ‘राजभाषा ज्योति’ को भारत सरकार के सर्वोच्च राजभाषा कीर्ति पुरस्कार (गृह पत्रिका) के अंतर्गत ‘क’ क्षेत्र में प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया है। यह पुरस्कार माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के कर-कमलों से अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक, एनएचपीसी श्री भूपेंद्र गुप्ता ने 14 सितंबर, 2025 को महात्मा मंदिर कन्वेन्शन एवं एग्ज़िबिशन सेंटर, गांधीनगर, गुजरात में आयोजित हिंदी दिवस 2025 व पाँचवे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में ग्रहण किया।

इस अवसर पर गुजरात के माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल, माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री, विधि और न्याय तथा संसदीय कार्य श्री अर्जुन राम मेघवाल, माननीय केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री बंडी संजय कुमार, माननीय उपाध्यक्ष, संसदीय राजभाषा समिति श्री भर्तृहरि महताब, माननीय सांसद अहमदाबाद (पश्चिम) श्री दिनेशभाई मकवाणा भी उपस्थित थे। राजभाषा कीर्ति पुरस्कार राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है।

इसके अतिरिक्त, सार्वजनिक उपक्रमों के बीच उत्कृष्ट राजभाषा कार्यान्वयन के लिए भी एनएचपीसी को राजभाषा कीर्ति पुरस्कार से दस बार सम्मानित किया गया है। सार्वजनिक उपक्रमों के बीच सर्वोत्कृष्ट राजभाषा कार्यान्वयन के लिए वर्ष 2008-09, 2009-10, 2011-12, 2014-15 और 2016-17 के लिए प्रथम तथा वर्ष 2010-11, 2012-13, 2015-16 और 2020-21 के लिए द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं।

एनएचपीसी ने जलविद्युत उत्पादन और विकास के साथ-साथ राजभाषा हिंदी के क्षेत्र में भी गुणात्मक प्रगति की है। राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में एनएचपीसी की उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए इसे अन्य अनेक राष्ट्रीय स्तर के राजभाषा पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया है।

पीसीसीआई ने “नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स – जीएसटी 2.0” पर आयोजित किया सेमिनार

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। पंजाब चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीसीसीआई) ने आज चंडीगढ़ के मध्य में “नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स-जीएसटी 2.0” विषय पर एक अत्यंत प्रभावशाली और दूरदर्शी सेमिनार का आयोजन किया। इस सेमिनार को ट्राइडेंट ग्रुप ने प्रायोजित किया, जो होम टेक्सटाइल्स में विश्व-प्रसिद्ध अग्रणी कंपनी है।

इस सेमिनार में 100 से अधिक व्यापारिक सदस्य, आईसीएसआई, आईसीएआई, आईसीएमए के अग्रणी प्रोफेशनल्स तथा वरिष्ठ सरकारी अधिकारी शामिल हुए। यह आयोजन भारत के भविष्य के लिए एक अधिक मज़बूत, पारदर्शी और विकासोन्मुख वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) ढांचे के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

सेमिनार में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री राजन दत्त (आईआरएस), कमिश्नर, सेंट्रल जीएसटी प्रयागराज एवं मेंबर, लॉ कमेटी; एच.बी. नेगी, माननीय सदस्य, जीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल; बलजीत खारा (आईआरएस) रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर; दीपक नंदा, मैनेजिंग डायरेक्टर- ट्राइडेंट लिमिटेड; एवं दिलीप शर्मा, सेक्रेटरी जनरल- पीसीसीआई उपस्थित थे।

सीएस मल्होत्रा ने हाल ही में संपन्न हुई 56वीं जीएसटी काउंसिल बैठक से निकले नवीनतम प्रस्तावों को विस्तार से समझाया और प्रतिभागियों को व्यावहारिक मार्गदर्शन दिया। अपने संबोधन में सीएस संजय मल्होत्रा ने बताया कि आने वाला जीएसटी 2.0 ढांचा भारत की टैक्स प्रणाली में बड़े बदलाव लाएगा। सीएस मल्होत्रा ने आगे कहा कि जीएसटी सुधारों के सात स्तंभ भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में आधार तैयार करेंगे। उन्होंने दर युक्तिकरण को ऐसा कदम बताया जो वस्तुओं और सेवाओं की कीमतें घटाएगा। इससे लोगों की खरीदने की क्षमता बढ़ेगी, मांग और खपत तेज होगी।

सेमिनार में एक विशेष सम्मान समारोह भी आयोजित हुआ, जिसमें व्यापारिक सदस्यों और राज्य व केंद्रीय जीएसटी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सत्रों के संचालन में युवाओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही।

बबीता रावत लगातार छठी बार सर्वसम्मति से एन.एच.एम कर्मचारी संघ (सी.एन.ई.यू.) चंडीगढ़ की अध्यक्ष चुनी गई

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। आज दिनांक 13 सितंबर 2025 को चंडीगढ़ एन.एच.एम कर्मचारी संघ के वार्षिक चुनाव किए गए। जिसमें सभी उपस्थित एन.एच.एम कर्मियों द्वारा निर्विरोध तरीके से बबीता रावत को अध्यक्ष पद के लिए फिर से छठी बार चुना गया।

बबीता रावत,नर्सिंग अधिकारी को सर्वसम्मति से लगातार छठी बार अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी सौंपी गई है । पूर्व में उनकी अध्यक्षता में वर्षों से लंबित मानदेय वेतन की मांग को एन.एच.एम, स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूर्ति की गई जिसमें सैंकड़ों कर्मियों को अच्छी राशि की वेतन वृद्धि का लाभ मिला। वहीं विजय कुमार को पुनः चेयरमैन के पद की जिम्मेवारी सौंपी गई।

विजय कुमार,(चेयरमैन) महावीर सिंह,(उपाध्यक्ष) जगदीप कुमार,(मुख्य सलाहकार)अमित कुमार,(महासचिव)निरंजन कुमार,(संयुक्त सचिव)इकबाल सिंह और कुसुम लता,(कैशियर) मुहम्मद सलीम और कंवलजीत कौर बराड़ (स्टेज सचिव)परमजीत कौर, नितिका, गीता मिश्रा, संगीता देवी को सलाहकार समिति में चुना गया । सुषमा शर्मा, प्रियंका, शीतल और संजय को कार्यकारिणी सदस्य में चुना गया। बबीता रावत ने पूर्ण विश्वास दिलवाया कि वे कर्मचारियों के हकों के लिए सदेव ईमानदारी से लड़ती रहेंगी ।

सिटी ब्यूटीफुल की वास्तुकला वर्षों से शोध का केंद्र: चंडीगढ़ की मेयर ने 11वीं इन्स आउट प्रदर्शनी का किया अवलोकन

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। चंडीगढ़ की मेयर हरप्रीत कौर बबला ने पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित किए जा रहे 11वीं इन्स एंड आउट प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने चैंबर के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि चंडीगढ़ विरासती शहर है।

इस स्थापत्य विरासत के कारण, अन्य देशों के छात्र नियमित रूप से चंडीगढ़ के डिज़ाइन, नियोजन सिद्धांतों का अध्ययन करने आते हैं। चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा शहर में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने तथा इसकी खूबसूरती को बढ़ाने की दिशा में कई अहम कदम उठाए जा रहे हैं। यहां की वास्तुकला वर्षों से शोध का केंद्र रही है।

इस अवसर पर पीएचडीसीसीआई चंडीगढ़ चेप्टर के अध्यक्ष मधु सूदन विज तथा को-चेयर सुव्रत खन्ना ने उन्हें बताया कि पीएचडीसीसीआई द्वारा इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ आर्किटेक्टस, द फायर एंड सिक्योरिटी एसोसिएशन ऑफ इंडियन, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई), चंडीगढ़ बिजली वितरण लिमिटेड और नेटवर्क ऑफ पीपल फॉर कंस्ट्रक्शन के सहयोग से आयोजित यह प्रदर्शनी 15 सितंबर तक चलेगी।

इस बार इस आयोजन की खास बात यह है कि यहां अधिक से अधिक कॉलेजों, विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों को शामिल किया गया है ताकि भवन निर्माण के क्षेत्र में नए-नए आइडिया के बारे में पता चल सके और युवा इस विषय पर अपने विचार साझा करें।

सीजीईआरडब्ल्यूए, सेक्टर 7 की नई कार्यकारिणी का गठन 14 सितंबर(रविवार) को

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ : सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लाइज रेसिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (सीजीईआरडब्ल्यूए), सेक्टर 7 (ए, बी व सी) की एक सामान्य निकाय बैठक 14 सितंबर दिन रविवार को शाम 4 बजे सीपीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित की जाएगी।

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन करना है। सचिव मनोज कुमार ने सामान्य पूल के सभी निवासियों से निर्धारित समय पर बैठक में भाग लेकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की है।

उन्होंने बताया कि बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों को कार्यकारिणी कि गठन प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर प्रदान किया जाएगा। एसोसिएशन की पारदर्शिता एवं समुचित संचालन हेतु यह एक महत्वपूर्ण कदम है।