Home Blog Page 50

पंचकूला भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में लिया भाग

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की विस्तृत प्रदेश कार्यसमिति बैठक का आयोजन आज करनाल स्थित डॉ. मंगल सेन सभागार में किया गया। इस बैठक में प्रदेशभर से महिला कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक में पंचकूला से भाजपा पंचकूला से भाजपा जिलाध्यक्ष अजय मित्तल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष तजिंदर गुप्ता टोनी महिला मोर्चा की जिला संयोजक अनुराधा पुरी के नेतृत्व में भारी संख्या में महिलाएँ पहुँचीं।

दो बसों में सवार कार्यकर्ताओं का दल पूरे जोश और उमंग के साथ करनाल पहुँचा और कार्यक्रम में शामिल हुआ।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल कौशिक, हरियाणा भाजपा प्रभारी सतपाल पुणिया, राज्य महासचिव (संगठन) फणिन्द्र नाथ शर्मा और महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शनी विशेष रूप से मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष अनुराधा पुरी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा महिला मोर्चा समाज के हर वर्ग की महिलाओं को जोड़ने और उनके सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है।

कार्यक्रम के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति और उत्साह से भरे नारे लगाए। सभी ने संगठन को और अधिक मज़बूत करने तथा पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुँचाने का संकल्प लिया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन हुआ।

प्राचीन श्री सत्य नारायण मंदिर में चल रही श्रीमद भागवत कथा में विभिन्न मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों सहित अन्य समाज सेवियों ने टेका माथा

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

मोहाली। पितृ पक्ष के मौके पर मोहाली के सैक्टर-70 मटौर स्थित प्राचीन श्री सत्य नारायण मंदिर में चल रही श्रीमद भागवत कथा में भगवान गौवर्धन पवर्त की कथा सुना कर प्रभु को छप्पन व्यंजनों का भोग लगाया गया । इस मौके कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड पडा और मोहाली शहर के विभिन्न मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों, महिला संकीर्तन मंडल और अन्य समाज सेवियों ने बढ कर हिस्सा लिया ।

इस मौेके पर आए गणमान्य व्यक्तियों ने कथा के मुख्य यजमान सुंदरलाल अग्रवाल द्वारा सनातन के प्रचार-प्रचार के लिए किए जा रहे कार्यो की सराहना भी की। वहीं समाज सेवी व रत्न प्रोफेेशनल काॅलेज सोहाना के एमडी सुंदरलाल अग्रवाल और कथा व्यास पीठ से आचार्य इन्द्रमणि त्रिपाठी ने गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया ।

इस मौके पर विशेष तौर पर आज की कथा में आरएसएस संघ के प्रेम गोयल,सेवा भारती से तिरलोकी नाथ,कालिया, एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क, श्री ब्रहामण सभा मोहाली के प्रधान वीके वैद,सैक्टर-66 स्थित शिव शक्ति मंदिर के मौजूदा प्रधान गोपाल सिंह ,सतपाल अरोडा के अलावा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे ।

हिमाचल में क्रैक एकेडमी को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स सोलन, परवाणू, अर्की में नए सेंटर और साझेदारी के अवसर

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

सोलन। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाला देश का प्रमुख एड-टेक प्लेटफॉर्म क्रैक एकेडमी अब हिमाचल प्रदेश में तेज़ी से अपने कदम बढ़ा रहा है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में खुले इसके नए सेंटर पर दाखिले की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे साफ है कि छात्रों और अभिभावकों का भरोसा इस प्लेटफॉर्म पर मज़बूत हो रहा है।

क्रैक एकेडमी का उद्देश्य टियर-2 और टियर-3 शहरों के बच्चों तक किफायती और बेहतर शिक्षा पहुँचाना है। इसी मिशन के तहत एकेडमी ने हिमाचल में कई सेंटर शुरू किए हैं, जिन्हें छात्रों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। क्रैक एकेडमी के सीईओ, नीरज कंसल ने कहा, “हमारा मक़सद हमेशा से छात्रों के सपनों और अवसरों के बीच की दूरी को खत्म करना रहा है।”

वहीं,क्रैक एकेडमी के सह-संस्थापक आशीष मित्तल ने बताया कि परवाणू, सोलन और अर्की में फ्रेंचाइजी और साझेदारी के अवसर भी खोले गए हैं। यह न सिर्फ छात्रों के लिए फायदेमंद होगा, बल्कि शिक्षा क्षेत्र में एक स्थायी और मजबूत व्यवसाय का रास्ता भी खोलेगा।

क्रैक एकेडमी फिलहाल विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विशेषज्ञ फैकल्टी, पर्सनल मेंटरशिप और टेक-ड्रिवन लर्निंग सॉल्यूशंस के साथ छात्रों को तैयार कर रही है। इसका मकसद उन छात्रों तक बेहतर संसाधन पहुँचाना है, जिन्हें बड़े शहरों जैसी सुविधाएं नहीं मिल पातीं।

श्री हनुमान मंदिर सेक्टर 32 चल रही कथा व्यास डॉ. संत स्वामी राम तीरथ जी ने कथा के पांचवें दिन भगवान श्री कृष्ण जी की बाल लीलाओं को बताया

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ । श्रीमद् भागवत महापुराण का महात्म्य श्री मद्भागवत कथा प्राचीन श्री हनुमान मंदिर सेक्टर 32 ऐ चंडीगढ में दिनांक 08.09.2025 से 14.09.2025 तक सायं 3:30 से 6:30 बजे तक कथा व्यास डॉ. संत स्वामी राम तीरथ जी महाराज के द्वारा किया जा रहा है।

प्राचीन श्री हनुमान मंदिर सेक्टर 32 ऐ चल रही कथा व्यास डॉ. संत स्वामी राम तीरथ जी महाराज ने कथा के पांचवें दिन भगवान श्री कृष्ण जी की बाल लीलाओं को बहुत ही विस्तृत रूप से बताया किस प्रकार उन्होंने ने किस प्रकार कंस का वध किया भगवान श्री कृष्ण का गोवर्धन पर्वत के बारे में बहुत ही विस्तार पूर्वक बताया । प्रवचन सुनने के लिए ट्राई सिटी के भक्त रोजाना मंदिर में पहुंच रहे हैं।

मंदिर कमेटी के सभी सदस्यों ने इस कार्यक्रम मे बहुत ही सुन्दर व्यवस्था की हुई है। कथा का अंतिम दिन है रविवार दिनांक 14.9.2025 को सुबह कथा का समापन हवन एवं उसके पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया है

राष्ट्रपति ने श्री सी. पी. राधाकृष्णन को भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में पद की शपथ दिलाई

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

दिल्ली । राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (12 सितंबर, 2025) राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में श्री सी. पी. राधाकृष्णन को भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में पद की शपथ दिलाई।

युवाओं को चरित्र की शुद्धता एवं राष्ट्र निर्माण में सनातन परंपराओं, संस्कारों एवं पुरातन ग्रंथों का भी अध्ययन एवं पालन करने का संदेश दिया : पीठाधीश्वर श्री आनंदम् धाम, वृंदावन, परम पूज्य सद्गुरु स्वामी रितेश्वर जी

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ । पंजाब दस गुरु साहिबानों का कर्मक्षेत्र रहा है व पूरा भारतवर्ष हिंदुओं की रक्षा के लिए उनके द्वारा दिए गए बलिदानों के लिए कृतज्ञ है। आज पंजाब बेहद मुसीबत में है। यहां के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के पीड़ितों के त्रासदी बेहद ही भयावह है एवं उनकी पीड़ा अवर्णनीय है। इसलिए आज वक्त है कि सारा देश पंजाब के लिए एकजुट होकर सहायता के लिए आगे आए। ये कहना था पीठाधीश्वर श्री आनंदम् धाम, वृंदावन, परम पूज्य सद्गुरु स्वामी रितेश्वर जी महाराज का।

स्वामी जी पंजाब के सबसे अधिक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रसद पहुंचाने व बाढ़ पीड़ितों का कुशलक्षेम जानने के पश्चात आज चण्डीगढ़ पधारे थे। उन्होंने कहा कि आनंदम् धाम के साथ, एक साथ का संदेश लेकर वे ज़रूरतमंदों को राहत और सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य के साथ यहां आए हैं। उन्होंने अपने योगदान को बेहद मामूली करार देते हुए उस गिलहरी से तुलना की जिसने त्रेतायुग में रामसेतु के निर्माण के वृहद कार्य के दौरान इसमें अपना तुच्छ योगदान दिया था।

इस दौरान स्वामी जी ने चेतन भारत लर्निंग इंस्टीट्यूट, सेक्टर 43 के प्रतियोगी परीक्षाओं के शिक्षणार्थियों के साथ एक विशेष संगोष्ठी में संवाद भी किया व उन्हें चरित्र की शुद्धता एवं राष्ट्र निर्माण में सनातन परंपराओं, संस्कारों एवं पुरातन ग्रंथों का भी अध्ययन एवं पालन करने का संदेश दिया। स्वामी जी ने युवाओं को करुणामय रुख अपनाते हुए सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की ओर प्रेरित किया।

इस अवसर पर पर दिल्ली के विधायकगण शिखा राय व प्रेम, दिल्ली भाजपा की प्रवक्ता भाजपा पूनम गुप्ता व अरुण यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष, यूथ आनंदम ट्रस्ट, वृन्दावन आदि भी मौजूद रहे

सीजीईआरडब्ल्यूए, सेक्टर 7 की नई कार्यकारिणी का गठन 14 सितंबर को

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़। सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लाइज रेसिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (सीजीईआरडब्ल्यूए), सेक्टर 7 (ए, बी व सी) की एक सामान्य निकाय बैठक 14 सितंबर दिन रविवार को शाम 4 बजे सीपीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित की जाएगी।

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन करना है। सचिव मनोज कुमार ने सामान्य पूल के सभी निवासियों से निर्धारित समय पर बैठक में भाग लेकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की है।

उन्होंने बताया कि बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों को कार्यकारिणी कि गठन प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर प्रदान किया जाएगा। एसोसिएशन की पारदर्शिता एवं समुचित संचालन हेतु यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

केंद्रीय मंत्री के एनजीओ द्वारा पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी राहत सामग्री

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ । केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए अपने एनजीओ किसान ट्रस्ट की ओर से राहत सामग्री भेजी है जिसे आज आरएलडी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष मंजीत सिंह मोहाली ने चण्डीगढ़ में रिसीव किया। उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह पार्टी की टीम पंजाब ने जयंत चौधरी को मिलकर पंजाब मे आयी बाढ़ की स्थिति से अवगत करवाया था।

इस पर जयंत चौधरी ने अपनी पार्टी के सभी सांसदों व विधायकों के एक महीने का वेतन राहत कोष में देने के अलावा अपने एनजीओ किसान की तरफ से दवाइयां, राशन एवं अन्य आवश्यक सामान भेजने का वायदा किया था। मंजीत सिंह मोहाली ने बताया कि इसी वायदे को पूरा करते हुए पार्टी सुप्रीमो ने मेडिसिन और राशन के दो ट्रक भेजे हैं।

उन्होंने बताया कि वे जल्द ही अपनी टीम के साथ प्रदेश के आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में जाकर पीड़ितों को ये राहत सामग्री प्रदान करेंगे। उन्होंने बताया कि महान किसान नेता चौधरी चरण सिंह जी की विरासत संभाले जयंत चौधरी द्वारा आपदा की घड़ी मे मदद का हाथ बढ़ाना एक बहुत ही नेक पहल है।

चण्डीगढ़ द्वारा रेज़िंग एंड एक्सेलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस विषय पर एक सेमिनार आयोजित

0

एमएसएमई क्षेत्र को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया पवितर सिंह (पीसीएस) ने सीसीआई व उद्योग विभाग

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़। चैंबर ऑफ चंडीगढ़ इंडस्ट्रीज़ ( सीसीआई ) ने उद्योग विभाग, चण्डीगढ़ (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के अंतर्गत) के सहयोग से रेज़िंग एंड एक्सेलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस (रैम्प) विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया। इस सेमिनार का उद्देश्य एमएसएमई क्षेत्र को जागरूकता और प्रमुख सरकारी योजनाओं व सहयोग तंत्रों तक पहुँच प्रदान कर सशक्त बनाना था।

मुख्य अतिथि पवितर सिंह (पीसीएस), निदेशक, उद्योग विभाग, चंडीगढ़ ने एमएसएमई क्षेत्र को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया और उद्यमियों को विकास और नवाचार के लिए उपलब्ध योजनाओं का लाभ उठाने हेतु प्रोत्साहित किया। उद्योग विभाग ने एमएसएमई मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं और पहलों पर विस्तार से जानकारी साझा की तथा इन अवसरों में भागीदारी और उपयोग को बढ़ावा दिया।

सेमिनार में 110 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिनमें उद्यमी, उद्योग विशेषज्ञ और एमएसएमई पारिस्थितिकी तंत्र से जुड़े हितधारक शामिल थे।

कार्यक्रम का समापन एक इंटरैक्टिव सत्र और धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ, जिसने एमएसएमई क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने और प्रदर्शन को तेज़ करने की दिशा में एक सफल कदम को चिह्नित किया।

पंजाब मे एडीटीटी टेंडर एक बड़ा घोटाला-सडक़ सुरक्षा विशेषज्ञ डॉ. कमल सोई

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। अंतरराष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा विशेषज्ञ डॉ. कमल सोई, राहत द सेफ कम्युनिटी फाउंडेशन और सोसाइटी फॉर करप्शन फ्री इंडिया चेयरमैन ने पंजाब सरकार द्वारा हाल ही में जारी ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक्स (एडीटीटी) का नया टेंडर को घोटाला बताते हुए कहा कि इसे चुनिंदा निजी कंपनियों को फायदा पहुँचाने के लिए तैयार किया गया है।

डॉ. सोई ने गत अप्रैल की कार्रवाई को याद दिलाया जब पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पूरे राज्य के रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी कार्यालयों और ड्राइविंग टेस्ट ट्रैकों पर छापेमारी कर लाइसेंस के लिए रिश्वत के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया था।

उन्होंने यह भी बताया कि उस समय माइक्रोसॉफ्ट इंडिया की एचएएमएस टेक्नोलॉजी को एसएएस नगर, मोहाली में ड्राइविंग लाइसेंस कंपेटेंसी टेस्ट के लिए लागू करने में स्टेट ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने जानबूझकर देरी की थी। यह पायलट प्रोजेक्ट कई महीनों से तैयार था लेकिन उसे रोककर रखा गया। मीडिया के हस्तक्षेप के बाद ही एचएएमएस लागू किया गया।

डॉ. कमल सोई ने कहा कि राज्य सरकार ने अब टेंडर नोटिफिकेशन नंबर: पीएसटीएस/1361, दिनांक 05.09.2025 के तहत एक आरएफपी जारी किया है। यह आरएफपी सेवा प्रदाताओं के चयन के लिए है, ताकि अगले 5 वर्षों की अवधि के लिए ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक के क्रियान्वयन, संचालन और रखरखाव, ड्राइविंग लाइसेंस के निजीकरण तथा अन्य संबद्ध सेवाओं को पंजाब स्टेट ट्रांसपोर्ट सोसाइटी को उपलब्ध कराया जा सके। यह पूरा मामला हेराफेरी, पक्षपात और भ्रष्टाचार की बू देता है।

डॉ. सोई ने तुरंत हस्तक्षेप की मांग करते हुए पंजाब सरकार से आग्रह किया मौजूदा आरएफपी को तुरंत वापस लिया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री और राज्यपाल से तुरंत हस्तक्षेप कर इस बड़े घोटाले को रोकने की अपील की। डॉ. सोई ने कहा कि यदि ऐसा नहीं हुआ, तो पंजाब के लोगों को न्याय दिलाने के लिए हमारे पास न्यायपालिका का दरवाज़ा खटखटाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा।