Home Blog Page 51

मल्टीपल ब्रेस्ट ट्यूमर रोगी का रोबोटिक निप्पल-स्पेयरिंग मास्टेक्टॉमी द्वारा सफलतापूर्वक इलाज

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। फोर्टिस के डिपार्टमेंट ऑफ ब्रेस्ट एंड एंड्रोक्राइन सर्जरी ने एडवांस्ड फोर्थ जेनरेशन रोबोट – दा विंची शी से निप्पल-स्पेयरिंग मास्टेक्टॉमी और इम्प्लांट रीकंस्ट्रक्शन सर्जरी के माध्यम से बाएं स्तन में कई ट्यूमर से पीडि़त महिला का सफलतापूर्वक इलाज किया।

बता दें कि रोबोटिक निप्पल-स्पेयरिंग मास्टेक्टॉमी निशान रहित, मिनिमल-इनवेसिव सर्जिकल तकनीक है जिससे बगल में एक छोटे से न दिखने वाले कट के माध्यम से ब्रेस्ट टिश्यू को हटाया जाता है।

सिटीन्यूज़ नॉउ से जानकारी सांझा करते हुए फोर्टिस के डॉ.नवल बंसल, सीनियर कंसल्टेंट, ब्रेस्ट एंड एंडोक्राइन कैंसर सर्जरी ने बताया कि रोबोट-असिस्टेड निप्पल-स्पेयरिंग मास्टेक्टॉमी और इम्प्लांट रिकंस्ट्रक्शन सर्जरी से बगल में एक छोटे से छिपे हुए चीरे के माध्यम से कैंसरग्रस्त ब्रेस्ट टिश्यू को हटा कर मरीज़ के स्तन ट्यूमर से छुटकारा दिलाया गया।

डॉ. बंसल ने कहा कि रोबोट-असिस्टेड सर्जरी मे एक विशेष कैमरे के माध्यम से ऑपरेटिव क्षेत्र का 3डी व्यू दिखता है। रोबोट-असिस्टेड ऑर्म्स 360 डिग्री तक घूम सकती हैं। सर्जन स्तन के प्राकृतिक स्वरूप को बनाए रखते हुए कैंसरग्रस्त हिस्से को पूरी तरह से हटा सकता है।

इन्स-आउट प्रदर्शनी का गृह सचिव ने किया श्रीगणेश

ग्रीन एनर्जी के भविष्य की नींव हैं आर्किटेक्चर व सस्टेनेबल डिजाइन : मनदीप बराड़

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। शुक्रवार को गृह सचिव मनदीप बराड़ ने पीएचडीसीसीआई द्वारा आयोजित चार दिवसीय 11वीं इन्स-आउट प्रदर्शनी का श्रीगणेश किया। उन्होने कहा कि चंडीगढ़ विश्व स्तर पर आधुनिक वास्तुकला के इतिहास में एक विशेष स्थान रखता है। आर्किटेक्चर व सस्टेनेबल डिजाइन ग्रीन एनर्जी के भविष्य की नींव हैं। नवीकरणीय ऊर्जा, पर्यावरण-अनुकूल सामग्रियों, प्राकृतिक प्रकाश और वायु-संचार, वर्षा जल संचयन और अपशिष्ट न्यूनीकरण प्रथाओं के उपयोग को बढ़ावा देता है।

पीएचडीसीसीआई चंडीगढ़ चैप्टर अध्यक्ष मधु सूदन विज ने कहा कि यह प्रदर्शनी वास्तुकला और संबद्ध क्षेत्रों के छात्रों को निर्माण और डिज़ाइन में नई तकनीकों और उभरते रुझानों से परिचित होने के लिए एक मूल्यवान मंच प्रदान करती है।

पीएचडीसीसीआई की वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक सुश्री भारती सूद ने कहा कि इस क्षेत्र विशेष के कई संस्थानों के छात्र, वास्तुकला, शहरी डिज़ाइन और नियोजन के क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हुए, इसमें सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। पीएचडीसीसीआई सह-अध्यक्ष सुव्रत खन्ना ने आश्वासन दिया कि आगामी वर्षों में आईएनएस आउट्स का दायरा और विस्तार जारी रहेगा।

आईआईए अध्यक्ष, प्रोफेसर मनमोहन खन्ना ने विरासत, विकास और स्थिरता के संतुलन के लिए एक आदर्श के रूप में चंडीगढ़ की भूमिका पर ज़ोर दिया। इशविंदर सिंह खुराना, पॉलीकैब,जीत कुमार गुप्ता, ट्रस्टी, आईआईए कपिल सेतिया, पूर्व मुख्य वास्तुकार, चंडीगढ़, प्रो. स्वाति भेल,चंडीगढ़ विश्वविद्यालय,एच. एस. भोगल, पूर्व मुख्य नगर नियोजक, पंजाब धीरज त्रेहान,दीपक मनचंदा, कृष्ण त्यागी, मिराक सहित कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने पैनल चर्चा में शिरकत की।

शेफ हरपाल ने सिटी ब्यूटीफुल में लगाया बोरोसिल कुकवेयर का तडक़ा

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। उपभोक्ता ब्रांड बोरोसिल ने चंडीगढ़ में अपने नवीनतम कुकवेयर रेंज का प्रदर्शन किया। सेलिब्रिटी शेफ हरपाल सिंह सोखी ने लाइव कुकिंग डेमो प्रस्तुत किया। बड़ी संख्या में लोगों ने बोरोसिल के ‘स्वस्थ, सरल और आनंदमयी कुकिंग’ के विजऩ को करीब से अनुभव किया।

सिटीन्यूज़ नॉउ से बातचीत करते हुए शेफ हरपाल सिंह सोखी ने कहा कि चंडीगढ़ और मोहाली के विभिन्न प्रमुख कुकवेयर व क्रॉकरी स्टोर्स पर जाकर उपभोक्ताओं और वितरकों से सीधे संवाद करते हुए उन्हें बोरोसिल के नए कुकवेयर उत्पादों का अनुभव कराया।

शेफ हरपाल ने कहा कि घर पर खाना बनाना मज़ेदार और सेहतमंद होना चाहिए। सही कुकवेयर आपके रोज़मर्रा के भोजन को आसान और बेहतर बना देता है। बोरोसिल के उत्पाद इसी सोच के साथ तैयार किए गए हैं। बोरोसिल की ‘वज्र सेरामिक डाई-कास्ट कुकवेयर’, हार्ड एनोडाइज्ड कुकवेयर और स्टेनलेस स्टील ट्राई-प्लाई रेंज अति आधुनिक है।

बोरोसिल लिमिटेड की वीपी, मार्केटिंग, सुश्री बर्नाली शंकर ने कहा कि चंडीगढ़ में उपभोक्ताओं का शानदार रिस्पॉन्स मिला। हर घर की रसोई में स्वास्थ्य, सुविधा और भरोसे का कुकवेयर उपलब्ध कराने के लिए बोरोसिल अग्रसर है।

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल ने राहत सामग्री के तीन ट्रकों को झंडी दिखाकर पंजाब के लिए किया रवाना

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला । हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल ने आज माता मनसा देवी मंदिर परिसर से राहत सामग्री के तीन ट्रकों को झंडी दिखाकर पंजाब के लिए रवाना किया।

इस अवसर पर उपायुक्त एवं श्री माता मनसा देवी श्राईंन बोर्ड के मुख्य प्रशासक श्री सतपाल शर्मा, कालका की विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा , विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता, जिलाध्यक्ष अजय मित्तल, बीजेपी की प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया भी उपस्थित थी।

हरियाणा से लगातार, बाढ से प्रभावित पंजाब को राहत सामग्री ट्रकों के माध्यम से भेजी जा रही है । हाल ही में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला से 15 ट्रक राहत सामग्री पंजाब के लिए और 10 ट्रक राहत सामग्री हिमाचल के लिए रवाना की थी ।

मुख्यमंत्री के आह्वान पर सामाजिक संस्थाएं भी आगे आकर पंजाब में बाढ पीडितों के लिए राहत सामग्री भिजवा रही हैं। राहत सामग्री भिजवाने के साथ साथ संस्थाओं द्वारा पंजाब में जाकर भी बाढ पीडितों की मदद की जा रही है।

चंडीगढ़ नगर निगम ने यात्रियों की सुविधा के लिए माता मनसा देवी रोड पर पैचवर्क शुरू किया

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। चंडीगढ़ नगर निगम की इंजीनियरिंग शाखा ने सड़क के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने और स्थानीय निवासियों के लिए सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के अपने निरंतर प्रयासों के तहत माता मनसा देवी रोड पर पैच मरम्मत कार्य शुरू किया है।

इस मार्ग पर, जहाँ आस-पास के आवासीय क्षेत्रों और धार्मिक स्थलों से नियमित रूप से यातायात होता है, समय के साथ असमान सतह और मामूली क्षति हो गई थी। इस समस्या के समाधान के लिए, निगम ने क्षेत्र में सड़क सुरक्षा, ड्राइविंग आराम और समग्र कनेक्टिविटी में सुधार के उद्देश्य से मरम्मत गतिविधियाँ शुरू की हैं।

अल्ट्रूइस्टियन, किंग्स, स्ट्राइकर्स और बैशर्स बने सीपीएल 2025 के सेमीफाइनलिस्ट

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रीमियर लीग में सेमीफाइनल लाइनअप तय हो गई है। पहले सेमीफाइनल में अल्ट्रूइस्टियन का मुकाबला कैपिटल स्ट्राइकर्स से होगा, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में चंडीगढ़ किंग्स और पंचकुला बैशर्स आमने-सामने होंगे। यह दोनों मुकाबले शुक्रवार को सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में यूटी क्रिकेट एसोसिएशन के आयोजन में खेले जाएंगे।

गुरुवार को अल्ट्रूइस्टियन ने तालानोआ टाइगर्स को 18 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। पहले बल्लेबाजी करते हुए अल्ट्रूइस्टियन ने 155/7 का स्कोर खड़ा किया, जिसमें विकेटकीपर बल्लेबाज संचित साहू ने 53 गेंदों पर 58 रन बनाए, जबकि नाबाद हर्षित सिंह (23 रन, 11 गेंद) और प्रीत यादव (23 रन, 14 गेंद) ने ताबड़तोड़ पारी खेली। टाइगर्स की ओर से गौरव गंभीरा (3/27) और हार्दिक चौधरी (2/21) सबसे सफल गेंदबाज रहे।

लक्ष्य का पीछा करते हुए तालानोआ ने अच्छी शुरुआत की। नेहल पाजनी ने 53 रन और जशन बेनीवाल ने 27 गेंदों पर 37 रन बनाए, लेकिन मिडिल ऑर्डर लड़खड़ा गया और पूरी टीम 19.4 ओवर में 137 रन पर सिमट गई। अल्ट्रूइस्टियन के गेंदबाज राहुल सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 रन देकर 4 विकेट झटके, वहीं आर्यन दुग्गल (3/31) और निखिल शर्मा (2/37) ने भी अहम योगदान दिया।

इससे पहले, कैपिटल स्ट्राइकर्स ने पंचकूला बैशर्स पर नौ विकेट से शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बैशर्स को अनुशासित गेंदबाजी के सामने संघर्ष करना पड़ा और 18.2 ओवर में मात्र 84 रन पर ढेर हो गई। अंकित कौशिक (20) और देवांग कौशिक (20) टॉप स्कोरर रहे। पारी का मुख्य आकर्षण अमृत लुबाना (5/13) का शानदार स्पेल रहा, जिन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए, स्ट्राइकर्स की पारी की शुरुआत सलामी बल्लेबाज अर्जुन आज़ाद ने की, जिन्होंने 51 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 50 रनों की तूफानी पारी खेली। निपुण शारदा के नाबाद 16 रनों की बदौलत कैपिटल स्ट्राइकर्स ने 15 ओवर में 85/1 का स्कोर बनाकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।

पूर्व टेस्ट खिलाड़ी कपिल देव ने यूटी क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय टंडन की उपस्थिति में खिलाड़ियों को सम्मानित किया।उन्होंने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट संबंधों के विषय पर कहा की सरकार अपना काम कर रही है; खिलाड़ियों को अपना काम करना चाहिए – पूरे समर्पण के साथ खेलना चाहिए। टीम में विश्वास व्यक्त करते हुए, उन्होंने आश्वासन दिया कि टीम संतुलित है और कप जीतने में सक्षम है।

इस अवसर पर यूटीसीए सचिव देवेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष सीए आलोक कृष्ण, लीग के अध्यक्ष हरि सिंह खुराना सहित अन्य पदाधिकारी और फ्रैंचाइज़ी मालिक भी उपस्थित थे।

शाम को यूटी क्रिकेट एसोसिएशन ने चंडीगढ़ के रानी लक्ष्मी बाई महिला भवन में कपिल देव के साथ एक मोटिवेशनल लैक्चर का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने खिलाड़ियों को अपना सर्वश्रेष्ठ देने और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया।

कथा व्यास डॉ. संत स्वामी राम तीरथ जी महाराज ने कथा के चौथे दिन गुरु की शिक्षा का महत्व के बारे में बताया

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। श्रीमद् भागवत महापुराण का महात्म्य श्री मद्भागवत कथा प्राचीन श्री हनुमान मंदिर सेक्टर 32 ऐ चंडीगढ में दिनांक 08.09.2025 से 14.09.2025 तक सायं 3:30 से 6:30 बजे तक कथा व्यास डॉ. संत स्वामी राम तीरथ जी महाराज के द्वारा किया जा रहा है।

आज प्राचीन श्री हनुमान मंदिर सेक्टर 32 ऐ चल रही कथा व्यास डॉ. संत स्वामी राम तीरथ जी महाराज ने कथा के चौथे दिन गुरु की शिक्षा का महत्व को बहुत ही विस्तृत रूप से माता भिलनी की प्रतीक्षा के बारे में बताया किस प्रकार अपने गुरु जी के वचनों पर विश्वास रखे रही ओर भगवान राम जी को पा लिया‌। श्री भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव के बारे में बहुत ही विस्तार पूर्वक बताया ।

प्रवचन सुनने के लिए ट्राई सिटी के भक्त रोजाना मंदिर में पहुंच रहे हैं। मंदिर कमेटी के सभी सदस्यों ने इस कार्यक्रम मे बहुत ही सुन्दर व्यवस्था की हुई है।

विद्यालयों पर 30000 से 70000 तक लगाए गए जुर्माना एक तरफी कार्यवाही: कुलभूषण शर्मा

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। निसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कुलभूषण शर्मा ने हरियाणा शिक्षा विभाग द्वारा पोर्टल पर सीटें न दर्शाने के मामले में निजी स्कूलों पर लगाए गए जुर्माने पर गहरी आपत्ति दर्ज करवाई है। श्री शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के तहत:जिन स्कूलों की फीस ₹1,000 से कम है, उन पर ₹30,000 का जुर्माना लगाया गया है। जिनकी फीस ₹1,000 से ₹3,000 के बीच है, उन पर ₹70,000 का जुर्माना लगाया गया है। वहीं जिन स्कूलों की फीस इससे ऊपर है, उन्हें केवल नोटिस जारी किया गया है।

शर्मा ने सरकार से सवाल किया कि जब स्कूलों से EWS श्रेणी के विद्यार्थियों को पढ़ाने की अपेक्षा की जाती है और स्कूल यह जिम्मेदारी निभा भी रहे हैं, तो वर्षों से उनकी क्षतिपूर्ति राशि क्यों लंबित है ।

उन्होंने आगे सुझाव दिया कि जिन अधिकारियों की लापरवाही से स्कूलों की क्षतिपूर्ति लंबित रहती है, उन पर कम से कम ₹5,00,000 के दंड का प्रावधान होना चाहिए। तभी स्कूलों और सरकार के बीच अविश्वास और द्वेष का वातावरण समाप्त होगा।

यदि सरकार चाहती है कि शिक्षा व्यवस्था पारदर्शी और सुदृढ़ बने, तो उसकी नीति और नीयत दोनों स्पष्ट होनी चाहिए। सरकार को ईमानदारी से सुनिश्चित करना चाहिए कि स्कूलों को समय पर क्षतिपूर्ति मिले ताकि वे और अधिक उत्साह से वंचित बच्चों को शिक्षा उपलब्ध करा सकें।

डीपी वर्ल्ड एशिया कप 25 मे बिरला टायर्स बना आधिकारिक टायर पार्टनर

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। बिरला टायर्स आगामी डीपी वर्ल्ड एशिया कप 25 का आधिकारिक टायर पार्टनर बन गया है। इस अवसर पर हिमाद्री स्पेशलिटी केमिकल लिमिटेड के सीएमडी एवं सीईओ अनुराग चौधरी ने कहा कि आधिकारिक टायर पार्टनर बनना गर्व की बात है।

डलमिया भारत रेफ्रेक्ट्रीज़ लिमिटेड के पूर्णकालिक निदेशक एवं सीईओ डॉ. चन्द्रा नरैन महेश्वरी ने कहा कि इस साझेदारी के माध्यम से दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों से रिश्ते को मजबूती मिलेगी।

आयुर्वेदिक हेल्थकेयर में डिजिटल परिवर्तन लाने हेतू सेल्सफोर्स ने जीना सीखो लाइफकेयर से किया करार

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। सेल्सफोर्स एआई सीआरएम ने वीरवार को जीना सीखो लाइफकेयर के साथ अपने डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को गति देेने और मरीज देखभाल को बेहतर बनाने के लिए एक करार किया। ज्ञात रहे कि डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से अब संपूर्ण हेल्थकेयर की उपलब्धता हेतू सेल्सफोर्स के एआई-ऑपरेटड सॉल्यूशंस का लाभ मिलेगा।

सेल्सफोर्स सर्विस क्लाउड और मार्केटिंग क्लाउड को इंटीग्रेट करके जीना सीखो लाइफकेयर ने वर्चुअल आउटपेशेंट डिपार्टमेंट (वीओपीडी), कॉल सेंटर मैनेजमेंट, मेडिसन ऑर्डर प्रोसेसिंग और मरीज एंगेजमेंट सहित महत्वपूर्ण ऑपरेशंस आदि को इंटीग्रेट किया है। इस इनोवेशन से कॉल सेंटर रिस्पांस समय में 50 प्रतिशत सुधार व 1,000 से अधिक मासिक वीओपीडी सेशंस और सर्विस क्षेत्रों में उल्लेखनीय रूप से सहभागिता शामिल है।

सिटीन्यूज़ नॉउ से जानकारी सांझा करते हुए आचार्य मनीष, मैनेजिंग डायरेक्टर, जीना सीखो लाइफकेयर ने बताया कि जीना सीखो का मिशन गंभीर बीमारियों का संपूर्ण तौर पर इलाज करना और आयुर्वेद और आधुनिक स्वास्थ्य सेवा के बीच की खाई को पूरी तरह से भरना है।

अक्षय मूर्ति, रीजनल वाइस प्रेसिडेंट, सेल्स, सेल्सफोर्स इंडिया ने कहा कि हेल्थकेयर एआई-ऑपरेटेड ट्रांसफॉर्मेशन को अपनाने में अग्रणी है और भारत के प्राचीन ज्ञान को आधुनिक इनोवेशन के साथ जोडक़र भविष्य में आगे बढऩे का अनूठा अवसर है।

वैभव वर्मा, सीओओ, क्वाड्राफोर्ट टेक्नोलॉजीज ने कहा कि इनोवेटिव एआई क्षमताओं को एक्सपर्ट काउंसलिग के साथ जोड़ते हुए, क्वाड्राफोर्ट टेक्नोलॉजीज को जीना सीखो को उसकी डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन सफर में सहयोग देने पर गर्व है। कुल मिलाकर जीना सीखो लाइफकेयर ट्रीटमेंट योजनाओं को बेहतर बनाने, आयुर्वेदिक एजुकेशन और ट्रेनिंग मॉडल का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है।