Home Blog Page 52

70 वर्षीय मरीज को मैक्स हॉस्पिटल बठिंडा में सफल मैकेनिकल थ्रॉम्बेक्टॉमी के बाद नया जीवन मिला

सिटीन्यूज़ नॉउ

बठिंडा। जान लेवा गंभीर पल्मोनरी एम्बोलिज्म से पीड़ित 70 वर्षीय मरीज को मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बठिंडा में सफल मैकेनिकल थ्रॉम्बेक्टॉमी के बाद नया जीवन मिला। गंभीर पल्मोनरी एम्बोलिज्म फेफड़ों की रक्त वाहिकाओं में अवरोध है, जिसका अगर तुरंत इलाज न किया जाए तो यह घातक है।

मरीज को मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बठिंडा में अचानक सांस लेने में कठिनाई और बेहोशी की हालत में लाया गया था। आगे की जांच में पता चला कि मरीज की फेफड़े की धमनी का दबाव अत्यधिक हाई था, और ऑक्सीजन स्तर खतरनाक रूप से गिर गया था, जिससे हार्ट फंक्शन गंभीर रूप से प्रभावित हो गया था । गंभीर स्थिति को देखते हुए, मैक्स हॉस्पिटल बठिंडा में कार्डियोलॉजी कंसलटेंट डॉ. दीक्षित गोयल की अगुवाई में डॉक्टरों की एक टीम ने फेफड़ों से ब्लड क्लॉट निकलने की एडवांस मिनिमली इनवेसिव प्रोसीजर पेनुम्ब्रा एस्पिरेशन सिस्टम का उपयोग करने का निर्णय लिया।

डॉ. दीक्षित गोयल ने बताया , इस हाई रिस्क केस में मरीज का ऑक्सीजन स्तर गंभीर रूप से गिर गए थे, और उसका हृदय अत्यधिक दबाव में था। मिनिमली इनवेसिव पेनुम्ब्रा एस्पिरेशन सिस्टम का उपयोग करके, हम दोनों फेफड़ों से बड़े क्लॉट निकालने में सक्षम हुए, जिससे मरीज की सांस लेने में तुरंत सुधार हुआ। प्रोसीजर के बाद मरीज का ऑक्सीजन स्तर 100% तक बढ़ गया , और फेफड़े की आर्टरी का दबाव सामान्य हो गया। मरीज को प्रोसीजर के बाद से स्थिर स्थिति में 4 दिन में डिस्चार्ज कर दिया गया।

ट्रिब्यून फ्लाईओवर योजना में संशोधन की महत्वपूर्ण मांग को लेकर देश के राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा से हुई मुलाकात

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश के महामंत्री रामवीर भट्टी ने आज चंडीगढ़ में प्रस्तावित ट्रिब्यून फ्लाईओवर योजना में संशोधन की महत्वपूर्ण मांग को लेकर देश के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा से नई दिल्ली में मुलाकात की और उन्हें एक विस्तृत मेमोरेंडम सौंपा।

फ्लाईओवर चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली से प्रतिदिन आने-जाने वाले हजारों यात्रियों को अपेक्षित राहत नहीं दे पाएगा। वास्तविक ट्रैफिक दबाव चंडीगढ़-जीरकपुर बैरियर से लेकर हलमाजरा एवं इंडस्ट्रियल एरिया लाइट प्वाइंट तक केंद्रित है। इस मार्ग पर प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं और लगातार बढ़ते ट्रैफिक के कारण यात्रियों को जाम का सामना करना पड़ता है।

प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी ने अपने मेमोरेंडम में स्पष्ट किया कि यदि इस फ्लाईओवर को चंडीगढ़-जीरकपुर बैरियर से आरंभ कर सेक्टर 31-32 चौक को पार करते हुए आगे तक विस्तारित किया जाए तो इससे न केवल मौजूदा ट्रैफिक दबाव में भारी कमी आएगी बल्कि क्षेत्र में आने-जाने वाले आम नागरिकों, दैनिक यात्रियों और व्यापारिक गतिविधियों से जुड़े लोगों को भी सीधा लाभ मिलेगा।उन्होंने कहा कि ट्रैफिक समस्या केवल शहरी सुगमता से जुड़ी नहीं है, बल्कि इसका सीधा प्रभाव लोगों की उत्पादकता, समय की बचत और प्रदूषण नियंत्रण पर भी पड़ता है।

प्रदेश महामंत्री ने आशा व्यक्त की कि माननीय केंद्रीय मंत्री इस मांग पर गंभीरता से विचार करेंगे और फ्लाईओवर योजना में संशोधन करते हुए इसे व्यापक स्वरूप देंगे, जिससे न केवल चंडीगढ़ बल्कि पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से आने-जाने वाले यात्रियों को भी बड़ी राहत मिलेगी।

डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह जी ने पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया से मुलाक़ात की

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। आज पंजाब राजभवन, चंडीगढ़ में डेरा ब्यास के प्रमुख परम आदरणीय बाबा गुरिंदर सिंह जी ने पंजाब के राज्यपाल एवं यू.टी. चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट की।

बाबा जी की सादगी, समाज सेवा तथा आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणादायी रहा है। यह सौहार्दपूर्ण भेंट मानवता के कल्याण हेतु आपसी सहयोग और सेवा भाव के संकल्प को और अधिक दृढ़ करने वाली रही।

महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता विषय पर एक जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ । पीजीजीसी-46 में महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता विषय पर एक जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें प्राचार्या प्रो. बीनू डोगरा ने किशोरियों और महिलाओं में एनीमिया पर विशेष ध्यान देते हुए सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं की रोकथाम पर ज़ोर दिया।

डॉ. अमनप्रीत कौर ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के महत्व पर ज़ोर दिया और छात्राओं को उनकी स्वास्थ्य समस्याओं और उनके समाधानों के प्रति जागरूक किया। व्याख्यान एनीमिया के सामान्य कारणों और उसकी रोकथाम पर केंद्रित था। व्याख्यान के बाद प्रतिभागियों ने बेहतर खानपान, जागरूकता फैलाने और बेटियों, बहनों और माताओं के लिए एक स्वस्थ भविष्य बनाने का संकल्प लिया।

डीन श्रीमती अनुराधा मित्तल और उप-प्राचार्या प्रो. स्नेह हर्षिंदर शर्मा ने जागरूकता की इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन सुश्री ज्योति के मार्गदर्शन में किया गया।

भारत और मारीशस सौर ऊर्जा को बढ़ावा देंगे तथा सुरक्षा और परिवर्तन के साथ समावेशी विकास के लिए संयुक्त रूप से काम करेंगें

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल और मॉरीशस के ऊर्जा मंत्री पैट्रिक गेरवाइस असिरवाडेन के बीच ऊर्जा को लेकर हुई द्विपक्षीय वार्ता

सिटीन्यूज़ नॉउ

नई दिल्ली । भारत और मारीशस नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन को नई गति देंगे। दोनों देश सौर व पवन ऊर्जा उत्पादन के साथ ऊर्जा सुरक्षा और परिवर्तन के साथ समावेशी विकास के लिए संयुक्त रूप से काम करेंगें। यह समझौता बुधवार को मुंबई में भारत के ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल और मॉरीशस के ऊर्जा मंत्री पैट्रिक गेरवाइस असिरवाडेन के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता के दौरान हुआ।

मनोहर लाल ने कहा कि मारीशस का ऊर्जा क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है और भारत इस विकास में हर संभव तकनीकी और संसाधन सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है। भारत ने अपनी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाया है, और अब भारत, मारीशस के साथ मिलकर सौर और पवन ऊर्जा परियोजनाओं में सहयोग बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मनोहर लाल ने कहा कि भारत, मारीशस के साथ मिलकर एक व्यापक योजना तैयार करेगा, जिसमें सौर ऊर्जा का अधिकतम उपयोग किया जाएगा। इसके अलावा, पवन ऊर्जा के क्षेत्र में भी भारत तकनीकी सहायता करेगा। वहीं मारीशस के ऊर्जा मंत्री पैट्रिक गेरवाइस असिरवाडेन ने भारत और मारीशस के बीच द्विपक्षीय वार्ता को ऐतिहासिक क्षण करार देते हुए कहा कि मारीशस की ऊर्जा सुरक्षा और स्थिरता के लिए भारत का सहयोग अमूल्य है।

इन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर हुई चर्चा भारत और मारीशस के बीच द्विपक्षीय वार्ता के दौरान ऊर्जा ट्रांसमिशन और वितरण नेटवर्क का विस्तार पर भी चर्चा हुई। इसके साथ ही भारत और मारीशस ने संयुक्त रूप से ऊर्जा क्षेत्र में अनुसंधान और विकास सहयोग बढ़ाने की योजना तैयार की है। वहीं, ऊर्जा दक्षता और स्मार्ट ग्रिड्स तकनीक उपायों पर भी चर्चा हुई।

राष्ट्रीय परशुराम परिषद, चण्डीगढ़ ने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजी

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ । राष्ट्रीय परशुराम परिषद, चण्डीगढ़ ने पंजाब में बाढ़ के कारण उत्पन्न हुए गंभीर हालातों के मद्देनज़र मानवीय पहल करते हुए बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए दवाइयों और खाद्य सामग्री से भरी राहत सामग्री रवाना की।

संस्था के अध्यक्षएवं समाजसेवी राजीव अग्निहोत्री ने बताया कि पंजाब के कई क्षेत्रों, विशेषकर अजनाला और गुरदासपुर में लोग बाढ़ की मार से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों का भारी नुकसान हुआ है, खाने-पीने तक के साधन समाप्त हो गए हैं। ऐसे समय में उनकी कोशिश है कि अधिक से अधिक मदद इन जरूरतमंदों तक पहुंचे।

उन्होंने बताया कि यह राहत सामग्री फार्मा कंपनी नेटकेम फार्मा और मेड कोलैब के सहयोग से तैयार की गई है। राजीव अग्निहोत्री ने कहा कि यदि भविष्य में और अधिक आवश्यकता पड़ी, तो वे हर संभव सहयोग करेंगे

इनलाइन स्पीड स्केटिंग में स्वर्ण पदक जीतने पर इबादत कौर को प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने सम्मानित किया

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ । स्ट्रॉबेरी फील्ड्स हाई स्कूल, सेक्टर 26 में पढ़ने वाली दूसरी कक्षा की छात्रा इबादत कौर को इनलाइन स्पीड स्केटिंग में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए चण्डीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया द्वारा सम्मानित किया गया। उन्हें इनलाइन स्पीड स्केटिंग में स्वर्ण पदक जीतने पर 36,000 रुपये की नकद छात्रवृत्ति प्रदान की गई।

यह कार्यक्रम चंडीगढ़ खेल विभाग द्वारा टैगोर थिएटर में आयोजित किया गया, जहाँ विभिन्न खेलों के 1540 एथलीटों को छात्रवृत्ति वितरित की गयी।

क्लास फोर युनियन ने शिक्षा विभाग में कार्यरत डायरेक्ट डीसी रेट कर्मचारियों को विभाग द्वारा आऊटसोर्सिंग में तब्दील करने का किया जोरदार विरोध: अन्नु कुमार

0

मांग पूरी न होने पर यू. टी. सचिवालय का करेंगे घेराव

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। क्लास फोर इम्प्लॉईज यूनियन एजुकेशन डिपार्टमेंट, चंडीगढ़ की एक आपातकालीन विशेष बैठक मस्जिद ग्राउंड, सेक्टर 20 में संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता यूनियन के प्रधान अन्नु कुमार ने की।

बैठक में शिक्षा विभाग में सन् 2009 से सीधे डी.सी.रेट ग्रुप-डी कर्मचारियों को ठेकेदारी पर लाने की विभाग द्वारा की जा रही योजना की कड़ी निंदा की गई।अन्नु कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि विभाग इस प्रकार की षडयंत्रकारी नीति लागू करने का प्रयास करता है, तो क्लास फोर इम्प्लॉईज यूनियन उसका पूरा जोरदार विरोध करेगी।

उन्होंने प्रस्तावित किया कि मिड-डे-मील कर्मचारियों की 4 घंटे की ड्यूटी को डी.सी.रेट वेतनमान के तहत वेतन प्रदान किया जाए और उन्हें उचित मेडिकल सुविधाएं भी सुनिश्चित की जाएं। यूनियन के चेयरमैन पाल सिंह ने कहा कि ठेका प्रथा एक कैंसर जैसी घातक व्यवस्था है, जिसे तुरंत समाप्त किया जाना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों को भी समान कार्य के लिए समान वेतन और समान अधिकार दिए जाएं।

इस आपातकालीन बैठक में स्पष्ट संदेश दिया गया कि शिक्षा विभाग में अनुचित और अन्यायपूर्ण नीतियों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। युनियन के सलाहकार अशोक कुमार ने कहा कि क्लास फोर इम्प्लॉईज यूनियन हर हाल में कर्मचारियों के हित के लिए संघर्ष करती रहेगी।

एनके शर्मा पूर्व विधायक ने घग्गर नदी किनारे बसे गांवों का लिया जायजा

0

प्रभावित किसानों को चार लाख रुपये प्रति एकड़ दे सरकार

सिटीन्यूज़ नॉउ

डेराबस्सी। शिरोमणि अकाली दल के कोषाध्यक्ष एवं डेराबस्सी विधानसभा हलके के पूर्व विधायक एन.के.शर्मा ने पंजाब सरकार पर बाढ़ राहत प्रबंधों तथा बचाव कार्य करने में फेल होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि डेराबस्सी हलके के जिन किसानों की धान की फसल बर्बाद हुई है उन्हें कम से कम चार लाख रुपये प्रति एकड़ की दर से मुआवजा दिया जाए।

एन.के.शर्मा ने आज डेराबस्सी के गांव ककराली, सुंढरा, अमलाला, इब्राहीमपुर आदि का दौरा करके प्रभावित किसानों की समस्याएं सुनी। किसानों ने बताया कि यहां कई स्थानों पर धान की फसल पूरी तरह से तैयार हो चुकी थी अब खेतों में तीन से चार फुट तक रेत जमा हो गया है। किसानों ने बताया कि धान की फसल को खत्म हो चुकी है लेकिन अभी आगे फसल बिजाई भी नहीं कर पाएंगे।

पंजाब सरकार द्वारा रेत बेचने के फैसले को गुमराह करने वाला करार देते हुए किसानों ने कहा कि आज हर किसान के खेत में रेत है। इसका माफिया के अलावा कोई खरीददार नहीं है। पंजाब में बाढ़ से मची तबाही के कारण निर्माण कार्य बंद पड़े हैं। एनके शर्मा ने कहा कि आज किसानों की केवल धान ही नहीं बल्कि अगले दो सीजन की फसल बर्बाद हो गई है।

इस अवसर पर एनके शर्मा ने प्रभावित किसानों को 50 हजार रुपये देकर उनकी मदद भी की। पूर्व विधायक के साथ अकाली नेता राजिंद्र सिंह ईस्सापुर, तरनबीर सिंह पूनिया, हरचरण सिंह अमलाला, हरदीप अमलाला, अजैब सिंह, मनप्रीत सिंह,अमरीक सिंह इब्राहीमपुर, रिंकू इब्राहीमपुर समेत कई प्रतिनिधि मौजूद थे।

केनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा शिमला, हिमाचल में हुई भारी वर्षा से प्रभावित परिवारों की सहायता हेतु राहत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया

सिटीन्यूज़ नॉउ

शिमला । मंगलवार को केनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (CBOA) द्वारा शिमला, हिमाचल प्रदेश में हाल ही में हुई भारी वर्षा एवं प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों की सहायता हेतु राहत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर लगभग 30–35 परिवारों को आवश्यक राशन किट एवं दैनिक उपयोग की सामग्री प्रदान की गई।

इस कार्यक्रम में शिमला क्षेत्रीय कार्यालय (Regional Office) के सभी उच्च अधिकारीगण भी उपस्थित रहे और प्रभावित परिवारों की मदद में सक्रिय रूप से शामिल हुए। यह पहल एसोसिएशन की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है जिसके तहत वह समाज के साथ हर कठिन परिस्थिति में खड़ी रहती है और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास में योगदान देती है।