Home Blog Page 53

केनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा शिमला, हिमाचल में हुई भारी वर्षा से प्रभावित परिवारों की सहायता हेतु राहत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया

सिटीन्यूज़ नॉउ

शिमला । मंगलवार को केनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (CBOA) द्वारा शिमला, हिमाचल प्रदेश में हाल ही में हुई भारी वर्षा एवं प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों की सहायता हेतु राहत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर लगभग 30–35 परिवारों को आवश्यक राशन किट एवं दैनिक उपयोग की सामग्री प्रदान की गई।

इस कार्यक्रम में शिमला क्षेत्रीय कार्यालय (Regional Office) के सभी उच्च अधिकारीगण भी उपस्थित रहे और प्रभावित परिवारों की मदद में सक्रिय रूप से शामिल हुए। यह पहल एसोसिएशन की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है जिसके तहत वह समाज के साथ हर कठिन परिस्थिति में खड़ी रहती है और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास में योगदान देती है।

पीएचडीसीसीआई की चार दिवसीय “इन्स एंड आउट” प्रदर्शनी की 12 सितंबर से सेक्टर 17 परेड ग्राउंड मे हुई शुरुआत

0

चंडीगढ़ निवासी चार दिवसीय भवन निर्माण की नई तकनीक से परिचित होंगे

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। निर्माण क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और नवाचारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के प्रयास में पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ आर्किटेक्टस, द फायर एंड सिक्योरिटी एसोसिएशन ऑफ इंडियन, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई), चंडीगढ़ बिजली वितरण लिमिटेड और नेटवर्क ऑफ पीपल फॉर कंस्ट्रक्शन के सहयोग से 12 सितंबर से 15 सितंबर तक चंडीगढ़ के सेक्टर 17 स्थित परेड ग्राउंड में 11वीं चार दिवसीय “इन्स एंड आउट” प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।

पीएचडीसीसीआई चंडीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष एम. एस. विज ने बताया कि प्रदर्शनी में 150 से अधिक व्यावसायिक स्टॉल होंगे, जिनमें आधुनिक निर्माण सामग्री और नवीन निर्माण समाधानों का प्रदर्शन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्घाटन 12 सितंबर को पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया करेंगे।

13 सितंबर को प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा और 14 सितंबर को राज्य सभा के सांसद सतनाम सिंह संधू समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। चार दिनों के दौरान, विषय विशेषज्ञ आधुनिक निर्माण तकनीक, अग्नि सुरक्षा, सुरक्षा, रियल एस्टेट, साज-सज्जा और सजावट सहित विविध विषयों पर सेमिनार आयोजित करेंगे।

यह प्रदर्शनी ट्राइसिटी क्षेत्र के सभी निवासियों के लिए खुली है। वास्तुकला में चंडीगढ़ की अद्वितीय वैश्विक प्रतिष्ठा पर प्रकाश डालते हुए, अध्यक्ष मधुसूदन विज और सह-अध्यक्ष सुव्रत खन्ना ने कहा कि चैंबर पिछले एक दशक से इस कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन कर रहा है, जिससे हजारों लोगों को निर्माण क्षेत्र में आधुनिक प्रौद्योगिकियों और अनुसंधान के बारे में बहुमूल्य जानकारी मिल रही है।

लॉयंस क्लब, चण्डीगढ़ रेडियंस के प्रधान बने एडवोकेट करण एस.गिल

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। लॉयंस क्लब, चण्डीगढ़ रेडियंस ने लायनिस्टिक वर्ष 2025-26 के लिए अपने नए पदाधिकारियों का चयन किया जिसके तहत लॉयन एडवोकेट करण एस. गिल को चार्टर अध्यक्ष, लॉयन सीए धीरज कुमार को चार्टर सचिव और लॉयन डॉ. राज कृष्ण गुप्ता को चार्टर कोषाध्यक्ष चुना गया। इन सभी ने क्लब द्वारा आयोजित नए पदाधिकारियों के स्थापना समारोह में विधिवत पदभार संभाला।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पीएमजेएफ लॉयन ईआर रविंदर सागर (एमसीसी, एमडी 321) ने शिरकत की। कार्यक्रम में एमजेएफ लॉयन अजय कुमार गोयल (एफवीडीजी), एमजेएफ लॉयन नरेश कुमार गोयल (एसवीडीजी), एमजेएफ लॉयन ललित बहल (पीडीजी), एमजेएफ लॉयन जीएस कोहली (पीडीजी), लॉयन आरके राणा (पीडीजी) सहित कई अन्य विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। समारोह में नव निर्वाचित पदाधिकारियों को एमजेएफ लॉयन अजय कुमार गोयल (एफवीडीजी) ने शपथ दिलाई। एमजेएफ लॉयन नरेश कुमार गोयल (एसवीडीजी) ने नए लॉयन सदस्यों को भी क्लब से जोड़ा।

मुख्य अतिथि और अन्य वक्ताओं ने क्लब द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की। समारोह संयोजक लॉयन डॉ. राज कृष्ण गुप्ता ने कम समय में 16 सामाजिक कल्याण परियोजनाओं का सफलतापूर्वक संचालन किया।

क्लब अध्यक्ष लॉयन एडवोकेट करण एस. गिल और मास्टर ऑफ सेरेमनी लॉयन सीए धीरज कुमार ने आश्वासन दिया कि क्लब की सदस्यता और बढ़ाई जाएगी तथा गरीबों और समाज के उपेक्षित वर्ग के हित में और अधिक कल्याणकारी परियोजनाएं चलाई जाएंगी। लॉयन गुरमेल सिंह ने क्लब की ओर से सभी अतिथियों का धन्यवाद किया।

मोदी ने बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ, संजय टंडन ने जताया आभार

0

पंजाब के लिए 1600 करोड़ रुपये और हिमाचल प्रदेश के लिए 1500 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर हालात का जायजा लिया। प्रधानमंत्री ने आपदा की गंभीरता को देखते हुए तुरंत राहत राशि जारी करने का बड़ा निर्णय लिया। उन्होंने पंजाब के लिए 1600 करोड़ रुपये और हिमाचल प्रदेश के लिए 1500 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

मोदी सरकार का यह कदम दोनों राज्यों में बाढ़ पीड़ितों के लिए बड़ी राहत साबित होगा। तुरंत सहायता का निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा की तरह इस बार भी साबित किया कि उनके लिए जनता का हित सर्वोपरि है। आपदा की घड़ी में त्वरित निर्णय लेते हुए उन्होंने यह संदेश दिया कि संकट की घड़ी में सरकार हर नागरिक के साथ खड़ी है।

संजय टंडन ने बताया कि पंजाब और हिमाचल प्रदेश में बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है। लोगों के घर, दुकानें, खेत-खलिहान जलमग्न हो गए हैं। ऐसे हालात में प्रधानमंत्री मोदी का तुरंत सहायता राशि जारी करना उनके संवेदनशील स्वभाव और दूरदर्शिता का परिचायक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा देशहित और जनहित को सर्वोपरि रखा है।

जनता के साथ खड़ी सरकार संकट की घड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह कदम न केवल बाढ़ पीड़ितों के घाव पर मरहम लगाने वाला है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि केंद्र सरकार हर राज्य और हर नागरिक के साथ मजबूती से खड़ी है।

समाजसेवी एवं स्टेट अवार्डी हरमेल कुहाड़ी को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। समाजसेवी एवं स्टेट अवार्डी हरमेल कुहाड़ी, जो फिजिकली हैंडीकैप्ड एसोसिएशन, चण्डीगढ़ के महासचिव भी हैं, को उनकी सेवाओं के लिए आईटीआई एम्प्लाइज यूनियन, सेक्टर 28 द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान यूनियन की ओर से आईटीआई, सेक्टर 28 के प्रिंसिपल सी. अरुण कुमार ने प्रदान किया।

यूनियन के अध्यक्ष चरणजीत सिंह व महासचिव चांदी प्रसाद यादव ने बताया कि हरमेल कुहाड़ी ने सरकार से विकलांगों के लिए बैकलॉग व प्रमोशन कोटा पूरा करवाया व कर्मचारियों की पेंशन में भी उन्होंने वृद्धि करवाने में उनका पूरा योगदान रहा। इस अवसर पर यूनियन के संयुक्त सचिव सरदार वरिंदर सिंह व कर्मचारी रूप चंद आदि भी मौजूद रहे।

नयागांव में जल्द लगने जा रहा है अपना फायर स्टेशन, जिसकी 2 करोड़ से अधिक की राशि को मंजूरी मिली

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

न्यू- चंडीगढ़। नगर काउंसिल नयागांव के कार्यकारी अधिकारी रवनीत सिंह ने बताया कि नयागांव लोगों द्वारा फायर स्टेशन की बरसों से मांग थी जो अब जल्द पूरी होने जा रही है । इस फायर स्टेशन को पंजाब फायर डायरेक्टर की ओर से करीब दो करोड़ से अधिक की राशी की लागत से बनने वाले फायर स्टेशन के लिए फंड की मंजूरी दे दी गई है।

नगर काउंसिल नयागांव के अधिकारी फायर स्टेशन के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया की तैयारी में जुट गए हैं। फायर स्टेशन के लिए जगह भी तय कर ली गई है। जिसके तहत नाडा पुल के पास बने सुविधा केंद्र के नजदीक पड़ी भूमि पर निशानदेही की जा रही है। और इसका नक्शा भी बन गया है । लोगों ने इस फैसले का पुरजोर स्वागत किया। नयागांव कई सालों से यह मांग विचार धीन थी जो अब जल्द पूरी होने जा रही है ।

सी जी सी यूनिवर्सिटी में पूर्व इसरो चेयरमैन डॉ. ए.एस. किरण कुमार ने विशेष रूप से शिरकत की

0

छात्रों को किया प्रेरित डॉ. ए.एस. किरण कुमार ने किया अगली पीढ़ी को प्रेरित

सिटीन्यूज़ नॉउ

मोहाली। चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेस यूनिवर्सिटी, मोहाली में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो ) के पूर्व चेयरमैन और महान वैज्ञानिक डॉ. ए.एस. किरण कुमार ने विशेष रूप से शिरकत की। डॉ. कुमार की यूनिवर्सिटी में इस विशेष यात्रा से कैंपस का माहौल ज्ञान, सकारात्मकता और प्रेरणा से रोशन हो गया।

उनकी यह उपस्थिति छात्रों और फैकल्टी दोनों के लिए एक यादगार पल साबित हुई।इस दौरान डॉ. किरण कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए अपने 50 मिनट के भाषण में भारत की अंतरिक्ष क्षेत्र में उपलब्धियों, चुनौतियों और विज्ञान व प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में युवा इंजीनियरों के लिए उपलब्ध अवसरों के बारे में बात की।

सी जी सी यूनिवर्सिटी के मैनेजिंग डायरेक्टर अर्श धालीवाल ने डॉ. कुमार का स्वागत करते हुए भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में उनके योगदान के लिए उनका धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि डॉ. किरण कुमार का भाषण सुनना केवल भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के बारे में जानना नहीं था, बल्कि यह देखना भी था कि कैसे लगन और दूरदर्शिता एक राष्ट्र की सोच को बदल सकती है। श्री धालीवाल ने कहा कि यह सत्र हमारे छात्रों के लिए एक प्रेरणा से बढ़कर था, यह एक याद दिलाता है कि उनकी अपनी यात्राएँ भी इतिहास पर एक छाप छोड़ सकती हैं।

इस दौरे के दौरान डॉ. कुमार ने कैंपस के शिक्षाविदों के साथ भी एक बैठक की। इसमें अनुसंधान और अन्य क्षेत्रों में सहयोग के लिए कई महत्वपूर्ण अवसर सामने आए। इस दौरे के साथ ही यूनिवर्सिटी के कैंपस को और अधिक ए आई सक्षम बनाने और छात्रों को उनके शैक्षिक व पेशेवर विकास के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

बिरला टायर्स बना DP वर्ल्ड एशिया कप 2025 का आधिकारिक टायर पार्टनर

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। बिरला टायर्स यह घोषणा करते हुए गर्व महसूस करता है कि वह आगामी DP वर्ल्ड एशिया कप 2025 का आधिकारिक टायर पार्टनर होगा। यह प्रतिष्ठित साझेदारी ब्रांड की उस दृष्टि को दर्शाती है जिसमें क्रिकेट की भावना को आत्मसात किया गया है – एक ऐसा खेल जो करोड़ों लोगों को देशों, संस्कृतियों और समुदायों के बीच जोड़ता है।

क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं है; यह एक भावना है जो करोड़ों लोगों को जोड़ती है। डलमिया भारत रेफ्रेक्ट्रीज़ लिमिटेड के पूर्णकालिक निदेशक एवं CEO डॉ. चन्द्रा नरैन महेश्वरी ने आगे कहा:“इस साझेदारी के माध्यम से हम दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों के साथ अपने रिश्ते को और मजबूत करने की आशा रखते हैं, साथ ही अपने ब्रांड के लचीलेपन, विश्वास और प्रदर्शन के मूल्यों को उजागर करना चाहते हैं।

बिरला टायर्स की विरासत को मजबूत बनाते हुएदशकों से, बिरला टायर्स टायर उद्योग में एक विश्वसनीय नाम रहा है, जो उच्च गुणवत्ता, टिकाऊ और नवोन्मेषी उत्पाद प्रदान करने के लिए जाना जाता है। मजबूत घरेलू उपस्थिति और लगातार बढ़ते वैश्विक विस्तार के साथ, ब्रांड अपनी डिपेंडेबिलिटी और एक्सीलेंस की मूल भावना के साथ विकसित होता जा रहा है।

DP वर्ल्ड एशिया कप 2025 के साथ यह साझेदारी बिरला टायर्स की अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में दृश्यता को काफी बढ़ाएगी, जिससे प्रशंसकों और उपभोक्ताओं के बीच गहरा जुड़ाव बनेगा और कंपनी की स्थिति को मोबिलिटी, प्रगति और विकास के सहयोगी के रूप में और सुदृढ़ किया जाएगा।

हरियाणा बीजेपी ने चुनावी घोषणा पत्र में लाडो लक्ष्मी योजना का वादा किया पूरा : दीपक गर्ग

0

अब हरियाणा की महिलाओं को आत्मनिर्भर होने में मदद मिलेगी

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। हरियाणा बीजेपी ने चुनावी घोषणा पत्र में हरियाणा की महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना के तहत ₹2100 देने का वादा सरकार बनने के कुछ ही महीना के अंदर पूरा किया जो स्वागत योग्य कार्य है। इस निर्णय से हरियाणा की महिलाओं को अपने ऊपर आत्मनिर्भर होने में मदद मिलेगी एवं महिलाएं समाज में बराबरी के साथ पुरुषों से कम से कदम मिलाकर आगे बढ़ने का काम करेंगी।

समाजसेवी व उद्योगपति दीपक गर्ग ने इस योजना को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा सरकार बनने के कुछ महीने के अंदर ही शुरू करने के लिए धन्यवाद किया व हरियाणा भाजपा अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडौली से भेंट करके उन्हें वायदा पूरा करने पर शाल एवं पौधा देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर पंडित मोहनलाल बडौली ने कहा कि बीजेपी जो वादा जनता से करती है उसे पूरा करती है और हरियाणा की जनता ने इसी विश्वास के साथ हरियाणा में रिकॉर्ड तीसरी बार नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार चुनी है जो हरियाणा में डबल इंजन की सरकार है ।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी के सचिव सौरभ चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश राय, प्रॉपर्टी फेडरेशन, हरियाणा के प्रधान सुरेश अग्रवाल, उद्योगपति संजीव बंसल, सुरेन्द्र गोयल, टेकचंद सिंगला, सुनील अग्रवाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

“रोल्स नेशन” के 59वें आउटलेट का खरड़ मे हुआ श्रीगणेश

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

मोहाली। मंगलवार को लोकप्रिय फूड ब्रैंड “रोल्स नेशन” का 59वां आउटलेट खरड़ में खुला। कंपनी ने अर्बन शेफ हॉस्पिटैलिटी के “अमृतसरी कुलचा नेशन” नाम से एक नए ब्रांड का भी आगाज़ किया है। अब रोल्स के साथ साथ कैफे में ग्राहक कोलकाता के प्रसिद्ध काठी रोल्स, अमृतसर के प्रसिद्ध कुलचे, ताजगी भरे बर्गर, कुरकुरी सैंडविच, फ्राइज, पास्ता और चटपटी चाट के लजीज स्वाद ले सकेगें।

रोल्स नेशन के फाउंडर एंड मैनेजिंग डायरेक्टर उदय दीप ने बताया कि फूड लवर्स को एक नया अनुभव मिलेगा। फ्रैंचाइज़ मालिक हरजोत सिंह, जो खुद एक पेशेवर शेफ है, बड़े-बड़े होटल्स और कनाडा के फेमस रेस्टोरेंट्स के साथ जुड़े रहे ने कहा कि फूड लवर्स को गुणवत्ता और अलग ही स्वाद देने के लिए रोल्स नेशन प्रतिबद्ध हैं।

ज्ञात रहे कि रोल नेशन ने एक दशक पहले पंजाब के खन्ना से ब्रांड की शुरुआत की। देशभर मे 11 राज्यों में उनके करीब 60 आउटलेट हैं। विभिन्न व्यंजनों का लुत्फ लेने हेतू खरड़ स्थित रोल्स नेशन के नए आउटलेट मे पहले दिन ही खाने के शौकीनों का जमावड़ा देखने को मिला।