Home Blog Page 54

बिरला टायर्स बना DP वर्ल्ड एशिया कप 2025 का आधिकारिक टायर पार्टनर

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। बिरला टायर्स यह घोषणा करते हुए गर्व महसूस करता है कि वह आगामी DP वर्ल्ड एशिया कप 2025 का आधिकारिक टायर पार्टनर होगा। यह प्रतिष्ठित साझेदारी ब्रांड की उस दृष्टि को दर्शाती है जिसमें क्रिकेट की भावना को आत्मसात किया गया है – एक ऐसा खेल जो करोड़ों लोगों को देशों, संस्कृतियों और समुदायों के बीच जोड़ता है।

क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं है; यह एक भावना है जो करोड़ों लोगों को जोड़ती है। डलमिया भारत रेफ्रेक्ट्रीज़ लिमिटेड के पूर्णकालिक निदेशक एवं CEO डॉ. चन्द्रा नरैन महेश्वरी ने आगे कहा:“इस साझेदारी के माध्यम से हम दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों के साथ अपने रिश्ते को और मजबूत करने की आशा रखते हैं, साथ ही अपने ब्रांड के लचीलेपन, विश्वास और प्रदर्शन के मूल्यों को उजागर करना चाहते हैं।

बिरला टायर्स की विरासत को मजबूत बनाते हुएदशकों से, बिरला टायर्स टायर उद्योग में एक विश्वसनीय नाम रहा है, जो उच्च गुणवत्ता, टिकाऊ और नवोन्मेषी उत्पाद प्रदान करने के लिए जाना जाता है। मजबूत घरेलू उपस्थिति और लगातार बढ़ते वैश्विक विस्तार के साथ, ब्रांड अपनी डिपेंडेबिलिटी और एक्सीलेंस की मूल भावना के साथ विकसित होता जा रहा है।

DP वर्ल्ड एशिया कप 2025 के साथ यह साझेदारी बिरला टायर्स की अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में दृश्यता को काफी बढ़ाएगी, जिससे प्रशंसकों और उपभोक्ताओं के बीच गहरा जुड़ाव बनेगा और कंपनी की स्थिति को मोबिलिटी, प्रगति और विकास के सहयोगी के रूप में और सुदृढ़ किया जाएगा।

हरियाणा बीजेपी ने चुनावी घोषणा पत्र में लाडो लक्ष्मी योजना का वादा किया पूरा : दीपक गर्ग

0

अब हरियाणा की महिलाओं को आत्मनिर्भर होने में मदद मिलेगी

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। हरियाणा बीजेपी ने चुनावी घोषणा पत्र में हरियाणा की महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना के तहत ₹2100 देने का वादा सरकार बनने के कुछ ही महीना के अंदर पूरा किया जो स्वागत योग्य कार्य है। इस निर्णय से हरियाणा की महिलाओं को अपने ऊपर आत्मनिर्भर होने में मदद मिलेगी एवं महिलाएं समाज में बराबरी के साथ पुरुषों से कम से कदम मिलाकर आगे बढ़ने का काम करेंगी।

समाजसेवी व उद्योगपति दीपक गर्ग ने इस योजना को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा सरकार बनने के कुछ महीने के अंदर ही शुरू करने के लिए धन्यवाद किया व हरियाणा भाजपा अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडौली से भेंट करके उन्हें वायदा पूरा करने पर शाल एवं पौधा देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर पंडित मोहनलाल बडौली ने कहा कि बीजेपी जो वादा जनता से करती है उसे पूरा करती है और हरियाणा की जनता ने इसी विश्वास के साथ हरियाणा में रिकॉर्ड तीसरी बार नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार चुनी है जो हरियाणा में डबल इंजन की सरकार है ।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी के सचिव सौरभ चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश राय, प्रॉपर्टी फेडरेशन, हरियाणा के प्रधान सुरेश अग्रवाल, उद्योगपति संजीव बंसल, सुरेन्द्र गोयल, टेकचंद सिंगला, सुनील अग्रवाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

“रोल्स नेशन” के 59वें आउटलेट का खरड़ मे हुआ श्रीगणेश

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

मोहाली। मंगलवार को लोकप्रिय फूड ब्रैंड “रोल्स नेशन” का 59वां आउटलेट खरड़ में खुला। कंपनी ने अर्बन शेफ हॉस्पिटैलिटी के “अमृतसरी कुलचा नेशन” नाम से एक नए ब्रांड का भी आगाज़ किया है। अब रोल्स के साथ साथ कैफे में ग्राहक कोलकाता के प्रसिद्ध काठी रोल्स, अमृतसर के प्रसिद्ध कुलचे, ताजगी भरे बर्गर, कुरकुरी सैंडविच, फ्राइज, पास्ता और चटपटी चाट के लजीज स्वाद ले सकेगें।

रोल्स नेशन के फाउंडर एंड मैनेजिंग डायरेक्टर उदय दीप ने बताया कि फूड लवर्स को एक नया अनुभव मिलेगा। फ्रैंचाइज़ मालिक हरजोत सिंह, जो खुद एक पेशेवर शेफ है, बड़े-बड़े होटल्स और कनाडा के फेमस रेस्टोरेंट्स के साथ जुड़े रहे ने कहा कि फूड लवर्स को गुणवत्ता और अलग ही स्वाद देने के लिए रोल्स नेशन प्रतिबद्ध हैं।

ज्ञात रहे कि रोल नेशन ने एक दशक पहले पंजाब के खन्ना से ब्रांड की शुरुआत की। देशभर मे 11 राज्यों में उनके करीब 60 आउटलेट हैं। विभिन्न व्यंजनों का लुत्फ लेने हेतू खरड़ स्थित रोल्स नेशन के नए आउटलेट मे पहले दिन ही खाने के शौकीनों का जमावड़ा देखने को मिला।

सितंबर को चाइल्डहुड कैंसर अवेयरनेस मंथ के रूप में मनाया जाता है : मैक्स अस्पताल एक्सपर्ट

चाइल्डहुड कैंसर बढ़ रहा है, प्रारंभिक पहचान और रोकथाम आवश्यक

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। एक समय पर दुर्लभ समझे जाने वाले चाइल्डहुड कैंसर के मामले अब लगातार बढ़ रहे हैं। वयस्क कैंसर के विपरीत, जो अक्सर धूम्रपान, शराब का सेवन, या अस्वास्थ्यकर आहार जैसे जीवनशैली के कारण से जुड़े होते हैं, बच्चों में कैंसर के मामले आमतौर पर जेनेटिक्स प्रवृत्तियों से जुड़े होते हैं, जैसे गर्भावस्था के दौरान मैटरनल हेल्थ , पर्यावरणीय संपर्क, जिसमें प्रदूषण, विषाक्त पदार्थ आदि शामिल हैं।

असिस्टेंट कंसलटेंट-पीडीऐट्रिक ऑन्कोलॉजी, मैक्स अस्पताल, मोहाली, डॉ. कृतिका गोयल ने कहा, कैंसर मूल रूप से एक आनुवंशिक रोग है, लेकिन इसे विकसित करने का जोखिम हमारे रहने के वातावरण द्वारा आकारित होता है। बच्चों के लिए, यह जोखिम जन्म से पहले ही शुरू हो सकता है – एक मां के आहार, हानिकारक रसायनों के संपर्क में आने के माध्यम से, या गर्भावस्था के दौरान निष्क्रिय धूम्रपान के कारण।

उन्होंने आगे कहा कि प्रिवेंटिव कदम महत्वपूर्ण अंतर बना सकते हैं। प्रेग्नेंट महिलाओं को स्वस्थ पोषण अपनाना चाहिए “शराब, धूम्रपान, प्रोसेस्ड फूड से बचना चाहिए, और प्रीनेटल विटामिनों का पर्याप्त सेवन सुनिश्चित करना चाहिए।

बच्चों के लिए, कीटनाशकों, वायु प्रदूषण और अनावश्यक रेडिएशन के संपर्क को कम करना चाहिए। साथ ही शारीरिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना और स्क्रीन समय को सीमित करना चाइल्डहुड कैंसर दीर्घकालिक के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है।

माता-पिता को असामान्य लक्षणों के प्रति चौकस रहना चाहिए, जैसे कि बार-बार बुखार, बार-बार संक्रमण, समझ से बाहर वजन घटना, सूजन या गांठ, आसानी से नीला पड़ना, दृष्टि में बदलाव, या लंबे समय तक हड्डी और जोड़ों में दर्द। प्रारंभिक निदान से इलाज के परिणामों में काफी सुधार हो सकता है, ” डॉ. गोयल ने बताया

जन्म से लेकर मृत्यु तक होने वाले सभी संस्कारों में गौमाता से प्राप्त पंचगव्य का इस्तेमाल किया जाता है : आचार्य सीता शरण जी

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ । गोपाल गोलोक धाम, कैम्बाला गोशाला, चण्डीगढ़ द्वारा धेनुमानस गो कथा आचार्य सीता शरण जी महाराज के श्रीमुख से गोलोक धाम कैम्बाला परिसर में हो रही हैं। कल कथा विराम के अवसर पर 9 सितम्बर को सुबह हवन-यज्ञ और कथा सुबह 10 बजे से 2 बजे दोपहर तक होगी और कथा उपरांत अटूट भंडारा होगा। आज कथा में कथा व्यास आचार्य सीता शरण महाराज ने गोकथा में श्रद्धालुओं को वेद-पुराणों में वर्णित गोमाता की महिमा बताई।

आज गोकथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में गोभक्त गोशाला पहुंचे। इस अवसर आचार्य सीताशरण महाराज ने मधुर भजनों के साथ गोकथा की महिमा का गुणगान किया और गोमाता का वैज्ञानिक महत्व बताया। उन्होंने कहा कि उच्च रक्तचाप से पीड़ित व्यक्ति यदि गाय माता के शरीर पर इक्कीस बार हाथ फेर ले तो उसका रक्तचाप सामान्य हो जाता है।

आज गोमूत्र का प्रयोग औषधियां बनाने में भी किया जा रहा है। इस अवसर पर गढ़वाल समाज, उतरांचल समाज के प्रतिनिधियों के साथ ट्राईसिटी की विभिन्न कीर्तन-मंडलियों के गो भक्तों ने कथा में उपस्थिति दी।

चंडीगढ़ नारी एकता संगठन के तीन वर्ष पुरे होने पर एक सम्मान समारोह मनाया

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़- चंडीगढ़ नारी एकता संगठन ने तीन वर्ष सफलता पूर्वक संगठन को चलाया जिसमें मंनोरंजन के इलावा बहुत से समाज सेवा के कार्य भी किए गए। अत्याधिक बारिश के कारण बने हुए बाढ़ के हालातों को देखते हुए फाऊंडर एवं अध्यक्ष राजेश कुमारी ने इस स्वागत समारोह में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए आर्थिक सहयोग की खास तौर पर अपील भी की है।

उन्होंने कहा कि जो भी धन इकट्ठा होगा उसे जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथी बीरेन्द्र सिंह रावत जी रहे।सफलता पूर्वक मंच संचालन लेखिका विमला गुगलानी ने किया और डा़ अनीता अग्रवाल ने कोषाध्यक्ष होने के नाते पिछले साल का आमदन खर्च का ब्यौरा दिया । नए सदस्यों को संगठन की और से ट्राफी देकर सम्मानित किया गया ।

राखी के भजन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया और शशि , रिम्पी ने दिल का दिया जला के गया गाना गाया। भाई अजीत, राजेश कुमारी ,मीनाक्षी, सुनीता, सुदेश,कांता, मधु , संतोष, रेखा, सरिता,निशा,किरण सेतिया ,पल्लवी रामपाल इत्यादि ने मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस सारे कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यकारिणी सदस्यों सरला, मीनू़, राज, शशि ,गुरदीप कौर, आरती, किरण वालिया व नेहा का विशेष सहयोग रहा।

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री ने वार्षिक सिविल सर्जन कांनफ्रेंस 2025 कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर किया शुभारंभ

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने सैक्टर-1 के लोक निमार्ण विभाग गृह में आज आयोजित वार्षिक सिविल सर्जन कांनफ्रेंस 2025 कार्यक्रम का मुख्यअतिथि के रूप में दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबंोधित करते हुए उन्होने गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा के महत्व पर जोर दिया और सभी नागरिकों के लिए समान पहुँच सुनिश्चित करने हेतु जिला अस्पतालों के आधुनिकीकरण की योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की।

उन्होंने राज्य में शत-प्रतिशत टीकाकरण की स्थिति और जन्म के समय लिंगानुपात में सुधार करने के लिए पीएनडीटी अधिनियम के कार्यान्वयन में उठाए गए कदमों की सराहना की और विश्वास व्यक्त किया कि जल्द ही इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।उन्होने सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं, विशेष रूप से संचारी और गैर-संचारी रोगों के नियंत्रण में उनके प्रयासों के लिए सिविल सर्जनों की सराहना की और उनसे बेहतर रोगी प्रबंधन के लिए नए प्रोटोकॉल और डिजिटल उपकरण अपनाने का आग्रह किया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधीर राजपाल, सचिव आरएस ढिल्लों, स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक मनीष बंसल, डायरेक्टर जनरल हेल्थ कुलदीप सिंह के अतिरिक्त पूरे प्रदेश से आए अन्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व प्रतिनिधी मौजूद थे।

सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजन टंडन

0

अयोध्या और काशी यात्रा के अनुभव किए साझा

सिटीन्यूज़ नॉउ

लखनऊ/चंडीगढ़ । भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं हिमाचल प्रदेश सह-प्रभारी संजन टंडन ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने अयोध्या और काशी विश्वनाथ धाम की अपनी हालिया सफल यात्रा के अनुभव साझा किए और प्रदेश में चल रहे ऐतिहासिक विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

टंडन ने मुख्यमंत्री योगी को बताया कि किस तरह उनके पिता जी ने 2015 में अयोध्या यात्रा के दौरान राम जन्मभूमि पर जाकर भावुकता व्यक्त की थी। टंडन ने कहा कि आज जब भव्य राम मंदिर निर्माण और अयोध्या नगरी के ऐतिहासिक विकास कार्य प्रगति पर हैं, तो यह पूरे देशवासियों के लिए गौरव और आस्था का विषय है।

भेंट के दौरान उत्तर प्रदेश के समग्र विकास, सुशासन और कानून-व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई। टंडन ने मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच और मजबूत नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी टंडन के विचारों का स्वागत करते हुए प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं और योजनाओं की जानकारी साझा की। अयोध्या और काशी जैसे तीर्थस्थलों का पुनर्निर्माण न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा है बल्कि सांस्कृतिक धरोहर और पर्यटन की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

मेयर हरप्रीत कौर बबला और वार्ड 10 के प्रतिनिधियों ने चंडीगढ़ उपायुक्त को राहत राशि सौम्पी

0

रेड क्रॉस सोसाइटी, चंडीगढ़ के नेक मंच के माध्यम से, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुँचाने के लिए धन और आवश्यक खाद्य सामग्री के पैकेट एकत्र किए

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ । मेयर श्रीमती हरप्रीत कौर बबला के नेतृत्व में वार्ड संख्या 10, चंडीगढ़ के निवासियों ने हाल ही में आई विनाशकारी बाढ़ के कारण भारी कष्ट झेल रहे पंजाब के लोगों के साथ गहरी एकजुटता व्यक्त की है। अभूतपूर्व बारिश ने व्यापक विनाश किया है, जिससे कई परिवार बेघर, कृषि भूमि, पशुधन और दुर्भाग्य से अपने प्रियजनों से भी वंचित हो गए हैं।

संकट की इस घड़ी में, वार्ड संख्या 10, चंडीगढ़ के निवासी प्रभावित समुदायों की सहायता के लिए करुणा और सामूहिक जिम्मेदारी के साथ आगे आए हैं और आगे की कार्रवाई के लिए चंडीगढ़ के उपायुक्त, केंद्र शासित प्रदेश को 19 लाख रुपये सौंपे हैं।

रेड क्रॉस सोसाइटी, चंडीगढ़ के नेक मंच के माध्यम से, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुँचाने के लिए धन और आवश्यक खाद्य सामग्री के पैकेट एकत्र किए गए हैं। बबला ने रेड क्रॉस सोसाइटी की निस्वार्थ और समर्पित सेवा की व्यक्तिगत रूप से सराहना की, जो आपदा के समय में लगातार संकटग्रस्त लोगों के साथ खड़ी रही है।

हरप्रीत कौर बबला ने कहा, इस दुख की घड़ी में, पंजाब में अपने भाइयों और बहनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होना हमारा कर्तव्य है। मुझे वार्ड नंबर 10 और चंडीगढ़ के निवासियों पर गर्व है, जिन्होंने इस कठिन समय में एकता और करुणा के साथ आगे आकर योगदान दिया है।

निसान ने दिया जीएसटी कटौती का पूरा लाभ, कीमतों में अब एक लाख रुपये तक की गिरावट

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। निसान मोटर इंडिया सुनिश्चित करेगी कि जीएसटी की दरों में कटौती का पूरा फायदा ग्राहकों को मिले। निसान का कहना है कि इससे न केवल रिटेल डिमांड बढ़ेगी, बल्कि इससे ऑटोमोटिव सेक्टर को नई ताकत भी मिलेगी। सरकार की नीति में इस सकारात्मक बदलाव को देखते हुए कंपनी को ग्राहकों के बढ़ने और बाजार में मजबूती दिखने की उम्मीद है।

एन-कनेक्टा सीवीटी और कुरो सीवीटी वैरिएंट अब 10 लाख रुपये से कम में उपलब्ध है। नई निसान मैग्नाइट के टॉप वैरिएंट सीवीटी टेक्ना एवं सीवीटी टेक्ना+ की कीमत भी अब 1 लाख रुपये तक कम हुई है। नई निसान मैग्नाइट के लिए सीएनजी रेट्रोफिटमेंट किट भी 3,000 रुपये की बचत के साथ अब 71,999 रुपये में उपलब्ध है। नई निसान मैग्नाइट सीवीटी टेक्ना और सीवीटी टेक्ना+ की कीमत में भी अब क्रमश: 97,300 रुपये और 1,00,400 रुपये की कमी आएगी।

निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ वत्स ने कहा, ‘जीएसटी दरों में कटौती ऑटोमोटिव इंडस्ट्री को सही समय पर मिला प्रोत्साहन है और इससे सीधे ग्राहकों को लाभ होगा। निसान में हम इसका पूरा लाभ ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हम त्योहारी सीजन की ओर बढ़ रहे हैं, जो कि बाजार के लिए बहुत हलचल वाला समय रहता है। ऐसे में हमें उम्मीद है कि सरकार के इस कदम से ग्राहकों का उत्साह बढ़ेगा और ऑटोमोटिव सेक्टर में सतत विकास बनाए रखने में मदद मिलेगी।’