Home Blog Page 55

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 252+ ड्रोन पायलट्स और 136 ड्रोन टेक्नीशियन्स को किया सम्मानित

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। सोमवार को हरियाणा कृषि विभाग और स्किल डेवलपमेंट मिशन ने एवीपीएल इंटरनेशनल के सहयोग से ड्रोन पायलट्स और टेक्नीशियन्स के कनवोकशन मे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 252+ डीजीसीए-प्रमाणित ड्रोन पायलट्स और 136 ड्रोन टेक्नीशियन्स को प्रमाणपत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

मुख्यमंत्री ने जहां एवीपीएल एग्रीकल्चर ड्रोन पेविलियन और स्टार्टअप डिफेंस पेविलियन का श्रीगणेश किया वहां सिसाई (हिसार) में बने देश के सबसे बड़े डीजीसीए-मान्यता प्राप्त ड्रोन प्रशिक्षण संस्थान और ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का ई-शुभारंभ भी किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के युवा ड्रोन टेक्नोलॉजी में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दिखाई राह पर चलते हुए भारत को 11वीं अर्थव्यवस्था से दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने मे युवाओं ने अहम भूमिका निभाई है।

सिटीन्यूज़ नॉउ से बातचीत करते हुए एवीपीएल इंटरनेशनल की सह-संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक डॉ. प्रीत संधू ने कहा कि युवाओं को डीप टेक से जोडक़र ही उन्हे इनोवेशन की तरफ लाना होगा। हरियाणा के युवाओं में स्किल हासिल करने का सबसे ज्यादा जज़्बा है। अब ग्रामीण युवाओं को बिना गाँव छोड़े उच्च वेतन वाले करियर और उद्यमिता के अवसर मिलेगें।

एवीपीएल इंटरनेशनल के चेयरमैन दीप सिहाग सिसाई ने कहा कि हरियाणा सरकार के सहयोग से अब ड्रोन तकनीक सिर्फ शहरों तक सीमित न होकर हर गाँव, हर छात्र और हर किसान तक पहुँचेगी।

स्ट्राइकर्स की रोमांचक जीत, बैशर्स का दमदार प्रदर्शन चंडीगढ़ प्रीमियर लीग टी20 में

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। चंडीगढ़, कैपिटल स्ट्राइकर्स ने अल्ट्रुइस्टियन को 4 विकेट से हराकर चंडीगढ़ प्रीमियर लीग टी20 के लो-स्कोरिंग मुकाबले में रोमांचक जीत दर्ज की। सेक्टर 16 क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार को खेले गए इस मैच में 107 रन के मामूली लक्ष्य का पीछा करते हुए स्ट्राइकर्स एक समय अच्छी स्थिति में थे, लेकिन स्कोरबोर्ड पर 71/6 होने के बाद दबाव में आ गए। इसके बाद करन कैला (नाबाद 25 रन, 22 गेंद) और विकेटकीपर अर्जित सिंह (नाबाद 17 रन, 14 गेंद) ने संयम भरी साझेदारी करते हुए टीम को 17.4 ओवर में लक्ष्य तक पहुंचा दिया।

इससे पहले, अल्ट्रुइस्टियन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी लेकिन पूरी टीम 19.1 ओवर में 106 रन पर ढेर हो गई। विकेटकीपर बल्लेबाज़ संचित साहू ने 42 गेंदों पर जुझारू 52 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिला। स्ट्राइकर्स की ओर से जसकीरत सिंह मेहरा (3/12) और करन कैला (3/14) ने तीन-तीन विकेट लेकर अल्ट्रुइस्टियन की बल्लेबाज़ी की कमर तोड़ दी।

दिन के पहले मुकाबले में, पंचकूला बैशर्स ने तालनोआ टाइगर्स को 6 विकेट से मात दी। टाइगर्स की टीम पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 18.2 ओवर में 122 रन पर सिमट गई। टीम के लिए अभिषेक सिंह ने मात्र 20 गेंदों पर 41 रन बनाए जिसमें पांच छक्के शामिल थे। बैशर्स के गेंदबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन किया, जहां अभिषेक सैनी (2/21), तरनप्रीत सिंह (2/23) और तनमय लटका (2/25) ने दो-दो विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करते हुए बैशर्स ने कप्तान अंकित कौशिक (नाबाद 60 रन, 37 गेंद, 4 छक्के, 3 चौके) की कप्तानी पारी की बदौलत 17 ओवर में आसानी से जीत दर्ज की। उन्हें तरनप्रीत सिंह (23 रन नाबाद, 22 गेंद) का बेहतरीन साथ मिला। दोनों के बीच 81 रनों की मैच जीताऊ साझेदारी हुई जिसने टीम को आसान जीत दिलाई।

शिक्षिका राशि श्रीवास्तव को ‘स्टेट टीचर्स एवार्ड 2025’ से सम्मानित किया गया

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। चंडीगढ़ की प्रतिभाशाली शिक्षिका राशि श्रीवास्तव को ‘स्टेट टीचर्स एवार्ड 2025’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें पंजाब के गवर्नर व यूटी एडमिनिस्ट्रेटर गुलाब चंद कटारिया द्वारा टैगोर थिएटर, चंडीगढ़ में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित समारोह के दौरान प्रदान किया गया।

सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 44 में बतौर अध्यापिका राशि श्रीवास्तव को उनके क्रिएटिविटी, इन्नोवेशन और इंक्लूसिव प्रैक्टिसेज के लिए जाना जाता है। उन्हें स्कूल प्रिंसिपल द्वारा ‘किंडरगार्टन ब्लॉक की इनोवेशन एम्बेसडर’ नियुक्त किया गया है। राशि कम साधनों से पढ़ाई के लिए सामग्री बनाती हैं और बच्चों को खेल और गतिविधियों के जरिए सिखाती हैं। साथ ही, वे स्वयं शैक्षिक कविताएँ और गीत लिखकर उन्हें संगीतबद्ध करती हैं।

राशि कक्षा को बेहतर बनाने के लिए डिजिटल साधनों का उपयोग करती हैं। विशेष जरूरतों वाले बच्चों को पढ़ाने और सबको साथ लेकर चलने के उनके प्रयास सराहनीय हैं। शिक्षा में उनके खास योगदान के लिए उन्हें पिछले साल राज्य प्रशस्ति पुरस्कार 2024 मिला था ।

इस सम्मान के लिए मैं अपने माता-पिता, परिवार, स्कूल मैनजमेंट, कॉर्डिनेटर शिम्मी जस्सल और प्रिंसिपल मोनिका चावला का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ। मैं चाहती हूँ कि हर बच्चा खेल-खेल में सीखते हुए मुस्कुराए और आगे बढ़े।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बाढ़ प्रभावित पडोसी राज्यों को भेजी राहत सामग्री, हरी झंडी दिखा कर ट्रको को किया रवाना

0

पंजाब और हिमाचल के बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ हरियाणा सरकार और संगठन मज़बूती से खड़े है – नायब सिंह सैनी

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकुला। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बाढ़ से प्रभावित पडोसी राज्यों पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बाढ़ एवं प्राकृतिक आपदा से पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए कल रविवार को पंचकूला भाजपा मुख्यालय से खाद्य सामग्री से भरे 15 ट्रक पंजाब के लिए और हिमाचल प्रदेश के लिए हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

इस मौके पर हिमाचल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, पंचकूला जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, कालका विधायिका शक्ति रानी शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, पूर्व कैबिनेट मंत्री असीम गोयल, नगर महापौर कुलभूषण गोयल सहित भाजपा के तमाम नेता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी सेवा ही संगठन की भावना से प्राकृतिक आपदा की स्थिति में जनता की सेवा के लिए निरंतर कार्य करती रहती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री का प्रबंध भाजपा और हरियाणा सरकार के संयुक्त प्रयास से किये गए है।

नायब सैनी ने कहा कि पंजाब हमारा पडोसी राज्य है, प्राकृतिक आपदा की मार से जो दुःख पंजाब को हुआ है वो दुख हमें भी है। उन्होंने कहा, हिमाचल प्रदेश के सैकड़ो घर प्राकृतिक आपदा की भेंट चढ़ गए, बड़ी संख्या में लोगो के जान माल का नुकसान हुआ, पशु बाढ़ में बह गए, गाँव के गाँव तबाह हो गए, जिसका हमें गहरा दुःख और पीड़ा है।

अजय मित्तल ने राहत सामग्री जुटाने में अपना योगदान देने के लिए पंचकूला पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ, समाजसेवियों, दानदाताओ, सामाजिक संस्थाओ एवं स्वयंसेवको के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओ, निगम पार्षद, समाजसेवी एवं आम जनो ने बाढ़ प्रभावित परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

राजस्थान सरकार ने उत्तराखंड की आपदा राहत हेतु 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

देहरादून । राजस्थान सरकार ने उत्तराखंड की आपदा राहत हेतु 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान कीउत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा से उत्पन्न स्थिति को देखते हुए, राजस्थान सरकार ने उत्तराखंड सरकार को 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की है। यह सहायता राशि राज्य के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तात्कालिक राहत और पुनर्वास कार्यों में उपयोग की जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को लिखे एक पत्र में इस दुखद परिस्थिति पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि, “इस प्राकृतिक आपदा के कठिन समय में हम उत्तराखंड के लोगों की पीड़ा को अपनी ही पीड़ा मानते हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राजस्थान के निवासी इस संकट की घड़ी में उत्तराखंड के भाइयों-बहनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। उन्होंने यह विश्वास भी जताया कि श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण होंगे।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राजस्थान के मुख्यमंत्रीश्री भजनलाल शर्मा और राजस्थान सरकार का आभार व्यक्त किया है।

कैपिटल स्ट्राइकर्स और चंडीगढ़ किंग्स ने सीपीएल में रखा जीत का सिलसिला जारी

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। कैपिटल स्ट्राइकर्स ने यूटी क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित चंडीगढ़ प्रीमियर लीग टी20 में अपनी जीत की लय जारी रखते हुए रविवार को सेक्टर 16 क्रिकेट स्टेडियम में डॉ. मोरपेन डैज़लर्स को 29 रनों से हरा दिया।

टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला करते हुए, डॉ. मोरपेन डैज़लर्स ने शुरुआत में स्ट्राइकर्स की रन गति रोकी लेकिन अमृत लुबाना (28 गेंदों पर 40 रन) और अरिजीत सिंह (20 गेंदों पर 40 रन) की तेजतर्रार पारियों ने टीम को 20 ओवरों में 167/9 के स्कोर तक पहुँचाया। करण कैला (8 गेंदों पर 20 रन) की आतिशी पारियों ने टीम का मनोबल और बढ़ा दिया। डैज़लर्स के गेंदबाजों में हरतेजस्वी कपूर (4/30) ने चार विकेट लेकर सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया।जवाब में, आयुष सिक्का की 46 रनों की जुझारू पारी के बावजूद, जिन्हें निखिल कुमार (25) और भागमेंदर लाठेर (24) का अच्छा साथ मिला, डैज़लर्स लड़खड़ा गए। कप्तान राजनगद बावा (4/23) ने मध्यक्रम को ध्वस्त कर डैज़लर्स को निर्धारित ओवरों में 138/8 पर रोक दिया।

दिन के दूसरे मैच में, चंडीगढ़ किंग्स ने अल्ट्रूइस्टियन पर छह विकेट से शानदार जीत के साथ अपना दबदबा जारी रखा। पहले बल्लेबाजी करते हुए, अल्ट्रूइस्टियन की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 136 रनों पर सिमट गई, जबकि गुरताज सिंह बैंस ने 37 गेंदों पर छह चौकों और चार छक्कों की मदद से 65 रनों की तूफानी पारी खेली। किंग्स के गेंदबाजों ने रोहित ढांडा (3/20), रमन बिश्नोई (3/29) और निशंक बिड़ला (1/16) के साथ मिलकर अल्ट्रूइस्टियन की पारी पर कड़ा नियंत्रण बनाए रखा।

जवाब में,संयम सैनी ने मात्र 28 गेंदों पर नाबाद 49 रनों की पारी खेली, जिनका साथ नाबाद कुणाल महाजन ने 28 रनों की तेज़ पारी खेलकर दिया। किंग्स ने 18.1 ओवर में आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया और 139/4 का स्कोर बनाया।अल्ट्रूइस्टियन के लिए, हर्षित सिंह (2/32) ने सर्वाधिक विकेट लिए।

सोमवार को पंचकूला बैशर्स का सामना तलानोआ टाइगर्स से होगा जिसके बाद सोमवार को कैपिटल स्ट्राइकर्स का सामना अल्ट्रूइस्टियन से होगा।

भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर सेक्टर 32 के वाल्मीकि मंदिर में अहम बैठक आयोजित

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। रविवार को भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा आयोजन कमेटी, चंडीगढ़ की ओर से सेक्टर-32 स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर में एक जनरल मीटिंग आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता चेयरमैन विकास कुमार चंडालिया ने की, जबकि वाइस चेयरमैन कंवलजीत सिंह सिद्धू विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान चेयरमैन विकास कुमार चंडालिया ने जानकारी दी कि शोभायात्रा का शुभारंभ फेस-2 रामदरबार स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर से होगा। यह यात्रा 31–32, 20–30, 20–21, 22–23 और 23–24 लाइट प्वाइंट से गुजरते हुए सेक्टर-25 खेड़ा मंदिर के पास एक भव्य सत्संग समारोह में संपन्न होगी। इस अवसर पर संत महात्माओं के प्रवचन और भगवान वाल्मीकि जी के सत्संग का आयोजन किया जाएगा।

बैठक में सर्वसम्मति से संदर्श वेद उर्फ जोसेफ को शोभायात्रा आयोजन कमेटी का संयोजक नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में शामिल सभी श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था भी की गई थी।चेयरमैन और वाइस चेयरमैन ने बैठक में पहुंचे सभी धर्म प्रेमियों और सामाजिक संगठनों का धन्यवाद किया।

चंडीगढ़-पाटलीपुत्र रेलगाड़ी के लीज कम्पार्टमेंट का हुआ शुभारम्भ

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर चंडीगढ़-पाटलीपुत्र रेलगाड़ी (गाड़ी संख्या 22356) के लीज कम्पार्टमेंट (गॉर्ड साइड) का उद्घाटन रेल पार्सल सेंडर वेलफेयर एसोसिएशन, चंडीगढ़ के अध्यक्ष डीपी दुबे द्वारा किया गया।

इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी महिपाल सिंह, दिलीप कुमार, रमेश चंद्र, अधिकृत लीजधारक मेसर्स यूनिक एंटरप्राइजेज से शिवनारायण तिवारी, प्रतिष्ठित कार्गो एजेंट डीके मिश्रा, विद्यानंद यादव, शेषनारायण गिरिराज, अविनाश एवं अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

स्वदेशी स्वावलम्बी भारत अभियान के तहत संकल्प यात्रा कालका से शुभारम्भ

0

पुष्पवर्षा से जगह जगह हुआ स्वागत स्वदेशी संकल्प क्रिएटिव रथ और स्वदेशी झंडा, बैनर इत्यादि सामग्री से पूरा कालका स्वदेशीमय हो गया

सिटीन्यूज़ नॉउ

कालका : स्वदेशी स्वावलम्बी भारत अभियान संस्था द्वारा स्वदेशी संकल्प यात्रा का विधिवत शुभारम्भ श्री काली माता मंदिर, कालका से हुआ जिसमें बड़ी संख्या में स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थीगण, मातृ शक्ति और सहयोगी संस्थाओं के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

यात्रा का मुख्य आकर्षण स्वदेशी संकल्प रथ, विवेकानंद स्कूल द्वारा बनाया गया। क्रिएटिव रथ और हर किसी के हाथ में स्वदेशी झंडा, बैनर इत्यादि सामग्री से पूरा कालका स्वदेशीमय हो गया। संस्था के उत्तर भारत समन्वयक डॉ. राजेश गोयल ने सबका मार्गदर्शन किया व कालका की विधायक शक्ति रानी, डॉ . रवि बिंदल व टीएन सैनी ने सबसे स्वदेशी अपनाने का आग्रह करते हुए स्वदेशी संकल्प करवाया।

इस मौके पर त्रिप्रांतीय संगठक विनय शर्मा, स्वर्णिम भारत वर्ष फाउंडेशन के केंद्रीय सचिव मोहित गोयल, कुलदीप पुनिया, चेयरमैन नगर परिषद कालका कृष्ण लांबा, अरुण गर्ग, हरीश मोंगा, बीमू राव, मयूर प्रताप, नरेंद्र डाबला, विजय कालिया, विनीत वर्मा, वरुण गर्ग, अमित, रंजीत राणा व विनोद सवर्णी समेत अनेक स्वयंसेवक मौजूद रहे।

वेद-पुराणों में स्पष्ट तौर पर वर्णित है कि गावो विश्वस्य मातरः आचार्य सीताशरण जी

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। गौ-गंगा कृपाकांक्षी पूज्य श्री गोपाल मणि’ जी के सानिध्य में श्री गोपाल गोलोक धाम, रामेश्वरी भक्ति आश्रम ट्रस्ट, शाखा कैंबवाला द्वारा पितृ पक्ष के अवसर परअमृतमयी धेनुमानस गौकथा श्रद्धेय आचार्य सीताशरण जी के श्रीमुख से गोलोक धाम, कैंबवाला, में हो रही है।

आज इस पवित्र धेनुमानस गौकथा के पांचवे दिन कथाव्यास ने श्रद्धालुओं को वेद-पुराणों में वर्णित गोमाता की महिमा बताई व कहा कि इन ग्रंथों में स्पष्ट तौर पर लिखा गया है उन्होंने कहा कि आज की बदलती पर्यावरण की परिस्थितियों में शुद्ध हवा की वातावरण में बहुत कमी हो रही है। जीवन जीने के लिए हमें ऑक्सीजन की जरूरत होती है। आज सबसे बड़ा देवता ऑक्सीजन है। गाय 24 घंटे ऑक्सीजन देती है।

गाय के पंचगव्य को हमें रोजगार से भी जोड़ना चाहिए। गोबर प्लांट लगाकर उसकी गैस का घरों में प्रयोग किया जाए तथा वाहन चलाने में प्रयोग किया जाए। हमने यदि गाय के गोबर को आजीविका से जोड़ दिया तो नए समृद्ध भारत का निर्माण होगा। इस अवसर पर भक्तों ने गो माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की मांग का पुरजोर समर्थन किया।

आज गौ कथा में मुख्य रूप से आचार्य डॉ सीता जुयाल, देहरादून, से देवालय पूजक परिषद के समस्त कार्यकारणी सदस्य, गोधाम से प्रधान रत्नो देवी, नंदकुमार, ओमपाल शर्मा, बलजीत,साहूकार सिंह, जेपी मित्तल, एसएल नौटियाल, एसके शर्मा, हेमचंद कश्यप, पीपी बालोदी, एसडी जोशी एवं विभिन्न कीर्तन मंडलियों के साथ गौशाला के समस्त गो भक्तों ने कथा में उपस्थिति दी।