Home Blog Page 56

एमेज़ॅन एमएक्स प्लेयर के नया रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ की शुरुआत

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ : एक ऐसे मुकाबले के लिए मंच तैयार है, जहाँ केवल सबसे समझदार, सबसे दिलेर और सबसे जुझारू ही अंत तक टिके रह पाएंगे! एमेज़ॅन एमएक्स प्लेयर के जिस रियलिटी ब्लॉकबस्टर “राइज़ एंड फ़ॉल” का बेसब्री से इंतज़ार था, वो बड़ी तेजी से लोगों के बीच चर्चा का विषय बनता जा रहा है।

इस शो में शामिल कंटेस्टेंट्स अभी से ही धूम मचा रहे हैं, जिनमें टेलीविज़न के पसंदीदा और डिजिटल जगत के चहेतों से लेकर कॉमेडियन और एक्टर्स के साथ-साथ ऐसे इन्फ्लुएंसर्स शामिल भी शामिल हैं, जिनके फैन्स की संख्या लाखों में है। ये सभी ग्लैमर, जोश, ड्रामा और सोच से परे रोमांचक ट्विस्ट का एक बेहतरीन संगम पेश करने वाले हैं, और बड़े दांव वाले इस मुकाबले में हर कोई कुछ खास लेकर आया है।ऐसे बेहतरीन कंटेस्टेंट्स के साथ, राइज़ एंड फ़ॉल पहले से ही इस सीज़न का सबसे धमाकेदार, मनोरंजक और हैरत में डाल देने वाला रियलिटी शो बनता जा रहा है।

इस शो के प्रायोजकों में को-पावर्ड बाय पार्टनर के तौर पर लक्स कोज़ी, ऑफिशियल लाइटिंग पार्टनर के तौर पर ओरिएंट इलेक्ट्रिक, एआई होम पार्टनर के तौर पर हायर और ऑफिशियल हेल्थ पार्टनर के तौर पर पिंटोला जैसे बड़े-बड़े ब्रांड्स शामिल हैं।

श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 27 में दशलक्षण महापर्व के 10वें दिन उत्तम ब्रह्मचर्य दिवस एवं अनंत चतुर्दशी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 27-बी, चंडीगढ़ में दशलक्षण महापर्व के 10वें दिन उत्तम ब्रह्मचर्य दिवस एवं अनंत चतुर्दशी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।प्रातःकालीन कार्यक्रम में मूलनायक भगवान महावीर स्वामी का प्रथम अभिषेक व् शांति धारा निर्मल जैन परिवार, खेकरि (राजस्थान) द्वारा संपन्न हुआ।द्वितीय अभिषेक व शांतिधारा का लाभ डॉ. संयोग जैन को प्राप्त हुआ। पाण्डुक शिला पर शांतिनाथ भगवान का अभिषेक व शांतिधारा भारत भूषण जैन, अंशुल जैन परिवार द्वितीय शांति धारा व्रती श्रद्धालुओं द्वारा की गयी।

आज के सौधर्मेन्द्र रजनीश जैन ,यज्ञनायक अशोक जैन, कुबेर इन्द्र का लाभ श्री शरद जैन ने उठाया। आज वासुपूज्य भगवान् का मोक्ष कल्याणक दिवस बारे हर्षोउल्लास से मनाया गया, इस अवसर पर निर्वाण लाडू करुण जैन, सौम्या जैन परिवार द्वारा अर्पित किया गया । 51 लोगों द्वारा भी लाडू अर्पित किये गए।

सायंकाल 4 बजे अनंत चतुर्दशी महोत्सव मनाया गया। भगवान की भव्य प्रतिमा शोभायात्रा पालकी में निकाली गई। पालकी में भगवान् को नितिन जैन – सौधर्मेन्द्र , अनिल कुमार कुबेर ,अंशुल जैन दिल्ली- सनत कुमार ,अमित जैन, दामोदर जैन – ईशान इन्द्र के कन्धों पर विराजमान करके तीन बार बाजे गाजे के साथ मंदिर परिक्रमा की गयी। समस्त धार्मिक प्रक्रियाओं के बाद भगवान की प्रतिमा को पुनः गुप्ति सागर हॉल में विराजमान किया गया।

इस पावन अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पुण्य लाभ अर्जित किया। आज के अवसर पर सम्पूर्ण कार्यकारिणी उपस्थित रही। कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री धरम बहादुर जैन ने समस्त जैन समाज का अभिवादन करते हुए श्रद्धालुओं से दशलक्षण धर्म का अपने जीवन में समावेश करने का आवाहन किया।

अंकुर स्कूल में शिक्षक क्षमता विकास कार्यक्रम आयोजित

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय परिसर, सेक्टर-14 में स्थित अंकुर सीनियर सेकेंडरी को-एजुकेशनल स्कूल में “छात्रों में मानसिक स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती को बढ़ावा देना” विषय पर एक दिवसीय शिक्षक क्षमता विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर स्कूल के 60 शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता सुश्री रंजना भारद्वाज (मास्टर ट्रेनर, सीबीएसई) और डॉ. सुमन लता (प्रधानाचार्या, विद्या वैली स्कूल, मोहाली) थीं।

कार्यक्रम के अंत में स्कूल की प्रधानाचार्या सुश्री अरुणा धीमान ने दोनों वक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल शिक्षकों के अनुभव को समृद्ध करते हैं, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता में भी निरंतर वृद्धि सुनिश्चित करते हैं।

एनआईटीटीटीआर ने 58वां वार्षिक दिवस मनाया गया

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की विशिष्ट श्रेणी के अंतर्गत मानद विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (एनआईटीटीटीआर), चंडीगढ़ ने 7 सितंबर 2025 को अपना 58वां वार्षिक दिवस समारोह मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत उत्तर भारत में आई विनाशकारी बाढ़ पर शोक व्यक्त करने और प्रभावित नागरिकों के साथ संस्थान की एकजुटता की पुष्टि करने के लिए दो मिनट के मौन के साथ हुई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश के निदेशक, प्रो. हीरालाल मुरलीधर सूर्यवंशी उपस्थित थे। अपने संबोधन में, प्रो. सूर्यवंशी ने अंतःविषय जुड़ाव के माध्यम से छात्रों और शिक्षार्थियों के समग्र विकास की आवश्यकता पर बल दिया।

मुख्य अतिथि, डॉ. सतबीर सिंह कादियान, इंजीनियर-इन-चीफ, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, हरियाणा सरकार ने भारत की विशाल युवा आबादी के लिए रोज़गार के अवसर पैदा करने की जन सांख्यिकीय चुनौती पर ज़ोर दिया। उन्होंने तकनीकी संस्थानों से व्यावहारिक और उद्योग-प्रासंगिक ज्ञान प्रदान करके इस अंतर को पाटने का आग्रह किया।

संस्थान के संकाय और कर्मचारियों को उनके असाधारण योगदान और प्रतिबद्धता के सम्मान में पुरस्कार भी प्रदान किए गए।संस्थान की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए, एनआईटीटीटीआर चंडीगढ़ के निदेशक, प्रो. (डॉ.) भोला राम गुर्जर ने शिक्षक शिक्षा, क्षमता निर्माण और तकनीकी कार्यबल के कौशल विकास में उत्कृष्टता की दिशा में संस्थान की प्रमुख उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

वार्षिक दिवस के उपलक्ष्य में, एनआईटीटीटीआर ने “राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत पॉलिटेक्निक शिक्षा में अवसर और चुनौतियाँ” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का भी उद्घाटन किया। इस सम्मेलन में देश भर के पॉलिटेक्निक संस्थानों के 60 प्रशासक, प्राचार्य और संकाय सदस्य एनईपी 2020 के अनुरूप पॉलिटेक्निक शिक्षा को नया रूप देने पर विचार-विमर्श करने के लिए एकत्रित हुए।

विधवाओं की मदद को आगे आया बलरामजी दास टंडन चैरिटेबल फाउंडेशन

59 महिलाओं को मिला मासिक राशन

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़। समाज सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए बलरामजी दास टंडन चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा रविवार को चंडीगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाली 59 विधवा महिलाओं को मासिक राशन वितरित किया गया। इस दौरान महिलाओं को आटा, दाल, चावल, चीनी, तेल, मसाले और अन्य जरूरत की वस्तुएं उपलब्ध करवाई गईं।

फाउंडेशन की ओर से जारी यह मासिक राशन वितरण कार्यक्रम पिछले 69 माह से लगातार जारी है। इस दौरान संस्था ने हजारों जरूरतमंद परिवारों तक राहत पहुंचाने का कार्य किया है। विशेष रूप से विधवा और असहाय महिलाओं के लिए यह पहल जीवनयापन में सहारा बन रही है।

उन्होंने कहा की हमारा उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों की सेवा करना है। विधवा महिलाएं समाज का वह वर्ग हैं जिन्हें विशेष सहारे की जरूरत होती है। बलरामजी दास टंडन चैरिटेबल फाउंडेशन का प्रयास है कि कोई भी असहाय महिला भूखी न रहे। राशन पाकर विधवा महिलाओं ने फाउंडेशन व संजय टंडन का आभार जताते हुए कहा कि यह सहायता उनके परिवार की बड़ी जरूरत को पूरा करती है।

गौरतलब है कि बलरामजी दास टंडन चैरिटेबल फाउंडेशन समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर, शिक्षा सहयोग और अन्य सामाजिक कार्यों के माध्यम से भी समाज की सेवा कर रहा है। संस्था का उद्देश्य अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाना है।

पठानकोट के दीपित शर्मा को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन मिला

0

अमन अरोड़ा द्वारा दीपित को राष्ट्र सेवा में सुनहरे भविष्य के लिये शुभकामनाएँ दी

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़। महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के 7वें कोर्स के कैडेट दीपित शर्मा को आज चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए) में आयोजित पासिंग आउट परेड में भारतीय सेना की कुमाऊँ रेजीमेंट, जो सेना की सबसे पुरानी इन्फैंट्री रेजीमेंटों में से एक है, में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन मिला है। इस पासिंग आउट परेड का निरीक्षण वायुसेना प्रमुख, एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह, पीवीएसएम, एवीएसएम ने किया।

जिला पठानकोट के निवासी कैडेट दीपित शर्मा ने अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए सेना में अधिकारी बनकर परिवार का मान बढ़ाया है। उनके परिवार के लिए और भी गर्व की बात यह है कि उन्हें कुमाऊँ रेजीमेंट की उसी यूनिट में कमीशन मिला है, जिसमें उनके पिता सेवा निभा रहे हैं।

पंजाब के रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने लेफ्टिनेंट दीपित शर्मा को बधाई दी और राष्ट्र सेवा में उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि लेफ्टिनेंट शर्मा के कमीशनिंग से महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट से कमीशन अधिकारी बनने वाले कैडेटों की संख्या 179 हो गई है।

इस इंस्टीट्यूट के निदेशक मेजर जनरल अजय एच. चौहान, वीएसएम (सेवानिवृत्त), ने लेफ्टिनेंट दीपित शर्मा को कमीशन अधिकारी बनने पर बधाई दी। उन्होंने बताया कि कैडेटों के वर्तमान बैच के लिए यूपीएससी एनडीए (2) लिखित परीक्षा 14 सितम्बर, 2025 को होगी, जो अधिकारी बनने के इच्छुक युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

उप-मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में तीन लोगों के निधन पर जताया शोक

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

शिमला। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना जिले के गगरेट के समीप एक एम्बुलेंस के गहरी खाई में गिर जाने से तीन लोगों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस हादसे में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। अपने शोक संदेश में उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि दुख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार शोकाकुल परिवारों के साथ खड़ी है और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।

उन्होंने गंभीर रूप से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की।

बाढ़ प्रभावित पंजाब और हिमाचल प्रदेश में राहत कार्यों के लिए 1,000 से अधिक माई भारत आपदा मित्र जुटाए जाएंगे

0

डॉ. मनसुख मांडविया ने माई भारत मुख्यालय में उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

सिटीन्यूज़ नॉउ

नई दिल्ली/चंडीगढ़। केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कल (5 सितम्बर) नई दिल्ली स्थित माई भारत मुख्यालय में एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान, यह निर्णय लिया गया कि एनडीएमए द्वारा प्रशिक्षित 1,000 से अधिक माई भारत आपदा मित्रों को बाढ़ प्रभावित पंजाब और हिमाचल प्रदेश राज्यों में राहत और बचाव कार्यों में सक्रिय रूप से सहायता के लिए तैनात किया जाएगा।

डॉ. मांडविया ने बताया कि ये युवा स्वयंसेवक मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि आपूर्ति और आवश्यक सेवाएँ उन दूर-दराज के गाँवों तक पहुँचें जो प्राकृतिक आपदा के कारण लगभग दुर्गम हो गए हैं।

केंद्रीय मंत्री ने आगे निर्देश दिया कि प्रभावित समुदायों को समय पर और प्रभावी राहत प्रदान करने के लिए जिला युवा अधिकारियों के साथ-साथ माई भारत के स्वयंसेवकों को जिला मजिस्ट्रेटों के साथ निकट समन्वय में काम करना चाहिए।

माई भारत के बारे में: 2023 में लॉन्च किया गया, मेरा युवा भारत (माई भारत) एक अग्रणी राष्ट्रव्यापी फिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जिसे स्वयंसेवा, अनुभवात्मक शिक्षा और नेतृत्व के अवसरों के माध्यम से युवाओं को जोड़ने, उन्हें संगठित करने और सशक्त बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। 1.7 करोड़ से ज़्यादा युवा इस प्लेटफ़ॉर्म पर पहले ही पंजीकरण करा चुके हैं और सड़क सुरक्षा, मतदाता जागरूकता, पर्यावरणीय स्थिरता और राष्ट्र निर्माण के अन्य प्रमुख क्षेत्रों पर राष्ट्रीय अभियानों में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश में आई आपदा में हरियाणा भाजपा सरकार बड़ा सहयोग करेगी

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकुला । शिमला, भाजपा प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल के आग्रह पर हिमाचल प्रदेश में आई आपदा में हरियाणा भाजपा सरकार बड़ा सहयोग करने जा रही है, कल यानी 7 सितंबर 2025 को प्रातः 9:00 बजे भाजपा कार्यालय पंचकुला से हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल हिमाचल के आपदा ग्रस्त क्षेत्र चंबा के लिए राहत सामग्री की एक बड़ी खेप को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

उन्होंने बताया कि राहत खेप में 500 तरपाल, 100 क्विंटल चावल, 500 गद्दे, 50 क्विंटल आटा, 500 कंबल, 10 क्विंटल दाल, 1000 बोतल तेल के अलावा मसाले ,हल्दी ,नमक व अन्य वस्तुएं शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार प्राकृतिक आपदाओं से लोगों को होने वाली मुश्किलों को कम करने के लिए प्रभावित राज्यों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

आपदा से हुए नुकसान का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दलों का गठन किया। ये दल मौके पर जाकर स्थिति और राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे राहत कार्यों का आकलन करेंगे। हिमाचल प्रदेश में पहले भी एक केंद्रीय दल और एक बहु-क्षेत्रीय दल नुकसान का जायजा लेने के लए दौरा कर चुका है।

अमित शाह के निर्देश पर गृह मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश के अलावा उत्तराखंड, पंजाब और केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में भी भारी बारिश, बाढ़, बादल फटने और भूस्खलन से हुए नुकसान के आकलन के लिए केंद्रीय टीम भेजने का फैसला लिया है।

कैंबवाला में अजगर का रेस्क्यू किया पर्यावरण मित्र जगजीत कुमार ने

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़। कैंबवाला गांव के निवासी देविंदर के घर में आज एक अजगर घुस आया। इस पर पुलिस को सूचित किया गया व पर्यावरण मित्र जगजीत कुमार को भी बुलाया गया। जगजीत कुमार, जो पंजाब विश्वविद्यालय के सुरक्षा विभाग में कार्यरत्त हैं, ने यहां पहुँच कर इस अजगर का रेस्क्यू किया व इसे चंडीगढ़ वन्य जीव विभाग के करीम खान को सौंप दिया। करीम खान ने बताया कि इस अज़गर को इसके प्राकृतिक ठिकाने में छोड़ दिया जाएगा। जगजीत कुमार ने बताया कि वह पिछले 18 वर्षों से पीयू के सुरक्षा विभाग में सेवारत हैं और छोटे-बड़े अनेक सांपों को उन्होंने अभी तक रेस्क्यू किया है।