Home Blog Page 57

लव-कुश रामलीला एवं दशहरा कमेटी द्वारा ध्वजारोहण समारोह के साथ रामलीला की रिहर्सल शुरू की गई

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़। वार्ड नंबर 26, डड्डूमाजरा कॉलोनी में लव-कुश रामलीला एवं दशहरा कमेटी द्वारा रामलीला महोत्सव के उपलक्ष्य में ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के साथ ही रामलीला की रिहर्सल शुरू की गई। ध्वज यात्रा का शुभारंभ डड्डूमाजरा स्थित भगवान वाल्मीकि आश्रम से शुरू होकर गुग्गामाड़ी, विश्वकर्मा मंदिर एवं स्थानीय मंदिरों में नतमस्तक होकर रामलीला मैदान में सम्पन्न हुई व ध्वज स्थापित किया गया।

इस शुभ अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह प्रिंस, चेयरमैन हरजीत सिंह, उपाध्यक्ष ममता डोगरा व दीपक कुमार, महामंत्री सागर ठाकुर, डायरेक्टर विनोद कुमार, कोषाध्यक्ष करण कुमार एवं अन्य कमेटी मेंबर तनु सिरस्वाल, सुला खान, बॉबी राम, समीर, गगन, सनी, अमन, नीरज, लव कुश, दीपक, आयुष, तुषार, कृष्ण, कुकी, सिद्धू आदि शामिल हुए।

हिमाचल में आपदा पीड़ितों को राहत स्वरूप एक लाख दस हज़ार रूपये प्रदान किए – हिमाचल महासभा

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़। हिमाचल महासभा, चण्डीगढ़ से एक पाँच सदस्यीय शिष्टमंडल अध्यक्ष पृथी सिंह प्रजापती के नेतृत्व में हिमाचल में आई प्राकृतिक आपदा से पीड़ित परिवारों की सहायतार्थ गाँव चबूतरा, सुजानपुर, ज़िला हमीरपुर पहुँचा व ग्राम पंचायत द्वारा चिन्हित पीड़ित परिवारों से व्यक्तिगत तौर पर मिला व ज़मीनी तौर पर हकीकत से राबता किया।

पंचायत उप-प्रधान सुरेन्द्र कुमार के अनुसार इस गाँव के कुल 65 परिवार प्रभावित हुए हैं, जिनमें से 11 भीषण तौर पर प्रभावित परिवारों को नायब तहसीलदार देवव्रत व ग्राम पंचायत प्रधान अनु बाला, जगदीश कौशिक, राज कुमार, राकेश कुमार, जीत राम व अन्य ग्राम सदस्यों की उपस्थिति में हिमाचल महासभा द्वारा 10,000/- प्रति परिवार के हिसाब कुल एक लाख दस हज़ार रूपये फ़ौरी राहत स्वरूप प्रदान किए गए। पृथी सिंह ने बताया कि प्राकृतिक प्रकोप देख रूह काँप गई।

भुक्तभोगी परिवारों ने बिलखते हुए बताया कि उनकी आँखों के सामने देखते-देखते खेल खलिहान व आशियाने ज़मीनदोज हो गए व पल भर में 65 परिवार बेघर हो गए। इस मौके पर हिमाचल महासभा से महासचिव भागीरथ शर्मा, वरिष्ठ उप-प्रधान संजीव कुमार, आफिस सेक्रेटरी अनिल ठाकुर व कार्यकारिणी सदस्य बिक्रम सिंह व राजकुमार भी उपस्थित रहे।

गौसेवा केवल पुण्य ही नहीं देती, बल्कि जीवन नैय्या को भवसागर से पार भी कराती है : आचार्य सीताशरण जी

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़। गौ-गंगा कृपाकांक्षी पूज्य श्री गोपाल मणि’ जी के सानिध्य में श्री गोपाल गोलोक धाम, रामेश्वरी भक्ति आश्रम ट्रस्ट शाखा, कैंबवाला, चण्डीगढ़ द्वारा पित्र पक्ष के अवसर पर अमृतमयी धेनुमानस गौकथा श्रद्धेय आचार्य सीताशरण जी के श्रीमुख से हो रही है।

आज कथा में कथाव्यास ने गौसेवा की महिमा को उजागर करते हुए बताया कि किस प्रकार सूर्यवंशी राजा दिलीप ने संतान प्राप्ति के लिए महर्षि वशिष्ठ जी की आज्ञा से गौमाता नंदिनी की सेवा का व्रत लिया। वे प्रतिदिन प्रेमपूर्वक गौमाता की सेवा करते, उनकी रक्षा करते और सच्चे मन से उनकी आराधना करते।

एक दिन गौमाता को बचाने हेतु राजा दिलीप ने अपने प्राण तक अर्पित करने का संकल्प किया। उनकी इस अटूट श्रद्धा और समर्पण से प्रसन्न होकर गौमाता ने उन्हें आशीर्वाद दिया और वे पराक्रमी भगीरथ के पिता बने।

यह प्रसंग हमें सिखाता है कि गौसेवा केवल पुण्य ही नहीं देती, बल्कि जीवन नैय्या को भवसागर से पार भी कराती है और वंश को गौरवशाली बनाती है। कथा उपरांत आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। गौकथा 3 सितम्बर को शुरू हुई थी व 9 सितम्बर तक रोजाना दोपहर 2 बजे से सांय 6 बजे तक चलेगी।

पर्सन्स विथ डिसेबिलिटी एसोसिएशन ने प्रोफेसर जीपी थामी की नियुक्ति पर सम्मानित किया

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़। पर्सन्स विथ डिसैबिलिटीज एसोसिएशन, चण्डीगढ़ के अध्यक्ष दविंदर सिंह सैनी, महासचिव धर्म पाल राणा और संस्था की विशेष सदस्य जतिंदर कौर ने प्रोफेसर जी.पी. थामी को निदेशक-प्राचार्य, जीएमसीएच-32 का कार्यभार संभालने के अवसर पर सम्मानित किया।

प्रोफेसर थामी ने संस्था को आश्वस्त किया कि विभिन्न प्रकार की विकलांगताओं से पीड़ित व्यक्तियों के कल्याण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

सेक्टर 21 में विवादास्पद सम्पत्ति की खुली नीलामी होगी 11 सितम्बर को

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़। सेक्टर 21 की विवादग्रस्त कोठी नंबर 137 की खुली नीलामी करके प्राप्त राशि को समान रूप से उसके हिस्सेदारों में बांट दिया जाएगा। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने विवाद का निपटारा करते हुए नीलामी करने के आदेश जारी किए जिसपर उक्त 13 मरले के इस तीन मंजिला मकान की खुली नीलामी 11 सितम्बर को निर्धारित की गई है।

कोर्ट द्वारा यह नीलामी इस मकान के सामने ही रखी गई है। इस मकान में 4 हिस्सेदार हैं। कोर्ट ने इस घर की नीलामी की जिम्मेदारी अधिवक्ता गगनदीप गोयल को दी है। इस सम्पदा के 50% के हिस्सेदार उमेश जैन ने बताया कि उन्होंने यहाँ कुछ हिस्सा वर्ष 2020 में बाकी हिस्सेदारों की सहमति से ख़रीदा था।

उन्होंने बताया कि यहाँ 50% हिस्सा बड़े शौक से यह सोच कर ख़रीदा था के शहर के बीचो-बीच इस 13 मरला कार्नर के मकान में जीवन व्यापन करेंगे, लेकिन बाद में अन्य हिस्सेदारों के साथ कुछ आपसी विवादों के कारण एक ही घर में रहना संभव न हो सका, जिस कारण मामला कोर्ट में चला गया।

इस मामले की उमेश जैन की तरफ से पैरवी करने वाले अधिवक्ता ऋषभ बजाज ने बताया कि चंडीगढ़ में सेक्टर 1 से सेक्टर 30 तक का हैरिटेज दर्जा होने के कारण इन सेक्टर्स में आवासीय क्षेत्रों में फ्लोरवाईस हिस्से बेचने पर पाबंदी लगाई हुई है।

उल्लेखनीय है कि कुछ अर्से से इन सेक्टरों में फलोरवाईस मकान बिकने शुरु हो गये थे। इसको लेकर कुछ लोगों ने रोष जताना शुरु किया था। इन लोगों की यह दलील थी कि ऐसा कर ये ये लोग ली-कार्बूजिए की विरासत से छेड़छाड़ कर रहे हैं। जिस पर उपरोक्त आदेश जारी किए गये थे।

किसना के 89वें एक्सक्लूसिव शोरूम का सिटी ब्यूटीफुल मे हुआ श्रीगणेश

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल मे किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के 89वें एक्सक्लूसिव शोरूम का श्रीगणेश राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया एवं हरी कृष्णा ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक घनश्याम ढोलकिया के कर कमलो से हुआ। राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक ने कहा कि सस्ती और अच्छी ब्रांड की ज्वेलरी शोरुम का आगमन ट्राईसिटी के लिए गर्व की बात है।

ज्ञात रहे कि त्योहारी सीजऩ के मध्यनजऱ किसना ने ग्राहकों के लिए डायमंड ज्वेलरी व गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर क्रमश फ्लैट 25 प्रतिशत व 15 प्रतिशत छूट देने के साथ साथ शॉप एंड विन कैम्पेन के तहत 1000 से अधिक स्कूटर और 200 से अधिक कारें जीतने का अवसर प्रदान कर रहा है।

सिटीन्यूज़ नॉउ से जानकारी सांझा करते हुए ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक घनश्याम ढोलकिया ने कहा कि इस शोरूम विशेष के माध्यम से ‘हर घर किसना’ विजऩ के तहत हर महिला के हीरे के गहनों का सपना पूरा करने के लिए सदैव अग्रसर है।

डायरेक्टर पराग शाह ने कहा कि किसना ब्रांड सदैव बेहतरीन डिज़ाइन, विश्वसनीयता और ग्राहक-प्रथम दृष्टिकोण का प्रतीक रहा है। ग्राहकों को शानदार कलेक्शन और आकर्षक त्योहारी ऑफऱ प्रदान किए जा रहे हैं।किसना के फ्रेंचाइज़ी पार्टनर हिमांशु गर्ग किसना जैसे विश्वसनीय और लोकप्रिय ब्रांड को चंडीगढ़ में लाकर ग्रोन्वातिंत है। उनका मानना है कि शोरूम ग्राहकों के लिए पसंदीदा ज्वेलरी डेस्टिनेशन बनेगा।

उल्लेखनीय है कि किसना के सभी प्रोडक्ट्स 100 प्रतिशत आईजीआई सर्टिफाइड और बीआईएस हॉलमार्क्ड से लैस हैं। इसमें रिंग्स, ईयररिंग्स, पेंडेंट्स, मंगलसूत्र, नेकलेस, बैंगल्स, ब्रेसलेट्स, नोज पिन्स और 14केटी व 18केटी गोल्ड में मेंस ज्वेलरी शामिल है। कंपनी 90 प्रतिशत बायबैक और 95 प्रतिशत एक्सचेंज पॉलिसी भी प्रदान कर रही है।

अथर्व यूनिवर्सिटी मुंबई के चांसलर सुनील राणे ने 100 शिक्षकों को सम्मानित किया

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ । अथर्व फाउंडेशन के सहयोग से अथर्व यूनिवर्सिटी मुंबई ने शुक्रवार भव्य शिक्षक दिवस समारोह और शिक्षक पुरस्कार समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर, मुंबई क्षेत्र के 100 शिक्षकों को उनके शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य, समर्पण और विद्यार्थियों के जीवन पर डाले गए सकारात्मक प्रभाव के लिए शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में प्रत्येक शिक्षक को प्रशस्ति-पत्र और स्मृति-चिह्न भेंट किया गया। अथर्व यूनिवर्सिटी मुंबई के संस्थापक एवं कुलपति सुनील राणे ने अपने संबोधन में कहा, “शिक्षक केवल ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि वे चरित्र निर्माण और समाज की दिशा तय करने का कार्य भी करते हैं। यह सम्मान उनके समर्पण का प्रतीक है।”राणे ने कहा, “शिक्षक केवल ज्ञान नहीं देते, वे जीवन, मूल्य और हमारे देश के भविष्य को आकार देते हैं।

सम्मानित शिक्षकों ने इसे अपने लिए गर्व का क्षण बताया और कहा कि यह सम्मान उन्हें आगे भी शिक्षा क्षेत्र में बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगा।सुनील राणे ने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे आयोजन आगे भी समाज में शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते रहेंगे और शिक्षकों को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे।

स्कूलों में छुट्टियां-कार्निवाल में जलपरियों को देखने पहुँच रहे बच्चे

0

शहर में अंतिम दो दिन मौसम खुलते ही जलपरियों के करतब देखने भारी संख्या में सपरिवार पहुंच रहे लोग

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़। बेशक पिछले दिनों हुई भारी बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया हो। लेकिन नही बदला तो लोगों का जलपरियों का करतब देखने का क्रेज। बारिश के दौरान भी लोग जलपरी कार्निवाल देखने के लिए पहुँचते रहे। वहीं अब जबकि भारी बारिश के चलते स्कूलों में 7 सितंबर तक छुट्टियां घोषित हो चुकी हैं, तो जलपरियों की करतबी अठखेलियों को देखने भारी संख्या में बच्चे पहुंच रहे हैं। जलपरी कार्निवाल के शहर में अब अंतिम दो दिन शनिवार और रविवार ही शेष हैं।

मौसम साफ होने के चलते लोग सपरिवार कार्निवाल में पहुंच रहे हैं।अपैक्स इंटरनेशनल के संचालक अलंकेश्वर भास्कर और सुनील कुमार गोयल उर्फ बिल्ला ने बताया कि जलपरी कार्निवाल 7 सितंबर रविवार को समाप्त हो रहा है। अब सिर्फ दो दिन कार्निवाल यहां और है। बारिश रुकते और मौसम साफ होते ही लोगों में अच्छा खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

अंतिम दो दिन शनिवार और रविवार दोपहर 2 बजे से लेकर रात 10 बजे तक चलने वाले कार्निवाल में लोग न केवल जलपरियों पानी मे करतबबाजी और विभिन्न भाव भंगिमाओं का नजारा देख कर प्रफुल्लित हो रहे हैं, बल्कि उन खूबसूरत पलों को अपने मोबाइल में कैद भी करते है। लोग जलपरियों के साथ सेल्फ़ी भी ले रहे है। कार्निवाल में लगे स्टाल्स और झूलों का भी लुत्फ उठाते हैं।

सीजीसी यूनिवर्सिटी मोहाली में रक्तदान शिविर का आयोजन

पंजाब के राज्यपाल ने रक्तदाताओं को दिया आशीर्वाद, 618 यूनिट रक्त हुआ दान

सिटीन्यूज़ नॉउ

मोहाली। सी.जी.सी. यूनिवर्सिटी, मोहाली ने ग्रेट नव भारत मिशन फाउंडेशन के सहयोग से अपने परिसर में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यह आयोजन पंजाब के माननीय राज्यपाल, श्री गुलाब चंद कटारिया जी की गरिमामयी उपस्थिति से खास बन गया। उन्होंने अपने प्रेरणादायक शब्दों से सभी को रक्तदान को केवल एक कर्तव्य नहीं, बल्कि मानवता के प्रति एक गहरी ज़िम्मेदारी के रूप में देखने के लिए प्रेरित किया।

राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया जी ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि, “मानवता के कार्य ही समाज को एकजुट रखते हैं। इनमें से, रक्तदान सबसे उत्कृष्ट कार्यों में से एक है, जहाँ दान किया गया रक्त किसी को एक नया जीवन दे सकता है।

इस अवसर पर, लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स होल्डर और पीएचडी चैंबर (पंजाब) के सह-अध्यक्ष, तथा प्लाक्षा यूनिवर्सिटी, मोहाली के संस्थापक श्री करण गिलहोत्रा भी मौजूद थे। एक युवा नेता और सामाजिक योगदान कर्ता के रूप में उनकी यात्रा ने शिविर के उद्देश्य के साथ तालमेल बिठाते हुए सभी को याद दिलाया कि नेतृत्व केवल उपलब्धियों के बारे में नहीं, बल्कि दूसरों की सेवा के बारे में भी है।

पीएचडी चैंबर से श्री राजन चोपड़ा भी इस अवसर पर उपस्थित रहे और उन्होंने आयोजकों के प्रयासों की सराहना की।सी.जी.सी. यूनिवर्सिटी की ओर से, कार्यकारी निदेशक श्री सुशील पराशर ने सभी का स्वागत किया और सभी रक्तदाताओं का धन्यवाद किया।

इस दौरान कुल 618 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। रक्तदाताओं के लिए पौष्टिक आहार का भी उचित प्रबंध किया गया था। यह दिन हर रक्तदाता, गणमान्य व्यक्ति और स्वयंसेवक का तहे दिल से धन्यवाद करते हुए समाप्त हुआ।

प्रोअल्टीमेट ने जिम व योग सेवाओं पर जीएसटी कम करने के नए कदम की सराहना की

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़। प्रोअल्टीमेट एम्पायर के संस्थापक अध्यक्ष, अभिषेक गगनेजा ने जिम और योग सेवाओं पर जीएसटी कम करने के नए कदम की सराहना की है। गगनेजा ने कहा कि स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती किसी भी राष्ट्र का पहला निवेश है। जिम सेवाओं पर जीएसटी की दर 18% से घटाकर 5% करना एक स्वागत योग्य बदलाव है और इससे ज़्यादा से ज़्यादा लोग जिम ज्वाइन करने और जिम की सदस्यता लेने के लिए प्रोत्साहित होंगे!

अभिषेक गगनेजा ने न केवल युवाओं, बल्कि सभी के बीच फिटनेस और स्वास्थ्य के महत्व पर ज़ोर दिया।प्रोअल्टीमेट जिम देश का सबसे तेज़ी से बढ़ता ब्रांड है, जो प्रीमियम क्वालिटी सेवाओं और जिम के साथ, पूरे भारत में 125 जिम तक पहुँच चुका है। जिम और फिटनेस का व्यवसाय लगातार बढ़ रहा है और स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है, स्वास्थ्य के बारे में जितनी ज़्यादा जागरूकता होगी, समाज और राष्ट्र के लिए उतना ही बेहतर होगा।

जिम सेवाओं पर जीएसटी की कम दर जिम मालिकों और जिम व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक लोगों के लिए भी एक उत्साहजनक कदम है। कराधान की यह दर उन सभी के लिए बहुत प्रतिस्पर्धी और उत्साहजनक है जो जिम व्यवसाय में निवेश करना चाहते हैं और अच्छी आय प्राप्त करना चाहते हैं।

अभिषेक गगनेजा ने न केवल युवाओं, बल्कि सभी के बीच फिटनेस और स्वास्थ्य के महत्व पर ध्यान केंद्रित किया। पूरे देश में विस्तार की योजनाओं के साथ, ब्रांड प्रोअल्टीमेट देश को सर्वोत्तम सेवाएँ देने के लिए प्रयासरत है।