Home Blog Page 58

शिमला मंडल से 77 और शिमला जिला से 200 रहता किट चंबा के लिए रवाना

प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल ने दिखाई हरी झंडी

सिटीन्यूज़ नॉउ

शिमला। भाजपा शिमला मंडल द्वारा चंबा के लिए राहत कीटों का एक वाहन को रवाना किया गया जिसके अंदर शिमला मंडल से 77 एवं शिमला जिला से कुल 200 किट थी। भाजपा प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल इस रहता वहां को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवर पर भाजपा प्रत्याशी संजय सूद ने कहा कि नगर निगम के महापौर सुरिंदर चौहान आपदा के समय कांग्रेस शासित नगर निगम और अपनी निकम्मी सरकार की कमियों को छुपाने हेतु उल्टी सीधी बयान बाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महापौर को भाजपा के सांसदों पर टिप्पणी करने से पहले अपने मुख्यमंत्री और मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड के बारे में सोचना चाहिए था ।

उन्होंने कहा कि शिमला नगर निगम के महापौर को आपदा संबंधित एक श्वेत पत्र लाना चाहिए जिसमें नगर निगम शिमला ने अपने कोष एवं प्रदेश के सरकारी कोष से क्या खर्चा किया उसका पूरा लेखा जोखा हो। केवल मात्र बयानवीर बनकर काम नहीं होगा अपितु धरातल पर काम करके ही काम होगा यह शिमला नगर निगम के महापौर को ध्यान रखना चाहिए।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष केशव चौहान, प्रत्याशी संजय सूद, सुरेश भारद्वाज, रवि मेहता, किरण बावा, संजीव, किमी ,शुभ उपस्थित रहे।

शिक्षक दिवस पर राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल मे किया 54 शिक्षकों ने रक्तदान

पंचकूला। शिक्षक दिवस के सुअवसर पर राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला पंचकुला द्वारा जिला पंचकुला प्रधान जयपाल दहिया की अध्यक्षता मे सेक्टर 4 राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल मे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह रक्तदान शिविर फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया व विश्वास फाउंडेशन पंचकूला के सहयोग से लगाया गया।

शिविर सुबह 9 बजे शुरू हुआ और दोपहर बाद 1:30 बजे तक चला। इस अवसर पर इस विद्यालय की शिक्षिका निर्मला देवी को श्रृद्धांजलि भी अर्पित की गई। लगभग दो महीने पहले उनकी अकस्मात मृत्यु हो गई थी।प्रधान जयपाल दहिया ने बताया कि जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी पंचकुला संध्या छिकारा ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।

विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि रक्तदान शिविर में ब्लड बैंक पीजीआई चंडीगढ़ के टीम ने डॉक्टर पुनीत रंधावा की देखरेख में 54 यूनिट रक्त एकत्रित किया। शिविर में लगभग 80 लोगों ने ब्लड डोनेट करने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया 26 लोगों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की वजह से रक्तदान करने के लिए मना कर दिया गया। इस अवसर पर विश्वास फाउंडेशन से श्याम सुन्दर साहनी, सत्य भूषण खुराना व मदन नागपाल उपस्थित रहे।

इस कैंप में शालिनी कपूर खण्ड शिक्षा अधिकारी मोरनी सीमा देवी खण्ड शिक्षा अधिकारी पिंजौर सेक्टर 19 स्कूल की प्रिंसिपल निर्मल ढुल भी उपस्थित रही व अध्यापकों का मनोबल बढ़ाया व उन्हें आशीर्वाद दिया। इस कैंप मे सुरेन्द्र पाल शर्मा ने भी 40वीं बार रक्तदान किया।

इंद्रजीत सिंह बने मलोया बूथ मार्किट कमेटी के प्रधान

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़। वेलफेयर बूथ मार्किट सोसाइटी मलोया कमेटी के आज हुए चुनाव में इंद्रजीत सिंह उर्फ़ जीत को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। चुनाव में अन्य पदाधिकारियों का भी चयन किया गया, जिसमें रमेश ग्रोवर को चेयरमैन, प्रीत कुमार वर्मा को उपप्रधान, जतिंदर कुमार को महासचिव, करमवीर सिंह को सचिव, अमित मिगलानी को कोषाध्यक्ष, देवेंद्र को सलाहकार तथा मनीष सिंगला, सौरभ यादव, बलजिंदर सिंह और राम कुमार को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया।

नवनिर्वाचित प्रधान इंद्रजीत सिंह ने पदभार संभालते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि सभी दुकानदारों को साथ लेकर मार्किट की भलाई के लिए कार्य किया जाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि दुकानदारों और ग्राहकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।

गृहिणी का त्याग बना खतरनाक खेल, देखें रिश्तों का चक्रव्यूह अब हंगामा ओटीटी पर

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ : भारत के बड़े डिजिटल एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म्स में से एक, हंगामा ओटीटी ने 04 सितंबर 2025 को अपना नया क्राइम थ्रिलर रिश्तों का चक्रव्यूह लॉन्च किया है। यह कहानी हिम्मत, हौसले और सशक्तिकरण पर आधारित है। इसमें गुलकी जोशी मालती के रूप में नज़र आ रही हैं। उनके साथ नविना बोले, साकिब अयूब, शोइब निकाश शाह, राहुल सुधीर और रहात शाह काज़मी भी अहम भूमिकाओं में हैं।

यह शो रहस्यों, धोखे और ज़िंदगी की जंग की एक दमदार दास्तान दिखाता है। इंदौर की गलियों से लेकर मुंबई की चमक तक, रिश्तों का चक्रव्यूह प्यार, धोखे और बदले की उलझी हुई कहानी है। इसमें एक साधारण गृहिणी की कहानी है, जो अपने जेल में बंद पति को छुड़ाने की कोशिश करती है। इसके लिए वह एक ग्लैमरस और निडर औरत का रूप धरकर चालाकियों और खतरों की दुनिया में कदम रखती है।

शुरुआत में उसका कदम त्याग के रूप में होता है, लेकिन धीरे-धीरे यह सत्ता, स्वार्थ और साज़िश के खेल में बदल जाता है। इस सफर में रिश्ते और भरोसा टूटकर बिखर जाते हैं। लॉन्च पर हंगामा डिजिटल मीडिया के सीईओ सिद्धार्थ रॉय ने कहा कि हम गर्व के साथ रिश्तों का चक्रव्यूह पेश कर रहे हैं।

यह सिर्फ क्राइम और थ्रिलर नहीं है, बल्कि साहस और सशक्तिकरण की कहानी है। गुलकी जोशी और पूरी टीम ने इसे रहस्यों और संघर्ष की एक यादगार दास्तान बना दिया है। गुलकी जोशी ने कहा कि मालती का किरदार निभाना मेरे लिए बेहद खास रहा। वह मुश्किल हालात में भी हिम्मत नहीं हारती। अपने पति को बचाने के लिए उसके फैसले दर्द, वफ़ादारी और जज़्बे से भरे हुए हैं।

ग्रामीण शिक्षकों को सम्मानित कर सेवा ने मनाया शिक्षक दिवस

0

`बेस्ट ट्यूटर, बेस्ट फ्यूचर’ थीम पर हुआ भव्य आयोजन

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़। सरवहारा एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन (सेवा), चंडीगढ़ द्वारा आज पंजाब विश्वविद्यालय के लॉ ऑडिटोरियम में भव्य शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यूटी चंडीगढ़ के ग्रामीण और गांवों के स्कूलों में कार्यरत उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित करना था।

इस वर्ष का आयोजन ‘बेस्ट ट्यूटर, बेस्ट फ्यूचर’ विषय पर आधारित रहा, जिसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत शिक्षकों की अमूल्य सेवाओं और योगदान को रेखांकित किया गया।कार्यक्रम में पूर्व महापौर एवं पूर्व भाजपा अध्यक्ष चंडीगढ़ अरुण सूद ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

इस अवसर पर निसा (नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल्स अलायंस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कुलभूषण शर्मा ने कहा कि ग्रामीण शिक्षकों का समर्पण अतुलनीय है। कठिन परिस्थितियों के बावजूद वे राष्ट्र के भविष्य को संवार रहे है। उन्होंने कहा कि आज हम सब मिलकर उनके अटूट समर्पण का सम्मान कर रहे हैं, जो समृद्ध भारत की नींव है। सेवा के अध्यक्ष दलजीत सिंह ने अपने विचार रखते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षक हमारे शिक्षा तंत्र के अनसुने नायक हैं।

सेवा के महासचिव अशोक राणा ने कहा कि यह कार्यक्रम ग्रामीण शिक्षकों की अथक प्रतिबद्धता को स्वीकार करने का हमारा तरीका है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद युवा मन को आकार दे रहे है।इस अवसर पर कई ग्रामीण शिक्षकों को अवार्ड ऑफ ऑनर प्रदान कर सम्मानित किया गया।

जीवनदान संस्था ने पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए इकट्ठा किया राशन

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ : जीवनदान संस्था, चण्डीगढ़ की संचालक एवं योग शिक्षिका सेक्टर 32 निवासी सरबजीत कौर सैनी ने वार्ड न 22 की पार्षद अंजु कत्याल व समाजसेविका इक़बाल कौर एवं जीवनदान संस्था के सदस्यों ने मिलकर पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए राशन इकट्ठा किया है, जिसमें चावल, दालें, आटा, चीनी, बिस्किट, चायपत्ती, हल्दी, नमक, मिर्च पाउडर और अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं। इसके अलावा सैनिटरी पैड भी प्रदान किए हैं।

इस नेक कार्य में सोनिया मालिक, कान्ता, सुरजीत कौर, ज्योति मेहता, वनिता, सुदेश, सुचिता, मोनिका, रेनू, मंदीप कौर, सुमन, किरण, सत्य बंसल, प्रेमलता, सपना, हिशु, मोनी, दीपिका, मंजु, उर्मिला शर्मा, अजित हांडा, अश्वनी कुमार, भारती वर्मा, मनजीत कौर, हर्षित व राजिंदर आदि सदस्यों ने बढ़-चढ़ कर सहयोग दिया।

बाढ़ पीडि़तों को मुआवजा व मृतकों के परिजनों को नौकरी दे सरकार : एन के शर्मा

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

मोहाली । पूर्व विधायक ने बटौली में पशु पालक की मौत पर जताया शोकलालडू इलाके के गांवों का दौरा कर जलभराव का जायजा लियालालडू। शिरोमणि अकाली दल के कोषाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक एन.के.शर्मा ने पंजाब सरकार से बाढ़ की चपेट में आकर मारे गए किसानों के परिवार को मुआवजा तथा परिवार के सदस्य को नौकरी देने की मांग की है। एनके शर्मा ने आज बटौली में पशुओं का बाड़ा गिरने से मारे गए पशु पालक जसवीर सिंह के घर का दौरा किया और परिजनों को सांत्वना दी।

डेराबस्सी हलके में अब तक दो किसानों की मौत हो चुकी है जबकि कई लोगों के घर गिर चुके हैं।एनके शर्मा ने आज बटौली के अलावा सरसीणी, साधांपुर, आलमगीर, खजूरमंडी, टिवाणा, डंगडहरा आदि का दौरा करके जलभराव का जायजा लिया। उक्त गांवों में ग्रामीणों ने पूर्व विधायक को बताया कि बारिश के कारण उनकी फसलें तबाह हो चुकी हैं।

एनके शर्मा ने कहा कि उक्त गांवों में लोगों के घरों तथा खेतों में पानी भरा हुआ है। यहां बीमारियां फैलने का खतरा पैदा हो गया है। इसके बावजूद सरकार की तरफ से अभी तक किसी प्रकार की राहत का ऐलान नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि यहां दो किसानों की मौत हो चुकी है। एक दर्जन से अधिक लोगों के घर गिर चुके हैं। सरकार को चाहिए कि वह बिना किसी देरी के मृतकों के परिजनों को मुआवजा तथा सरकारी नौकरी प्रदान करे।

जिन किसानों की फसल बर्बाद हुई है उन्हें मुआवजा प्रदान किया जाए। पूर्व विधायक ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल बाढ़ पीडि़तों की हर संभव मदद करने के लिए तैयार है। पीडि़तों को मुआवजा तथा राहत दिलवाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम लघु उद्योग भारती संगठन जी एस टी 2.0 सुधारों का स्वागत -घनश्याम ओझा

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़। लघु उद्योग भारती प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गत 15 अगस्त 2025 को लाल किले से दिए गए संबोधन में घोषित ऐतिहासिक जीएसटी 2.0 सुधारों तथा 3 सितम्बर 2025 को जी एस टी परिषद द्वारा अनुमोदित सरलीकृत दो-स्तरीय जी एस टी दर संरचना का हृदय से स्वागत करती है।

प्रथम नवरात्रि 22 सितम्बर 2025 से लागू होने वाले 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत के तर्कसंगत कर स्लैब, भारत की अप्रत्यक्ष कर प्रणाली में एक परिवर्तनकारी बदलाव का संकेत हैं। लघु उद्योग भारती जनसंचार बोर्ड के प्रभारी विक्रांत शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के विवेकपूर्ण मार्गदर्शन की सराहना करते हैं, जिन्होंने इस लंबे समय से प्रतीक्षित सुधार को साकार किया।

कर दरों को सरल बनाने का यह निर्णय, साथ ही अल्पकालिक राजस्व हानि को वित्त मंत्रालय द्वारा वहन करने की प्रतिबद्धता, आर्थिक विकास, उपभोक्ता कल्याण और राष्ट्रहित के प्रति गहरी निता को दर्शाता है।उन्होंने कहा कि यह सुधार वास्तव में युगांतरकारी है। यह केवल दर संरचना को सरल बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि विशेष रूप से सूक्ष्म और लघु उद्यमों (एम एस ई) के लिए व्यापार सुगमता की दिशा में एक बड़ा कदम है।

कार्यशील पूजी की आवश्यकता में कमी, कच्चे माल की सुलभता और व्यापक बाजार तक पतंच छोटे उद्योगों को महत्वपूर्ण प्रोत्साहन प्रदान करेगी।हम विशेष रूप से पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाने, त्वरित रिफंड और अनुपालना बोझ को कम करने पर केंद्रित इस सुधार का स्वागत करते हैं । वे जी एस टी 20 सुधार न केवल उद्योगों को लाभान्वित करेंगे बल्कि उपभोक्ताओं तक भी सीधे लाभ पहुँचाएंगे, जिससे उन्हें कम कीमतों और वस्तुओं व सेवाओं की बेहतर उपलब्धारा का अनुभव होगा।

हमारे सदस्य इकाइयाँ इस वर सरलीकरण से प्राप्त लाभों को उपभोक्ताओं तक पहुँचाने के लिए प्रतिवद्ध है, जिससे प्रधानमंत्री के “आत्मनिर्भरभरता और मेक इन इंडिया मूवमेंट के संकल्प को सशक्त किया जा सके।हम इन सधारों को राष्ट्र निर्माण का एक महत्वपूर्ण स्तभ और आत्मनिर्भर, प्रगतिशील भारत की दिशा में एक साहसिक कदम मानते हैं, जो कि विकसित भारत बनने की और महत्वपूर्ण कदम है।

जीएसटी में ऐतिहासिक सुधार से उपभोक्ताओं को राहत, छोटे व्यापारियों को ताकत : हरीश गर्ग

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के चण्डीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष हरीश गर्ग ने जीएसटी सुधारों और कर दरों के पुनर्गठन को ऐतिहासिक और क्रांतिकारी करार दिया है। उनके अनुसार, इन सुधारों से छोटे व्यापारियों, उपभोक्ताओं और देश की अर्थव्यवस्था को न केवल लाभ मिलेगा बल्कि यह कदम कर संरचना को सरल बनाएगा।

हरीश गर्ग ने कैट के राष्ट्रीय महामंत्री तथा चांदनी चौक से सांसद प्रवीन खंडेलवाल के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश भर के व्यापारियों की ओर से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 400 से अधिक वस्तुओं पर कर कम करने के सुधारों से आम आदमी को रोजमर्रा के खर्चे में बड़ी राहत मिलेगी तथा कर व्यवस्था भी चुस्त दुरुस्त होगी। Iयह वास्तव में प्रधानमंत्री मोदी की तरफ़ से देश को बड़ा दिवाली उपहार है ।

कैट के चंडीगढ़ चैप्टर के महासचिव भीम सैन, उपाध्यक्ष प्रेम कौशिक, हरिशंकर मिश्रा, पवन गर्ग, कोषाध्यक्ष रमेश सिंगला, संगठन सचिव अजय सिंगला व सचिव नरेश गर्ग ने कहा कि सरकार ने बीमा सेवाओं को जीएसटी से मुक्त कर मध्यम वर्ग और वरिष्ठ नागरिकों को बड़ी राहत दी है। इससे स्वास्थ्य और जीवन बीमा की प्रीमियम दरें और किफायती होंगी।

हरीश गर्ग ने कहा की इन सुधारों से देश को बहुआयामी लाभ होंगे। कम जीएसटी दरें उपभोक्ताओं को अधिक खरीदारी के लिए प्रोत्साहित करेंगी, जिससे बाजार की मांग बढ़ेगी वहीं बढ़ती मांग का सीधा लाभ छोटे दुकानदारों, खुदरा व्यापारियों और थोक विक्रेताओं को मिलेगा।

उपभोग और औद्योगिक उत्पादन में तेजी से आगामी वित्तीय वर्ष में जीडीपी में अतिरिक्त 0.5 फीसदी से 0.7 फीसदी तक वृद्धि हो सकती है। इससे सरकारी राजस्व भी बढ़ेगा और भारत की वैश्विक आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी।

गर्ग ने कहा कि ये सुधार केवल टैक्स में बदलाव नहीं हैं, बल्कि भारत के व्यापार का स्वर्णिम अध्याय हैं और आत्मनिर्भर भारत की ओर एक बड़ा कदम है। आने वाले समय में इसका असर न सिर्फ छोटे व्यापारियों पर बल्कि पूरे राष्ट्र की आर्थिक प्रगति पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।

मणिमहेश यात्रियों की सुरक्षित घर वापसी के लिए एचआरटीसी की निःशुल्क बस सेवा रहेगी जारी

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

शिमला। मणिमहेश यात्रियों की सुरक्षित घर वापसी के लिए एचआरटीसी की निःशुल्क बस सेवा रहेगी जारीः मुकेश अग्निहोत्री उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) मणिमहेश यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए लगातार निःशुल्क सेवा प्रदान कर रहा है।

उन्होंने बताया कि अब तक 153 बसों के माध्यम से लगभग 6,647 श्रद्धालुओं को निःशुल्क पठानकोट और कांगड़ा तक पहुंचाया गया है। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाए।

श्री अग्निहोत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में श्रद्धालुओं की सुरक्षित घर वापसी सरकार और हिमाचल पथ परिवहन निगम का दायित्व है। प्रदेश सरकार द्वारा सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित की जाएगी ।