Home Blog Page 59

नयागांव के लोग अभी दुसरे दिन भी दहशत में: प्रशासन से मदद की गुहार

0

पटियाला की राव नदी के तेज बहाव से 22 फीट की सड़क का कटाव सिर्फ एक फीट की बची

सिटीन्यूज़ नॉउ

न्यू चंडीगढ। नयागांव वासी अभी भी दहशत में है क्योंकि बरसात पूरी तरह से थम नही रही । घोर बादल छाये हुऐ है धीमी-धीमी बरसात लगातार हो रही है । शिवालिक की पळाडियों पर जब बरसात हो गई तो पटियाला की राव में पानी फिर भर जायेगा तथा तेजी से बहने लगेगा जो अब मिटटी पोकलेन मशीनो से डाली जा रही हे वह फिर बह सकती है। नयागांव व आस पास के क्षेत्र मे खतरा बढ सकता है ।

स सेवक अवतार सिंह सिध्दू , गढवाल सभा नयागांव के उप प्रधान गणेष बर्थवाल , समाज सेवक सत्यावान नेगी, अनील कुमार नेता आम आदमी पार्टी ,सुनील कुमार नेता आम आदमी पार्टी तथा बलविन्द्र सिंह आदी ने वहां काम करवा रहे एसडीओ नगर काउंसिल नयागांव हरभजन सिंह,जे ई नगर काउंसिल नयागांव से बात करते हुऐ चिंता व्यक्त की । लोगों का कहना है कि खतरा अभी टला नहीं है।

नयागांव पटियाला की राव नदी के साथ लगती 22 फीट चौड़ी सड़क बुधवार को बारिश के तेज पानी के बहाव के कारण कट कर मात्र एक फीट तक रह गई थी। नयागांव को बाढ़ से बचने के लिए नयागांव निवासियों के साथ सभी पार्षद और नेताओं ने मिलकर रात 10 से 11 बजे तक सड़क को ठीक करने के लिए काम किया। लेकिन अभी बहुत काम बाकी है।

प्रशासन की तरफ से छै जेसीबी मशीने , चार ट्रैक्टर ट्रालीयां व तीन पोकलेन मशीने भी लगाई गई थी जिसने जाकर नदी से बड़े-बड़े पत्थर ऊपर उठाकर रखे। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन आज भी पटियाला की राव नदी के साथ लगती सड़क पर काफी काम बाकी है। जिसकी वजह से नयागांव निवासियों की चिंता अभी बनी हुई है। लोगों का कहना है कि खतरा अभी टला नहीं है।

नयागांव के लोगों ने प्रशासन और सरकार से अपील की है समय रहते उचित कदम उठाए जाएं ताकि किसी आपात से स्थिति से बचा जा सके। प्रशासन द्वारा स्थानिय लोगो से अपील की है कि वह पटियाला की राव नछी की तरफ ना जायें अपनी सुरक्षा ही में भलाई है ।

बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े लोकसभा व राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़। पंजाब में आई भीषण बाढ़ से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए प्रदेश के आम आदमी पार्टी के सांसदों ने अपने विशेषाधिकार फंड बाढ़ राहत कार्यों के लिए उपयोग करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही आप के लोकसभा और राज्यसभा सांसद बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

राज्यसभा सदस्य डॉ. संदीप पाठक ने फिरोजपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर बचाव कार्यों का जायजा लिया और बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए अपने सांसद फंड से 5 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया।

इसी तरह राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने गुरदासपुर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और राहत कार्यों के लिए अपने सांसद फंड से 3.60 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया। इसके अलावा उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता नंबर भी जारी किए हैं।

राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह ने अपने फंड से मोबाइल टैंकरों और फॉगिंग मशीनों के लिए 30 लाख रुपए जारी किए हैं। इसके अलावा फिरोजपुर के लिए 17.32 लाख रुपए की तीन नावें, कपूरथला के लिए दो नावें और गुरदासपुर के लिए एक नाव के लिए फंड जारी किये हैं। जालंधर के लिए चार नावों का ऐलान किया गया है। होशियारपुर से लोकसभा सदस्य डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने सांसद फंड से 50 लाख रुपए देने का ऐलान किया है।

आनंदपुर साहिब से लोकसभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग ने नवांशहर जिले के बेला ताजोवाल में सतलुज नदी के किनारों का जायजा लेने के अलावा मोहाली जिले के नयागांव से गुजरने वाले पटियाला की राव से लगी सड़क पर बने गड्ढों का भी जायजा लिया। श्री कंग ने बेला ताजोवाल स्थित सतलुज के बांध को मजबूत करने के लिए सांसद फंड से 20 लाख रुपए तुरंत जारी कर दिए हैं।

उत्तम त्याग धर्म को समर्पित रहा दशलक्षण महापर्व त्याग- शांति, संतोष और आत्मबल प्रदान करता है जैन धर्म : धर्मबहादुर जैन

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़। श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 27 में दशलक्षण महापर्व का आठवाँ दिन बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। आज का दिवस उत्तम त्याग धर्म को समर्पित रहा। संस्था के अध्यक्ष धर्मबहादुर जैन ने बताया कि त्याग धर्म का मूल भाव है अपने जीवन में मोह, लोभ, आसक्ति तथा विकारों का त्याग करना। त्याग धर्म का पालन जीवन में शांति, संतोष और आत्मबल प्रदान करता है।कार्यक्रम के दौरान प्रवचन, पूजन एवं सामूहिक भक्ति का आयोजन हुआ जिसमें समाज के अनेक श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ धर्मबहादुर जैन द्वारा भगवान के प्रथम अभिषेक से हुआ। शांतिधारा का सौभाग्य नवरत्तन जैन एवं राजिंदर प्रसाद जैन के परिवार को प्राप्त हुआ। दशलक्षण विधान में आज के पुण्यार्जक परिवार-सौधर्म इंद्र – रजनीश जैन (ढकोली), महायज्ञ नायक – संत कुमार जैन, अशोक जैन (हल्लोमाजरा), कुबेर – प्रमोद जैन रहे। आज की भोजन व्यवस्था सुशील जैन (सेक्टर 20) के परिवार से थी।

आयोजन समिति की ओर से धर्मबहादुर जैन, एडवोकेट आदर्श जैन, संत कुमार जैन एवं समिति के अन्य पदाधिकारी इस अवसर पर मौजूद रहे। सायंकाल 6:30 बजे महाआरती से कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ। तत्पश्चात श्रद्धालुओं को छह ढ़ाला जैन ग्रंथ का महत्व समझाया गया।

इसके उपरांत नाटिका का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बालक-बालिकाओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इन बच्चों ने जैन धर्म के कई देवी देवताओं का रूप धारण किया।

कोऑर्डिनेशन कमेटी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सुखबीर सिंह ने अपने पद से त्यागपत्र दिया

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़। कोऑर्डिनेशन कमेटी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सुखबीर सिंह ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। उनका यह निर्णय जीएमसीएच ज्वाइंट एक्शन कमेटी में फूट डालने की कोशिश और ज्वाइंट एक्शन कमेटी के फैसलों को बिना ज्वाइंट एक्शन कमेटी की सहमति के लागू करने की कोशिश के कारण लिया गया है।

सुखबीर सिंह ने अपने त्यागपत्र में कहा है कि कोऑर्डिनेशन कमिटी की वर्तमान गतिविधियाँ जीएमसीएच ज्वाइंट एक्शन कमेटी के हितों के विरुद्ध हैं और ज्वाइंट एक्शन कमेटी की एकता और सामूहिकता को खतरे में डाल रही हैं।

जीएमसीएच ज्वाइंट एक्शन कमेटी के सदस्यों और समर्थकों से अनुरोध है कि वे ज्वाइंट एक्शन कमेटी की एकता और सामूहिकता को बनाए रखने के लिए एकजुट रहें और ज्वाइंट एक्शन कमेटी के हितों की रक्षा करें।

जीएमसीएच ज्वाइंट एक्शन कमेटी की कोई भी यूनियन आने वाले समय में कोआर्डिनेशन कमेटी के साथ मिलकर काम नहीं करेगी क्योंकि ज्वाइंट एक्शन कमेटी को तोड़ने की कोशिश वह किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी सदस्यों ने इसकी निंदा की बैठक में पहुंचे सभी सदस्यों ने प्रधान सुखबीर सिंह के कोऑर्डिनेशन कमेटी पद छोड़ने के फैसले को अपना समर्थन दिया।

इनर व्हील क्लब, मोहाली सिंफनी द्वारा राष्ट्रीय पोषण सप्ताह पर कार्यशाला का आयोजन किया

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

मोहाली। इनर व्हील क्लब मोहाली सिंफनी द्वारा राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के अवसर पर गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्मार्ट स्कूल, सोहाना में 11वीं और 12वीं कक्षा की विज्ञान वर्ग की छात्रों के लिए माइक्रोग्रीन्स पर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया।

इस अवसर पर क्लब की सचिव भावना पुरी ने कार्यशाला का संचालन करते हुए छात्राओं को माइक्रोग्रीन्स के पोषण मूल्य, स्वास्थ्य लाभ और घर पर इन्हें उगाने की सरल विधियां बताईं। उन्होंने रोजमर्रा के भोजन में इनका रचनात्मक उपयोग भी सिखाया। छात्राओं और शिक्षिकाओं ने कार्यशाला में उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्कूल में पर्यावरण क्लब के इंचार्ज मनु मैडम ने क्लब के इस प्रयास की सराहना की और इसे अपने पर्यावरण क्लब प्रोजेक्ट में शामिल करने का आश्वासन दिया।

कार्यशाला के अंत में आयोजित प्रश्नोत्तरी में छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर क्लब की पूर्व अध्यक्ष रंजनदीप गिल, आइएसओ सीमा मल्होत्रा और ऑडिटर कंवलजीत भी मौजूद रहीं।

“गोपाल” मे दूध की प्राकृतिक मिठास से शुगरफ्री मिठाईयों होती हैं तैयार-मनप्रीत सिंह

0

“गोपाल” के नए आउटलेट का मुख्यमंत्री की बहन मनप्रीत कौर ने किया श्रीगणेश

सिटीन्यूज़ नॉउ

जीरकपुर। लज़ीज़ खाने और मिठाई के लिए विख्यात “गोपाल” ज़ीरकपुर स्थित पूजा प्लाज़ा में नए अवतार के साथ दिखाई देगा। वीरवार को पंजाब के मुख्यमंत्री की बहन मनप्रीत कौर ने नए आउटलेट का श्रीगणेश किया। इस अवसर पर “गोपाल” की पूरा प्रबंधन परिवार उपस्थित रहा।सर्वप्रथम “गोपाल” के निदेशक मनप्रीत सिंह ने पंजाब मे बारिश से बिगड़े हालात पर चिंता जाहिर की।

गोपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद हेतु राशन किट्स, मेडिसिन और ड्रिंकिंग वाटर बोटल सहित अन्य जरूरत का सामान डोनेट कर रहा है। उन्होने बताया कि पटियाला आउटलेट मे बाढ़ पीड़ितों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है ताकि जरूरतमंद सहायता हेतु सम्पर्क साध सकें।

सिटीन्यूज़ नॉउ से बातचीत करते हुए मनप्रीत सिंह ने बताया कि 500 स्क्वायर फ़ीट मे फैले “गोपाल” आउटलेट मे लगभग 150 लोगों के बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। बता दें कि “गोपाल” ने पिछले 6 दशको से पारंपरिक लज़ीज और जायकेदार फ़ूड, मिठाईयों और स्नैक्स में अपनी एक विशेष पहचान बनाई है।

इस आउटलेट मे फूडीज़ पारंपरिक लज़ीज और जायकेदार इंडियन, चाइनीज और साउथ इंडियन फ़ूड का लुत्फ सकेगें। फिटनेस फ्रीकऔर डायबिटिक पेशेंट्स के स्वास्थ्य के मध्यनजर गोपाल स्वास्थ्य वर्धक शुगरफ्री स्वीट्स पर पूरा फोकस कर रहा है।

निदेशक मनप्रीत सिंह ने बताया कि गोपाल मे शुगर फ्री मिठाईयों में स्टीविया का इस्तेमाल नही किया जाता बल्कि शुगर फ्री मिठाईयों को दूध की प्राकृतिक मिठास से तैयार किया जाता है। “गोपाल” जल्द ही पंजाब, चंडीगढ़ मे नए आउटलेट्स खोलने के लिए अग्रसर है।

अंकुर स्कूल में शिक्षक क्षमता विकास कार्यक्रम आयोजित

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय परिसर, सेक्टर-14 में स्थित अंकुर सीनियर सेकेंडरी को-एजुकेशनल स्कूल में “छात्रों में मानसिक स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती को बढ़ावा देना” विषय पर एक दिवसीय शिक्षक क्षमता विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर स्कूल के 60 शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता सुश्री रंजना भारद्वाज (मास्टर ट्रेनर, सीबीएसई) और डॉ. सुमन लता (प्रधानाचार्या, विद्या वैली स्कूल, मोहाली) थीं। उन्होंने शिक्षकों को छात्रों की भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक आवश्यकताओं को समझने तथा उनमें सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और तनाव प्रबंधन की क्षमता विकसित करने के लिए उपयोगी सुझाव दिए।

कार्यक्रम के अंत में स्कूल की प्रधानाचार्या सुश्री अरुणा धीमान ने दोनों वक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल शिक्षकों के अनुभव को समृद्ध करते हैं, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता में भी निरंतर वृद्धि सुनिश्चित करते हैं।

निसान ने प्रेफर्ड व्हीकल एक्सचेंज पार्टनर प्लेटफॉर्म के रूप में स्पिनी से मिलाया हाथ

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़। निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने भारत के अग्रणी फुल-स्टैक यूज्ड कार प्लेटफॉर्म स्पिनी के साथ रणनीतिक साझेदारी की है। स्पिनी को भारत में निसान की सभी डीलरशिप पर ‘प्रेफर्ड एक्सचेंज पार्टनर प्लेटफॉर्म’ के रूप में जोड़ा गया है। किसी ऑटोमोबाइल ओईएम और राष्ट्रीय स्तर के यूज्ड कार एग्रीगेटर के बीच अपनी तरह के इस इकलौते गठजोड़ से ग्राहकों को पुरानी कारों पर बेहतर एक्सचेंज बेनिफिट मिल सकेगा, साथ ही डीलर पार्टनर्स के लिए कारोबार के नए अवसर भी मिलेंगे।

इस साझेदारी के तहत देशभर में निसान की डीलरशिप पर या सीधे स्पिनी के प्लेटफॉर्म पर जो ग्राहक स्पिनी के माध्यम से अपनी गाड़ी को एक्चसेंज करना चाहेंगे, उन्हें निसान की नई गाड़ी खरीदने पर एक्सक्लूसिव एक्सचेंज बेनिफिट मिलेंगे।

इसके अतिरिक्त, ग्राहकों की मांग और शेड्यूल्ड अपॉइंटमेंट के आधार पर निसान डीलरशिप पर स्पिनी की व्हीकल इवैल्यूएशन टीम पहुंचेगी, जिससे सुगमता से और समय पर व्हीकल असेसमेंट हो सकेगा। इस साझेदारी का सबसे फायदेमंद पहलू है एक्सचेंज की सुगम प्रक्रिया। स्पिनी की ओर से जारी किए गए ‘बाइंग लेटर’ को एक्सचेंज के प्रमाण के रूप में स्वीकृत किया जाएगा।

इस पहल से निसान के डीलर नेटवर्क को भी पुरानी कारों के स्टॉक को कम करने और जॉइंट मार्केटिंग कैंपेन के माध्यम से ज्यादा बिक्री में मदद मिलेगी। स्पिनी अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रमुखता से निसान मोटर इंडिया के एक्सचेंज ऑफर्स के बारे में बताएगी।

प्रेफर्ड एक्सचेंज पार्टनर के रूप में स्पिनी के साथ हमारा गठजोड़ एक रणनीतिक पहल है, जिसका उद्देश्य व्हीकल एक्सचेंज इकोसिस्टम को मजबूत करना, ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाना और डीलरशिप के विकास में सार्थक तरीके से योगदान देना है।

यूटी क्रिकेट एसोसिएशन (सीपीएल) द्वारा आयोजित इस लीग का सातवां दिन भी बारिश की भेंट

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़। चंडीगढ़ मे लगातार बारिश ने एक बार फिर चंडीगढ़ प्रीमियर लीग का मज़ा किरकिरा कर दिया। यूटी क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस लीग के सातवें दिन बुधवार को सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले दोनों मुकाबले रद्द कर दिए गए।

ग्राउंड स्टाफ के लिए यह बेहद चुनौतीपूर्ण दिन रहा। उन्होंने पिच को सुरक्षित रखने और आउटफील्ड को सुखाने में पूरा जोर लगाया। सुपर सॉपर लगातार घास से नमी सोखता रहा, लेकिन इसके बावजूद खेल संभव नहीं हो सका।

सुबह का मुकाबला चंडीगढ़ किंग्स और कैपिटल स्ट्राइकर्स के बीच खेला जाना था जबकि दोपहर में अल्ट्रूशियन्स और डॉ. मोरपेन डैज़लर्स आमने-सामने होते। लेकिन बारिश के चलते दोनों मैच रद्द कर दिए गए और टीमों को अंक साझा करने पड़े।

गुरुवार सुबह डॉ. मोरपेन डैज़लर्स का मुकाबला चंडीगढ़ किंग्स से होगा, जबकि दोपहर के मैच में तलनोआ टाइगर्स का सामना पंचकूला बैशर्स से होगा।

सीआईआई उत्तरी क्षेत्र ने केंद्र सरकार द्वारा घोषित नेक्स्ट-जेन जीएसटी सुधारों का किया स्वागत

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़। चंडीगढ़ भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) उत्तरी क्षेत्र ने केंद्र सरकार द्वारा घोषित नेक्स्ट-जेन जीएसटी सुधारों का स्वागत किया है और कहा है कि ये सुधार प्रतिस्पर्धात्मकता को मजबूत करने, अनुपालन को आसान बनाने और प्रमुख क्षेत्रों में विकास को प्रोत्साहित करने की बड़ी क्षमता रखते हैं।

श्रीमती अंजलि सिंह, चेयरपर्सन, CII उत्तरी क्षेत्र एवं एग्जीक्यूटिव चेयरपर्सन, आनंद ग्रुप ने कहा की नेक्स्ट-जेन जीएसटी सुधार अनुपालन को सरल बनाने, पारदर्शिता बढ़ाने और विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार की सहजता को प्रोत्साहित करने की एक ऐतिहासिक पहल है। विनिर्माण क्षेत्र के लिए विशेष रूप से, ऑटोमोबाइल और उसके घटकों पर जीएसटी दरों में कमी आपूर्ति श्रृंखलाओं और छोटे विक्रेताओं के लिए बड़ी राहत लेकर आएगी और प्रतिस्पर्धात्मकता तथा दीर्घकालिक विकास को समर्थन देगी।

श्री पुनीत कौरा, डिप्टी चेयरपर्सन, CII उत्तरी क्षेत्र एवं प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सैमटेल एवियोनिक्स ने कहा:“ये सुधार उच्च-प्रौद्योगिकी और रक्षा-उन्मुख विनिर्माण के लिए सकारात्मक कदम हैं। इस गति को आगे बढ़ाते हुए, अनुसंधान एवं विकास (R&D) और स्वदेशीकरण को प्रोत्साहित करने पर निरंतर ध्यान भारत की आत्मनिर्भरता और वैश्विक नेतृत्व की यात्रा को और तेज करेगा।

सीआईआई उत्तरी क्षेत्र ने आश्वस्त किया कि वह नेक्स्ट-जेन जीएसटी सुधारों के सुचारू कार्यान्वयन के लिए सरकारों और उद्योग हितधारकों के साथ साझेदारी करने के लिए प्रतिबद्ध है और भारत की विकास यात्रा को गति देने हेतु क्षेत्र-विशेष समर्थन के लिए अपनी नीति-निर्माण पहल जारी रखेगा।