Home Blog Page 60

एनएसयूआई चंडीगढ़ की कॉलेज चुनावों में शानदार सफलता के बाद कांग्रेस अध्यक्ष श्री एच.एस. लक्की से की मुलाकात

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) चंडीगढ़ ने हाल ही में संपन्न हुए कॉलेज चुनावों में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। पीजीजीसी सेक्टर-46 कॉलेज से हर्ष शर्मा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अध्यक्ष पद अपने नाम किया। वहीं, जीसीसीबीए सेक्टर-50 कॉलेज से आयुष अरोड़ा ने अध्यक्ष पद पर निर्विरोध जीत हासिल की, जो छात्रों के एनएसयूआई के नेतृत्व पर गहरे विश्वास को दर्शाता है।

इसके अतिरिक्त, पीजीजीसी सेक्टर-11 कॉलेज से देव चैनवाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया और अपनी निष्ठा व मेहनत से व्यापक सराहना अर्जित की। इस अवसर पर विजयी नेताओं ने पूर्व पीयूसीएससी अध्यक्ष जतिन सिंह विरक, मोहाली यूथ कांग्रेस अध्यक्ष शुभ सेखों, चंडीगढ़ कांग्रेस महासचिव अजय शर्मा, यूथ कांग्रेस पंजाब महासचिव जसकीरत रत्तिया, रवी प्रशेर, प्रिंस और एनएसयूआई चंडीगढ़ टीम के साथ चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस. लक्की से मुलाकात की।

उन्होंने उनका आशीर्वाद लिया और शहरभर में छात्र कल्याण पहलों को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। एनएसयूआई चंडीगढ़ लगातार छात्रों को सशक्त बनाने, उनकी आवाज़ बुलंद करने और शैक्षणिक संस्थानों में समावेशिता व प्रगति की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कार्यरत है।

जिला प्रशासन द्वारा भारी बारिश को देखते हुए 4 सितंबर को जिले के सभी सरकारी व निजी शिक्षण संस्थान व खेल स्टेडियम में अवकाश घोषित

0

अनावश्यक घर से बाहर न निकलने की जिलावासियों से करी अपीलसंबंधित अधिकारियों से आदेश की अनुपालना तुरंत प्रभाव से सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकुला। उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की चेयरपर्सन श्रीमती मोनिका गुप्ता ने बताया कि पंचकूला जिले में भारी वर्षा के चलते सभी सरकारी एवं निजी स्कूल, काॅलेज, आईटीआई, बहुतकनीकी संस्थान, खेल स्टेडियम व आंगनवाड़ी केंद्रो में 4 सिंतबर 2025 (वीरवार) को अवकाश रहेगा।

उन्होंने जिले के सभी नागरिकों, अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से अपील की जाती है कि मौसम की वर्तमान स्थिति को देखते हुए सतर्क रहें और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।

उपायुक्त ने बताया कि इस आदेश की अवेहलना करने वालों पर आपदा प्रबंधन एक्ट 2005 के तहत कानूनी कार्रवाही अमल में लाई जाएगी। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों से इस आदेश की अनुपालना तुरंत प्रभाव से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सिटीजन्स अवेयरनेस ग्रुप ने साइबर हाइजीन वर्कशॉप का किया श्रीगणेश

सिटीन्यूज़ नॉउ

मोहाली। सिटीजन्स अवेयरनेस ग्रुप (सीएजी) ने टेलीकॉम रेगुलेटरी ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) के सहयोग से सरकारी कॉलेज, फेज 6, मोहाली में एक उपभोक्ता जागरूकता साइबर हाइजीन वर्कशॉप का आयोजन किया। प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के प्रतिनिधि इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

वर्कशॉप का उद्देश्य उपभोक्ता अधिकारों और जिम्मेदारियों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और दैनिक जीवन में उपभोक्ताओं द्वारा सामना की जाने वाली आम समस्याओं का समाधान करना था। इस अवसर पर पुलिस विभाग के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

लवप्रीत ने विभिन्न प्रकार के साइबर धोखाधड़ी के बारे में बताया और ऐसे खतरों से बचाव के लिए व्यावहारिक सुझाव साझा किए। सिटीजन्स अवेयरनेस ग्रुप की सेक्रेटरी जनरल मोहिंदर कटारिया ने संदिग्ध घटनाओं की रिपोर्ट पुलिस को तुरंत करने के महत्व पर जोर दिया।

पहले अपने उद्घाटन भाषण में, सिटीजन्स अवेयरनेस ग्रुप के चैयरमेन सुरिंदर वर्मा ने बताया कि सीएजी एक राष्ट्रीय संगठन है, जो दिसंबर 1994 में स्थापित किया गया था और लगातार उपभोक्ता अधिकारों और जागरूकता के लिए काम कर रहा है।

संकाय में उपस्थित लोगों में वाईस प्रिंसीपल निशा त्रिपाठी, प्रो. रानी, डॉ. सबिना, प्रो. गुरशान, देवीका, रेखा और गुरपाल शामिल थे, साथ ही विभिन्न दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।कार्यक्रम धन्यवाद प्रस्ताव के साथ समाप्त हुआ।

बीआरआईसी–एनएबीआई ने किया बायोई³ सम्मेलन का आयोजन – अर्थव्यवस्था, पर्यावरण और रोजगार के लिए जैव–प्रौद्योगिकी को सशक्त बनाने की दिशा में अहम पहल

0

‘मेक इन इंडिया’ और ‘विकसित भारत’ जैसी राष्ट्रीय पहलों से जुड़ी बायोई³ नीति सतत विकास को बढ़ावा देगी

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़। राष्ट्रीय कृषि–आहार तथा जैव–निर्माण संस्थान (बीआरआईसी–एनएबीआई) ने आज ‘बायोई³ सम्मेलन’ का आयोजन किया, जो भारत सरकार की बायोई³ नीति—अर्थव्यवस्था, पर्यावरण और रोजगार के लिए जैव–प्रौद्योगिकी—को आगे बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह आयोजन ‘बायोई³ पखवाड़ा’ का हिस्सा था, जो इस परिवर्तनकारी राष्ट्रीय पहल के एक वर्ष पूर्ण होने का उत्सव है।

युवाओं को सशक्त बनाने, किसानों की आय बढ़ाने, रोजगार सृजन करने तथा भारत की जैव–अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने हेतु तैयार की गई यह बायोई³ नीति, ‘मेक इन इंडिया’ और ‘विकसित भारत’ जैसी राष्ट्रीय पहलों से जुड़ी है। उद्घाटन समारोह में भारत सरकार के जैव–प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव डॉ. राजेश एस. गोखले तथा पंजाब सरकार के विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण विभाग के सचिव श्री प्रियंक भारती (आईएएस) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

बीआरआईसी–एनएबीआई के कार्यकारी निदेशक प्रो. अश्वनी पारीक ने बायोई³ के लिए संस्थान की कार्यान्वयन रूपरेखा प्रस्तुत की और घोषणा की कि पंजाब जैव–प्रौद्योगिकी अनुसंधान–प्रशिक्षण केंद्र (पीबीटीआई) शीघ्र ही राज्य के लिए प्रथम ‘बायोई³ आमंत्रण’ आयोजित करेगा।

बीआरआईसी–एनएबीआई में आयोजित बायोई³ सम्मेलन ने भारत की इस प्रतिबद्धता को दोहराया कि देश सतत जैव–अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाएगा, नवाचार–आधारित विकास को प्रोत्साहित करेगा और अर्थव्यवस्था, पर्यावरण एवं रोजगार के लिए जैव–प्रौद्योगिकी की दृष्टि से अगली पीढ़ी को सशक्त बनाएगा।

Inquiry – एक साहसिक पंजाबी वेब सीरीज़ जो खोलेगी नशे और सच्चाई की परतें का ऐलान कर दिया गया

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़। पंजाब राज्य सरकार की ओर से प्रदेश भर में चलाए जा रहे “युद्ध नशियाँ विरुद्ध” अभियान से प्रेरित होते हुए हसरत रिकॉर्ड्स अपनी बहुप्रतीक्षित पंजाबी वेब सीरीज़ “Inquiry” का ऐलान कर दिया है। यह एक दमदार सामाजिक ड्रामा है जो दोस्ती, नशे की काली दुनिया और इंसानियत की जंग को सामने लाता है।

डॉ. सुखतेज साहनी ने वेब सीरीज के विचार और उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस सीरीज़ की कहानी, कॉन्सेप्ट और निर्माण उन्होंने स्वयं किया है। वो पेशे से मनोचिकित्सक, लेखक और निर्माता हैं और मोहाली में एक ड्रग डीएडिक्शन सेन्टर चला रहे है। उनके साथ डॉ. सतिंदर चीमा और अनुसंदीप बुरमी निर्माता हैं और निर्देशन नीरज लिब्रा ने किया है।

नीरज लिब्रा ने वेब सीरीज की स्टारकास्ट के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि “Inquiry” सीरीज़ में मुख्य भूमिकाओं में हैं-अभिमन्यु कम्बोज, बब्बर खान, अमृतपाल बिल्ला, सुनीता शर्मा, सोनू रॉक और कई अन्य कलाकार हैं। सीरीज के निर्माता डॉ. सुखतेज साहनी ने सीरीज के रिलीज़ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सीरीज के 8 एपिसोड है और इसका पहला एपिसोड 7 सितम्बर 2025 को केवल हसरत रिकॉर्ड्स के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ होगा।

नशे की काली दुनिया की सच्चाई और समाप्त हो रही युवा जवानी पर गंभीरता से सामने लाना होगा और इसको जड़ से खदेड़ने के लिए एकजुट होना होगा।

त्रिग्या एडुवेंचर द्वारा बहुप्रतीक्षित स्कॉलरशिप एग्ज़ाम थ्राइव-2025 घोषित- मेधावी छात्रों को मिलेगी 100 प्रतिशत तक की स्कॉलरशिप

0

आगामी 30 अक्टूबर से 4 नवंबर तक ऑफलाइन और ऑनलाइन होगी परीक्षा- कक्षा आठवीं से बारहवीं में पढऩे वाले छात्र उठा सकते लाभ

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। बुधवार को आईआईटी-जेईई और एनईईटी परीक्षा की तैयारी कराने वाली संस्था त्रिग्या एडुवेंचर ने अपनी प्रमुख स्कॉलरशिप एग्जाम थ्राइव-2025 के आयोजन की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा आगामी 30 अक्टूबर से 4 नवंबर 2025 तक चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला और हिमाचल प्रदेश में ऑफलाइन होगी जबकि ऑनलाइन परीक्षा भी उपलब्ध रहेगी।

सिटीन्यूज़ नॉउ से जानकारी सांझा करते हुए त्रिग्या एडुवेंचर के सह-संस्थापक दलजीत सिंह ने बताया कि गत तीन वर्षो में थ्राइव उत्तर भारत में आईआईटी व मेडिकल के सपने को साकार करने वाले छात्रों के लिए सबसे भरोसेमंद संस्था बन चुकी है। उन्होने बताया कि छात्रों को ट्यूशन फीस पर 100 प्रतिशत तक की स्कॉलरशिप, नकद पुरस्कार, साइंटफिक टुअर्स उपलब्ध कराने के लिए संस्थान प्रतिबध है।

दूसरे सह-संस्थापक शैलेश गुप्ता ने कहा कि त्रिग्या एडुवेंचर केवल अंकों पर ध्यान न देकर प्रत्येक छात्र को व्यक्तिगत रूप से मार्गदर्शन देने मे कोई कसर नही छोड़ता और यही क्वालिटी उन्हे दूसरे कोचिंग संस्थानों से अलग बनाती है। उन्होने कहा कि टॉप स्कोर करने वाले छात्रों के अतिरिकत थ्राइव परीक्षा मे छात्र प्राप्त अंकों के आधार पर ट्यूशन फीस पर आकर्षक स्कॉलरशिप्स ले सकेगें।

उधर रजत गर्ग सह-संस्थापक ने कहा कि तीन आईआईटीयनस की कोर टीम ने हज़ारों छात्रों को पढ़ाकर उनका मार्गदर्शन किया है। कोचिंग सेक्टर में अस्थिरता को दूर करने के लिए ही त्रिग्या की शुरुआत की गई।

ज्ञात रहे कि थ्राइव 2025 कक्षा आठवीं से बारहवीं तक के छात्रों के लिए खुली है। कक्षा आठवीं से दसवीं के लिए परीक्षा 100 अंकों की होगी जबकि कक्षा ग्यारहवीं और बारहवीं के मेडिकल उम्मीदवारों के लिए पेपर 144 अंकों का होगा। ऑफलाइन परीक्षा आगामी 30 अक्टूबर और 2 नवंबर को और ऑनलाइन परीक्षा 1 से 4 नवंबर के बीच एक सुविधाजनक लॉगिन विंडो के माध्यम से उपलब्ध रहेगी। परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है, वेबसाईट www.trigyaedu.com पर लॉग ऑन करके संपर्क साधा जा सकता है।

अक्षय शर्मा ने एबीवीपी पीयू छात्र चुनावों में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका मतदाताओं का किया धन्यवाद

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़। एबीवीपी पीयू छात्र चुनावों में विजयी होने में अहम भूमिका निभाने वाले बीजेपी नेता अक्षय शर्मा ने बुधवार को सभी छात्रों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एबीवीपी के सिद्धांतों में अपना विश्वास जताया। एबीवीपी ने छात्र चुनाव में शानदार जीत हासिल की और अध्यक्ष का पद भी सुरक्षित किया। गौरव वीर सोहल ने चुनाव 258 वोटों के आरामदायक अंतर से जीता।

अक्षय शर्मा ने कहा कि बीजेपी समावेशी विकास में विश्वास रखती है और छात्रों को अपने भारत को विश्व की महाशक्ति बनाने की भविष्य की रणनीति का केंद्र मानती है। पीयू चुनावों के परिणाम आज सुबह घोषित किए गए।

श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 27, चंडीगढ़ में दशलक्षण पर्व के अंतर्गत सातवें दिवस का आयोजन संपन्न हुआ

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़। दशलक्षण पर्व का सातवाँ दिन उत्तम तप धर्म को समर्पित होता है। जैन आगम के अनुसार इन्द्रियों और आसक्तियों पर नियंत्रण करना असल तप है। तप/ व्रत केवल भूखा रहना नहीं है, बल्कि मन, वचन और काया को संयमित रखना ही वास्तविक तप है। भगवान् महावीर के अनुसार उत्तम तप धर्म का पालन आत्मा को कर्मबंधन से मुक्त करता है और मोक्षमार्ग की ओर अग्रसर करता है।

जैन दर्शन में दो प्रकार के तप बताए गए हैं:बाह्य तप (External Penance) – जैसे उपवास, एकासन, आयंबिल, अनशन आदि।आंतरिक तप (Internal Penance) – जैसे प्रायश्चित, विनय, सेवा, स्वाध्याय, ध्यान और कायोत्सर्ग। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 7 बजे अभिषेक एवं शांतिधारा से हुआ। प्रथम अभिषेक दामोदर दास जैन,जीरकपुर द्वारा किया गया,आज शांतिधारा का सौभाग्य -योगेश जैन मनिमाजरा,विजय जैन सेक्टर 5०,रजनीश जैन, ढकोली को प्राप्त हुआ।

आज के विधान के सोधरमेंद्र रजनीश जैन (ढकोली), यज्ञनायक अशोक जैन तथा कुबेरइंद्र नरेश जैन (फ़िरोज़पुर), रहे। विधान प्रातः 11 बजे पूर्ण हुआ, जिसके पश्चात सभी श्रद्धालुओं ने सात्विक भोजन ग्रहण किया।भारी वर्षा के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं उपस्थित रहे। कार्यकारिणी से धर्म बहादुर जैन, ऐडवोकेट आदर्श जैन , संत कुमार जैन व् अन्य उपस्थित रहे।

सायंकाल 6:30 बजे महाआरती से कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ। तत्पश्चात श्रद्धालुओं को छह ढ़ाला जैन ग्रंथ का महत्व समझाया गया। इसके उपरांत फेन्सी ड्रेस कम्पटीशन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बालक-बालिकाओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

घग्गर नदी खतरे के निशान पर, शहर में जल भराव – प्रशासन-पुलिस ने संभाला मोर्चा

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला। मूसलाधार बरसात से ट्राइसिटी में जलभराव ने रफ्तार पर लगाम लगा दी है। देर रात से हो रही बरसात ने प्रशासन की चिंता बहा दी है। पंचकूला में डीसी ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी कर दी है। हालांकि, स्कूलों में तब छुट्टी की घोषणा की गई जब स्कूल लग चुके थे। अकस्मात आदेश के बाद स्कूलों के बाहर अभिभावकों और वाहनों की कतारें लगना शुरू हो गई। जिससे जाम भी लगना शुरू ही गया।

प्रशासन और पुलिस के अधिकारी हर स्थिति का मुआयना कर रहे हैं। चारों तरफ जलभराव और पेड़ गिरने से ट्रैफिक अवरुद्ध होने से आम जनजीवन अस्त व्यय हो चुका है। घग्गर नदी का जलस्तर खतरे के निशान पर आ गया है। कल तक 9 हजार क्यूसेक जल स्तर था जो बढ़ कर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया।

नदी के इर्द गिर्द आ रहे लोगों को पुलिस वापस भेजने में जुटी है। शहर में तीन जगह पेड़ गिरने से बिजली विभाग की मुसीबतें बढ़ गई। सतलुज स्कूल के बाहर भारी भरकम पेड़ गिरने से वहां बिजली का खंभा गिर गया और तारें टूटने से बिजली गुल हो गई। इस घटना में खड़ी गाड़ियों को नुकसान पहुंचा। बिजली करीब एक घंटे गुल रही।

इस बीच स्कूल आने वाले वाहनों का जाम लग गया। सीटीयू बसों का रूट डायवर्ट कर दिया गया। उधर, ताऊ देवीलाल स्टेडियम के नजदीक और पंचकूला जीरकपुर हाइवे पर सेक्टर 4 के डिवाइडर पर पेड़ गिरने से पुलिस को जीरकपुर से कालका जाने वाले वाहनों को सेक्टरों में जाने को कहा गया है।

श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 27, चंडीगढ़ में दशलक्षण महापर्व के छठे दिन का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़। आज का दिन उत्तम संयम धर्म को समर्पित रहा।प्रातःकाल कार्यक्रम का शुभारंभ मंगल अभिषेक एवं पूजन से हुआ। आज के अभिषेक का सौभग्य अलोक जैन, रोपड़ को प्राप्त हुआ , द्वितीय शांति धारा राजीव जैन सेक्टर 45,,योगेश जैन एवं जैन युवा ग्रुप ने की ।

तत्पश्चात दशलक्षण विधान हुआ जिसमें सोधरमेंद्र प्रमोद जैन सेक्टर 20, यज्ञनायक अशोक जैन हैल्लो माजरा और कुबेर इंद्र अमित जैन सेक्टर 29 रहे. विधान का समापन प्रातः 11 बजे हुआ, जिसके पश्चात सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से सात्विक भोजन ग्रहण किया।

अध्यक्ष श्री धर्म बहादुर जैन ने धर्म सभा को सम्बोधित करते हुए पुरे समाज का धन्यवाद किया एवं सबको देश लक्षण धर्म अपने जीवन में अपनाने का आवाहन किया। इस अवसर पर कार्यकारिणी की और से आदर्श जैन, संत कुमार जैन , राज बहादुर सिंह जैन , नीरज जैन शरद जैन, इन्दरमल जैन , एवं रमेश जैन उपस्थित रहे।